Wi-Fi और वॉइस कंट्रोल के साथ आने वाले Smart AC रिमोट का झंझट खत्म कर देंगे!

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर पहुंचने से पहले ही कमरा एकदम ठंडा हो जाएं? तो यहां आपको टॉप 5 स्मार्ट AC के बारे में बताएंगे, जो वाई-फाई Wi-Fi और Voice Control तकनीक से लैस है। इन्हें एलेक्सा व गूगल असिस्टेंट की मदद से या फिर स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी और कहीं भी नियंत्रित किया जा सकता है।
वाई-फाई और वॉयस कंट्रोल वाले टॉप 5 स्मार्ट एसी
वाई-फाई और वॉयस कंट्रोल वाले टॉप 5 स्मार्ट एसी

आधुनिक टेक्नोलॉजी के जमाने में स्मार्ट एसी भी भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ये ऐसे एयर कंडीशनर होते हैं, जिनमें वाई-फाई और वॉइस कंट्रोल की सुविधा होती है, जिन्हें आप मोबाइल के साथ कनेक्ट करके आसानी से चला सकते हैं। ये स्प्लिट एसी न सिर्फ आराम देने का काम करते हैं बल्कि बिजली की भी बचत करते हैं। इस लेख में हम आपको वाई-फाई और वॉइस कंट्रोल वाले टॉप 5 Smart Air Conditioner के बारे में बताएंगे, जो आपके घर को और भी स्मार्ट बन सकते हैं। इन्हें रिमोट से नियंत्रित करने की आवश्यकता नहीं होती है। 1.5 टन की क्षमता वाले ये एयर कंडीशनर छोटे से लेकर मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। 

यहां आपको वाई-फाई और वॉयस कंट्रोल वाले टॉप 5 स्मार्ट एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-च्वॉइस के जरिए आपको कई कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

    4 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह हायर स्प्लिट एसी बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। इस 1.5 टन एसी को 111 से 160 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया माना जा सकता है। साथ ही यह 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को कम समय में ठंडा कर सकता है। 20 मीटर एयर थ्रो के साथ आने वाला यह एयर कंडीशनर कमरे के हर कोने में हवा फेंकता है। इस हायर एसी के कंडेंसर को 100% कॉपर कॉइल से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह जंग से सुरक्षित, मजबूत, टिकाऊ और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए बढ़िया है। 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस इन्वर्टर एसी में कूलिंग क्षमता को आप अपनी सुविधा के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • मॉडल - ‎HSU18K-PYAIR4BN-INV
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 5.25 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.3 x 91.6 x 31 सेंटीमीटर
    • खास फीचर्स - 4 तरह से घूमने वाला झूला, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, वाईफाई सुविधा उपलब्ध
    • आइटम का वजन - 32 किलोग्राम 
    • वोल्टेज - 50 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 1555 वाट

    खासियत 

    • एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर कमरे की हवा को साफ और स्वच्छ बनाने में मदद करता है। 
    • इस इन्वर्टर एसी में 4 वे स्विंग की सुविधा है, जिसकी हवा कमरे के चारों तरफ पहुंचती है।
    • इस एसी में ऑटो क्लीन फंक्शन है, जो एयर कंडीशनर के बंद होने पर ऑटोमेटिक सफाई करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एसी में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
    01
  • Midea 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi AI Inverter Split AC

    मिडिया ब्रांड का यह स्मार्ट एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कमरे के तापमान के अनुसार स्पीड को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है, जिस वजह से बिजली की खपत कम होती है। इस Split AC में 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। यह 1.5 टन एसी मध्यम कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। साथ ही, यह 52 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान में भी बेहतरीन ठंडक प्रदान करता है। इस स्मार्ट एसी में WI-FI और वॉइस कंट्रोल की सुविधा है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है। इस Midea एसी में 100% कॉपर कंडेसर, हाइड्रोफिलिक ब्लू कॉइल, स्लीप मोड, ऑटो फैन स्पीड और ऑटो रीस्टार्ट का फंक्शन मौजूद है। ऑटो डीफ़्रॉस्ट क्लीन फंक्शन आंतरिक नमी और धूल के जमाव को रोकता है, जिससे स्वच्छ वायु प्रवाह और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - ‎MAI18SD3R36W0
    • ब्रांड - Media 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4800 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.5 x 94 x 27.5 सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 31 किलो 100 ग्राम 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1435 वाट 

    खासियत 

    • इस स्प्लिट एसी में HD और PM 2.5 फिल्टर है, जो कमरे में साफ और स्वच्छ हवा प्रदान करता है। 
    • यह स्प्लिट एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिसके कारण यह स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम है। 
    • इस मिडिया एयर कंडीशनर में ऑटो क्लीन तकनीक आपको न केवल भीषण गर्मी में बल्कि मानसून के मौसम में भी ठंडक, आराम और स्वस्थ वातावरण प्रदान करती हैं।

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एसी में अधिक शोर की समस्या बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    अगर आप भी एक स्मार्ट एसी लेना चाहते हैं, तो कैरियर ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह इन्वर्टर एसी 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। 42db के शोर पर संचालित होने वाला यह एयर कंडीशनर शांत वातावरण का अनुभव प्रदान करता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस कैरियर इन्वर्टर एसी में वाईफाई की सुविधा मिलती है, जिसे आप स्मार्टफोन के साफ कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं इसमें वॉयस कंट्रोल की सुविधा है, जिसे आप आवाज से भी नियंत्रित कर सकते हैं। 52 डिग्री सेल्सियस के अधिक तापमान में भी यह 1.5 टन एसी चारों तरफ समान हवा फेंकता है, जिससे गर्मियों में बेहद आरामदायक अनुभव मिलता है। इस Carrier एसी का 2.5PM और HD फिल्टर हवा को शुद्ध और स्वच्छ रखने के लिए फिल्ट्रेशन तकनीक का उपयोग करता है। फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला स्प्लिट एसी हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है |

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - ‎CAI18EE3R35W0
    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4800 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.3 x 91.6 x 31 सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 32 किलोग्राम 
    • शोर स्तर - 42db 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1560 वाट 

    खासियत 

    • यह एयर कंडीशनर 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जो ठंडक क्षमता को बढ़ा और घटा सकता है और 50% तक बिजली की बचत कर सकता है। 
    • इसमें हाइड्रो ब्लू केटिंग है, जो स्प्लिट एसी के इंडोर और आउटडोर यूनिट के हीट एक्सचेंजर पर लगाई जाती है। 
    • इस स्मार्ट एसी में ऑटो क्लीन की सुविधा है, जो इसके बंद होने के बाद भी इनडोर यूनिट को ऑटोमेटिक रूप से सुखाता और साफ करता है।

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    03
  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star, 60 Months Warranty, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    इस ब्लू स्टार स्मार्ट एसी में वाईफाई इन बिल्ट है, जिस वजह से आप इसे कहीं से भी नियंत्रित कर सकते हैं। यह 1.5 Ton AC 121 से लेकर 180 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस एयर कंडीशनर में 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है, जिस वजह से यह बिजली की खपत कम करता है। यह ब्लू स्टार स्प्लिट एसी 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी बेहतरीन ठंडक करता है। यह स्मार्ट Blue Star एसी 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिसका उपयोग अलग-अलग क्षमताओं पर चलाने के लिए किया जा सकता है। इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह 1.5 टन एसी 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल से बनाया गया है, जो जंग से सुरक्षित और लंबे समय तक बेहतरीन ठंडक प्रदान करता है। इस स्मार्ट एसी में वॉयस कमांड तकनीक शामिल है, जिस वजह से इसे उपयोगकर्ता आवाज की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं। 4 वे स्विंग वाले इस स्प्लिट एसी की मदद से कमरे के चारों तरफ समान ठंडक का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - IE518ZNURS
    • ब्रांड - Blue Star 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 17435 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 783.33 किलोवाट घंटे
    • आइटम का वजन - 42 किलो 800 ग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9 x 95 x 32 सेंटीमीटर
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 5110 वाट 

    खासियत 

    • यह ब्लू स्टार एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिस वजह से यह स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम है। 
    • 45db के शोर पर चलने वाला यह एयर कंडीशनर शांत वातावरण का अनुभव प्रदान करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्प्लिट एसी में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    04
  • LG 1.5 Ton 5 Star, Wi-Fi & Energy Manager+, DUAL Inverter Split AC

    डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह एलजी स्प्लिट एसी बेहतरीन ठंडक, बिजली की बचत, शानदार प्रदर्शन और टिकाऊपन के लिए बनाया गया है। इस स्मार्ट एसी में बिजली की कम खपत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह स्प्लिट एसी 55 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी बेहतरीन ठंडक करता है। साथ ही इसमें 4 वे स्विंग तकनीक है, जो कमरे के चारों दिशाओं में समान हवा फैलाती है। इस LG AC में 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स एनर्जी मैनेजर, विराट मोड और एंटी वायरस सुरक्षा के साथ HD फिल्टर मिलता है, जो साफ और स्वच्छ हवा प्रदान करता है। LED डिस्प्ले वाला यह स्प्लिट एसी तापमान और टाइमर मोड को प्रदर्शित करता है। यह इन्वर्टर एसी 31db के शोर पर चलता है, जिससे आप आरामदायक नींद पा सकते हैं। इस स्मार्ट एसी में अमेजन एलेक्सा और Google Assistant के साथ वॉयस कंट्रोल की सुविधा है, जिसे आप आवाज की मदद से भी नियंत्रित कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • मॉडल - ‎US-Q19PWZE3
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 744.75 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 99.8W x 34.5H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1290 वाट 

    खासियत 

    • इस एलजी एसी में ऑटो क्लीन का फंक्शन है, जो एयर कंडीशनर के बंद होने के बाद भी उसके अंदरूनी हिस्से को सूखने के लिए पंखे को कुछ मिनट तक चलाता है। 
    • इस एयर कंडीशनर में ऑटो रीस्टार्ट का फंक्शन मौजूद है, जो लाइट कटने के बाद भी बिजली आने पर एसी को बिना रिमोट के चालू कर देता है। 
    • इस स्प्लिट एसी में 15 मीटर का एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा दूर तक जाती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एलजी एसी में कूलिंग की समस्या बताई है।
    05
  • Samsung 1.5 Ton 5 Star AI Inverter Smart Split AC

    AI द्वारा संचालित होने वाला यह सैमसंग एयर कंडीशनर 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो 30% तक बिजली की बचत कर सकता है। इस स्मार्ट एसी में WI-FI और वॉयस कंट्रोल की सुविधा है, जिसे आप कहीं भी और कहीं से भी नियंत्रित कर सकते हैं। 4 वे स्विंग तकनीक वाला Samsung का यह Inverter AC फास्ट कूलिंग करता है, जिस वजह से 58 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी बेहतरीन अनुभव प्राप्त होता है। डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह स्प्लिट एसी हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। इस स्मार्ट एसी में एंटी-बैक्टीरियल फ़िल्टर है, जो हवा में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी और सूक्षम कणों को पकड़कर नष्ट करके कमरे की हवा को शुद्ध करता है। तेजी से कमरे को ठंडा करने वाला यह इन्वर्टर एसी कम शोर पर चलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Samsung 
    • मॉडल - ‎AR50F19D15HNNA
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 111.5 x 37.5 x 29 सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 38 किलो 100 ग्राम 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1290 वाट 

    खासियत 

    • 5 स्टेप कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस एयर कंडीशनर को आप अपनी सुविधा के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। 
    • इस स्प्लिट एसी का AI एनर्जी मोड 30% तक बिजली की बचत कर सकता है। 
    • इस सैमसंग एसी में रेफ्रिजरेंट गैस R32 है, जो पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान से बचाती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर ग्राहकों ने इस एयर कंडीशनर में कूलिंग की समस्या बताई है।
    06

कौन सा स्मार्ट एसी बढ़िया है? 

यहां आपको तालिका के माध्यम से ऐसे 5 स्मार्ट AC के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनमें वाईफाई और वॉयस कंट्रोल तकनीक शामिल है। जिससे आप इन मॉडल्स को कहीं से भी और कभी भी नियंत्रित कर सकें। 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

एनर्जी रेटिंग 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

खास फीचर्स 

Haier 

4 स्टार 

1555 किलोवाट

एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर

Media-‎MAI18SD3R36W0

3 स्टार

854.39 वाट

ऑटो क्लीन

Carrier-‎CAI18EE3R35W0

3 स्टार

952.68 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

वाईफाई सक्षम

Blue Star- ‎IE518ZNURS

5 स्टार 

प्रति वर्ष 783.33 किलोवाट घंटे

4 वे स्विंग तकनीक 

LG-‎US-Q19PWZE3

5 स्टार 

प्रति वर्ष 744.75 किलोवाट घंटे

फास्ट कूलिंग 

Samsung-‎AR50F19D15HNNA

5 स्टार 

प्रति वर्ष 751.24 किलोवाट घंटे

इन्वर्टर कंप्रेसर 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस ब्रांड के एसी वाईफाई और वॉयस कंट्रोल तकनीक के साथ आते हैं?
    +
    अगर आप भी वाईफाई और वॉयस कंट्रोल तकनीक के साथ आने वाला एक स्मार्ट एसी लेना चाहते हैं, तो Media, Carrier, Blue Star, LG और Samsung ब्रांड्स को बढ़िया माना जा सकता है।
  • स्मार्ट एसी की मुख्य खासियत क्या हैं?
    +
    स्मार्ट एसी में वाई-फाई कनेक्टिविटी, वॉयस कंट्रोल, ऐप से नियंत्रण, शेड्यूल सेटिंग्स और ऊर्जा निगरानी जैसी उन्नत सुविधाएं प्रदान करते हैं।
  • क्या स्मार्ट AC ज़्यादा बिजली खाते हैं?
    +
    नहीं, कई स्मार्ट एसी इन्वर्टर तकनीक के साथ आते हैं और ऊर्जा-कुशल होते हैं, जिससे वे पारंपरिक एसी की तुलना में बिजली बचा सकते हैं।