Inverter तकनीक वाले ये बढ़िया रेटिंग Hitachi AC कम शोर में करेंगे हर कोना ठंडा

यहां इस लेख में आप तेज कूलिंग, कम बिजली खपत और एडवांस फीचर्स के साथ आने वाले हिताची इन्वर्टर AC के विकल्प देख सकते हैं। ये फास्ट कूलिंग, स्मार्ट एयरफ्लो, कम शोर और बेहतर एयर फिल्ट्रेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं, जो हर मौसम में आरामदायक अनुभव देते हैं।
बढ़िया रेटिंग वाले हिताची इन्वर्टर एसी
बढ़िया रेटिंग वाले हिताची इन्वर्टर एसी

अगर आप एक भरोसेमंद, पावरफुल और एनर्जी सेविंग एसी ढूंढ रहे हैं, तो हिताची इन्वर्टर स्प्लिट एसी बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस कंपनी को खास तौर पर तेज कूलिंग और टिकाऊ परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। Hitachi ब्रांड अपने एडवांस्ड इनवर्टर टेक्नोलॉजी, तेज कूलिंग और कम बिजली के लिए यूजर्स के बीच जानी जाती है। इसका इनवर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और लगातार कूलिंग देता है। साथ ही, इनमें मिलने वाले फीचर्स जैसे 4-वे एयर स्विंग, ऑटो क्लीन, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर और हाई एम्बिएंट कूलिंग इसे और भी खास बनाते हैं। अगर आप ऐसा एसी ढूंढ रहे हैं जो कम बिजली खर्च में ज्यादा ठंडक दे और लंबे समय तक चले, तो Hitachi का इनवर्टर AC आपके लिए एक स्मार्ट और भरोसेमंद विकल्प हो सकता है।

आइए हिताची इनवर्टर एसी के शानदार विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    यह हिताची एसी एक भरोसेमंद और एडवांस फीचर्स वाला विकल्प है, जो मीडियम साइज के कमरे (111 से 150 स्क्वायर फीट) के लिए सही रहता है। इसका इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड अपने-आप कम या ज्यादा करता है, जिससे तेज कूलिंग के साथ बिजली की बचत भी होती है और यह बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता है। इसकी 1.5 टन कैपेसिटी 52 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी प्रभावी कूलिंग देती है। वहीं इसमें दिया गया 4-वे स्विंग फीचर हवा को चारों दिशाओं में समान रूप से फैलाता है जिससे पूरे कमरे में ठंडक जल्दी पहुंचती है। साथ ही लॉन्ग एयर थ्रो की वजह से हवा दूर तक जाती है। एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी आपको जरूरत के हिसाब से कूलिंग लेवल बढ़ाने या घटाने की सुविधा देती है, जिससे आप बिजली की खपत को कंट्रोल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • खास सुविधा - 4-वे स्विंग, लंबी दूरी तक हवा में फेंकने की क्षमता, एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी, फ्रॉस्टवॉश टेक्नोलॉजी 
    • नॉइज़ लेवल - 34 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर 

    खूबियां 

    • इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो तेजी से कूलिंग देती है और ज्यादा टिकाऊ है। 
    • नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग एसी को जंग और खराब होने से बचाती है।
    • इसमें एंटी-बैक्टीरियल मेश फिल्टर दिया गया है, जो धूल, बैक्टीरिया और गंदी हवा को रोककर साफ और फ्रेश हवा देता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी इंस्टालेशन को बढ़िया नहीं बताया है।
    01
  • Hitachi 2 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    2 टन कैपेसिटी वाला यह बढ़िया रेटिंग एसी ऑटो कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है, जिससे आप अलग-अलग कूलिंग लेवल चुन सकते हैं। साइलेंट और ओडर-फ्री एयर से कम आवाज में ठंडी और ताजी हवा मिलती है। वेव ब्लेड डिजाइन बेहतर एयरफ्लो देता है, और यूवी प्रोटेक्शन कोटिंग एसी के पार्ट्स को सुरक्षित रखती है। यह एयर कंडीशनर 35% ज्यादा नमी हटाने में भी सक्षम है, जिससे मानसून में उमस भरा और चिपचिपा नहीं लगता है। वहीं कमरे की हवा को साफ और हेल्दी बनाने के लिए इसमें एंटी-बैक्टीरियल मेश फिल्टर दिया गया है, जो धूल, बैक्टीरिया और गंदी हवा को रोकता है। आइस क्लीन तकनीक की मदद से यह हिताची Inverter तकनीक वाला Split AC अपने अंदर की गंदगी को खुद साफ करता है, जिससे कूलिंग बेहतर रहती है और बदबू नहीं आती है। इसके साथ ही फिल्टर क्लीन इंडिकेटर आपको समय-समय पर फिल्टर साफ करने की सूचना देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi 
    • क्षमता - 2 टन
    • कूलिंग पॉवर - 21420 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • खास सुविधा - 4-वे स्विंग, लंबी हवा फेंकने की क्षमता, एक्सपेंडेबल+ तकनीक, फ्रॉस्टवॉश तकनीक
    • नॉइज़ लेवल - 37 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर 

    खूबियां 

    • यह स्प्लिट एसी 52°C तक की गर्मी में भी आरामदायक ठंडक देता है।
    • 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ यह एसी सालाना लगभग 1277 यूनिट बिजली खर्च करता है।
    • माय मोड फीचर में आप अपनी पसंद के तापमान, फैन स्पीड, टाइमर और साइलेंट सेटिंग्स को सेव कर सकते हैं, ताकि अगली बार एक बटन दबाते ही वही सेटिंग मिल जाए।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई। 


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hitachi 1.5 Ton 5 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    इस हिताची 1.5 टन एसी में दिया गया इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान और बाहर की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड खुद बदलता है, जिससे कूलिंग लगातार बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है। इस स्प्लिट एसी जब बाहर बहुत ज्यादा गर्मी (43°C) होती है, तब भी यह बिना किसी परेशानी के पूरी ताकत से ठंडक देता है। इसका ट्रॉपिकल डिजाइन भारत जैसी गर्म जगहों के लिए बढ़िया रहता है। यह एयर कंडीशनर 35% ज्यादा नमी हटाने में सक्षम है, जिससे मानसून के मौसम में चिपचिपाहट नहीं रहती है। वहीं इसका एंटी-बैक्टीरियल मेश फिल्टर धूल और बैक्टीरिया को रोकता है। 4-वे स्विंग फीचर हवा को चारों दिशाओं में फैलाता है, जिससे कमरे का हर कोना ठंडा होता है, और 24 मीटर लॉन्ग एयर थ्रो हवा को दूर तक पहुंचाता है। इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो जल्दी कूलिंग करती है, मजबूत होती है और लंबे समय तक चलती है। इसकी आइस क्लीन तकनीक तीन स्टेप में काम करती है -पहले कॉइल पर नमी जमती है, फिर बर्फ पिघलकर गंदगी को बाहर निकालती है और आखिर में ब्लोअर कॉइल को सुखा देता है। इससे एसी अंदर से साफ रहता है और कूलिंग बेहतर मिलती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • खास सुविधा - 4-वे स्विंग,स्मार्टव्यू डिस्प्ले, एक्सपेंडेबल+ तकनीक, फ्रॉस्टवॉश तकनीक द्वारा संचालित आइस क्लीन 
    • नॉइज़ लेवल - 34 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर 

    खूबियां 

    • साइलेंट और ओडर-फ्री एयर फीचर कम आवाज में साफ हवा देता है। 
    • इसकी एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी की मदद से आप जरूरत के अनुसार कूलिंग को बढ़ा या घटा सकते हैं। 
    • ऑटो कन्वर्टिबल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कमरे और बाहर के तापमान के अनुसार अपने आप कूलिंग एडजस्ट करती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टॉलेशन में लापरवाही की शिकायत की है। 

    ऐसी शानदार जानकारी आप जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर देख सकते हैं। 

    03
  • Hitachi 2 Ton 5 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    यह हिताची एसी R32 रेफ्रिजरेंट गैस का इस्तेमाल करता है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और ओज़ोन को नुकसान नहीं पहुंचाती है। पेंटा सेंसर टेक्नोलॉजी कमरे का तापमान, बाहर की गर्मी आदि देखकर खुद ही कूलिंग को एडजस्ट करते हैं, जिससे बेहतर और स्मार्ट कूलिंग मिलती है। इस AC की 2 Ton कैपेसिटी बड़े कमरों के लिए परफेक्ट है। साथ ही 5 स्टार एनर्जी रेटिंग सालाना लगभग 943.52 यूनिट बिजली खर्च पर बढ़िया कूलिंग देती है। इसका आइस क्लीन फीचर एसी को अंदर से साफ करता है। इसमें पहले कॉइल पर बर्फ जमती है, फिर वह पिघलकर गंदगी को बाहर निकालती है, और आखिर में ब्लोअर कॉइल को सुखा देता है, जिससे एसी की कूलिंग और हवा की क्वालिटी बेहतर रहती है। माय मोड फीचर में आप अपनी पसंद की सेटिंग जैसे तापमान, फैन स्पीड आदि सेव कर सकते हैं, ताकि अगली बार एक बटन दबाते ही वही सेटिंग चालू हो जाए।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi 
    • क्षमता - 1.8 टन
    • कूलिंग पॉवर - 20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • खास सुविधा - 24 मीटर लंबा एयर थ्रो, 4-वे स्विंग, स्मार्टव्यू डिस्प्ले, एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी, फ्रॉस्टवॉश टेक्नोलॉजी द्वारा पावर आइस क्लीन
    • नॉइज़ लेवल - 37 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 25.5D x 105W x 29.4H सेंटीमीटर 

    खूबियां 

    • यूवी प्रोटेक्शन कोटिंग एसी के पार्ट्स को धूप, जंग और खराब मौसम से बचाती है, जिससे एसी लंबे समय तक सही चलता है।
    • वेव ब्लेड डिजाइन में खास तरह के ब्लेड लगे होते हैं, जो हवा को स्मूद और तेज तरीके से फैलाते हैं, जिससे कमरे में जल्दी और बराबर कूलिंग होती है।
    • स्मार्टव्यू डिस्प्ले में तापमान साफ-साफ दिख जाता है, ताकि बार-बार रिमोट देखने की जरूरत न पड़े।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी परफॉरमेंस को अच्छा नहीं बताया है।


    04
  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star Hot & Cold Inverter Split AC

    यह हॉट और कोल्ड इन्वर्टर एसी गर्मियों में ठंडक और सर्दियों में गर्म हवा दोनों देता है। इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो जल्दी ठंडक देती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। कॉपर की अंदरूनी ग्रूव्ड डिजाइन रेफ्रिजरेंट के फ्लो को बेहतर बनाती है, जिससे कूलिंग और तेज होती है। एक्सपंडेबल तकनीक की मदद से आप कूलिंग को अपनी जरूरत के हिसाब से बढ़ा या घटा सकते हैं, यानी कम बिजली में भी काम चला सकते हैं या ज्यादा कूलिंग ले सकते हैं। इस Hot & Cold AC में इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है, जो कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता रहता है, जिससे कम बिल्जी खर्च पर लगातार कूलिंग मिलती है। कमरे की हवा क्वालिटी को बेहतर रखने के लिए इसमें सुपर फाइन मेश फ़िल्टर दिया गया है, जो धूल और छोटे कणों को रोकता है। साथ ही ऑडर फ्री हवा और ऑटो कोइल ड्राई फीचर एसी के अंदर नमी और बदबू बनने से रोकता है, जिससे हमेशा ताजी हवा मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17400 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • खास सुविधा - हीटिंग और कूलिंग फ़ंक्शन, ऑडर फ्री, पेंटा सेंसर, सुपरफाइन मेश फ़िल्टर, एक्सपेंडबल 
    • नॉइज लेवल - 33 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24D x 96.8W x 29.4H सेंटीमीटर 

    खूबियां 

    • फ़िल्टर क्लीन इंडिकेटर आपको समय-समय पर फिल्टर साफ करने की याद दिलाता है, जिससे कूलिंग हमेशा अच्छी बनी रहती है।इसमें कम आवाज और वेव ब्लेड डिज़ाइन दिया गया है, जिससे एयरफ्लो बढ़िया रहता है और आवाज भी कम आती है। 
    • सराउंड एयर फ्लो पूरे कमरे में हवा को बराबर फैलाता है, जिससे हर कोना ठंडा रहता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह एसी बहुत शोर करता है।


    05

बढ़िया रेटिंग वाले हिताची इन्वर्टर स्प्लिट एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद हिताची इन्वर्टर स्प्लिट एसी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जिनके हिसाब से आप अपने घर के लिए बढ़िया सा एयर कंडीशनर ले सकते हैं।

मॉडल

कैपेसिटी

स्टार रेटिंग

खास फीचर्स

Hitachi 3400SXL (1.5 Ton)

1.5 टन

3 स्टार

4-वे स्विंग, लंबी दूरी तक हवा में फेंकने की क्षमता, एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी, फ्रॉस्टवॉश टेक्नोलॉजी 

Hitachi 3400SXL (2 Ton)

2 टन

3 स्टार

एक्सपेंडेबल+, 4-वे स्विंग, लॉन्ग एयर थ्रो 

Hitachi 5400STXL (1.5 Ton)

1.5 टन

5 स्टार

स्मार्ट डिस्प्ले, एक्सपेंडेबल+, आइस क्लीन, 4-वे स्विंग,

Hitachi 5500STXL (2 Ton)

2 टन

5 स्टार

4-वे स्विंग, आइस क्लीन, लॉन्ग एयर थ्रो, पेंटा सेंसर 

Hitachi Hot & Cold (1.5 Ton)

1.5 टन

3 स्टार

कूलिंग+हीटिंग, एक्सपेंडेबल, डस्ट फ़िल्टर

इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या हिताची इन्वर्टर एसी बिजली की बचत करता है?
    +
    हां, यह एसी बहुत कम बिजली खर्च करता है क्योंकि यह बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता है बल्कि धीरे-धीरे काम करता है। इसी वजह से बिजली बिल कम आता है और कूलिंग भी स्मूद रहती है।
  • हिताची एसी में एक्सपेंडेबल+ या कन्वर्टिबल फीचर क्या होता है?
    +
    यह फीचर आपको अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग बढ़ाने या घटाने की सुविधा देता है। मतलब आप कम बिजली में हल्की कूलिंग या ज्यादा गर्मी में फुल कूलिंग चुन सकते हैं।
  • क्या हिताची इन्वर्टर एसी ज्यादा गर्मी में भी काम करता है?
    +
    हां, हिताची AC खास तौर पर हाई टेम्परेचर (लगभग 52°C तक) में भी अच्छी कूलिंग देता है, इसलिए यह भारत जैसे गर्म मौसम के लिए सही माना जाता है।