बड़े कमरे के लिए ये हैं भारत में बढ़िया रेटिंग वाले 2 टन AC, कम बिजली खर्च पर देंगे तगड़ी ठंडक

गर्मी में अपने बड़े से घर या हॉल को ठंडा और आरामदायक बनाने के लिए देखें बढ़िया रेटिंग वाले 2 टन एसी के विकल्प। ये कम बिजली खर्च पर देते हैं दमदार कूलिंग। साथ ही स्मार्ट कंट्रोल, एयर फिल्ट्रेशन और मल्टीपल कनवर्टिबल मोड से इन 2 Ton AC का इस्तेमाल हो जाता है बेहद आसान।
भारत के बेस्ट रेटेड 2 टन एसी
भारत के बेस्ट रेटेड 2 टन एसी

अगर आप बड़े कमरे या हॉल के लिए एसी लेने की सोच रहे हैं, तो 2 टन एसी सबसे बेहतर विकल्प है। ये ज्यादा स्पेस को जल्दी ठंडा करते हैं और लंबे समय तक आरामदायक माहौल बनाए रखते हैं। यहां नीचे लेख में बढ़िया रेटिंग वाले 2 टन एसी के दमदार विकल्प मौजूद हैं, जो न सिर्फ तेज और प्रभावी कूलिंग देते हैं, बल्कि बिजली की बचत के साथ-साथ लंबे समय तक चलने वाली परफॉर्मेंस भी देते हैं। इन Hitachi, Panasonic, Blue Star, Lloyd और Voltas ब्रांड के स्प्लिट एसी में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स, एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम और साइलेंट ऑपरेशन जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो आपके कमरे को आरामदायक, कम आवाज के साथ हवा को साफ और ठंडा बनाए रखते हैं।

चलिए एडवांस टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स वाले बढ़िया रेटिंग वाले 2 टन एसी के विकल्पों पर नजर डालते हैं -

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Hitachi 2 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    हिताची का यह 2 टन का एक्सपैंडेबल+ इन्वर्टर स्प्लिट एसी बड़े कमरों के लिए पावरफुल कूलिंग देने का बढ़िया विकल्प है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड को अपने-आप एडजस्ट करता है, जिससे यह एसी तेज कूलिंग देता है और जरूरत के अनुसार बिजली की खपत को कंट्रोल करता है, जिससे लगातार और आरामदायक ठंडक मिलती है। इस Hitachi स्प्लिट एसी में 4-वे स्विंग फीचर दिया गया है, जिससे ठंडी हवा ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं चारों तरफ समान रूप से फैलती है। लॉन्ग एयर थ्रो फीचर की मदद से हवा कमरे के दूर तक पहुंचती है। वहीं एक्सपैंडेबल प्लस टेक्नोलॉजी आपकी जरूरत के अनुसार कूलिंग कैपेसिटी को बढ़ा सकती हैं। एयर क्वालिटी के लिए इसमें एंटी-बैक्टीरियल मेश फिल्टर दिया गया है, जो कमरे की हवा से धूल और बैक्टीरिया को हटाकर साफ और ताजा हवा देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi 
    • क्षमता - 2 टन
    • कूलिंग पॉवर - 21420 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 37 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • यह 2 टन एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम है।
    • इसमें लगी 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल तेजी से कूलिंग करती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है।
    • इसमें दिया गया 35% ज्यादा ह्यूमिडिटी रिमूवल फीचर नमी को कम करके कमरे को ज्यादा आरामदायक बनाता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।


    01
  • Panasonic 2.0 Ton 4 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    अगर आप भारत में बढ़िया रेटिंग वाला 2 टन कैपेसिटी वाला स्मार्ट, पावरफुल, एनर्जी सेविंग और साफ हवा देने वाला एसी ढूंढ रहे हैं, तो Panasonic AC का यह मॉडल एक प्रीमियम और भरोसेमंद विकल्प है। इसमें ट्रू AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मोड दिया गया है, जो कमरे की स्थिति को समझकर अपने-आप कूलिंग और फैन स्पीड को एडजस्ट करता है, जिससे आरामदायक माहौल बना रहता है। यह एक मैटर एनेबल्ड एयर कंडीशनर है, यानी इसे आप स्मार्ट होम डिवाइस से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही इसमें वाई-फाई और वॉइस कंट्रोल फीचर भी दिया गया है, जिससे आप मोबाइल ऐप या एलेक्सा और गूगल होम के जरिए इस स्मार्ट एसी को कंट्रोल कर सकते हैं। साफ हवा के लिए इसमें PM 0.1 फिल्टर दिया गया है, जो बहुत छोटे धूल कणों और प्रदूषण को हटाकर साफ और शुद्ध हवा देता है। इसमें क्रिस्टल क्लीन टेक्नोलॉजी भी है, जो इन्वर्टर एसी के अंदर के हिस्सों को खुद साफ करती है और कूलिंग को बेहतर बनाए रखती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic 
    • क्षमता - 2 टन
    • कूलिंग पॉवर - 21155 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.9D x 104W x 29.6H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 36 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां

    • अलग- अलग कूलिंग की जरूरत के लिए यह पैनासोनिक एसी 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा पा सकते हैं।
    • इसमें 4-वे स्विंग और 720 CFM हाई एयरफ्लो दिया गया है, जिससे ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से और समान रूप से फैलती है। 
    • यह एसी स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आता है, यानी 100 से 290 वोल्ट तक के वोल्टेज में बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह एसी अच्छे से काम नहीं करता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Blue Star 2 Ton 3 Star, Inverter Split AC

    ब्लू स्टार कंपनी का यह 2 टन कैपेसिटी वाला इन्वर्टर स्प्लिट एसी बड़े कमरे लगभग 151 से 200 वर्ग फुट के लिए एक भरोसेमंद और मजबूत विकल्प है। इसमें 100% कॉपर कंडेंसर, इवेपोरेटर और पाइप्स दिए गए हैं, जो बेहतर कूलिंग देते हैं और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। साथ ही इसमें एंटी-कोरोजन ब्लू फिन्स कोटिंग दी गई है, जो जंग, नमी और खराब मौसम से एसी को बचाती है और इसके जीवन को बढ़ाते हैं। यह Blue Star एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी प्रभावी कूलिंग देता है और 2D एयर स्विंग फीचर के साथ आता है, जिससे हवा कमरे में सही तरीके से फैलती है। इसमें डस्ट फिल्टर दिया गया है, जो हवा से धूल और गंदगी को हटाकर साफ हवा देता है। इसकी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे एसी कमरे के तापमान के अनुसार अपनी कूलिंग अपने-आप एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और लगातार ठंडक मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Blue Star
    • क्षमता - 2 टन
    • कूलिंग पॉवर - 23406 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.5D x 111W x 33.5H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 38 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • इसमें दिया गया इको मोड बिजली खपत को कम करता है। 
    • टर्बो कूल फीचर तेजी से कमरे को ठंडा करता है और कम्फर्ट स्लीप मोड रात में आरामदायक तापमान बनाए रखता है।
    • इसमें सेल्फ डायग्नोसिस फीचर है, जो किसी भी खराबी की जानकारी खुद दे देता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कूलिंग बढ़िया न देने की शिकायत की है।
    03
  • Lloyd 2.0 Ton 5 Star Inverter Split AC

    यह लॉयड 2 टन स्प्लिट एसी 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर के साथ आता है, जिससे आप 30% से 110% तक कूलिंग पावर को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। यानी कम गर्मी में कम बिजली खर्च और ज्यादा गर्मी में फुल कूलिंग मिलती है। इसमें दिया गया इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार स्पीड को अपने-आप एडजस्ट करता है, जिससे तेज कूलिंग और कम बिजली खर्च दोनों मिलते हैं। यह इन्वर्टर एसी R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर चलता है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाता है। एनर्जी रेटिंग की बात करें तो यह Lloyd एसी 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जो सालाना लगभग 970 यूनिट बिजली खपत करता है। इसमें 100% कॉपर कॉइल और गोल्डन फिन इवेपोरेटर दिया गया है, जो बेहतर कूलिंग देता है और एसी को जंग व खराबी से बचाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • क्षमता - 2 टन
    • कूलिंग पॉवर - 6.34 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 37D x 94W x 68H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 43 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • क्लीनिंग फिल्टर इंडिकेशन फीचर इनडोर यूनिट के एयर फिल्टर को साफ करने के लिए सचेत करता है।
    • इसमें 12 मीटर लॉन्ग एयर थ्रो फीचर है, जिससे हवा कमरे के दूर तक पहुंचती है।
    • ऑटो रिस्टार्ट फीचर बिजली जाने के बाद एसी को अपनी पिछली सेटिंग पर फिर से चालू कर देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टॉलेशन ठीक से नहीं होने की शिकायत की है।
    04
  • Voltas 243V Vectra Elite 2 ton 3 star inverter Split AC

    बड़े से कमरे में जल्दी ठंडक पाने के लिए आप बदिता रेटिंग वाले इस वोल्टास 2 टन एसी को ला सकते हैं। इसमें स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन फीचर दोय गया है, जो सामान्य वोल्टेज उतार-चढ़ाव में भी बिना स्टेबलाइजर के सुरक्षित चलता है। वहीं डिजिटल एलईडी डिस्प्ले पर तापमान आसानी से देख सकते हैं। यह एयर कंडीशनर 52 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी काम करता है, जिससे यह भारतीय मौसम के लिए बढ़िया रहता है। इ बजट फ्रेंडली एसी का टर्बो कूलिंग फीचर कमरे को बहुत जल्दी ठंडा करता है और हवा को पूरे कमरे में समान रूप से फैलाता है। कमरे की गर्मी के अनुसार स्पीड को अपने-आप बदलने के लिए इन्वर्टर कंप्रेसर मौजूद है, जिससे कूलिंग बेहतर होती है और बिजली की बचत भी होती है। यह Voltas AC 4-इन-1 एडजस्टेबल मोड के साथ आता है, जिससे आप कूलिंग की क्षमता को 20% से 120% तक अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Voltas 
    • क्षमता - 2 टन
    • कूलिंग पॉवर - 2 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 96W x 31.7H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 45 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • इसमें एंटी-डस्ट फिल्टर और एंटी-माइक्रोबियल कोटिंग दी गई है, जो हवा से धूल, बैक्टीरिया और हानिकारक कणों को हटाकर साफ और ताजा कमरे में हवा देती है।
    • स्लीप मोड होने से रात में एसी अपने-आप तापमान एडजस्ट करता है, जिससे आराम से नींद आती है और बिजली भी बचती है।
    • सेल्फ डायग्नोसिस फीचर एसी में कोई समस्या आने पर खुद ही उसकी जानकारी दिखा देता है।
    • लो गैस डिटेक्शन फीचर एसी में गैस कम होने पर आपको अलर्ट देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह एसी अच्छे से काम नहीं करता है।


    और भी जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखना न भूलें। 

    05

बढ़िया रेटिंग वाले 2 टन एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप गर्मियों के लिए बढ़िया रेटिंग वाले 2 टन एसी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी स्टार रेटिंग, कूलिंग फीचर, कन्वर्टिबल मोड और स्पेशल फीचर के बारे में जान सकते हैं, जिनके हिसाब से आप अपने घर के लिए बढ़िया सा स्प्लिट एसी चुन सकते हैं।

ब्रांड / मॉडल

स्टार रेटिंग

कन्वर्टिबल मोड

खास फीचर

एयर फिल्टर

Hitachi Xpandable+

3 स्टार

ऑटो कन्वर्टिबल

4-वे स्विंग, आइस क्लीन 

डस्ट फिल्टर

Panasonic Smart AC

4 स्टार

7-इन-1

वाई-फाई, ट्रू AI, 4-वे स्विंग

PM 0.1 फिल्टर

Blue Star Inverter AC

3 स्टार

5-इन-1

इको मोड, टर्बो कूल 

डस्ट फिल्टर

Lloyd 5 Star AC

5 स्टार

5-इन-1

टर्बो कूल, 4-वे स्विंग

एंटी-वायरल + PM2.5

Voltas Vectra Elite

3 स्टार

4-इन-1

टर्बो, हाई एम्बियंट कूलिंग 

एंटी- डस्ट + एंटी माइक्रोबियल


इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 2 टन एसी किस साइज के कमरे के लिए सही होता है?
    +
    2 टन एसी बड़े कमरे (लगभग 150 से 250 वर्ग फुट) के लिए सही माना जाता है और जल्दी ठंडक देता है।
  • क्या 2 टन एसी ज्यादा बिजली खर्च करता है?
    +
    अगर एसी 4 या 5 स्टार इन्वर्टर है, तो यह कम बिजली खर्च करता है और लंबे समय में बचत भी करता है।
  • कौन सा गैस (रेफ्रिजरेंट) बेहतर होता है?
    +
    R32 गैस आजकल सबसे बेहतर मानी जाती है, क्योंकि यह पर्यावरण के लिए सुरक्षित होती है और अच्छी कूलिंग देती है।