आजकल AI तकनीक वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन काफी लोकप्रिय हो रही हैं। दरअसल, यह तकनीक मशीन में कपड़ों का भार, गंदगी और फैब्रिक सेंसर के माध्यम से समझकर उसी अनुसार पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करती है और फिर अपने आप वॉश प्रोग्राम भी चुनती है। इसका सबसे बड़ा फायदा होता है कि आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और पानी व डिटर्जेंट की बर्बादी भी नहीं होती है। इसके अलावा इन एआई Front Load Washing Machine में इन-बिल्ट हीटर मौजूद होता है, ड्रम में पानी को सही तापमान पर गर्म करके फिर कपड़ों को साफ करती है। इससे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। इसके अलावा इनमें हाइजिन स्टीम तकनीक होती है जो गर्म भाप के जरिए कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया व वायरस को खत्म करके कपड़ों की झुर्रियों को भी कम करती है। वहीं इनमें आपको Wifi कनेक्टिविटी मिलती है। यह फीचर उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होती है जो घर से अधिकतर बाहर रहते हैं। क्योंकि यह तकनीक वॉशिंग मशीन को मोबाइल से कनेक्ट करने की सुविधा देता है जिससे आप घर से बाहर रहकर भी वॉशिंग मशीन को ऑन या ऑफ कर सकते हैं और अन्य सेटिंग्स को बदल सकते हैं। वहीं कुछ में आपको वॉयस असिस्टेंट व एलेक्सा सपोर्ट भी मिलता है।
ऐसी अन्य जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पर जाएं।
Haier 9 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
9 किलोग्राम की यह AI वॉशिंग मशीन आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान बना सकती है। यह तकनीक सेंसर के माध्यम से कपड़ों का वजन, प्रकार और गंदगी समझकर उसी अनुसार वॉश प्रोग्राम चुनती है, जिससे ना केवल आपका समय बचता है बल्कि कपड़े भी बेहतर ढंग से साफ हो सकते हैं। यह वॉशिंग मशीन 15 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जिसे आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी PuriSteam तकनीक कपड़ों में गर्म भाप छोड़कर 99.9% बैक्टीरिया और वायरस को खत्म कर सकती है, जिससे कपड़े अधिक हाइजिन रहते हैं। इसमें इन-बिल्ट हीटर होता है, जो पानी को सही तापमान पर गर्म करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Haier EFL90-DM14IBIEBK
- कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - ड्यूल स्प्रे
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- RPM स्पीड - 1400 स्पिन स्पीड
- वॉश प्रोग्राम - 15 वॉश प्रोग्राम
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
खूबियां
- इसमें स्मार्ट कंट्रोल डिस्प्ले पैनल लगा होता है, जिससे मशीन का उपयोग अधिक आसान हो सकता है।
- यह वॉशिंग मशीन बहुत कम शोर के साथ कपड़े धोती है।
कमी
- इस मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01
Samsung 9 kg 5 star AI EcoBubble Fully-Automatic Front Load Washing Machine
सैमसंग की यह 9 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन AI तकनीक से लैस है। इसमें आपको Wifi कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है, जिससे आप अपने फोन को मशीन से कनेक्ट कर सकते हैं और सीधे मोबाइल ऐप से वॉशिंग मशीन को घर से बाहर रहकर भी बंद या चालू कर सकते हैं और वॉश प्रोग्राम बदल सकते हैं। वहीं इसमें AI इकोबबल फीचर भी मौजूद होता है, जो डिटर्जेंट को पानी और हवा के साथ मिलाकर बुलबुले बनाती है। इससे जिद्दी दाग आसानी से हट सकते हैं। इसके अलावा इसमें AI एनर्जी मोड भी शामिल है, जिससे आप बिजली की खपत को कम कर सकते हैं और बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। इसमें मौजूद इन-बिल्ट हीटर ड्रम में मौजूद पानी को सही तापमान पर गर्म करता है, जिससे कपड़े अधिक साफ हो सकते हैं। इस Samsung मशीन की सबसे बड़ी खासियत है कि आप इसमें केवल 15 मिनट में भी कपड़ों को धो सकते हैं। दरअसल, यह फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके पास समय कम रहता है। इसमें 550mm का बड़ा ड्रम लगा होता है जिसमें कपड़े बेहतर ढंग से साफ हो सकते हैं और उलझते कम है। इसमें लगा डिजिटल इन्वर्टर मोटर की स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा करता है। इससे मोटर पर दबाव कम पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है। इसी के साथ मशीन शोर भी कम करती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung WW90DG5U24AXTL
- कैपेसिटी -9 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - ड्रम क्लीन
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- वॉश प्रोग्राम - 14 प्रोग्राम
- मोटर स्पीड - 1400 RPM
खूबियां
- इसमें हाइजिन स्टीम तकनीक शामिल है, जो कपड़ों में गर्म भाप छोड़कर उनमें मौजूद बैक्टीरिया व वायरस को साफ करने में मदद करती है।
- इसमें सेल्फ डाग्नोसिस सिस्टम शामिल है, जो मशीन में होने वाली खराबी का सही समय पर पता लगाकर आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी देता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG Smart Choice 9 Kg 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine
AI तकनीक वाली यह एलजी वॉशिंग मशीन आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान कर सकती है। यह 9 किलोग्राम क्षमता में आती है, जो बड़े परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। इसमें शामिल AI डायरेक्ट ड्राइव तकनीक कपड़ों का वजन, गंदगी और फैब्रिक सेंसर के माध्यम से समझकर उसी अनुसार पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करती है और वॉश प्रोग्राम चुनती है। इससे कम मेहनत में कपड़ो की बेहतर धुलाई हो सकती है। इस LG वॉशिंग मशीन में शामिल 6 मोशन DD तकनीक कपड़ों को 6 अलग-अलग प्रकार से साफ करती है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन Wifi कनेक्टिविटी के साथ काम करता है, जिससे आप अपने मोबाइल को इस वॉशिंग मशीन के साथ जोड़ सकते हैं और मशीन को LG ThinQ ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 1200 RPM की हाई स्पीड स्पिन शामिल होती है, जो कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद कर सकती है। इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में शामिल स्टीम तकनीक कपड़ों में मौजूद एलर्जी और बैक्टीरिया को गर्म भाप के जरिए हटा सकती है। इसमें मौजूद सेल्फ डाग्नोसिस सिस्टम मशीन में होने वाली खराबी का पता लगाकर आपको मोबाइल के माध्यम से जानकारी देती है। इससे आप समय रहते वॉशिंग मशीन ठीक करवा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - LG FHP1209Z5M
- कैपेसिटी -9 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- वॉश प्रोग्राम - 14 प्रोग्राम
- मोटर स्पीड - 1200 RPM
खूबियां
- इस वॉशिंग मशीन में आपको स्टेनलेस स्टील ड्रम मिलता है जिससे जंग लगने की समस्या कम रहती है और कपड़े खराब होने का डर कम रहता है।
- इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में लोड सेंसर लगा होता है जो मशीन में कपड़ों का लोड बढ़ने पर आपको जानकारी देता है।
कमी
- इस वॉशिंग मशीन में यूजर्स को कुछ खास शिकायत देखने को नहीं मिली है।
03
Samsung 7 kg 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine
सैमसंग की यह वॉशिंग मशीन AI कंट्रोल के साथ आती है। यह तकनीक कपड़ों के भार, गंदगी और फैब्रिक को समझकर उसी प्रकार वॉश प्रोग्राम को चुनती है, जिससे आपकी मेहनत कम हो जाती है और कपड़े भी बेहतर ढंग से साफ हो सकते हैं। इसमें Wifi कनेक्शन सपोर्ट मिलता है जिसके जरिए आप इस वॉशिंग मशीन को घर से बाहर रहकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है, जो अधिकतर जॉब के कारण घर से बाहर रहते हैं। इस Samsung वॉशिंग मशीन में डिजिटल इन्वर्टर मोटर लगी होती है जो अपनी स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा करता है। इससे मोटर पर दबाव कम पड़ता है और बिजली की खपत भी होती है। अगर आपके पास भी कम समय रहता है और आपको कोई कपड़ा तुरंत धोना है तो इसमें मौजूद 15 मिनट क्विक वॉश तकनीक आपके लिए लाभदायक हो सकती है। इस Fully Automatic Washing Machine में आपको 20 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके लिए भी इसमें बेबी केयर और Delicates जैसे वॉश मोड शामिल होते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung WW70T502NAN1TL
- कैपेसिटी -7 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - हाइजिन स्टीम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- वॉश प्रोग्राम - 20 प्रोग्राम
- मोटर स्पीड - 1200 RPM
खूबियां
- इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में हाइजिन स्टीम तकनीक शामिल है जो ड्रम में गर्म भाप छोड़कर कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को हटाने का काम करता है।
- इस मशीन में लगा पैनल इसे इस्तेमाल करने में आसान बनाता है, क्योंकि इसमें आप वॉश प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं।
कमी
- यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
IFB 8 Kg 5 Star AI Powered Fully Automatic Front Load Washing Machine
यह AI पावर्ड आईएफबी वॉशिंग मशीन है जो 8 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है। इसकी AI तकनीक इस मशीन में 25% पानी और 30% तक समय की बचत कर सकती है। दरअसल, यह तकनीक इस IFB मशीन में कपड़ों के भार और फैब्रिक को समझकर उसी अनुसार अपने आप वॉश प्रोग्राम चुनती है, जिससे कम मेहनत और पानी खपत होता है। वहीं इसमें शामिल Wifi कनेक्शन सपोर्ट मशीन को घर से बाहर रहकर मोबाइल के माध्यम से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इसमें एडवांस फैब्रिक केयर तकनीक शामिल है, जो कपड़ों की गहरी सफाई करने के साथ-साथ उनका फैब्रिक और कलर खराब होने से भी बचाती है। इसमें मौजूद 9 Swirl वॉश तकनीक 9 अलग-अलग प्रकार जैसे - रॉल और मिक्स, जेंटल स्क्रब, डीप क्लीन आदि से कपड़ों को साफ करती है। इससे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। इसमें इको इन्वर्टर मोटर शामिल होती है, जो कपड़ों का वजन समझकर उसी अनुसार अपनी गति को बढ़ाता या घटाता है। इससे बिजली और पानी की खपत कम हो सकती है और शोर भी कम होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - IFB SENATOR GXN 8012 CMS
- कैपेसिटी -8 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - इको इन्वर्टर
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- वॉश प्रोग्राम - 10+1 प्रोग्राम
- मोटर स्पीड - 1200 RPM
खूबियां
- इसमें 30 मिनट स्टीम रिफ्रेश प्रोग्राम शामिल है, जो कपड़े साफ होने के बाद 30 मिनट कपड़ों में गर्म भाप छोड़कर उनमें मौजूद बैक्टीरिया को हटाता है और कपड़ों की झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।
- इसमें आपको गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा सपोर्ट भी मिलता है जिससे आप केवल अपनी आवाज से मशीन को बंद या चालू कर सकते हैं और वॉश प्रोग्राम बदल सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इसमें कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
05
Bosch 9kg 5 Star Anti Stain & AI Active Water+ Fully Automatic Front Load Washing Machine
बॉश की यह 9 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन 4 से 5 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया हो सकती है। फीचर्स की बात करें, तो यह AI एक्टिव वॉटर प्लस तकनीक के साथ काम करती है, जो कपड़ों का वजन, फैब्रिक और गंदगी सेंसर के माध्यम से समझकर उसी अनुसार पानी का इस्तेमाल करती है। इससे पानी की खपत कम होती है। इसकी एंटी-बैक्टीरियल तकनीक कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया को हटाने का काम करती है। वहीं इस Bosch वॉशिंग मशीन में एंटी-टेंकल फीचर मौजूद होता है जो ड्रम में कपड़ों को 50% उलझने से बचाता है। इससे फैब्रिक सुरक्षित रह सकता है। वहीं इसकी एंटी-रिंकल तकनीक 50% तक कपड़ों के झुर्रियों को कम करती है। इससे कपड़ों को आयरन करने की जरूरत कम लगती है। इसका एंटी-स्टेन फीचर मिट्टी, तेज और चाय जैसे जिद्दी दागों को आसानी से साफ कर सकता है। इसमें इन-बिल्ट फीचर मौजूद होता है जो ड्रम में पानी को सही तापमान पर गर्म करता है। इससे कपड़ों में लगे दाग साफ हो सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bosch WGA14200IN
- कैपेसिटी -9 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- वॉश प्रोग्राम - 14 प्रोग्राम
- मोटर स्पीड - 1200 RPM
खूबियां
- इसमें डिजिटल डिस्प्ले लगा होता है जिससे आप आसानी से वॉश प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को देख सकते हैं।
- यह मशीन हर प्रकार के पानी में कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करने में सक्षम मानी जाती है।
कमी
- कुछ यूजर्स ने इंस्टॉलेशन में समस्या का सामना किया गया है।
06
फ्रंट लोड एआई वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां ऊपर जिन टॉप 5 फ्रंट लोड एआई वॉशिंग मशीन के मॉडल्स के बारे में बताया गया है उनकी हमने तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।