₹40,000 से कम कीमत पर मिलने वाले 1.5 Ton AC देंगे फास्ट कूलिंग और गर्मी होगी मिनटों में गायब!

गर्मियों में तुरंत राहत पाने के लिए बजट में चाहिए दमदार कूलिंग? तो यहां देखें ₹40,000 के अंदर आने वाले टॉप 1.5 टन AC, जो तेजी से कमरे को ठंडा करते हैं और बिजली भी बचाते हैं। लिस्ट में Daikin, Midea, Voltas, LG और Lloyd जैसे ब्रांडेड मॉडल्स शामिल है।
40,000 से कम में मिलने वाले फ़ास्ट कूलिंग 1.5 टन एसी
40,000 से कम में मिलने वाले फ़ास्ट कूलिंग 1.5 टन एसी

गर्मियों में तेज कूलिंग वाला एसी हर घर की जरूरत बन जाता है, खासकर जब तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है। अगर आप 40,000 रुपये के बजट में 1.5 टन का ऐसा एसी ढूंढ रहे हैं जो जल्दी कमरे को ठंडा करे और बिजली की खपत भी कम रखे, तो आज अमेजन पर कई बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं। ऐसे ही शानदार स्प्लिट एसी को इस लेख में लिस्ट किया है। इनमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, फास्ट कूलिंग मोड, टर्बो मोड, कॉपर कंडेंसर और बेहतर एयरफ्लो जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो कम समय में पूरे कमरे को ठंडा करने में मदद करते हैं। साथ ही, ये 1.5 Ton AC मिड-साइज लगभग 100–150 स्क्वायर फीट कमरे के लिए सही रहते हैं। इनसे आप न सिर्फ गर्मी से राहत पा सकते हैं, बल्कि बिजली बिल पर भी कंट्रोल रख सकते हैं। 

आइये 40 हजार से सस्ती कीमत पर आने वाले तेज कूलिंग एसी के विकल्प देखें -  

Disclaimer:- जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी एसी की कीमत ₹40,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon की वेबसाइट जरूर देखें। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

    हायर का यह 1.5 टन स्प्लिट एसी 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जिससे कूलिंग बेहतर होती है और यह लंबे समय तक चलता है। इसमें हायपर PCB और फ्लेम-रेसिस्टेंट मटेरियल का उपयोग किया गया है, जिससे बिजली के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रहता है। इसमें ट्रिपल इन्वर्टर+ कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड खुद बदलता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग लगातार बनी रहती है। वहीं इसका 7-in-1 कूलिंग मोड आपको 40% से 110% तक कूलिंग कंट्रोल करने की सुविधा देता है, यानी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कूलिंग का आनंद ले सकते हैं। यह Haier एसी बहुत तेज कूलिंग देता है और कंपनी के अनुसार सिर्फ 10 सेकंड में ठंडक शुरू कर देता है। इसका एयर सर्कुलेशन 900 CFM है, जो काफी ज्यादा है और पूरे कमरे में जल्दी ठंडक फैला देता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 5.25 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.3D x 91.6W x 31H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 42 db रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक सिर्फ एक बटन दबाने पर एसी के अंदर की सफाई कर देती है।
    • इसमें लगा HD फिल्टर हवा को और बेहतर तरीके से साफ करता है।
    • मजबूत मोटर, फैन और एयर डक्ट की वजह से लगभग 20 मीटर तक ठंडक आसानी से पूरे कमरे में फैल जाती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन को महंगा बताया है।
    01
  • Midea 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    40000 हजार के अंदर तेज कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स के साथ आने वाला यह स्प्लिट एसी बढ़िया विकल्प है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड अपने-आप एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग लगातार बनी रहती है। इस 1.5 टन Split एसी में 6-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इससे अलग-अलग मौसम में भी यह अच्छे से काम करता है और लगभग 50% तक बिजली बचाने में मदद करता है। वहीं टर्बो मोड फीचर खास तौर पर फास्ट कूलिंग के लिए दिया गया है, जिससे एसी बहुत कम समय में कमरे को ठंडा कर देता है। गर्मियों में तुरंत राहत पाने के लिए यह फीचर काफी उपयोगी है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Midea
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.5D x 94W x 27.5H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 54 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • इसमें दी गई ऑटो इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी कमरे के तापमान के अनुसार खुद ही कूलिंग सेट करता है, जिससे आपको बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।
    • कमरे की हवा को साफ रखने के लिए इसमें एचडी फिल्टर और पीएम 2.5 फिल्टर मौजूद है।
    • ऑटो क्लीन और ऑटो डिफ्रॉस्ट फीचर एसी के अंदर नमी और गंदगी को जमने से रोकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह चलने पर अधिक शोर करता है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    इस डाइकिन एसी में इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर दिया गया है, जो बिजली की खपत कम करता है और जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड बदलकर लगातार कूलिंग देता है। इसमें पावर चिल मोड दिया गया है, जो सामान्य मोड से लगभग 20% तेजी से कमरे को ठंडा करता है, जिससे आपको तुरंत ठंडक मिलती है। कोआंडा एयरफ्लो फीचर हवा को सीधे आप पर फेंकने के बजाय ऊपर की ओर फैलाता है, जिससे पूरे कमरे में ठंडी हवा बराबर फैलती है और ज्यादा आराम मिलता है। इस बजट फ्रेंडली स्प्लिट एसी के साथ 3D एयरफ्लो फीचर चारों दिशाओं में हवा फैलाकर हर कोने तक कूलिंग पहुंचाता है। इकोनो मोड बिजली बचाने के लिए बनाया गया है, जिससे यह Daikin एयर कंडीशनर कम पावर पर काम करता है और आपका बिजली बिल कम आता है। वहीं गुड स्लीप ऑफ टाइमर आपको रात में आरामदायक नींद के लिए तापमान कंट्रोल करने की सुविधा देता है। इसमें PM 2.5 फिल्टर दिया गया है, जो बहुत छोटे धूल के कण (2.5 माइक्रोन तक) को पकड़कर आपको साफ और हेल्दी हवा देता है। ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी एक बटन दबाते ही एसी के अंदर की कॉइल को खुद साफ करती है, जिससे गंदगी नहीं जमती और कूलिंग हमेशा बेहतर बनी रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Daikin 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.5D x 94W x 27.5H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 54 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक भी कूलिंग कर सकता है।
    • ट्रिपल डिस्प्ले फीचर में आप रियल टाइम में तापमान, बिजली की खपत और एरर कोड देख सकते हैं।
    • इसमें स्टेबलाइजर इनसाइड फीचर है, जिससे वोल्टेज कम-ज्यादा होने पर भी एसी सुरक्षित रहता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी सर्विस को खराब बताया है। 
    03
  • Voltas 185V Vectra CAR 1.5 ton 5 star inverter Split AC

    यह वोल्टास एसी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो ₹40,000 के अंदर 1.5 टन एसी चाहते हैं जिसमें फास्ट कूलिंग, कम बिजली खर्च और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलती है। इसमें एंटी-कोरोसिव कोटिंग है, जो कॉइल्स को जंग और खराब होने से बचाती है, जिससे यह लंबे समय तक चलती है। सेल्फ डायग्नोसिस फीचर किसी खराबी को खुद पहचानकर आपको बता देता है, जिससे सर्विस आसान हो जाती है। हवा को साफ रखने के लिए इस Voltas Air conditioner में एंटी-डस्ट फिल्टर और एंटी-माइक्रोबियल प्रोटेक्शन दिया गया है, जो धूल, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को हटाकर आपको साफ और हेल्दी हवा देता है। टर्बो मोड की मदद से यह स्प्लिट एसी बहुत कम समय में कमरे को ठंडा कर देता है, जिससे गर्मी में तुरंत राहत मिलती है। साथ ही यह 52 डिग्री सेल्सियस तक कूलिंग कर सकता है, इसलिए तेज गर्मी में भी इसकी परफॉर्मेंस अच्छी रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Voltas 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4850 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 96W x 31H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 38 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • स्लीप मोड रात में आरामदायक तापमान बनाए रखता है, जबकि एंटी-फ्रीज थर्मोस्टेट एसी के अंदर बर्फ जमने से बचाता है, जिससे कूलिंग बढ़िया रहती है।
    • यह एयर कंडीशनर R32 गैस का इस्तेमाल करता है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है।
    • मेमोरी रिस्टार्ट फीचर बिजली जाने के बाद एसी को उसी सेटिंग पर वापस चालू कर देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह एसी अच्छे से काम नहीं करती है। 
    04
  • LG 1.5 Ton 3 Star Smart Inverter Split AC

    इस एलजी एसी में AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग फीचर है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग लेवल सेट कर सकते हैं। इससे अलग-अलग मौसम में भी यह एसी अच्छे से परफॉर्म करता है और एनर्जी सेविंग होती है। इसका वीराट मोड तेज कूलिंग के लिए दिया गया है, जो बहुत जल्दी कमरे को ठंडा करता है। वहीं डाइट मोड+ बिजली की खपत कम करके भी आरामदायक कूलिंग देता है, जिससे आपका बिजली बिल कम आता है। हवा को साफ रखने के लिए इसमें एचडी फिल्टर और एंटी-वायरस प्रोटेक्शन दिया गया है, जो धूल, बैक्टीरिया और वायरस को कम करता है और आपको साफ हवा देता है। LG AC को आप 40 हजार से कम कीमत पर अमेजन से ले सकते हैं। 100% कॉपर कंडेंसर और ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन इस स्प्लिट एसी को जंग और खराब होने से बचाते हैं, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। साथ ही गोल्ड फिन+ कोटिंग भी इसकी लाइफ बढ़ाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4.4 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 18.9D x 83.7W x 30.8H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 26 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • इसमें हिम क्लीन / फ्रॉस्ट वॉश टेक्नोलॉजी दी गई है, जो एसी के अंदर खुद सफाई करके गंदगी हटाती है।
    • डीह्यूमिडिफायर फीचर बारिश के मौसम में कमरे की नमी कम करता है, जिससे वातावरण आरामदायक रहता है।
    • इसमें 2-वे एयर स्विंग है, जिससे हवा सही दिशा में फैलती है और कमरे में बराबर कूलिंग मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी कूलिंग को बढ़िया नहीं बताया है। 
    05
  • Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    यह स्प्लिट एसी स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन (140V–280V) सपोर्ट करता है, जिससे वोल्टेज कम-ज्यादा होने पर भी सुरक्षित तरीके से काम करता है। इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग है, जो बिजली बचाती है जिससे आपका बिजली बिल कम आता है। तेज कूलिंग वाले इस एयर कंडीशनर में 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड मिलते हैं, जिससे आप 30% से 110% तक कूलिंग क्षमता को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे आप मौसम और जरूरत के हिसाब से AC 1.5 ton का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही टर्बो कूल मोड तेज कूलिंग देता है, जिससे कम समय में कमरा ठंडा हो जाता है। इसमें ब्लू फिन्स कॉपर कॉइल दिए गए हैं, जो जंग और नमी से बचाते हैं, जिससे लॉयड एसी लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और मेंटेनेंस कम लगता है। वहीं 2-वे एयर स्विंग और 4 मीटर लॉन्ग एयर थ्रो की मदद से ठंडी हवा दूर तक और पूरे कमरे में समान रूप से फैलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22D x 98.2W x 32H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 37 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • इसका इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड अपने-आप एडजस्ट करता है।
    • हवा को साफ रखने के लिए इसमें क्लीन एयर फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर दिए गए हैं, जो धूल, एलर्जी और छोटे कणों को हटाकर आपको साफ और हेल्दी हवा देते हैं।
    • लो गैस डिटेक्शन फीचर एसी में गैस कम होने पर आपको तुरंत बता देता है, जिससे समय पर सर्विस करवा सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन को खराब बताया है। 
    06

40,000 के अंदर मिलने वाले बढ़िया 1.5 टन एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप गर्मियों के लिए 40,000 के अंदर मिलने वाले बढ़िया एसी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जिनके हिसाब से आप अपने घर के लिए बढ़िया सा स्प्लिट एसी चुन सकते हैं।

ब्रांड / मॉडल

स्टार रेटिंग

कूलिंग फीचर

कन्वर्टिबल मोड

खास फिल्टर

स्पेशल फीचर

Haier 1.5 Ton Smart Split AC

4 स्टार

सुपरसोनिक कूलिंग

7 इन 1

HD फिल्टर

 AI क्लाइमेट कंट्रोल, 4-वे स्विंग, ट्रिपल इन्वर्टर,

Midea 1.5 Ton Inverter

3 स्टार

टर्बो मोड फास्ट कूलिंग

6-इन-1

HD + PM 2.5

ऑटो क्लीन, ऑटो इंटेलिजेंस

Daikin 1.5 Ton Inverter

3 स्टार

पावर चिल फास्ट कूलिंग

-

PM 2.5

ड्यू क्लीन, कोआंडा एयरफ्लो

Voltas 1.5 Ton Inverter

5 स्टार

टर्बो कूलिंग

4-इन-1

एंटी-डस्ट + एंटी-माइक्रोबियल

52°C कूलिंग, एनर्जी सेविंग

LG 1.5 Ton Smart AC

3 स्टार

वीराट मोड फास्ट कूलिंग

6-इन-1

HD + एंटी-वायरस

हिम क्लीन, डाइट मोड+

Lloyd 1.5 Ton Inverter

5 स्टार

टर्बो कूल

5-इन-1

PM 2.5

लॉन्ग एयर थ्रो, लो गैस अलर्ट


इसी तरह के स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखें। 

इन्हें भी पढ़ें

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 1.5 टन AC किस साइज के कमरे के लिए सही होता है?
    +
    1.5 टन एसी आमतौर पर 100 से 150 स्क्वायर फीट के कमरे के लिए उपयुक्त होता है और इसमें तेज कूलिंग मिलती है।
  • फास्ट कूलिंग एसी में कौन-से फीचर्स जरूरी होते हैं?
    +
    टर्बो मोड, इन्वर्टर कंप्रेसर, कॉपर कंडेंसर, हाई एयरफ्लो और मल्टी-फैन स्पीड जैसे फीचर्स फास्ट कूलिंग के लिए जरूरी होते हैं।
  • क्या ₹40,000 के अंदर अच्छा एसी मिल सकता है?
    +
    हां, इस बजट में कई अच्छे ब्रांड जैसे Voltas, LG, Lloyd, Midea और Daikin के एसी मिल जाते हैं, जो तेज कूलिंग और अच्छे फीचर्स देते हैं।