Panasonic के ये Split AC आपके घर को बनाएंगे ठंडा और स्मार्ट, देखें सर्वश्रेष्ठ रेटिंग वाले विकल्प

कम बिजली बिल के साथ शानदार कूलिंग वाला एसी लेना चाहते हैं, तो यहां आपको बेस्ट रेटिंग वाले Panasonic स्प्लिट एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। ये स्मार्ट कनेक्टिविटी, बेहतरीन टिकाऊपन, लंबी लाइफ और हाई एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं।
सर्वश्रेष्ठ रेटिंग वाला पैनासोनिक स्प्लिट एसी
सर्वश्रेष्ठ रेटिंग वाला पैनासोनिक स्प्लिट एसी

गर्मी से पाना चाहते हैं राहत! तो यहां देखें बढ़िया रेटिंग वाले पैनासोनिक स्प्लिट एसी के प्रमुख विकल्प। ये 7 इन 1 कन्वर्टिबल और PM 0.1 एयर प्यूरिफिकेशन के साथ आते हैं, जो न सिर्फ तापमान कम करते हैं, बल्कि हवा को भी स्वच्छ बनाते हैं। इन Panasonic AC में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WI-FI की सुविधा मिलती है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं भी आवाज की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। इन Split एसी में 1 टन, 1.5 टन और 2 टन की क्षमता शामिल है, जिनका चयन आप अपने कमरे के आकार के अनुसार कर सकते हैं। इनमें 3 स्टार, 4 स्टार और 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है, जिस वजह से ये कम बिजली की खपत करती हैं। साथ ही ये 52 डिग्री सेल्सियस से लेकर 55 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी कमरे को समय में ठंडा करने में मदद करते हैं। 

यहां आपको बेस्ट रेटेड पैनासोनिक स्प्लिट एसी के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Panasonic 2.0 Ton 4 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह पैनासोनिक एसी हीट लोड के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट करता है। इस स्प्लिट एसी में 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग अपनी ठंडक क्षमता के हिसाब से कर सकती हैं। 2 टन की क्षमता वाला यह एयर कंडीशनर बड़े कमरे (170-200 वर्ग फुट) तक के लिए उपयुक्त हो सकता है। 4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह इन्वर्टर एसी 55 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कमरे को कम समय में ठंडा कर देता है। इस पैनासोनिक एसी में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WI-FI की सुविधा है, जिस वजह से विभिन्न स्मार्ट डिवाइस को आसानी से जोड़ा जा सकता है। इस मॉडल का ट्रू AI मोड आरामदायक तापमान बनाए रखने में मदद करता है और एडैप्टिव थर्मल कम्फर्ट का इस्तेमाल करके बिजली बचाता है। 4 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस इन्वर्टर एसी के कंडेंसर को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जो मजबूत, टिकाऊ और जंग से सुरक्षित है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 2 टन 
    • मॉडल - ‎CS/CU-NU24AKY4W
    • कूलिंग पावर - 21155 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • शोर स्कर - 36db 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1042.48 किलोवाट घंटे 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.9 x 104 x 29.6 सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 38 किलोग्राम 

    खासियत 

    •  क्रिस्टल क्लीन टेक्नोलॉजी कूलिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है, शुद्ध हवा प्रदान करती है और इवेपोरेटर कॉइल्स की खुद सफाई करती है। 
    • यह इन्वर्टर स्प्लिट एसी हवा में मौजूद PM 0.1 कणों को फिल्टर करके स्वच्छ हवा प्रदान करता है। 
    • इसकी R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के अनुकूल है, जो ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एसी में प्रदर्शन की कमी बताई है। 
    01
  • Panasonic 1.5 Ton 4 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    4 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह इन्वर्टर एसी बिजली की कम खपत करते हुए शानदार प्रदर्शन करता है। 4 वें स्विंग टेक्नोलॉजी वाले इस स्प्लिट एसी की हवा कमरे के चारों समान ठंडक करती है। यह 1.5 Ton एसी 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जो कमरे के आकार या उसमें मौजूद लोगों की संख्या के आधार पर अलग-अलग कूलिंग क्षमता को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर संचालित होने वाला यह इन्वर्टर एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी झेल सकता है, जिस वजह से यह स्टेबलाइजर के बिना भी काम करने में सक्षम है। इस स्मार्ट स्प्लिट एसी में अमेजन एलेक्सा और Hey Google की सुविधा है, जिस वजह से इसे आवाज से भी नियंत्रित किया जा सकता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह एयर कंडीशनर ट्रू AI फंक्शन के साथ आता है। इसमें रिसाव को रोकने के लिए शील्डब्लू+ कोटिंग की गई है, जिस वजह से यह पूरी तरह सुरक्षित है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 1.5 टन 
    • मॉडल - ‎CS/CU-NU18AKY4WX
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 858.17 किलोवाट घंटे
    • कूलिंग पावर - 17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • शोर स्कर - 34b 
    • वाट क्षमता - 1390 वाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.9 x 104 x 29.6 सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 34 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इस पैनासोनिक एसी में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WI-FI की सुविधा मिलती है, जिसे मोबाइल फोन से कनेक्ट करके कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है। 
    • 34db के शोर पर स्तर पर संचालित होने वाले इस स्प्लिट एसी से बेहद शांत वातावरण का अनुभव प्राप्त होता है। 
    • इस इन्वर्टर एसी में PM 0.1 फिल्टर है, जो कमरे की हवा को साफ और स्वच्छ बनाने में मदद करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एयर कंडीशनर में अधिक शोर की समस्या बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Panasonic 1.0 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    क्रिस्टल क्लीन टेक्नोलॉजी वाला यह पैनासोनिक स्प्लिट एसी बेहतरीन कूलिंग परफॉर्मेंस देता है, शुद्ध हवा प्रदान करता है और इवेपोरेटर कॉइल की ऑटोमेटिक सफाई करता है। यह 1 टन एसी छोटे आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही इस AC में बिजली की बचत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। 4 वें स्विंग फंक्शन के साथ मिलने वाला यह एयर कंडीशनर 55 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करता है। इस Panasonic एसी में वाईफाई की सुविधा है, जिस वजह से इसे आप स्मार्टपोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी चला सकते हैं। 32db के शोर पर चलने वाला यह 1 टन एयर कंडीशनर बेहद शांत वातावरण का अनुभव देता है। इसमें PM 0.1 का फिल्टर है, जो कमरे में साफ और स्वच्छ हवा प्रदान करने में मदद करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - 1 टन 
    • कूलिंग पावर - 11772 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • मॉडल - ‎CS/CU-NU12AKY5W
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • शोर स्तर - 32 डेसिबल
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 524.08 किलोवाट घंटे
    • वाट क्षमता - 880 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.4 x 87 x 29.5 सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 31 किलो 100 ग्राम 

    खासियत 

    • पैनासोनिक स्प्लिट एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिस वजह से यह एसी स्टेबलाइजर के बिना काम कर सकता है। 
    • यह स्मार्ट एसी एलेक्सा और गूगल होम के साथ काम करता है, जिसे आप आवाज की मदद से भी चला सकते हैं। 
    • कॉपर कंडेंसर कॉइल वाले इस एयर कंडीशनर को कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। साथ ही यह बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस देता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एयर कंडीशनर के प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    03
  • Panasonic 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    पैनासोनिक ब्रांड का यह एसी कस्टम स्लीप प्रोफाइल के साथ आता है, जो रात को सुकून भरी नींद के लिए अच्छा हो सकता है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस स्प्लिट एसी में 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स है, जो अलग-अलग कूलिंग क्षमता को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। ट्रू AI मोड वाला यह 1.5 टन एसी स्मार्ट तरीके से कमरे के तापमान का पता लगाता है, कूलिंग क्षमता का पूर्वानुमान लगाता है और बेहतरीन तरीके से ठंडक करने के लिए पंखे की स्पीड को एडजस्ट करता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस Inverter AC में वाईफाई की सुविधा है, जिसे आप आवाज से भी चला सकते हैं। इस मॉडल के कंडेंसर को 100% कॉपर कॉइल से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह जंग से सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 1.5 टन
    • मॉडल - ‎‎CS/CU-HU18BKYFM
    • कूलिंग पावर - 17400 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 774.9  किलोवाट घंटे
    • शोर स्तर - 38 डेसिबल
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1290 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.1 x 107 x 29.6 सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 37 किलो 500 ग्राम

    खासियत 

    • यह पैनासोनिक एसी 45 फीट तक हवा फेंक सकता है और कमरे के हर कोने को ठंडा रख सकता है। 
    • 4 वे स्विंग वाले इस एयर कंडीशनर की हवा कमरे के चारों ओर समान रूप से वितरित होती है। 
    • 1.5 टन की क्षमता वाला यह एसी 55 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग करता है। 
    • इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह स्प्लिट एसी हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एयर कंडीशनर में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    04
  • Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    1.5 टन की क्षमता वाला यह पैनासोनिक स्प्लिट एसी 120 से 170 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। 2 वे स्विंग के साथ मिलने वाला यह एसी 55 डिग्री सेल्सियस के तापमान में जबरदस्त ठंडक का अनुभव देता है। यह एयर कंडीशनर इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो हीट लोड के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट करता है। 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाला यह AC 1.5 Ton एसी बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस देता है। यह एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी झेल सकता है, जिस वजह से यह स्टेबलाइजर के बिना भी काम कर सकता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस इन्वर्टर एसी की क्रिस्टल क्लीन तकनीक कूलिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है, शुद्ध हवा प्रदान करती है और इवेपोरेटर कॉइल्स की सेल्फ-क्लीनिंग करती है। साथ ही बिजली बिल में बचत भी करती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎CS/CU-SU18AKY3W
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 17231 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 977.16 किलोवाट घंटे 
    • शोर स्तर - 35db 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1655 वाट 
    • आइटम का वजन - 33 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.4 x 87 x 29.5 सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई की सुविधा है, जिसे आवाज से भी चलाया जा सकता है। 
    • इस स्मार्ट इन्वर्टर एसी में PM 0.1 फिल्टर है, जो स्वच्छ हवा प्रदान करते हैं। 
    • यह पैनासोनिक एसी 55 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी कमरे को कम समय में ठंडा करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस पैनासोनिक एसी में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    05

कौन सा पैनासोनिक स्प्लिट एसी बढ़िया है? 

अगर आप भी बढ़िया ब्रांड का स्प्लिट AC लेना चाहते हैं, तो पैनासोनिक एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसलिए यहां हमने तालिका के जरिए आपको 5 अलग-अलग मॉडल्स के बारे में जानकारी दी है। 

मॉडल्स 

क्षमता 

एनर्जी रेटिंग 

खास फीचर्स 

‎CS/CU-NU24AKY4W

2 टन 

4 स्टार 

7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड  

‎CS/CU-NU18AKY4WX

1.5 टन

4 स्टार 

4 वे स्विंग 

‎CS/CU-NU12AKY5W

1 टन 

5 स्टार 

इन्वर्टर कंप्रेसर 

‎CS/CU-HU18BKYFM

1.5 टन

5 स्टार 

वाईफाई सक्षम 

‎CS/CU-SU18AKY3W

1.5 टन

3 स्टार 

लंबा एयर थ्रो 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या पैनासोनिक इन्वर्टर एसी बिजली की ज्यादा बचत करते हैं?
    +
    हां, इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की गति को कमरे के तापमान के अनुसार समायोजित करते हैं, जिससे वे नॉन-इन्वर्टर एसी की तुलना में काफी अधिक बिजली बचाते हैं।
  • मुझे अपने घर के लिए कितने टन का पैनासोनिक एसी चाहिए?
    +
    यह कमरे के आकार पर निर्भर करता है। 100-120 वर्ग फुट के लिए 1 टन, 150-180 वर्ग फुट के लिए 1.5 टन और 200 वर्ग फुट से अधिक के लिए 2 टन या उससे अधिक का एसी उपयुक्त होता है।
  • पैनासोनिक एसी की वारंटी अवधि क्या होती है?
    +
    आमतौर पर, पैनासोनिक एसी पर 1 साल की उत्पाद वारंटी और कंप्रेसर पर 5 से 10 साल की वारंटी मिलती है, जो मॉडल पर निर्भर करती है।