गर्मी में मिलेगी शिमला जैसी ठंडक! ये हैं बेस्ट Lloyd AC 1.5 Ton मॉडल जो बदल देंगे आपका अनुभव

गर्मी से राहत पाने के लिए एक कुशल एसी की आवश्यकता किसे नहीं होती? Lloyd के 1.5 टन एयर कंडीशनर अपनी कूलिंग क्षमता और टिकाऊपन के लिए लोकप्रिय हैं। इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि लॉयड के कौन से 1.5 टन एसी मॉडल आपके लिए सबसे उपयुक्त हो सकते हैं।
बेस्ट लॉयड एसी 1.5 टन मॉडल्स
बेस्ट लॉयड एसी 1.5 टन मॉडल्स

क्या आप अपने घर के लिए एक भरोसेमंद और शक्तिशाली 1.5 टन एसी की तलाश में हैं? Lloyd, भारतीय बाजार में एक जाना-पहचाना नाम है, जो अपने बेहतरीन एयर कंडीशनर के लिए जाना जाता है। इस गाइड में, हम लॉयड के 1.5 टन एसी के शीर्ष मॉडलों का विश्लेषण करेंगे, उनकी विशेषताओं, ऊर्जा दक्षता, और प्रदर्शन के बारे में जानेंगे ताकि आप अपनी जरूरतों के लिए सबसे अच्छा विकल्प चुन सकें। बता दें कि, Lloyd के AC 1.5 Ton मीडियम आकार वाले 120-180 वर्ग फीट तक के कमरे के लिए अच्छे रहते हैं। इनमें आपको कंवर्टिबल मोड्स, इंवर्टर कंप्रेसर और कॉपर कंडेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इन्हें मजबूत, टिकाऊ और शक्तिशाली बनाने के साथ ही दमदार कूलिंग देने वाला बनाते हैं। इन्हें 3 और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली हुई है, जो इनके ऊर्जा कुशल प्रदर्शन को दर्शाती है। इनके कुछ मॉडल्स में आपको स्मार्ट WiFi कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिसकी मदद से एसी को फोन से कनेक्ट करके ऑपरेट कर सकते हैं।

नीचे शामिल किए गए लॉयड 1.5 टन एसी पर एक नजर डालिए-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lloyd Stellar 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Split AC

    यह लॉयड स्प्लिट एसी इंवर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कमरे के तापमान के अनुसार कंप्रेसर की गति को बदलकर कूलिंग को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करता है। इस कारण से ना सिर्फ आरामदायक कूलिंग मिलती है, बल्कि ऊर्जा कुशल और शांत संचालन भी सुनिश्चित होता है। इसमें गोल्डन फिन्स इवेपोरेटर और कॉपर कंडेंसर कॉइल दिए गए हैं, जो कम रख-रखाव में भी बेहतर कूलिंग प्रदर्शन देने में सक्षम होते हैं। यह इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर के साथ आता है, जो हवा में मौजूद बैक्टेरिया, धूल के कण और जर्म को छानकर आप तक साफ ठंडी हवा पहुंचाता है। इसका 100V से 300V वोल्टेज रेंज के बीच स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन इसे पावर कम-ज्यादा होने पर भी लगातार सही तरीके से चलने में मदद करता है। इस लॉयड AC में अलग-अलग कूलिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 6-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स भी दिए गए हैं। वहीं, 18 मीटर के लंबे एयर थ्रो के साथ यह कमरे में दूर तक ठंडी हवा फेंक सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- लॉयड
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग क्षमता- 5.2 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर्स- गोल्डन फिन कंडेंसर, गोल्डन फिन इवेपोरेटर, प्लाज्मा प्रोटेक्टिव शील्ड
    • नॉइज लेवल- 30 db
    • फिल्टर टाइप- एंटी वायरल फिल्टर
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • कोर मटेरियल- कॉपर
    • कंप्रेसर टाइप- रोटरी

    खूबियां

    • 4-वे स्मार्ट स्विंग कमरे में चारों तरफ समान ठंडी हवा फैलाने का काम करता है।
    • इसे WiFi, स्मार्टफोन या स्मार्ट डिवाइस से जोड़कर अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।
    • 100% कॉपर ट्यूब्स और कॉरेजन रेजिस्टेंट कोटिंग टिकाऊ प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं।
    • क्लीन फिल्टर इंडिकेशन फिल्टर को साफ करने के लिए अलर्ट देता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में समस्या आई है।
    01
  • Lloyd Stylus 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Split AC

    1.5 टन क्षमता वाले इस लॉयड एसी के जरिए मीडियम साइज वाले करीब 120 वर्ग फीट कमरे में ठंडी और एकसमान हवा मिल सकती है। यह 6-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स के साथ आता है और साथ ही 52°C तक के तापमान में भी बढ़िया कूलिंग कर सकता है। इसका कॉपर कंडेंसर और गोल्डन फिन इवेपोरेटर बेहतर कूलिंग प्रदर्शन देने के साथ ही कम रख-रखाव में भी लंबे समय तक चलने वाली मजबूती देने का काम करते हैं। हवा को अपने अनुसार उचित दिशा में घुमाने के लिए इसमें प्रीसिजन स्विंग कंट्रोल भी दिया गया है। इसमें एंटी वायरल डस्ट फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर लगा हुआ है, जो हवा से गंदगी और बैक्टेरिया आदि को दूर करने का काम करते हैं। इस 1.5 Ton AC में स्मार्ट वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है, जिसकी मदद से आप इसे फोन या किसी अन्य स्मार्ट डिवाइस से जोड़कर आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसे Hey गूगल और एलेक्सा की मदद से बोलकर कमांड भी दी जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- लॉयड
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 5.05 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर्स- 4 वे स्विंग, तेज कूलिंग, डीह्यूमीडिफायर
    • नॉइज लेवल- 36 db
    • कोर मटेरियल- कॉपर
    • इंस्टॉलेशन सिस्टम- स्प्लिट टाइप
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार

    खूबियां

    • इसमें ऊपर सामने की तरफ लगने वाले Fasiacs को बदला जा सकता है।
    • यह गैस कम होने पर लो गैस डिटक्शन के जरिए आपको अलर्ट कर देता है।
    • शक्तिशाली फिल्टरेशन आप तक स्वच्छ और शुद्ध हवा पहुंचाने का काम करता है।
    • इसका प्रीमियम रिमोट सेट फंक्शन को आसानी से कंट्रोल करने की सुविधा देता है।

    कमी

    • कुछ लोगों का कहना है कि इसने ठीक से काम करना बंद कर दिया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lloyd Stellar Art 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Split AC

    इस स्मार्ट वाई-फाई लॉयड 1.5 टन स्प्लिट एसी को किसी भी मीडियम कमरे में लगाया जा सकता है। यह इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर के साथ आता है, जो कमरे में ठंडी के साथ ही साफ हवा देने का काम करता है। इसमें वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से होने वाली समस्याओं को रोकने के लिए स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन मिलता है। वहीं, इस लॉयल एसी में ज़ंग और संक्षारण से सुरक्षित रहने वाले 100% इनर ग्रूव्ड कॉपर ट्यूब्स दिए गए हैं, जो प्रदर्शन को भी शक्तिशाली बनाते हैं। कमरे में दूर तक हवा पहुंचाने के लिए यह 18 मीटर तक के लंबे एयर थ्रो के साथ आता है और साथ ही स्मार्ट 4-वे स्विंग के जरिए कमरे में चारों तरफ हवा को एकसमान रूप से फैलाता है। यह प्रीमियम रिमोट के साथ आता है, जिसमें आई-फील सेंसर और मोशन सेंसर की सुविधा भी दी गई है। इसके 6-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स अलग-अलग मौसम और तापमान में कूलिंग को उचित स्तर पर सेट करने की सुविधा देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- लॉयड
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 5.35 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर्स- मूड लाइटिंग, एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर, एंबी-लाइटिंग
    • नॉइज लेवल- 30 db
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • कंप्रेसर टाइप- रोटरी
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स

    खूबियां

    • तापमान को दर्शाने के लिए इसमें अलग-अलग रंग वाली एंबी-लाइटिंग दी गई है।
    • इसका ACP मोड एसी को प्यूरीफायर में बदलने की सुविधा देता है।
    • गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा की मदद से इसे आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।
    • कॉरेजन रेजिस्टेंट कोटिंग जीवनकाल को लंबा बनाकर टिकाऊ और आरामदायक प्रदर्शन देती है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने रिमोट सही से काम ना करने की शिकायत की है।
    03
  • Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    लॉयड ब्रांड का यह 1.5 टन एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसमें ज़ंग से सुरक्षित रहने वाले ब्लू फिन्स इवेपोरेटर कॉपर कॉइल्स दिए गए हैं, जो बेहतर प्रदर्शन और कम रख-रखाव के लिहाज से बढ़िया रहते हैं। इस स्प्लिट एसी का शक्तिशाली प्रदर्शन 52°C तक के तापमान में भी कूलिंग करने में सक्षम है। वहीं, इसके 4-वे स्विंग के साथ आपको कमरे में चारों तरफ एकसमान ठंडक मिल सकती है। यह Lloyd AC वोल्टेज के उतार- चढ़ाव में भी स्टेब्लाइजर के बिना स्थिर और सुरक्षित प्रदर्शन दे सकता है। इसमें छिपा हुआ एलईडी डिस्प्ले लगा है, जिससे एसी का लुक अच्छा लगता है और आप तापमान आदि की जानकारी भी देख सकते हैं। यह 5 कंवर्टिबल कूलिंग मोड्स के साथ आता है और करीब 7 मीटर तक हवा को फेंक सकता है। कमरे में साफ हवा देने के लिए इसमें क्लीन एयर फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर भी लगा हुआ है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- लॉयड
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 4.75 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर- एंटी वायरल फिल्टर, कंवर्टिबल मोड्स, गोल्डन फिन इवेपोरेटर
    • नॉइज लेवल- 32 db
    • इंस्टॉलेशन टाइप- स्प्लिट सिस्टम
    • फ्लोर एरिया- 160 वर्ग फीट
    • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार

    खूबियां

    • ऐप, वॉइस कमांड से कंट्रोल करने के लिए स्मार्ट WiFi कनेक्टिविटी की सुविधा।
    • मजबूत डीह्यूमीडिफिकेशन कमरे में उमस होने से रोकता है।
    • गैस कम होने की जानकारी देने के लिए लो गैसे डिटेक्शन फीचर।
    • क्लीन फिल्टर इंडिकेशन फिल्टर को साफ करने का अलर्ट देता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने एसी के साथ कॉपर पाइप ना मिलने की बात कही।

    जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर दूसरी कैटेगरी एक्सप्लोर करें।

    04
  • Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    आपकी अलग-अलग कूलिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए यह लॉयड 1.5 टन एसी 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जो मौसम के अनुसार बदले जा सकते हैं। इसमें कमरे में दो तरफ से हवा फैलाने वाला 2-वे एयर स्विंग मिलता है। यह लो गैस डिटेक्शन फीचर के साथ आता है, जो एसी में गैस कम होने पर आपको सूचना दे देता है। इसके अलावा यह क्लीन फिल्टर इंडिकेशन के जरिए गंदे फिल्टर को साफ करने का अलर्ट भी देता है। इसका ऑटो रीस्टार्ट फीचर पावर कट होने और वापस आने पर एसी को पुरानी सैटिंग्स पर अपने आप चालू कर देता है। इस AC 1.5 Ton में शानदार कूलिंग और कम रख-रखाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन देने वाले कॉपर कॉइल्स मिलते हैं, जिनमें ज़ंग लगने और संक्षारण जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। यह 52°C के तापमान में भी कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है और बिना स्टेब्लाइजर के भी स्थिर प्रदर्शन दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- लॉयड
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 4.8 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर्स- 5 इन 1 कंवर्टिबल, PM 2.5 फिल्टर
    • कोर मटेरियल- कॉपर
    • कंप्रेसर टाइप- रोटरी
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट

    खूबियां

    • एंटी वायरल डस्ट फिल्टर हवा से धूल, गंदगी और बैक्टेरिया को साफ करता है।
    • टर्बो कूल मोड कमरे को 60 मिनट के अंदर बेहतरीन तरीके से ठंडा कर सकता है।
    • 10 मीटर का लंबा एयर थ्रो कमरे में दूर तक हवा फैलाने में सक्षम है।
    • 37 db के शोर स्तर के साथ यह शांत तरीके से संचालित होता है।

    कमी

    • कुछ लोगों को इंस्टॉलेशन में समस्या आई है।
    05

बेस्ट लॉयड एसी 1.5 टन मॉडल्स की तुलना

वैसे तो सभी एसी एक ही ब्रांड के हैं और समान क्षमता में आते हैं। मगर, इनके कुछ फीचर्स, एनर्जी रेटिंग और कीमतें एक-दूसरे से अलग हैं। ऐसे में आप अपने बजट और कूलिंग की जरूरतों के अनुसार एक सही 1.5 टन क्षमता वाला Lloyd AC चुन सकते हैं-

मॉडल्स

कंवर्टिबल मोड्स

एनर्जी रेटिंग

खास फीचर

Lloyd Stellar 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Split AC

6-इन-1 मोड

5 स्टार

इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर

Lloyd Stylus 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Split AC

6-इन-1 मोड

5 स्टार

बदलने योग्य एसी पैनल

Lloyd Stellar Art 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Split AC

6-इन-1 मोड

5 स्टार

डायरेक्ट वॉइस कमांड

Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

5-इन-1 मोड

3 स्टार

एंटी वायरल+PM 2.5 फिल्टर

Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

5-इन-1 मोड

5 स्टार

एंटी कॉरेजन कोटिंग

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर ऐसे ही अन्य उपकरणों के बारे में पढ़ सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • लॉयड 1.5 टन एसी खरीदने के लिए कौन सी स्टार रेटिंग सबसे अच्छी है?
    +
    उच्च स्टार रेटिंग, जैसे 5 स्टार, अधिक ऊर्जा कुशल होती है और लंबी अवधि में बिजली बिल कम करती है, हालांकि इसकी प्रारंभिक लागत थोड़ी अधिक हो सकती है। 3 स्टार एसी भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और बजट-अनुकूल होते हैं।
  • 1.5 टन एसी कितने बड़े कमरे के लिए पर्याप्त है?
    +
    एक 1.5 टन एसी आमतौर पर 150 से 180 वर्ग फुट तक के कमरे को प्रभावी ढंग से ठंडा कर सकता है। हालांकि, कमरे की ऊंचाई, सीधे धूप का संपर्क और खिड़कियों की संख्या जैसे कारक भी महत्वपूर्ण होते हैं।
  • लॉयड एसी की वारंटी अवधि क्या होती है?
    +
    आमतौर पर, लॉयड एसी पर 1 साल की उत्पाद वारंटी और कंप्रेसर पर 5 या 10 साल की वारंटी मिलती है। सटीक विवरण के लिए विशिष्ट मॉडल के वारंटी कार्ड की जांच करें।