भारत में उपलब्ध Godrej AC कम बिजली में भी देंगे ठंडक का जबदस्त अनुभव!

क्या आप भी इस बार गर्मी से राहत पाने के लिए भारत में उपलब्ध एक भरोसेमंद एसी तलाश कर रहे हैं? अगर हां, तो Godrej ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इनमें 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड, सेल्फ क्लीन तकनीक, एंटी डस्ट फिल्टर, एंटी-फ्रीज थर्मोस्टेट और ब्लू फिन कोटिंग जैसे फीचर्स मौजूद होते हैं।
भारत में सबसे अच्छा गोदरेज एसी
भारत में सबसे अच्छा गोदरेज एसी

Godrej ब्रांड के एसी भारत में काफी लोकप्रिय हैं क्योंकि ये किफायती दामों पर उपयोगकर्ता को कई आधुनिक फीचर्स की सुविधा प्रदान करते हैं। इन मॉडल्स में 1 टन, 1.5 टन और 2 टन की क्षमता मिलती है, जो छोटे से मध्यम और बड़े आकार (100 से 170 वर्ग फुट तक) के कमरों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। साथ ही इनमें आपको बिजली की कम खपत के लिए 3 स्टार और 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती हैं। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले ये Split AC 40% से 110% तक की कूलिंग क्षमता पर काम करते हैं, जिन्हें आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। साथ ही इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। इन गोदरेज स्प्लिट एसी में i-sense तकनीक मिलती है, जो रिमोट में लगे सेंसर का इस्तेमाल करके आसपास के तापमान का पता लगाती है और आपके स्थान के अनुसार कूलिंग करती है। इन सभी एयर कंडीशनर में सेल्फ डायग्नोसिस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो किसी भी समस्या का खुद से ही पता लगा लेती है। 

यहां आपको भारत में मशहूर गोदरेज एसी के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Godrej 1.5 Ton 3 Star, Inverter Split AC

    इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह गोदरेज स्प्लिट एसी हीट लोड के अनुसार पावर को एडजस्ट करता है। साथ ही इसमें 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं और बिजली की बचत कर सकते हैं। इस 1.5 टन एसी को मध्यम आकार के कमरों (111 से 150 वर्ग फुट) के लिए उपयुक्त माना जा सकता है। 4 वे स्विंग टेक्नोलॉजी वाला यह Godrej एसी 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी कमरे को कम समय में ठंडा कर देता है। 40db के शोर पर चलने वाले इस इन्वर्टर एसी के कंडेंसर कॉइल को 100% तांबे से बनाया गया है, जिस पर ब्लू फिन एंटी कोरोजन कोटिंग है, जो शक्तिशाली कूलिंग, टिकाऊ और बेहतर प्रदर्शन करता है। इस स्प्लिट एसी में आई सेंस टेक्नोलॉजी है, जो रिमोट कंट्रोल में लगे सेंसर का इस्तेमाल करके आपके आस-पास के वास्तविक तापमान का पता लगाता है। लकड़ी के फिनिश वाला यह एयर कंडीशनर मजबूत और टिकाऊ है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 1.5 टन 
    • मॉडल - ‎AC 1.5T SIC 18VTC3 WYB TK
    • शोर स्तर - 40db
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.1 x 98.2 x 30 सेंटीमीटर 
    • वोल्टेज - 230 वाट  
    • वाट क्षमता - 1650 वाट 
    • आइटम का वजन - 11 किलो 500 ग्राम 

    खासियत 

    • इस एसी में सेल्फ-क्लीनिंग तकनीक है जो एयर कंडीशनर के अंदरूनी हिस्सों, इवेपोरेटर कॉइल, से धूल और बैक्टीरिया को हटाती है।
    • 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह स्प्लिट एसी बिजली की कम खपत कर सकता है। 
    • इस मॉडल को आसानी से नियंत्रित करने के लिए रिमोट कंट्रोल की सुविधा है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एसी के फंक्शन में कमी बताई है। 
    01
  • Godrej 1 Ton 5 Star Inverter Split AC

    5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह गोदरेज एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 1 टन की क्षमता वाला यह स्प्लिट एसी 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिसका चयन आप अपनी कूलिंग क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। इस इन्वर्टर AC को आसानी से उपयोग करने के लिए रिमोट कंट्रोल की सुविधा है। एंटी-फ्रीज थर्मोस्टेट वाले इस एयर कंडीशनर में एंटी माइक्रोबियल सेल्फ क्लीन तकनीक शामिल है, जो एसी के इनडोर यूनिट को बैक्टीरिया और धूल से मुक्त रखकर साफ व स्वच्छ हवा प्रदान करता है। 1 टन की क्षमता वाला यह स्प्लिट एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग कर सकता है। जिससे भीषण गर्मी में बेहद आरामदायक अनुभव मिलता है।  

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 1 टन 
    • मॉडल - AC 1T EI 12IINV5R32-WWR
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 516.37 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • कूलिंग पावर - 3.4 किलोवाट 
    • खास फीचर - कन्वर्टिबल 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 81W x 29.5H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 814 वाट
    • आइटम का वजन - 9 किलो 300 ग्राम 

    खासियत 

    • इस एसी में R32 रेफ्रिजरेंट गैस है, जो पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। 
    • आई सेंस तकनीक वाला यह गोदरेज एसी रिमोट में लगे सेंसर का उपयोग करके आसपास के तापमान को महसूस करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्प्लिट एसी में कूलिंग की समस्या बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Godrej 2 Ton 3 Star, 5-In-1 Convertible Cooling, Inverter Split AC

    5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाला यह गोदरेज का स्प्लिट एसी 40% से 110% तक की कूलिंग क्षमता पर काम करता है, जिससे आप अपनी सुविधा के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर सकते हैं और ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। इस 2 टन Split एसी को मध्यम आकार के कमरों (150 से 170 वर्ग फुट) तक के लिए उपयुक्त माना जा सकता है। साथ ही यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में जबरदस्त ठंडक कर सकता है। इसकी AI तकनीक स्मार्ट सेंसर और एल्गोरिदम का इस्तेमाल करती है, जो कमरे के तापमान, नमी औ लोगों की संख्या के आधार पर कूलिंग को ऑटोमेटिक एडजस्ट करती है। इस मॉडल में 100% तांबे का कंडेंसर, इवेपोरेटर कॉइल और कनेक्टिंग ट्यूब और एंटी फ्रीज थर्मोस्टेट जैसे कई फीचर्स शामिल है। इस एयर कंडीशनर में सेल्फ क्लीन तकनीक है, जो एसी के अंदरूनी हिस्सों की ऑटोमेटिक सफाई करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 2 टन 
    • कूलिंग पावर - 6.1 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 100W x 29.5H सेंटीमीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 1181.02 किलोवाट घंटे
    • शोर स्तर - 40db 
    • खास फीचर - 5-इन-1 कनवर्टिबल कूलिंग, एआई तकनीक, आई-सेंस तकनीक, सेल्फ क्लीन तकनीक, सेल्फ डायग्नोसिस
    • आइटम का वजन - 11 किलोग्राम 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1980 वाट 

    खासियत 

    • इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह एसी हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की खपत कम हो सकती है। 
    • इसकी R32 रेफ्रिजरेंट गैज पर्यावरण के अनुकूल है, जो ओजोन परत को नुकसान से बचाती है। 
    • सेल्फ डायग्नोसिस तकनीक एसी में खराबी आने पर उसके कारणों का खुद पता लगा लेती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एसी की गुणवत्ता में कमी बताई है। 
    03
  • Godrej 1.5 Ton 5 Star, Inverter Split AC

    1.5 टन की क्षमता वाला यह गोदरेज एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को कम समय में ठंडा कर सकता है। इन्वर्टर कंप्रेसर वाले इस स्प्लिट एसी में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। इसमें रिमोट कंट्रोल की सुविधा है, जिस वजह से इसका उपयोग करना काफी आसान है। इस एयर कंडीशनर में R32 रेफ्रिजरेंट, एंटी फ्रीज थर्मोस्टेट और एंटी माइक्रोबियल सेल्फ क्लीन तकनीक शामिल है। इस 1.5 Ton AC में बिजली की कम खपत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है, जो गर्मियों में बिजली बिल में कमी करता है। आई सेंस टेक्नोलॉजी रिमोट में लगे सेंसर के जरिए आस-पास के तापमान को महसूस करता है और आपके स्थान के हिसाब से तापमान सेट करके अधिक आराम प्रदान करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎AC 1.5T EI 18II5T WZS स्प्लिट 5S
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 728.31 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • खास फीचर्स - 5-इन-1 कनवर्टिबल, प्योर डस्ट फिल्टर, सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी, सेल्फ डायग्नोसिस, आई-सेंस टेक्नोलॉजी
    • वाट क्षमता - 1200 वाट 
    • शोर स्तर - 38db 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 100W x 29.5H सेंटीमीटर

    खासियत 

    • इसके कंडेंसर कॉइल को 100% तांबे से डिजाइन किया गया है, जिस वजह से ये बेहद मजबूत, टिकाऊ और लंबे समय तक कूलिंग का बेहतरीन अनुभव देता है। 
    • 38db के शोर पर संचालित होने वाला यह एसी बेहद शांत वातावरण का अनुभव देता है। 
    • यह इन्वर्टर एसी सेल्फ क्लीनिंग तकनीक के साथ आता है, जो एयर कंडीशनर के अंदरूनी हिस्सों को ऑटोमेटिक साफ करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एसी के प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    04
  • Godrej 1 Ton 3 Star, Inverter Split AC

    3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह गोदरेज एसी 1 टन की क्षमता के साथ आता है, जो 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी कमरे को बेहद कम समय में ठंड कर सकता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाला यह स्प्लिट एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ मिलता है, जो हीट लोड के अनुसार पावर को एडजस्ट कर सकता है। इस गोदरेज AC में R32 रेफ्रिजरेंट गैस है, जो पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। एंटी डस्ट फिल्टर वाला यह एयर कंडीशनर कमरे में साफ और स्वच्छ हवा प्रदान करता है। यह 1 Ton क्षमता वाला एसी मध्यम आकार के कमरों (100 से 120 वर्ग फुट) के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसके कंडेंसर कॉइल को 100% तांबे से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह बेहद मबजूत व टिकाऊ है। साथ ही जंग से सुरक्षित और लंबे समय तक कूलिंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पावर - 3.3 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.8 x 81 x 26.8 सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 664.33 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1034 वाट 
    • शोर स्तर - 33db 
    • आइटम का वजन - 8 किलो 900 ग्राम 

    खासियत 

    • आई-सेंस टेक्नोलॉजी रिमोट में लगे सेंसर का इस्तेमाल करके आसपास के मौजूद तापमान का पता लगाती है और आपके स्थान के अनुसार तापमान सेट करती है।
    • 33db के शोर पर चलने वाले इस एसी से बेहद शांत वातावरण का अनुभव प्राप्त होता है। 
    • इस इन्वर्टर एसी में सेल्फ क्लीन की सुविधा है, जो इसके अंदरूनी हिस्सों को ऑटोमेटिक साफ करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एसी में कूलिंग की समस्या बताई है। 
    05

भारत में कौन सा Godrej एसी बढ़िया है? 

यहां आपको तालिका के माध्यम से भारत में सबसे बढ़िया माने जाने वाले गोदरेज AC के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि आप अपने शानदार प्रदर्शन, कम बिजली की खपत और मजबूत व टिकाऊ मॉडल का चयन कर सकते हैं।

मॉडल्स 

क्षमता 

एनर्जी रेटिंग 

खास फीचर्स 

AC 1.5T SIC 18VTC3 WYB TK

1.5 टन

3 स्टार 

आई सेंस टेक्नोलॉजी

AC 1T EI 12IINV5R32-WWR

1 टन

5 स्टार 

5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 

‎AC 2T EI 24I3T WZR

2 टन 

3 स्टार 

सेल्फ क्लीन तकनीक

‎AC 1.5T EI 18II5T WZS Split 5S

1.5 टन

5 स्टार 

प्योर डस्ट फिल्टर

‎AC1T EI 12PINV3R32 WYQ 3S

1 टन 

3 स्टार 

सेल्फ डायग्नोसिस

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में गोदरेज का कौन सा एसी सबसे अच्छा माना जाता है?
    +
    भारत में गोदरेज के इन्वर्टर, 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले स्प्लिट एसी बेहतर प्रदर्शन, कम बिजली की खपत और आधुनिक फीचर्स के लिए अच्छे माने जाते हैं।
  • क्या गोदरेज एसी में अच्छी आफ्टर-सेल्स सर्विस मिलती है?
    +
    गोदरेज भारत में एक प्रतिष्ठित ब्रांड है और आमतौर पर अपने उत्पादों के लिए अच्छी आफ्टर-सेल्स सर्विस और वारंटी प्रदान करता है, हालांकि यह आपके स्थान पर निर्भर कर सकता है।
  • गोदरेज एसी की वारंटी अवधि क्या होती है?
    +
    आमतौर पर, गोदरेज एसी पर 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और कंप्रेसर पर 5 या 10 साल की वारंटी मिलती है, लेकिन यह मॉडल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।