भारत में मिलने वाले Blue Star AC के बढ़िया मॉडल्स, पाएं आरामदायक कूलिंग का अनुभव

Blue Star भारत में एयर कंडीशनर बाजार का एक विश्वसनीय नाम है, जो अपनी बेहतरीन कूलिंग और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है। लेकिन, 'सर्वश्रेष्ठ' मॉडल का चयन आपकी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। ऐसे में आप यहां कुछ विशेष मॉडलों को देखकर अपने बजट और जरूरत के आधार पर सही विकल्प चुन सकते हैं।
भारत में उपलब्ध बेस्ट ब्लू स्टार एसी
भारत में उपलब्ध बेस्ट ब्लू स्टार एसी

भारत में ब्लू स्टार एसी अपनी विश्वसनीयता, दमदार कूलिंग क्षमता और उच्च ऊर्जा दक्षता के लिए प्रसिद्ध हैं, जिन्हें घर से लेकर कॉमर्शियल जगहों के लिए भी पसंद किया जाता है। करीब आठ दशकों से यह ब्रांड भारत में अलग-अलग क्षमता और दमदार प्रदर्शन वाले एसी मॉडल्स पेश करता आ रहा है। एक प्रीमियम और भरोसेमंद ब्रांड के रूप में जाने जाने वाले Blue Star AC टिकाऊ कॉपर कॉइल, उन्नत इन्वर्टर तकनीक और सुविधाजनक ऑफ्टर सेल सर्विस प्रदान करते हैं, जो इन्हें भारतीय जलवायु के लिए पसंदीदा विकल्प बनाते हैं। आपको इस कंपनी में 1, 1.5 और 2 टन जैसी अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल्स मिल जाएंगें, साथ ही ये 3 और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ भी आते हैं। इतना ही नहीं, इनमें आपको स्मार्ट WiFi कनेक्टिविटी, वॉइस कंट्रोल जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी मिलते हैं, जो इन्हें आधुनिक घरों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। विभिन्न कीमतों और क्षमताओं वाले 5 बढ़िया ब्लू स्टार एसी मॉडल्स को आप नीचे देख सकते हैं-

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर अन्य कैटेगरी एक्सप्लोर करें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    यह ब्लू स्टार ब्रांड का एक स्मार्ट एसी है, जिसे वाई-फाई के जरिए कनेक्ट करके ऐप की मदद से कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। 1.5 Ton क्षमता इसे मीडियम साइज वाले कमरों के लिए उपयुक्त बनाती है। इसमें 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स भी दिए गए हैं, जिन्हें रिमोट में लगे 2 बटनों के कॉम्बीनेशन के जरिए अपने आराम के अनुसार आसानी से बदला जा सकता है। यह 100% कॉपर कॉइल और एंटी-कॉरेसिव ब्लू फिंस के साथ आता है, जो एसी में ज़ंग लगने और संक्षारण को रोकने का काम करते हैं। इसका AI प्रो फीचर बाहर के मौसम और कमरे के तापमान का पता लगाकर उसी के अनुसार कूलिंग व पंखे की गति को एडजस्ट करके आरामदायक ठंडक प्रदान करता है। वहीं, हेक्सा इंवर्टर टेक्नोलॉजी खास डिजाइन वाले कंप्रेसर के साथ एसी पावर को हीट लोड के अनुसार एडजस्ट करके बेहतर कूलिंग और ऊर्जा दक्षता देती है। कमरे में चारों तरफ एकसमान ठंडक देने के लिए यह इंवर्टर एसी 4-वे स्विंग के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 17435 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
    • स्पेशल फीचर- 4-वे स्विंग, फास्ट कूलिंग, WiFi
    • नॉइज लेवल- 45 db
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • वॉटेज- 5110 वॉट्स
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट, वॉइस

    खूबियां

    • वॉइस कमांड टेक्नोलॉजी के जरिए इसे एलेक्सा और गूगल होम डिवाइस से कंट्रोल कर सकते हैं।
    • DigiQ हेप्टा सेंसर सुरक्षित और टिकाऊ प्रदर्शन के साथ अधिकतम तापमान में भी इंटेलिजेंट तरीके से अच्छी कूलिंग देता है।
    • इसमें मिलने वाला स्मार्ट शैड्यूलर आपको एसी को अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक समय पर खुलने और बंद होने को सेट करने की सुविधा देता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई कमी नहीं बताई है।
    01
  • Blue Star 2 Ton 3 Star, Inverter Split AC

    अगर आपको 151 से 200 वर्ग फीट तक के कमरे में एसी लगवाना है, तो 2 टन क्षमता वाला यह ब्लू स्टार स्प्लिट एसी बढ़िया हो सकता है। इसका 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल सुरक्षा, मजबूती और प्रदर्शन तीनों का ख्याल रखता है, जिससे आपको बढ़िया कूलिंग और टिकाऊपन दोनों एकसाथ मिल सकते हैं। इस 2 Ton AC में मिलने वाले 5-इन-1 कंवर्टिबल कूलिंग मोड्स आपको मौसम और आराम के अनुसार ठंडक को सटीकता से सेट करने की अनुमति देते हैं। यह स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन से लैस है, यानी इसे चलाने के लिए आपको अलग से स्टेब्लाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें बिजली की अधिकतम बचत करने वाला इको मोड दिया गया है और साथ ही टर्बो कूल के साथ कमरे को तेजी से ठंडा करने की सुविधा भी मिलती है। इस इंवर्टर एसी में डस्ट फिल्टर लगा है, जो हवा से धूल के कण और बैक्टेरिया को हटाकर कमरे में साफ हवा फैलाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 2 टन
    • कूलिंग पावर- 23406 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
    • स्पेशल फीचर- डस्ट फिल्टर
    • नॉइज लेवल- 38 db
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • वॉटेज- 2025 वॉट्स
    • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट

    खूबियां

    • खास डिजाइन वाला अकाउस्टिक जैकेट एसी में होने वाले शोर व कंपन को कम करता है।
    • स्मार्ट रेडी कनेक्टिविटी इसे वाई-फाई के जरिए मोबाइल ऐप व वॉइस कमांड वाली डिवाइस से जोड़ने की सुविधा देती है।
    • इंवर्टर कंप्रेसर बढ़िया कूलिंग, शांत संचालन और टिकाऊ प्रदर्शन देने का काम करता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने सर्विस क्वालिटी से जुड़ी शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Blue Star 1.5 Ton 3 Star, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    1.5 टन क्षमता वाला यह Split एसी हेक्सा इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ उच्च तापमान वाली स्तिथियों में भी मजबूत प्रदर्शन देता है, जो बिजली की बचत करते हुए बेहतर कूलिंग देने का भी काम करता है। इसे 7 इंटेलिजेंट DigiQ हेप्टा सेंसर के साथ डिजाइन किया गया है, जो विभिन्न भार को समझकर भीषण गर्मी में भी आरामदायक कूलिंग सुनिश्चित करते हैं। इसका बिल्ट-इन WiFi फीचर आपको इसे आसानी ऐप और एलेक्सा व गूगल होम डिवाइस के साथ कंट्रोल करने की सुविधा देता है, जिससे इसे कभी भी और कहीं से भी नियंत्रित कर सकते हैं। यह 1.5 टन एसी कस्टमाइज स्लीप फीचर के साथ आता है, जिसकी मदद से आप 12 घंटे तक के लिए इसकी कूलिंग व पंखे की गति को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें कमरे को तेजी से ठंडा करने वाला टर्बो कूल और बिजली की अधिकतम बचत के लिए इको मोड जैसे बेहतरीन फीचर्स भी मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 5050 वॉट्स
    • स्पेशल फीचर- डस्ट फिल्टर, इंवर्टर कंप्रेसर, WiFi
    • नॉइज लेवल- 39.1 db
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • कोर मटेरियल- कॉपर
    • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट, ऐप, वॉइस

    खूबियां

    • AI प्रो बाहर और कमरे के अंदर के तापमान के अनुसार बेहतर कूलिंग और प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।
    • 5-इन-1 कंवर्टिबल कूलिंग मोड्स एसी को 40-110% की क्षमता पर चलाने का अनुभव देते हैं।
    • उमस वाले मौसम में चिपचिप से बचाने के लिए इसका ड्राई मोड काम आ सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इंस्टॉलेशन सर्विस में समस्याएं आई हैं।
    03
  • Blue Star 2 Ton 5 Star, Inverter Split AC

    इस ब्लू स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी की क्षमता 2 टन है, जो मीडियम से बड़े आकार वाले कमरों के लिए उपयुक्त रहेगी। इसमें 100% कॉपर कॉइल के साथ एंटी-कॉरेसिव ब्लू फिंस मिलते हैं, जो एसी को ज़ंग और संक्षारण की समस्या से बचाते हुए टिकाऊ प्रदर्शन देते हैं। यह इंवर्टर टेक्नोलॉजी के जरिए वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ हीट लोड के अनुसार एसी पावर एडजस्ट करता है, ताकी अच्छी कूलिंग और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन मिल सके। इस Inverter AC में मिलने वाला ड्राई मोड आपको उमस भरे दिनों में बिना चिपचिप का एहसास कराए बढ़िया कूलिंग अनुभव दे सकता है। वहीं, AI प्रो फीचर आरामदायक कूलिंग के लिए अंदर और बाहर के तापमान का पता लगाकर उसी के अनुसार ठंडक के स्तर को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करता है। इसका छिपा हुआ डिस्प्ले इसके लुक को अच्छा बनाता है। इसके अलावा आप अधिकतम बिजली की बचत करने के लिए एसी को इको मोड पर चला सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 2 टन
    • कूलिंग पावर- 6100 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर- डस्ट फिल्टर
    • नॉइज लेवल- 51.7 db
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • कोर मटेरियल- कॉपर
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट

    खूबियां

    • 4-वे स्विंग के साथ कमरे में चारों तरफ एकसमान ठंडक मिल सकती है।
    • अलग-अलग कूलिंग क्षमता के लिए 5-इन-1 कंवर्टिबल कूलिंग मोड्स मिलते हैं।
    • स्मार्ट Wi-Fi और वॉइस कमांड के जरिए फंक्शन को कंट्रोल करना आसान रहता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने शिकायत की है कि प्रोडक्ट के कुछ पुर्जे गायब हैं।

    ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

    04
  • Blue Star 1 Ton 5 Star,Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    इस 1 टन एसी में तेज कूलिंग के साथ स्मार्ट वाई-फाई और वॉइस कमांड जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे कंट्रोल करने में आसान बनाती हैं। यह कस्टमाइज स्लीप फीचर से लैस है, जिसकी मदद से 12 घंटे तक के लिए आप AC को अपने आराम का ध्यान रखते हुए उचित सेटिंग्स पर सेट कर सकते हैं। इसमें मिलने वाली वॉइस कमांड टेक्नोलॉजी एसी को एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट की मदद से कंट्रोल करने की सुविधा देती है। इसे मोबाइल ऐप से जोड़कर ना सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि एसी के इस्तेमाल, बिजली खपत आदि को भी ट्रैक कर सकते हैं। इसका इंवर्टर कंप्रेसर कम बिजली खपत के साथ बेहतर कूलिंग और टिकाऊ प्रदर्शन देने का काम करता है। वहीं, इस Blue Star एसी में लगा डस्ट फिल्टर हवा से गंदगी और बैक्टेरिया को रोकर उसे साफ बनाता है। एंटी कोरेजिन ब्लू फिंस एसी में ज़ंग और संक्षारण को रोकती है, ताकी यह सालों-साल तक लंबा प्रदर्शन दे सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 1 टन
    • कूलिंग पावर- 11515 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
    • स्पेशल फीचर- 4-वे स्विंग, AI Pro+, हेक्सा इंवर्टर टेक्नोलॉजी
    • नॉइज लेवल- 55 db
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • कोर मटेरियल- कॉपर
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोटॉ

    खूबियां

    • AI Pro+ टेक्नोलॉजी तापमान के अनुसार कूलिंग क्षमता और पंखे की गति को एडजस्ट करती है।
    • सेल्फ डाइग्नोसिस की मदद से एसी में आने वाली खराबी का पता लगाया जा सकता है।
    • टर्बो, इको और ड्राई मोड इसे तेज कूलिंग, बिजली की बचत और उमस वाले मौसम के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने पानी लीकेज की समस्या बताई है।
    05

तुलना: भारत में उपलब्ध बेहतरीन ब्लू स्टार एसी

सही Blue Star एसी चुनना केवल मॉडल नंबर देखने से कहीं अधिक है। आपको कमरे का आकार (टन क्षमता), ऊर्जा दक्षता (BEE स्टार रेटिंग), इन्वर्टर या नॉन-इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, विशेष फिल्टर (जैसे एंटी-बैक्टीरियल, डस्ट), शोर स्तर, और इंस्टॉलेशन की आवश्यकताओं जैसे कारकों पर विचार करना होगा। वहीं, आप प्रमुख मॉडल्स की तुलना के जरिए भी एक सही AC मॉडल चुन सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

एनर्जी रेटिंग

फीचर्स

Blue Star (IE518ZNURS, White)

1.5 टन

5 स्टार

AI प्रो, वाई-फाई, DigiQ हेप्टा सेंसर

Blue Star (IE518ZNURS)

2 टन

3 स्टार

कंवर्टिबल मोड्स, ऑटो डिफ्रॉस्ट, डस्ट फिल्टर्स

Blue Star (IC318YNUS)

1.5 टन

3 स्टार

टर्बो कूल, वॉइस कमांड, 4-वे स्विंग

Blue Star (IC524DNUR)

2 टन

5 स्टार

मल्टी सेंसर्स, ब्लू फिंस, सेल्फ डाइग्नोसिस

Blue Star (IE512VNURS)

1 टन

5 स्टार

कॉपर कॉइल, वाई-फाई, 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ब्लू स्टार एसी की वारंटी अवधि क्या होती है?
    +
    आमतौर पर, ब्लू स्टार एसी पर 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी, PCB पर 5 साल और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिलती है। हालांकि, यह मॉडल के अनुसार भिन्न हो सकती है।
  • ब्लू स्टार एसी खरीदते समय BEE स्टार रेटिंग का क्या महत्व है?
    +
    BEE (Bureau of Energy Efficiency) स्टार रेटिंग जितनी अधिक होती है, एसी उतना ही अधिक ऊर्जा-कुशल होता है, जिसका अर्थ है कि वह कम बिजली की खपत करेगा और आपके बिजली के बिल को कम रखेगा। 5-स्टार एसी सबसे अधिक ऊर्जा-कुशल होते हैं।
  • ब्लू स्टार एसी को कितनी बार सर्विस करवाना चाहिए?
    +
    आमतौर पर, ब्लू स्टार एसी को साल में कम से कम एक बार, अधिमानतः गर्मी के मौसम से पहले, पेशेवर रूप से सर्विस करवाना चाहिए। एयर फिल्टर की सफाई हर 15-30 दिनों में खुद से की जा सकती है।