अमेजन पर देखिए Smart फीचर और 7KG क्षमता वाली Washing Machines, धुलाई बनाएं आसान!

स्मार्ट वाशिंग मशीनें आपके कपड़े धोने के अनुभव को आसान और अधिक कुशल बना सकती हैं। इस लेख में, हम Amazon पर उपलब्ध 7 किलो क्षमता वाली स्मार्ट वाशिंग मशीनों पर चर्चा करेंगे, उनकी विशेषताओं की तुलना करेंगे, और आपको यह तय करने में मदद करेंगे कि कौन सा मॉडल आपके लिए सही है।
7 किलो क्षमता वाली बढ़िया स्मार्ट वॉशिंग मशीनें
7 किलो क्षमता वाली बढ़िया स्मार्ट वॉशिंग मशीनें

वैसे तो फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनों ने कपड़े धुलने का काम काफी हद तक आसान बना दिया है। मगर, एक स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाली वॉशिंग मशीन इसे एक स्तर को सरल बनाने का काम करती है। दरअसल, इस तरह के मॉडल्स AI, WiFi कनेक्टिविटी, ऐप कंट्रोल जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस होते हैं, जिसके साथ लॉन्ड्री का काम आसान और सुविधाजनक बनता है। हम आपके लिए इसी तरह की स्मार्ट फीचर से लैस 7KG क्षमता वाली Washing Machine के टॉप विकल्प लेकर आए हैं, जो कि अमेजन पर उपलब्ध हैं और छोटे से लेकर मध्यम परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती हैं। ग्राहकों ने इनके धुलने की क्षमता, प्रदर्शन और कम बिजली खपत जैसे कई जरूरी बिन्दुओं पर अच्छे रिव्यू और रेटिंग्स दिए हैं। ऐसे में ये आपके लिए ना सिर्फ सुविधाजनक बल्कि भरोसेमंद भी साबित हो सकती हैं। स्मार्ट फंक्शन के साथ ही आपको इनमें विभिन्न वॉश प्रोग्राम, इंवर्टर टेक्नोलॉजी, मजबूत ड्रम जैसी तमाम सुविधाएं मिलती हैं। इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप नीचे शामिल किए गए LG, Haier, Samsung, Bosch और IFB जैसे ब्रांड के 5 विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं-

अप्लाइंस के अलावा अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 7 Kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam

    यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन Haier ब्रांड की है, जो 7 किलोग्राम की क्षमता में आती है। इसमें कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स, बेबी केयर, डेलिकेट जैसे 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने कपड़ों के फैब्रिक व धुलाई की जरूरत के अनुसार पैनल से सेट कर सकते हैं। यह 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड के साथ ड्रम को घुमाते हुए कपड़ों को जल्दी धुलने और तेजी से सुखाने का काम करती है। इसकी इंवर्टर मोटर कम ऊर्जा खपत के साथ बेहतरीन और शांत प्रदर्शन सुनिश्चित करती है। वहीं, इस हायर वॉशिंग मशीन में लेजर सीमलेस वेल्डिंग ड्रम दिया गया है, जो मजबूती के साथ लंबे समय तक चल सकता है। इसे स्वच्छता और टिकाऊपन को ध्यान में रखते हुए स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है, जिसका आकार 525mm है। यह कपड़ों को ठंडे के अलावा गर्म पानी में धुलने के लिए इन-बिल्ट हीटर के साथ आती है, जिससे दाग-धब्बे से लेकर किटाणु तक आसानी से निकल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • स्पेशल फीचर- 525 सुपर ड्रम, AI DBT, डुअल स्प्रे, पुरी स्टीम, रिफ्रेश
    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • साइकिल ऑप्शन- डिले स्टार्ट, क्विक वॉश, रिंज, स्पिन
    • कंट्रोल टाइप- रिमोट
    • रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
    • मटेरियल टाइप- ABS

    खूबियां

    • पुरी स्टीम वॉश कपड़ों से 99.9% तक बैक्टेरिया को निकालने का काम करता है।
    • 525mm का बड़ा ड्रम एकसाथ कई कपड़ों की शानदार धुलाई कर सकता है।
    • एंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी धुलाई के समय कपड़ों के किटाणुओं से लड़ती है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने अमेजन से डैमेज प्रोडक्ट मिलने की शिकायत की है।
    01
  • Samsung 7 kg, 5 Star, AI Control, Wi-Fi, Digital Inverter

    7 किलोग्राम क्षमता वाली इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में स्मार्ट WiFi कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से इसे फोन से कनेक्ट करके ऐप के जरिए आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी शक्तिशाली इंवर्टर मोटर ऊर्जा दक्षता के साथ ही 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड के साथ कपड़ों को अच्छी तरह सुखाने का काम भी करती है। यह Samsung वॉशिंग कुल 20 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जिसमें से आप 15' क्विक वॉश, हाइजीन स्टीम, ड्रम क्लीन, एक्टिववियर, बेबी केयर और बेडिंग जैसे विभिन्न विकल्पों में से एक उचित साइकिल को कपड़ों के अनुसार सेट कर सकते हैं। इसमें डायमंड ड्रम के साथ, पानी निकलने के छेद 25% छोटे होते हैं और प्रत्येक हीरे के आकार में बनाए गए हैं, ताकी कपड़े अच्छी तरह रगड़कर साफ हो सकें। इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का AI कंट्रोल पैनल एक सरल, उपयोगकर्ता अनुभव आधारित फंक्शन है जो लॉन्ड्री साइकिल को ऑप्टिमाइज करने, बिजली बचाने और स्मार्ट इस्तेमाल के लिए बनाया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • स्पेशल फीचर- चाइल्ड लॉक, डायमंड ड्रम, हाइजीन स्टीम, इन्वर्टर, क्विक वॉश
    • फिनिश टाइप- स्टेनलेस स्टील
    • साइकिल ऑप्शन- डेली वॉश, डेलिकेट्स, हाइजीन, टब क्लीन, वूल
    • कंट्रोल टाइप- रिमोट
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
    • रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • डिस्प्ले- एलईडी

    खूबियां

    • AI एनर्जी मोड के साथ मशीन अधिकतम बिजली बचत कर सकती है।
    • WiFi के जरिए स्मार्टथिंग्स सपोर्ट से मशीन के फंक्शन मॉनिटर कर सकते हैं।
    • इसकी DIT मोटर तेज, शांत और कम बिजली खपत वाला प्रदर्शन सुनिश्चित करती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में समस्या आई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 7 Kg 5 Star Smart Fully Automatic Top Load Washing Machine

    इस स्मार्ट वॉशिंग मशीन को शक्तिशाली धुलाई और जिद्दी दागों को आसानी से निकालने के लिए टर्बोड्रम के साथ डिजाइन किया गया है। यह पावर, स्टार्ट/पॉज बटन और साइकिल स्टेट इंडिकेटर जैसे सरल इंटर्फेस के साथ आती है, जिसके जरिए आपको आसान नियंत्रण का अनुभव मिल सकता है। इसमें मिलने वाली स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी ऊर्जा के उपयोग को कुशलतापूर्वक नियंत्रित करके फिजूल खर्च से बचाती है। इसके अलावा यह LG टॉप लोड Washing Machine अलग-अलग फैब्रिक वाले कपड़ों को बेहतर ढ़ंग से धुलने के लिए क्विक वॉश, जेंटल, वूल, स्ट्रॉन्ग जैसे कुल 8 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है। कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने के लिए यह 740 RPM की स्पिन स्पीड के साथ काम करती है। इसमें धुलाई भार का पता लगाकर सबसे उपयुक्त स्थिति को सेट करने वाला फज़ी लॉजिक फीचर भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • स्पेशल फीचर- ऑटो रीस्टार्ट, चाइल्ड लॉक, इन्वर्टर, एलईडी डिस्प्ले
    • एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • फिनिश टाइप- मैट
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • रोटेशनल स्पीड- 740 RPM
    • स्टैंडर्ड साइकिल- 8
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक

    खूबियां

    • स्मार्ट डाइग्नोसिस फीचर के जरिए मशीन में आने वाले Error का पता लगा सकते हैं।
    • ऑटो रीस्टार्ट बिजली जाने और वापस आने पर मशीन को पहले से सेट सैटिंग्स पर चालू करता है।
    • कपड़ों से दाग-धब्बे हटाने के लिए ऑटो प्री-वॉश प्रोग्राम बढ़िया हो सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों की शिकायत है कि वाशिंग मशीन को एक साइकिल पूरा करने में काफी समय लगता है।
    03
  • IFB 7 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered

    यह फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक IFB वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम की क्षमता में आती है, जो बेहतरीन धुलाई प्रदर्शन दे सकती है। इसका अनोखा स्टेनलेस स्टील ड्रम अपने खास मून डिजाइन के साथ कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना अच्छी तरह रगड़कर गहराई से साफ करने में सक्षम है। वहीं, इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन वैसे तो कुल 10 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, मगर इसे ऐप के जरिए कनेक्ट करके आप 10 अन्य साइकिल के विकल्प भी पा सकते हैं। इसमें मिलने वाली 1200 RPM का स्पिन कपड़ों से पानी सोख लेता है, जिससे सुखाने का समय काफी कम हो जाता है। यह एक AI-पावर्ड वॉशिंग मशीन है, जो न्यूरल नेटवर्क-आधारित एल्गोरिदम का उपयोग करके कपड़े के प्रकार और भार का पता लगाती है, जिससे पानी का स्तर, धुलाई की क्रिया और साइकिल टाइम अपने आप सेट हो जाता है। इसका बेहतर डिटर्जेंट एक्शन और कलर प्रोटक्शन पानी में डिटर्जेंट को अच्छी तरह घोलने के साथ ही कपड़ों के रंग को निकलने से रोकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • स्पेशल फीचर- 9 स्विर्ल वॉश, एक्वा एनर्जी, इको इंवर्टर
    • एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • साइकिल ऑप्शन- बेबी वियर, क्रेडल वॉश, एक्प्रेस 15, स्टीम रिफ्रेश, सिंथेटिक्स
    • कंट्रोल टाइप- टच
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
    • रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • डिस्प्ले- एलईडी

    खूबियां

    • एक्वा एनर्जी डिवाइस रंगों को बनाए रखने और बेहतर डिटर्जेंट एक्शन के लिए हार्ड वॉटर को सही करती है।
    • 9 स्विर्ल टेक्नोलॉजी की 9 धुलाई प्रक्रियाएं कपड़ों से गंदगी और दाग-धब्बों को पूरी तरह से साफ करती हैं।
    • इसे WiFi से जोड़कर अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट से भी कमांड दी जा सकती है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने मशीन में आवाज और कंपन होने की शिकायत की है।

    हाउस ऑप एप्लाइंसेस में आप ऐसी ही अन्य जानकारी देख सकते हैं।

    04
  • Bosch 7 kg, 5 Star, AI active water+, Anti-Wrinkle, Anti-Tangle

    इस Bosch फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की क्षमता 7 किलोग्राम है, जो AI एक्टिव वॉटर प्लस टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतरीन धुलाई परिणाम के साथ पानी व बिजली की बचत कर सकती है। इसमें 1200 RPM की स्पिन स्पीड के साथ कपड़ों से अच्छी तरह पानी निचुड़ जाता है, जिससे वे जल्दी सूख सकते हैं। यह एंटी बैक्टेरिया, जींस, कॉटन, रिंज जैसे 15 बेहतरीन वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जिनकी मदद से कपड़ों को उनकी जरूरत के हिसाब से धुला जा सकता है। इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम लंबे समय तक चलने वाली मजबूती प्रदान करता है और साथ ही मशीन को अंदर से स्वच्छ भी बनाए रख सकता है। अगर आप अपने कपड़ों को गर्म पानी में धुलना चाहते हैं, तो इसका इन-बिल्ट हीटर आपकी मदद कर सकता है। वहीं, इस मशीन का एंटी-रिंकल और एंटी टैंगल फीचर कपड़ों में सिकुड़ने आने व उन्हें आपस में उलझने से रोकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bosch
    • स्पेशल फीचर- चाइल्ड लॉक, ड्रम क्लीन, हाइजीन स्टीम, इनबिल्ट हीटर
    • एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • साइकिल ऑप्शन- एक्स्ट्रा रिंज, हैवी ड्यूटी, क्विक वॉश, स्पीड ड्राय
    • कंट्रोल टाइप- टच
    • रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • स्टैंडर्ड साइकिल- 15

    खूबियां

    • एंटीबैक्टीरियल प्रोग्राम कपड़ों को 60°C पर धोता है, जिससे स्वच्छ, स्वच्छ और रोगाणु रहित कपड़े मिलते हैं।
    • ड्रम के सॉफ्टकेयर पैडल कपड़ों को नाजुकता से संभालते हैं, जिससे उनके फटने का खतरा नहीं रहता।
    • इसके एंटी-वाइब्रेशन साइड पैनल संचालन के समय होने वाले कंपन को रोकने का काम करते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इंस्टॉलेशन में समस्या आई है।
    05

7 किग्रा वाली बेस्ट स्मार्ट वॉशिंग मशीन मॉडल्स की तुलना

अपने बजट, प्राथमिकताओं और ग्राहक रिव्यूज के आधार पर आप अपने लिए अमेजन से एक सही 7 किलो क्षमता वाली स्मार्ट वॉशिंग मशीन चुन सकते हैं। फिलहाल, आपके काम को आसान बनाने के लिए हमने नीचे इन मॉडल्स की तुलना भी की है-

मॉडल्स

वॉश प्रोग्राम

ड्रम टाइप

स्मार्ट फीचर्स

Haier 7 Kg 5 Star Powered by AI-DBT

15

लेजर सीमलेस वेल्डिंग ड्रम

एडवांस्ड AI DBT टेक्नोलॉजी

Samsung 7 kg Automatic Washing Machine

20

डायमंड ड्रम

AI कंट्रोल, वाई-फाई कनेक्टिविटी

LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology

08

टर्बो ड्रम

स्मार्ट डाइग्नोसिस

IFB 7 Kg 5 Star, DeepClean® Technology

10+1*+10 ऐप

मून डिजाइन ड्रम

AI पावर्ड, वाई-फाई, ऐप कंट्रोल

Bosch 7 kg, 5 Star Washing Machine

15

स्टेनलेस स्टील ड्रम

AI एक्टिव वॉटर प्लस

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 7KG स्मार्ट वाशिंग मशीन कितने लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त है?
    +
    7KG स्मार्ट वाशिंग मशीन 3-4 लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त है।
  • स्मार्ट वाशिंग मशीन के क्या फायदे हैं?
    +
    स्मार्ट वाशिंग मशीन में ऐप कंट्रोल, WiFi कनेक्टिविटी, एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं, जिससे यह उपयोग में आसान और सुविधाजनक है।
  • 7KG स्मार्ट वाशिंग मशीन की वारंटी कितने समय की होती है?
    +
    7KG स्मार्ट वाशिंग मशीन की वारंटी आमतौर पर 1-2 साल की होती है। हालांकी, यह ब्रांड और मॉडल के आधार पर अलग-अलग होती है।