2026 में Split या Window AC: 1.5 Ton 5 Star के लिए कौन-सा सही विकल्प है? शीर्ष मॉडलों के साथ यहां जानें

स्पिलट एसी और विंडो एसी दोनों ही 1.5 Ton 5 स्टार कैटेगरी में प्रभावी कूलिंग दे सकते हैं। Split AC कम आवाज, बेहतर डिजाइन और ऊर्जा दक्षता के लिए जाने जाते हैं, जबकि Window AC कम कीमत और आसान इंस्टॉलेशन के कारण कई घरों के लिए बढ़िया विकल्प बना रहता है।
1.5 टन 5 स्टार स्पिलट और विंडो एसी मॉडल्स
1.5 टन 5 स्टार स्पिलट और विंडो एसी मॉडल्स

घर के लिए नया एयर कंडीशनर लेते समय अक्सर सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि स्पिलट एसी लें या विंडो एसी। खासकर जब आप 1.5 टन 5 स्टार मॉडल चुन रहे हों, तब कूलिंग क्षमता, बिजली खपत और इंस्टॉलेशन जैसे पहलू बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं। Split AC आमतौर पर दो यूनिट में आता है, जिसमें इनडोर यूनिट कमरे के अंदर और कंप्रेसर बाहर लगाया जाता है। इस डिजाइन के कारण यह अधिक शांत और बेहतर कूलिंग देने वाला माना जाता है । दूसरी तरफ Window AC एक ही यूनिट में होता है जिसे खिड़की या दीवार में लगाया जाता है, इसलिए इसका इंस्टॉलेशन आसान और कीमत स्पिलट के मुकाबले कम होती है । 1.5 Ton 5 Star श्रेणी में दोनों प्रकार के AC ऊर्जा दक्षता के साथ आते हैं, लेकिन मार्डन इन्वर्टर तकनीक वाले स्पिलट एसी अक्सर बिजली की खपत कम करने और लंबे समय में बेहतर कूलिंग देने के लिए पसंद किए जाते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध स्पिलट और विंडो 1.5 टन 5 स्टार एसी के 3-3 बढ़िया मॉडल्स। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC

    तेज गर्मी में भी जल्दी ठंडक देने के लिए Haier का यह 1.5 टन स्प्लिट AC काफी ताकतवर माना जाता है। इसमें ट्रिपल इन्वर्टर कम्प्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के हिसाब से अपनी गति बदलता है। इससे ठंडक लगातार बनी रहती है। इस AC में 7 इन 1 कन्वर्टिबल सुविधा मिलती है, जिससे आप जरूरत के अनुसार कूलिंग की क्षमता कम या ज्यादा कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, कमरे में लोग कम हों तो कम क्षमता पर चलाया जा सकता है और ज्यादा गर्मी में पूरी क्षमता पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार यह एसी 60°C तक की बाहरी गर्मी में भी कमरे को ठंडा रखने की क्षमता रखता है। 4-वे एयर स्विंग हवा को चारों तरफ फैलाता है, इसलिए कमरे के हर कोने तक ठंडक पहुंचती है। फ्रॉस्ट-फ्री क्लीन फीचर बटन दबाते ही अंदर की सफाई करने में मदद करता है, जिससे धूल और बदबू कम होती है और हवा ज्यादा साफ महसूस होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {HSU18K-PYSS5BN-INV}
    • कैपेसिटी - 1.5 टन
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • नॉइज लेवल - 34 dB
    • कूलिंग एरिया - 150 वर्ग फुट तक
    • सालाना बिजली खपत - 744 किलोवॉट यूनिट

    खूबियां

    • कमरे के हर कोने तक ठंडक पहुचांने के लिए 20 मीटर लंबा एयर थ्रो
    • ज्यादा गर्मी में फटा-फट कूलिंग के लिए 10 सेकेंड सुपरसोनिक कूलिंग

    कमी

    • एसी से वॉटर लीक होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Whirlpool 1.5 Ton 5 Star Magicool Inverter Split AC

    तेज गर्मी में कमरे को जल्दी ठंडा करने वाला एसी रोजमर्रा के आराम को काफी बेहतर बना देता है। Whirlpool का यह 1.5 Ton क्षमता वाला एसी मध्यम आकार के लगभग 111 से 150 वर्ग फुट के कमरे के लिए उपयुक्त है। इसमें Intellisense Inverter प्रणाली दी गई है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी गति बदलकर ठंडक को संतुलित बनाए रखती है। इससे लगातार एक जैसी ठंडक देती है और बिजली की खपत कम रहती है। इसमें 6th Sense तकनीक दी गई है, जो सेंसर की मदद से कमरे का तापमान और नमी पहचानकर अपने आप उचित ठंडक बनाती है। 4 इन 1 कन्वर्टिबल व्यवस्था से जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता बदली जा सकती है, जिससे हल्की गर्मी में बिजली बचाई जा सकती है। यह एसी 52 डिग्री तापमान में भी काम करने के लिए बनाया गया है। Copper कंडेंसर मजबूत होता है और लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन देता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Whirlpool {MAGIC COOL 15T 5S INV CNV S5KPP1}
    • कैपेसिटी - 1.5 टन
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • नॉइज लेवल - 42 dB
    • कूलिंग एरिया - 150 वर्ग फुट तक
    • सालाना बिजली खपत - 728.95 किलोवॉट यूनिट

    खूबियां

    • एसी को कॉइल रस्टिंग, बैक्टीरिया और बदबू से बचाने के लिए सेल्फ क्लीनिंग की सुविधा
    • टेम्प्रेचर की सटीक जानकारी के लिए छुपी हुई एलईडी डिस्पले

    कमी

    • एसी कूलिंग ठीक से ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Voltas 185V Vertis Elite A 1.5 Ton 5 Star Inverter Window AC

    खिड़की में आसानी से लगाया जा सके और कम जगह में प्रभावी ठंडक दे, ऐसे एसी आज भी कई घरों में पसंद किए जाते हैं। Voltas का यह विंडो एसी मध्यम आकार के लगभग 111 से 150 वर्ग फुट के कमरे के लिए बनाया गया है। इस 5 Star AC में इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की जरूरत के अनुसार अपनी गति बदलकर ठंडक को संतुलित बनाए रखता है। इससे अनावश्यक बिजली खर्च कम करने में भी मदद मिलती है। इसमें 2 इन 1 एडजस्टेबल व्यवस्था दी गई है, जिससे कूलिंग स्तर को जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है। हल्की गर्मी में सेविंग मोड पर चलाकर ऊर्जा बचाई जा सकती है। एंटी-डस्ट फिल्टर पर एंटी-माइक्रोबल परत लगी है, जो हवा में मौजूद धूल और सूक्ष्म कणों को कम करने में सहायक होती है। स्लीप मोड रात में आरामदायक तापमान बनाए रखने में सहायक होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Voltas {Vertis Elite A}
    • कैपेसिटी - 1.5 टन
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • नॉइज लेवल - 56 dB
    • कूलिंग एरिया - 150 वर्ग फुट तक
    • सालाना बिजली खपत - 728.96 किलोवॉट यूनिट

    खूबियां

    • रात में चलते समय कम आवाज करने और शांत कूलिंग के लिए अल्ट्रा साइलेंट फीचर
    • एसी में बढ़िया कूलिंग परफॉर्मेंस और एयरफ्लो के लिए आइस वॉश फंक्शन

    कमी

    • एसी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Carrier 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    गर्मी के दिनों में ऐसा एसी उपयोगी होता है जो कमरे को जल्दी ठंडा करे और जरूरत के अनुसार बिजली की बचत भी करे। इस 1.5 टन क्षमता वाला में Flexicool Inverter प्रणाली दी गई है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी गति बदलकर ठंडक को संतुलित बनाए रखती है। इससे फालतू बिजली खर्च किए बिना लगातार आरामदायक ठंडक मिलती रहती है। इस Carrier एसी में 6 इन 1 कन्वर्टिवल व्यवस्था दी गई है, जिससे कूलिंग क्षमता को जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा किया जा सकता है। हल्की गर्मी में पावर सेविंग मोड पर चलाकर ऊर्जा बचाई जा सकती है और ज्यादा गर्मी में पूरी क्षमता से ठंडक ली जा सकती है। HD और PM 2.5 Filter हवा में मौजूद धूल और सूक्ष्म कणों को कम करने में मदद करते हैं। साथ में ब्रांड की तरफ से एसी पर 1 साल, 5 साल PCB और 10 साल कंप्रेसर पर वारंटी भी मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Carrier {CAI9EE5R35WO}
    • कैपेसिटी - 1.5 टन
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • नॉइज लेवल - 44 dB
    • कूलिंग एरिया - 150 वर्ग फुट तक
    • सालाना बिजली खपत - 754.05 किलोवॉट यूनिट

    खूबियां

    • वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ में एसी को गूगल वॉइस अस्सिटेंट की मदद से बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा
    • मौसम और कूलिंग की अलग-अलग जरुरतों के अनुसार 6 इन 1 मोड

    कमी

    • एसी चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Carrier 1.5 Ton 3 Star Inverter Window AC

    यह 1.5 टन क्षमता वाला Window AC मध्यम आकार के लगभग 111 से 150 वर्ग फुट के कमरे के लिए बनाया गया है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर लगाया गया है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है। इससे ठंडक लगातार बनी रहती है और एसी अनावश्यक बिजली खर्च नही करता है। इसमें ट्रबो मोड दिया गया है, जो बहुत गर्म दिनों में कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करता है। एनर्जी सेव मोड जरूरत के अनुसार बिजली की खपत कम करने में सहायक होता है, इसलिए लंबे समय तक चलाने पर भी उपयोग संतुलित रहता है। डस्ट फिल्टर हवा में मौजूद धूल को कम करने में मदद करता है, जिससे कमरे की हवा अपेक्षाकृत साफ महसूस होती है। कॉपर कॉइल मजबूत होती है और जंग से बचाव के साथ लंबे समय तक स्थिर कूलिंग देने में सहायक मानी जाती है। स्लिप मोड रात के समय तापमान को स्थिर बनाकर रखता है जिससे नींद बढ़िया आती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Carrier {Estra Gxi-CIW19SCR36F0}
    • कैपेसिटी - 1.5 टन
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • नॉइज लेवल - 54 dB
    • कूलिंग एरिया - 150 वर्ग फुट तक
    • सालाना बिजली खपत - 1050.47 किलोवॉट यूनिट

    खूबियां

    • कमरे के हर कोने में ठंडक पहुचांने के लिए 2-वे स्विंग 
    • 53 डिग्री के हाई-टेम्प्रेचर में भी कमरें को ठंडा रखने की सुविधा

    कमी

    • एसी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05
  • Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    कमरे का तापमान तेजी से कम करना और जरूरत के अनुसार ठंडक को नियंत्रित करना आज के एसी में जरुरी फीचर माना जाता है। इस एसी में इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड बदल सकता है। यह 1.5 टन क्षमता वाला एसी लगभग 160 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए उपयुक्त रहता है। इस Lloyd मॉडल में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स मिलते हैं, जिससे उपयोगकर्ता जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को 30 प्रतिशत से 110 प्रतिशत तक बदल सकता है। इससे मौसम या कमरे में मौजूद लोगों की संख्या के अनुसार आरामदायक ठंडक मिलती है। Turbo Cool सुविधा तेज गर्मी में तुरंत ठंडक देने में मदद करती है और यह AC 52 डिग्री तापमान में भी काम करने के लिए बनाया गया है। PM 2.5 फिल्टर हवा में मौजूद धूल और छोटे कणों को कम करने में सहायक होता है, जिससे कमरे की हवा अधिक साफ महसूस होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Lloyd {GLS18I5KWGGW}
    • कैपेसिटी - 1.5 टन
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • नॉइज लेवल - 37 dB
    • कूलिंग एरिया - 160 वर्ग फुट तक
    • सालाना बिजली खपत - 715.07 किलोवॉट यूनिट

    खूबियां

    • कमरे के दूसरे कोने तक ठंडी हवा पहुचांने के लिए 10 मीटल लंबा एयर थ्रो
    • वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ में एसी को बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा

    कमी

    • एसी इंस्टालेशन में देरी होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    06
  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star Inverter Window AC

    जब गर्मी बहुत तेज हो और कमरे को जल्दी ठंडा करने की जरूरत हो, तब पावरफुल कूलिंग देने के लिए यह Blue Star का एसी बढ़िया विकल्प साबित होता है। यह 1.5 Ton AC लगभग 150 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए उपयुक्त है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी गति बदलता है। इसमें 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स मिलते हैं, जिससे कूलिंग क्षमता को जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है। हल्की गर्मी में कम क्षमता पर चलाकर ऊर्जा बचाई जा सकती है और ज्यादा गर्मी में अधिक ठंडक प्राप्त की जा सकती है। ट्रबो मोड तेज गर्मी में कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करता है। Hydrophilic Blue Fins और Copper कॉइल जंग से बचाव के साथ लंबे समय तक बेहतर कूलिंग बनाए रखने में सहायक होते हैं। डस्ट फिल्टर हवा में मौजूद धूल को कम करने में मदद करता है, जिससे कमरे का वातावरण अधिक साफ महसूस होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Blue Star {WIE518L}
    • कैपेसिटी - 1.5 टन
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • नॉइज लेवल - 53 dB
    • कूलिंग एरिया - 150 वर्ग फुट तक
    • सालाना बिजली खपत - 1089.35 किलोवॉट यूनिट

    खूबियां

    • बरसात के मौसम में कमरे से नमी को हटाने के साथ बढ़िया कूलिंग के लिए ह्यूमिडिटी कंट्रोल फीचर
    • एसी के फीचर्स को रिमोट से कंट्रोल करने की सुविधा

    कमी

    • एसी की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    07

तुलना: 1.5 टन 5 स्टार स्पिलट और विंडो एयर कंडीशनर मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए स्पिलट और विंडो AC के 3-3 मॉडल्स की अलग-अलग खूबियों के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

एनर्जी रेटिंग

नॉइज लेवल

सालाना बिजली खपत

Whirlpool {MAGIC COOL 15T 5S INV CNV S5KPP1}

5 स्टार

42 dB

728.95 किलोवॉट यूनिट

Voltas {Vertis Elite A}

5 स्टार

56 dB

728.96 किलोवॉट यूनिट

Carrier {CAI9EE5R35WO}

5 स्टार

44 dB

754.05 किलोवॉट यूनिट

Carrier {Estra Gxi-CIW19SCR36F0}

5 स्टार

54 dB

1050.47 किलोवॉट यूनिट

Lloyd {GLS18I5KWGGW}

5 स्टार

37 dB

715.07 किलोवॉट यूनिट

Blue Star {WIE518L}

5 स्टार

53 dB

1089.35 किलोवॉट यूनिट

निष्कर्ष -

1.5 टन क्षमता वाले एयर कंडीशन आमतौर पर मीडियम साइज कमरों में बढ़िया कूलिंग प्रदान करते हैं जिनका आकार 160 स्क्वायर फीट तक होता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग मॉडल्स कम बिजली खपत करते हैं जिससे आपकी जेब पर बोझ कम पड़ता है। स्पिलट औऱ विंडो में से चुनने, यह पूरी तरह आपकी जरुरतों और बजट पर निर्भर करता है। स्पिलट एसी का दाम थोडा ज्यादा होता है और ये कम बिजली खपत के साथ में बढ़िया कूलिंग प्रदान करते हैं। वहीं, विंडो एसी थोडे सस्ते होते हैं और बिजली की खपत स्पिलट के मुकाबले थोडी ज्यादा करते हैं।

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 1.5 टन 5 स्टार में स्पिलट एसी ज्यादा बिजली बचाता है या विंडो एसी?
    +
    आमतौर पर इन्वर्टर स्पिलट एसी बिजली की खपत कम करता है और विंडो एसी की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत तक कम ऊर्जा उपयोग कर सकता है।
  • विंडो एसी किस तरह के कमरे के लिए बेहतर होता है?
    +
    विंडो एसी छोटे कमरों या उन जगहों के लिए उपयुक्त माना जाता है जहां इंस्टॉलेशन आसान और कम लागत में करना जरूरी हो।
  • स्पिलट एसी को ज्यादा आरामदायक क्यों माना जाता है?
    +
    स्पिलट एसी में कंप्रेसर बाहर होता है, इसलिए कमरे के अंदर शोर कम होता है और कूलिंग अधिक समान रूप से फैलती है।