जब रोज़ सुबह कपड़ों की धुलाई का समय आता है, तो मशीन का भरोसेमंद होना और संतुलित परफॉर्मेंस देना बहुत जरुरी हो जाता है। 2026 में अमेजन पर जाने-मानें ब्रांडस के मॉडल्स ने यूजर्स के बीच अच्छी रेटिंग और रिव्यू हासिल किए हैं। इन वॉशिंग मशीन में न सिर्फ धुलाई अच्छे से होती है बल्कि कम बिजली और पानी की बचत जैसे फीचर्स भी होते हैं, जिससे रोज़मर्रा की धुलाई आसानी से हो जाती है। छोटे परिवार से लेकर मध्यम आकार तक के लिए अलग-अलग क्षमता वाले विकल्प उपलब्ध हैं, जिसमें टॉप लोड और फ्रंट लोड दोनों शामिल हैं। Samsung के मॉडल्स अक्सर परफॉर्मेंस और अच्छी बनावट के लिए जाने जाते हैं, जबकि LG में एडवांस वॉश प्रोग्राम्स और कम वाइब्रेशन मिलती है। Haier के विकल्पों में भी संतुलित धुलाई और मजबूत बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलती है। Amazon पर इन ब्रांडस के Washing Machine मॉडल्स को रेटिंग देखकर आप अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया वाशिंग मशीन मॉडल्स।
Haier 6 kg 5 Star Washing Machine Fully Automatic Top Load
यह 6 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन छोटे से मध्यम परिवारों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसका Oceanus वेव ड्रम कपड़ों में तेज़ लेकिन संतुलित पानी की लहरें बनाता है, जिससे गंदगी अच्छे से साफ होती है। नियर जीरो प्रेशर तकनीक की वजह से यह मशीन कम पानी के प्रेशर में भी आसानी से काम कर लेती है। 780 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी जल्दी निकाल देती है, जिससे सुखाने में समय कम लगता है। औसतन 40 मिनट का वॉश साइकिल रोज़मर्रा की धुलाई के लिए काफी सुविधाजनक है। Haier Washing Machine में 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे क्विक, डेलिकेट और सोक, ताकि अलग-अलग तरह के कपड़ों को सही देखभाल मिल सके। मैजिक फ़िल्टर लिंट को अच्छे से इकट्ठा करता है, जबकि फ़ज़ी लॉजिक अपने आप पानी का लेवल तय करता है। चाइल्ड लॉक और वोल्टेज प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स इसे सुरक्षित और उपयोग में आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 6 किलोग्राम
- कलर - मूनलाइट सिल्वर
- मॉडल - Haier {HWM60-AE}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 54D x 52W x 93H
- स्पेशल फीचर - बैलेंस्ड क्लीन प्लस्टर, मैजिक फिल्टर, वेव ड्रम
- स्पिन स्पीड - 780 RPM
खूबियां
- कम पानी प्रेशर में भी कपड़ो की अच्छे से धुलाई के लिए नियर जीरो प्रेशर तकनीक
- रोज़मर्रा की धुलाई के लिए औसतन 40 मिनट का वॉश साइकिल
- अलग-अलग तरह के कपड़ो को धोने के लिए 8 वॉश प्रोग्राम
कमी
- मशीन की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Samsung 9 KG 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine
बड़े परिवारों की जरुरतों को ध्यान में रखकर ये वाशिंग मशीन खासतौर पर डिज़ाइन की गई है। इसकी AI ईको बबल तकनीक डिटर्जेंट को पानी के साथ पहले घोल देती है, जिससे झाग जल्दी बनता है और कपड़ों की गहराई से सफाई हो जाती है। इससे बिजली और पानी दोनों की अच्छी बचत होती है। डिजीटल इन्वर्टर मोटर मशीन को शांत, टिकाऊ और लंबे समय तक भरोसेमंद बनाती है। 1400 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी तेजी से निकालती है, जिससे सुखाने का समय कम हो जाता है। सुपर स्पीड मोड में केवल 39 मिनट में धुलाई पूरी हो जाती है, जो बिजी लोगों के लिए बेहद उपयोगी रहता है। हाईजीन स्टीम फीचर भाप के ज़रिये 99.9 प्रतिशत तक कीटाणु और एलर्जन हटाने में मदद करता है। Samsung की वॉशिंग मशीन 14 वॉश प्रोग्राम अलग-अलग कपड़ों और ज़रूरतों के अनुसार सही धुलाई देते हैं। AI कंट्रोल एलईडी टच पैनल इस्तेमाल को आसान बनाता है और स्मार्ट कंट्रोल का अनुभव देता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही दूसरे लेख।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
- कलर - ब्लैक
- मॉडल - Samsung {WW90DG5U24AXTL}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 60W x 85H
- स्पेशल फीचर - चाइल्ड लॉक, डिल स्टार्ट, ड्रम क्लीन, हाईजीन स्टीम, स्मार्ट कनेक्टिविटी
- स्पिन स्पीड - 1400 RPM
खूबियां
- डिटर्जेंट को पानी के साथ पहले घोलकर गहरी धुलाई देने के लिए AI ईको बबल तकनीक
- कपड़ो से जल्दी पानी निकालने के लिए 1400 RPM की स्पिन स्पीड
- बिजी लोगों के लिए बेहद उपयोगी सुपर स्पीड मोड में केवल 39 मिनट में धुलाई
कमी
- मशीन इंस्टालेशन में देरी होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक के साथ में बिजली की खपत को नियंत्रित करती है और धुलाई के दौरान अनावश्यक ऊर्जा खर्च को कम करती है, जिससे लंबी अवधि में अच्छा बिजली बचत मिलती है। LG की मशीन में ट्रबो ड्रम तकनीक में ड्रम और पल्सेटर विपरीत दिशा में घूमते हैं, जिससे तेज़ पानी की धार बनती है और जिद्दी गंदगी भी आसानी से निकल जाती है। 740 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी जल्दी निकालती है, जिससे सुखाने का समय कम होता है। इस मशीन में 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जो रोज़मर्रा के कपड़ों से लेकर नाज़ुक साड़ी और ऊनी कपड़ों तक के लिए उपयुक्त हैं। ऑटो-प्रीवॉश फीचर हाथ से रगड़ने की ज़रूरत खत्म कर देता है। स्टेनलेस स्टील ड्रम मशीन को टिकाऊ बनाता है। LED डिस्प्ले और स्मार्ट डायगनोसिस फीचर इस्तेमाल और देखभाल को आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- कलर - मिडिल ब्लैक
- मॉडल - LG {T80VBMB4Z}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 56D x 54W x 92.5H
- स्पेशल फीचर - ऑटो-रिस्टार्ट, चाइल्ड लॉक, इन्वर्टर, एलईडी डिस्पले
- स्पिन स्पीड - 740 RPM
खूबियां
- कम बिजली खर्च में कपड़ो की बढ़िया धुलाई के लिए स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक
- वाशिंग मशीन के फीचर्स को आसानी से कंट्रोल करने के लिए एलईडी डिस्पले और स्मार्ट डायगनोसिस
- कपड़ो से जिद्दी दागों को निकालने के लिए ट्रबो ड्रम फीचर का सपोर्ट
कमी
- कपड़े धुलनें में ज्यादा समय लगने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Bosch 7 KG 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
इस वाशिंग मशीन में दिया गया AI एक्टिव वॉटर प्लस तकनीक कपड़ों के भार के अनुसार पानी की मात्रा तय करता है, जिससे पानी की बचत होती है और कपड़ों में डिटर्जेंट की मिलावट नहीं रहती है। सॉफ्ट केयर ड्रम का डिज़ाइन कपड़ों को उलझने और सिकुड़ने से बचाते हुए उन्हें नर्म तरीके से धोता है। 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी अच्छी तरह निकालती है, जिससे सुखाने में कम समय लगता है। इन-बिल्ट हिटर की मदद से गरम पानी में धुलाई संभव होती है, जो दाग और बैक्टीरिया हटाने में असरदार है। एंटी-बैक्टीरिया प्रोग्राम खासतौर पर स्वच्छता पर ध्यान देता है। Bosch Washing Machine में 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जो रोज़मर्रा के कपड़ों, जींस, स्पोर्ट्सवियर और नाज़ुक कपड़ों के लिए उपयोगी हैं। ईको ड्राइव मोटर मशीन को शांत और टिकाऊ बनाती है। डिजिटल डिस्प्ले और स्टार्ट-रिलोड जैसे फीचर इस्तेमाल को आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- कलर - सिल्वर
- मॉडल - Bosch {WAJ24266IN}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 59D x 59.8W x 84.8H
- स्पेशल फीचर - चाइल्ड लॉक, डिले स्टार्ट, ड्रम क्लीन, इनबिल्ट हिटर
- स्पिन स्पीड - 1200 RPM
खूबियां
- कम पानी और डिटर्जेंट के साथ कपड़ो की धुलाई अच्छे से करने के लिए AI एक्टिव वॉटर प्लस तकनीक
- सर्दियों में खासतौर पर कपड़ो से बैक्टीरिया हटाने के लिए इन-बिल्ट हिटर
- अलग-अलग तरह के कपड़ो को सुरक्षित रखते हुए बढ़िया धुलाई के लिए 15 वॉश प्रोग्राम
कमी
- मशीन चलते समय वाइब्रेट करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Godrej Smart Choice 7 KG Fully-Automatic Top Load Washing Machine
यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन AI तकनीक के साथ में कपड़ों के वजन और गंदगी के अनुसार धुलाई को अपने आप संतुलित करती है, जिससे बेहतर सफाई और बिजली की बचत होती है। टाइडल वॉश टेक्नोलजी के साथ एक्यू वॉश ड्रम और ट्रबो 6 प्लसटर मिलकर पानी में हल्की और तेज़ लहरें बनाते हैं, जिससे डिटर्जेंट अच्छे से घुलता है और कपड़ों से मैल आसानी से निकलता है। Godrej की ये मशीन 7 किलो क्षमता के चलते रोज़मर्रा के कपड़ों के लिए पर्याप्त है, जबकि 720 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी निकालकर सुखाने का समय कम करती है। जीरो प्रेशर तकनीक की मदद से यह मशीन बहुत कम पानी के दबाव पर भी टब भर लेती है। फैब्रिसेफ स्टील ड्रम कपड़ों को नुकसान से बचाता है और मैजिक लिंट फिल्टर रोएं व गंदगी को अलग रखता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली की खपत कम रखती है। एडवांस डिजीटल डिस्पले और ऑटो-रिज्यूम जैसे फीचर मशीन को सुरक्षित और इस्तेमाल में आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- कलर - ग्रेफाइट ग्रे
- मॉडल - Godrej {WTEON ALP 70 5.0}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.5D x 56.5W x 93.2H
- स्पेशल फीचर - 3 डिजीट एलईडी डिस्पले, सेंसर सपोर्ट, जीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी, फैब्रिकसेफ ड्रम
- स्पिन स्पीड - 720 RPM
खूबियां
- कपड़ो को वजन और गंदगी के अनुसार धुलाई के लिए AI टेक्नोलॉजी
- धुलाई के दौरान कपड़ो को नुकसान से बचाने के लिए फैब्रिसेफ स्टील ड्रम
- मशीन के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए एडवांस डिजीटल डिस्पले
कमी
- कपड़ो की धुलाई साफ तरीके से ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: अमेजन पर 2026 के वाशिंग मशीन मॉडल्स
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।