भारत में उपलब्ध टॉप 5 बेहतरीन 1.5 Ton 5 स्टार Inverter AC कम बिजली खपत के साथ देंगे शक्तिशाली कूलिंग!

अगर आप बिजली की बचत के साथ-साथ शानदार कूलिंग चाहते हैं, तो 1.5 टन 5-स्टार Inverter AC आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। लेकिन बाजार में इतने सारे विकल्पों के साथ, सही चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए, हमने भारत में उपलब्ध टॉप 5 सर्वश्रेष्ठ 1.5 टन 5-स्टार इन्वर्टर एसी की समीक्षा की है, ताकि आप अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार सबसे अच्छा निर्णय ले सकें।
भारत में मिलने वाले टॉप 5 बेस्ट 1.5 टन 5-स्टार इंवर्टर एसी
भारत में मिलने वाले टॉप 5 बेस्ट 1.5 टन 5-स्टार इंवर्टर एसी

क्या आप अपने घर के लिए एक नया 1.5 टन 5-स्टार इन्वर्टर एसी लेने की योजना बना रहे हैं? यह एक समझदारी भरा निवेश है जो आपको लंबे समय में बिजली के बिलों में भारी बचत करा सकता है। लेकिन कौन सा मॉडल सबसे अच्छा है? यह आपको परेशानी में डाल सकता है। मगर, चिंता न करें! हमने आपके लिए अमेजन से भारत में शीर्ष 5 ऐसे एसी मॉडल चुने हैं जो शानदार कूलिंग, उन्नत तकनीक और बेजोड़ ऊर्जा दक्षता प्रदान करते हैं। ये Inverter AC 1.5 Ton की क्षमता में आते हैं और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के कारण इन्हें 5-Star एनर्जी रेटिंग भी मिली हुई है। बता दें कि, इस तरह के एसी सिर्फ ऊर्जा दक्षता के मामले में ही नहीं बल्कि शांत संचालन और लंबे जीवनकाल के लिए भी जाने जाते हैं। इंवर्टर कंप्रेसर पावर को कूलिंग की जरूरत के हिसाब से अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे कम बिजली खर्च के साथ स्थिर प्रदर्शन मिलता है। अगर आने वाली गर्मियों में आप खुद को उमस और चिपचिप से बचत करते हुए बचाना चाहते हैं, तो इनके विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं। यहां हमने इनकी फीचर्स, खूबियों और कमियों को विस्तार से बताया है-

अन्य कैटेगरी और प्रोडक्ट्स के बारे में जानने के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस की मदद ले सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC

    ट्रिपल इंवर्टर+ कंप्रेसर के साथ आने वाले इस 1.5 टन स्प्लिट एसी की पावर को खुद से एडजस्ट करने की क्षमता ऊर्जा कुशल प्रदर्शन और बेहतर कूलिंग देने का काम करती है। इसके 7-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स आपको जरूरत और मौसम के अनुसार कूलिंग को 40% से 110% तक की क्षमता पर सेट करने की अनुमति देते हैं। यह Haier एसी सुपरसोनिक कूलिंग के जरिए मात्र 10 सेकेंड के अंदर 60°C तक के उच्च तापमान में भी कमरे को बेहतरीन तरीके से ठंडा कर सकता है। इसमें फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन का फीचर भी दिया गया है, जो इंडोर यूनिट को सिर्फ एक बटन दबाने में 21 मिनट के अंदर ऑटोमैटिक तरीके से साफ करने का काम करता है। इस 1.5 टन एसी में 100% कॉपर कॉइल लगे हैं, जो अच्छी कूलिंग के साथ टिकाऊपन और लंबा जीवनकाल सुनिश्चित करते हैं। 20 मीटर तक के एयर थ्रो के साथ आपको कमरे में दूर तक ठंडी हवा मिल सकती है और 4-वे स्विंग हवा को चारों तरफ समान रूप से फैलाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 17000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
    • स्पेशल फीचर्स- एंटी बैक्टेरियल फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इंवर्टर कंप्रेसर
    • नॉइज लेवल- 34 db
    • फिल्टर टाइप- एंटीमाइक्रोबायल एयर फिल्टर
    • कोर मटेरियल- कॉपर
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • फ्लोर एरिया- 180 वर्ग फीट

    खूबियां

    • हाइपर स्ट्रॉन्ग PCB मटेरियल आग लगने के जोखिम से बचा सकता है।
    • ब्लू फिन कोटिंग और एंटी-कॉरेसिव फीचर लंबा व ज़ंगरोधी प्रदर्शन देता है।
    • शांत और आरामदायक प्रदर्शन के लिए इसमें स्लीप मोड दिया गया है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने एयर कंडीशनर में पानी लीकेज की समस्या की शिकायत की है।
    01
  • Carrier 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    यह 1.5 टन क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला इंवर्टर एसी 111 से 150 वर्ग फीट तक के कमरे में लगाने के लिए बढ़िया हो सकता है। इसका 100% कॉपर कंडेंसर एंटी-कॉरेजन ब्लू कोटिंग के साथ आता है, जो ज़ंग व संक्षारण से बचाने के साथ ही बढ़िया कूलिंग देता है और इसे कम रख-रखाव की जरूरत होती है। यह स्मार्ट एसी फ्लेक्सिकूल इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर के जरिए हीट लोड के हिसाब से पावर को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करके बिजली की बचत करता है। इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर कूलिंग और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के लिए 6-इन-1 कंवर्टिबल कूलिंग मोड्स भी दिए गए हैं। वहीं, इस Carrier 1.5 Ton AC दोहरे फिल्टरेशन के लिए HD और PM 2.5 फिल्टर दिए गए हैं, जो हवा से गंदगी, धूल के कण और बैक्टेरिया को हटाने का काम करते हैं। इसकी इंडोर यूनिट को ऑटोमैटिक तरीके से साफ करने के लिए ऑटो क्लींजर फीचर भी मिलता है और साथ ही इंस्टा कूल कमरे को कुछ ही मिनटों में ठंडा कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Carrier
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 5000 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर्स- एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर, ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग
    • नॉइज लेवल- 44 db
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • फिल्टर टाइप- प्री फिल्टर
    • कोर मटेरियल- कॉपर
    • रूम टाइप- बेडरूम, लिविंग रूम

    खूबियां

    • इसका स्मार्ट WiFi फीचर एसी को फोन ऐप के जरिए कहीं से भी कंट्रोल करने की सुविधा देता है।
    • इसे एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट से जोड़कर अपनी आवाज के जरिए भी नियंत्रित कर सकते हैं।
    • ऑटो स्विंग के साथ आपको कमरे में चारों तरफ एकसमान ठंडी हवा मिल सकती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसमें से आवाज आने की समस्या हुई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    इस स्प्लिट एसी में इंवर्टर स्विंग कंप्रेसर के साथ हेप्टा सेंस टेक्नोलॉजी मिलती है, जो बिजली की बचत और शक्तिशाली कूलिंग के लिए हीट लोड के हिसाब से कूलिंग पावर को स्मार्ट तरीके से नियंत्रित करती है। यह ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो कमरे में साफ और दुर्गन्ध मुक्त हवा देने के लिए इंडोर यूनिट को ऑटोमैटिक तरीके से साफ कर सकता है। इसमें पेटेंटेड dnns सेल्फ हील कोटिंग के साथ आने वाले कॉपर कंडेंसर कॉइल लगे हैं, जिन्हें कम रख-रखाव की जरूरत होती है और ये एसी के जीवनकाल को भी लंबा बनाते हैंय़ यह Daikin 1.5 टन एसी कमरे में एकसमान कूलिंग देने वाले 3D एयरफ्लो के साथ आता है। इसका PM 2.5 फिल्टर हवा से बैक्टेरिया, धूल के कण आदि को छानकर कमरे में स्वच्छ हवा फैलाता है, ताकी आपको तरोताजा एहसास मिल सके। इसमें तापमान, मोड, एरर आदि की जानकारी देखने के लिए ट्रिपल डिस्प्ले दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- DAIKIN
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 5.28 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर- रिमोट कंट्रोल
    • नॉइज लेवल- 30 db
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • कोर मटेरियल- कॉपर
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • फ्लोर एरिया- 150 वर्ग फीट

    खूबियां

    • यह 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान पर भी असरदार कूलिंग कर सकता है।
    • पावर चिल ऑपरेशन नॉर्मल मोड की तुलना में 20% तेजी से कमरे को ठंडा करता है।
    • बिजली की अधिकतम बचत करने के लिए इसमें इकोनो मोड दिया गया है।

    कमी

    • कुछ लोगों की इसकी सर्विस क्वालिटी पसंद नहीं आई है।


    03
  • Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    160 वर्ग फीट तक के मीडियम आकार वाले कमरों के लिए उपयुक्त रहने वाला यह 1.5 टन एसी 5 कंवर्टिबल कूलिंग मोड्स के साथ आता है, जिन्हें रिमोट की मदद से ठंडक की जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। यह ब्लू फिन्स इवेपोरेटर कॉपर कॉइल के साथ आता है, जो ज़ंगरोधी होने के साथ ही कम देखरेख में भी लंबा प्रदर्शन और शानदार कूलिंग दे सकते हैं। इसका इंवर्टर कंप्रेसर अपनी विभिन्न गति के साथ पावर को खुद से एडजस्ट करने में सक्षम है, जिससे एसी पर हीट लोड का प्रभाव कम होता है और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन भी मिल सकता है। इस Lloyd AC 1.5 Ton में कमरे में दो तरफ से ठंडी हवा फेंकने वाला 2-वे एयर स्विंग दिया गया है। इसमें 52°C तक के तापमान में भी बढ़िया कूलिंग करने की क्षमता है और साथ ही इसे 140 - 280 वोल्टेज रेंज भी बिना स्टेब्लाइजर के चलाया जा सकता है। यह क्लीन एयर फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर के जरिए हवा से छोटे-छोटे कणों को भी रोककर आप तक साफ हवा देने का काम करता है। इसका टर्बो कूल फीचर कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lloyd
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 4.8 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर- PM 2.5 फिल्टर, कंवर्टिबल मोड, 52˚C एंबिएंट टेंप्रेचर
    • नॉइज लेवल- 37 db
    • कोर मटेरियल- कॉपर
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • फ्लोर एरिया- 210 वर्ग फीट

    खूबियां

    • 10 मीटर लंबा एयर थ्रो कमरे में दूर तक ठंडी हवा फैला सकता है।
    • मजबूत डिह्यूमीडिफिकेशन कमरे में साफ और दुर्गन्ध मुक्त हवा देता है।
    • इसमें स्मार्ट WiFi और वॉइस कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों को इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में समस्या आई है।
    04
  • LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

    इस 1.5 टन इंवर्टर स्प्लिट एसी में 100% कॉपर ट्यूब्स के साथ टिकाऊ प्रदर्शन और बिना रूकावट वाली कूलिंग के लिए ओशियन ब्लैक प्रोटक्शन मिलता है। इसका डुअल इंवर्टर कंप्रेसर तेज कूलिंग, लंबे जीवनकाल और शांत संचालन के लिए जाना जाता है, जो ऊर्जा दक्षता को भी बढ़ाने का काम करता है। यह LG स्प्लिट एसी 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में बढ़िया कूलिंग प्रदर्शन दे सकता है और 4-वे स्विंग के साथ कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा पहुंचती है। इसमें AI फीचर से लैस 6-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स दिए गए हैं, जो मौसम और कमरे के तापमान के अनुसार खुद से ही कूलिंग को कम-ज्यादा करने का काम करते हैं। HD फिल्टर के साथ मिलने वाला एंटी वायरस प्रोटक्शन हवा से धूल, गंदगी और बैक्टेरिया को हटाने का काम करते हैं। इसके अलावा यह खास VIRAAT मोड के साथ आता है, जो तेज ठंडक के लिए कूलिंग क्षमता को 116% तक बनाए रखने में सक्षम है। वहीं, डाइट मोड प्लस के साथ ऊर्जा की भी अधिकतम बचत की जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 5 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर- 4 वे स्विंग, ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग
    • नॉइज लेवल- 31 db
    • रेफ्रिजरेंटर- R-32
    • कंट्रोल मेथेड- ऐप, रिमोट
    • फ्लोर एरिया- 150 वर्ग फीट

    खूबियां

    • 100% हाई-ग्रूव्ड कॉपर पाइप तेज कूलिंग और लंबा प्रदर्शन देने का काम करती हैं।
    • गैस कम होने पर लो गैस डिटक्शन के जरिए आपको सूचना मिल सकती है।
    • ADC सेंसर विभिन्न स्तिथियों में सुरक्षा और बेहतर प्रदर्शन का ध्यान रखता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने इंस्टॉलेशन सर्विस को लेकर शिकायत की है।
    05

टॉप 5 सर्वश्रेष्ठ 1.5 टन 5-स्टार इन्वर्टर एसी मॉडल की तुलना

अपने लिए सही AC का चुनाव करने के लिए बाजार में उपलब्ध मॉडलों की तुलना करना जरूरी है, ताकी आप बजट, जरूरत और फीचर्स के लिहाज से सबसे अच्छा विकल्प चुन सकें। इस काम को आसान बनाने के लिए फिलहाल हमने सूची में शामिल किए गए पांचों 1.5 Ton इंवर्टर एसी 5-स्टार मॉडल की कुछ मुख्य बिंदुओं पर तुलना की है, जिसकी मदद से आपको खुद के लिए एक उचित विकल्प चुनने में आसानी हो सकती है-

मॉडल्स

कंवर्टिबल मोड्स

कंप्रेसर टाइप

विशेषताएं

Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC

7-इन-1

ट्रिपल इंवर्टर+ कंप्रेसर

सुपरसोनिक कूलिंग, फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन, HEXA इंवर्टर

Carrier 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

6-इन-1

फ्लेक्सिकूल इंवर्टर कंप्रेसर

स्मार्ट WiFi, वॉइस कंट्रोल, एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी

Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

ऑटो वैरिएबल स्पीड

इंवर्टर स्विंग कंप्रेसर

3D एयरफ्लो, थ्री स्टेज फिल्टरेशन, कोएंडा एयरफ्लो

Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

5-इन-1

इंवर्टर कंप्रेसर

शक्तिशाली फिल्टरेशन, WiFi कनेक्टिविटी, एलेक्सा

LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

6-इन-1

डुअल इंवर्टर कंप्रेसर

VIRAAT मोड, डाइट मोड+, ADC सेंसर

ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 1.5 टन 5-स्टार इन्वर्टर एसी का मतलब क्या है?
    +
    1.5 टन एसी की कूलिंग क्षमता है, जो लगभग 150 वर्ग फुट के कमरे के लिए उपयुक्त है। 5-स्टार रेटिंग ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा दी गई उच्चतम ऊर्जा दक्षता रेटिंग है, जिसका अर्थ है कि यह एसी बिजली की सबसे कम खपत करेगा। इन्वर्टर तकनीक कंप्रेसर की गति को कमरे के तापमान के अनुसार एडजस्ट करती है, जिससे लगातार कूलिंग और कम बिजली की खपत होती है।
  • 5-स्टार एसी खरीदने से कितनी बिजली बचती है?
    +
    5-स्टार एसी, 3-स्टार या उससे कम रेटिंग वाले एसी की तुलना में काफी अधिक बिजली बचाते हैं। एक 5-स्टार 1.5 टन इन्वर्टर एसी सालाना लगभग 800-1000 यूनिट बिजली की बचत कर सकता है, जो उपयोग और स्थानीय बिजली दरों के आधार पर प्रति वर्ष हजारों रुपये में बदल जाता है।
  • क्या 1.5 टन एसी मेरे कमरे के लिए पर्याप्त है?
    +
    1.5 टन एसी आमतौर पर 120 से 180 वर्ग फुट के कमरों के लिए पर्याप्त होता है। हालांकि, कमरे का आकार, छत की ऊंचाई, सूरज की रोशनी का सीधा संपर्क, खिड़कियों की संख्या और कमरे में रहने वाले लोगों की संख्या जैसे कारक भी कूलिंग क्षमता को प्रभावित करते हैं।