इन Panasonic Split AC में मिल रहा एयर प्यूरिफिकेशन फीचर! अब लें साफ ठंडी हवा और बेहतर नींद का मजा

अगर आप ऐसा एसी ढूंढ रहे हैं जो तेज कूलिंग के साथ एयर प्यूरीफायर फीचर भी दे, तो यहां ठंडी स्वछ हवा देने वाले पैनासोनिक स्प्लिट AC के टॉप विकल्प देखें। ये कमरे को जल्दी ठंडा करने के साथ धूल और प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं। आइए देखें शानदार विकल्प।
एयर प्यूरिफिकेशन वाले पैनासोनिक स्प्लिट एसी
एयर प्यूरिफिकेशन वाले पैनासोनिक स्प्लिट एसी

आज के समय में एयर कंडीशनर केवल ठंडी हवा नहीं देता है बल्कि यह घर के अंदर की हवा को साफ और हेल्दी बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसी वजह से खासकर प्रदूषित शहरों में अब लोग ऐसे एसी पसंद कर रहे हैं जिनमें कूलिंग के साथ-साथ एयर प्यूरीफायर के फीचर मिलते हैं। एयर प्यूरिफिकेशन फीचर के साथ आने वाले Panasonic ब्रांड के Split AC को इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो कमरे को जल्दी ठंडा करने के साथ-साथ हवा में मौजूद धूल, एलर्जी और हानिकारक कणों को भी कम करने में मदद करते हैं। इन स्प्लिट एसी में एडवांस नैनोई एक्स फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी, PM 0.1 एयर फ़िल्टर, एनर्जी एफिशिएंट कूलिंग और कन्वर्टिबल मोड जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए जाते हैं, जिससे घर का वातावरण ज्यादा साफ और आरामदायक बना रहता है। आप ठंडी हवा के साथ बेहतर एयर क्वालिटी वाला एसी लाना चाहते हैं, तो पैनासोनिक स्प्लिट एसी के इन मॉडल्स को घर ला सकते हैं।

चलिए बेहतर एयर क्वालिटी वाला पैनासोनिक एसी के टॉप 5  विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Panasonic 2 Ton 4 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    बड़े कमरे के लिए यह पैनासोनिक एसी एक पावरफुल और एडवांस कूलिंग सिस्टम है, जो बेहतर कूलिंग के साथ साफ हवा भी देता है। इसकी 2 टन कैपेसिटी लगभग 171 से 210 स्क्वायर फीट के बड़े कमरे को आसानी से ठंडा कर सकती है। इसमें 4 स्टार एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के अनुसार पावर को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग भी बरकरार रहती है। इस स्प्लिट एसी में खास 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता 40% से 100% तक सेट कर सकते हैं। इसमें दिया गया ट्रू AI मोड कमरे का तापमान सेंसर से पहचानकर अपने-आप फैन स्पीड और कूलिंग को एडजस्ट करता है, जिससे आरामदायक कूलिंग मिलती है। स्वास्थ्य के लिए इसमें PM 0.1 एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर दिया गया है, जो कमरे की हवा में मौजूद बहुत छोटे धूल, प्रदूषण और एलर्जी कणों को फिल्टर करके साफ और ताजी हवा देता है। इसी वजह से यह इन्वर्टर स्मार्ट स्प्लिट एसी केवल ठंडक ही नहीं बल्कि साफ और स्वच्छ हवा भी देता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट
    • क्षमता - 2 टन
    • कूलिंग पॉवर - 21155 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 39 डेसिबल
    • फ़िल्टर प्रकार - PM 0.1
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 107W x 29H सेंटीमीटर 

    खूबियां 

    • इस स्मार्ट Wi-Fi एसी को आप MirAie ऐप के जरिए मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • इसमें अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट वॉयस कंट्रोल का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप बोलकर एसी को कंट्रोल कर सकते हैं।
    • बेहतर कूलिंग के लिए इसका 4-वे स्विंग फीचर हवा को कमरे के हर कोने तक बराबर पहुंचती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया एसी अच्छे से काम नहीं करता है।
    01
  • Panasonic 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC nanoe X Air Purification Technology

    अगर आप साफ हवा के लिए पैनासोनिक एसी का बढ़िया सा मॉडल तलाश रहे हैं, तो यह मॉडल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस स्प्लिट एसी में 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड दिया गया है, जिससे आप जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को 40% से 100% तक एडजस्ट कर सकते हैं। साफ हवा के लिए इसमें खास nanoe X एयर प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी दी गई है। यह टेक्नोलॉजी हवा में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस, एलर्जी कण, पराग और बदबू को कम करने में मदद करती है। इसमें बनने वाले नैनो साइज हाइड्रॉक्सिल रेडिकल हवा को साफ करने और दुर्गंध को खत्म करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि यह Smart Split AC केवल ठंडी हवा ही नहीं बल्कि ज्यादा स्वच्छ और हेल्दी हवा भी देता है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें जेटस्ट्रीम एयरफ्लो टेक्नोलॉजी दी गई है, जो लगभग 45 फीट तक हवा फेंक सकती है, जिससे कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचती है। साथ ही 4-वे स्विंग फीचर हवा को चारों दिशाओं में फैलाकर पूरे कमरे में समान कूलिंग देता है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17400 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 38 डेसिबल
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.1D x 107W x 29.6H सेंटीमीटर 

    खूबियां 

    • यह एसी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और बेहतर कूलिंग मिलती है।
    • इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है, जो तेजी से कूलिंग देता है और कम मेंटेनेंस की जरूरत होती है। 
    • आरामदायक नींद के लिए इसमें कस्टम स्लीप प्रोफाइल फीचर दिया गया है, जिससे रात में तापमान अपने-आप एडजस्ट होता रहता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने खराब इंस्टॉलेशन सेवा बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Panasonic 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC, PM 0.1 Air Purification Filter

    पैनासोनिक का यह 1.5 टन कैपेसिटी वाला स्प्लिट एसी मीडियम साइज के कमरे के लिए एक भरोसेमंद और एडवांस कूलिंग सिस्टम है, जिसमें कूलिंग के साथ साफ हवा देने की तकनीक भी मिलती है। यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जिससे बिजली की खपत संतुलित रहती है और कूलिंग भी बेहतर मिलती है। इसमें PM 0.1 एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर मौजूद है, जो कमरे की हवा में मौजूद बहुत छोटे धूल, प्रदूषण और एलर्जी कणों को फिल्टर करके साफ हवा देता है। साथ ही इस 1.5 Ton AC में 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड होने से आप जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को 40% से 100% तक सेट कर सकते हैं। इसके लिए रिमोट में कन्वर्टी 7 बटन दिया गया है, जिससे आप अलग-अलग स्टेज की कूलिंग चुन सकते हैं और बिजली की बचत भी कर सकते हैं। इसमें ट्विन कूल इन्वर्टर कंप्रेसर लगाया गया है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है, जिससे तेज कूलिंग, कम बिजली खर्च और कम आवाज में काम करने की सुविधा मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 16368 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 38 डेसिबल
    • फ़िल्टर प्रकार - PM 0.1
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.4D x 87W x 29H सेंटीमीटर 

    खूबियां 

    • इस एसी में कॉपर कंडेंसर कॉइल और 100% कॉपर ट्यूबिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कूलिंग तेजी से होती है और मेंटेनेंस भी कम लगता है।
    • एयर कंडीशनर में मौजूद ड्राई मोड कमरे की हवा से नमी हटाकर डीह्यूमिडिफायर का काम करता है।
    • इसको 145V-285V की वोल्टेज रेंज में स्टेबलाइजर के बिना भी कठिन परिस्थितियों में सुरक्षित तरीके से काम कर सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने महंगा और खराब इंस्टॉलेशन बताया है।


    अधिक जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देख सकते हैं। 

    03
  • Panasonic 1 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC, PM 0.1 Air Purification Filter

    प्रदूषित शहर के लिए यह पैनासोनिक इन्वर्टर स्प्लिट एसी बहुत ही शानदार विकल्प है, जो एयर फिल्ट्रेशन फीचर के साथ आता है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 4-वे स्विंग फीचर दिया गया है, जो हवा को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं चारों दिशाओं में फैलाकर पूरे कमरे में समान कूलिंग देता है। साथ ही इस 5 Star AC में ट्विन कूल इन्वर्टर कंप्रेसर लगाया गया है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है, जिससे तेज कूलिंग, कम बिजली खर्च और कम आवाज में काम करने की सुविधा मिलती है। यह एक स्मार्ट वाई-फाई एयर कंडीशनर है, जिसे आप MirAie मोबाइल ऐप के जरिए अपने मोबाइल से कभी भी कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें अलेक्सा और गूगल अस्सिटेंट वॉयस कंट्रोल का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप केवल बोलकर इस एयर कंडीशनर का तापमान, मोड और सेटिंग बदल सकते हैं। वहीं कमरे की हवा में मौजूद बहुत छोटे धूल, प्रदूषण, एलर्जी और सूक्ष्म कणों को साफ करने के लिए PM 0.1 एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर मौजूद है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 11772 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 36 डेसिबल
    • फ़िल्टर प्रकार - PM 0.1
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.4D x 87W x 29H सेंटीमीटर 

    खूबियां 

    • सेल्फ डायग्नोसिस और सेल्फ क्लीनिंग सिस्टम जैसी तकनीक एसी के अंदर की गंदगी को साफ रखने और समस्या का पता लगाने में मदद करती है।
    • इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का इस्तेमाल किया गया है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित रहती है।
    • इसमें मौजूद AI मोड की मदद से यह कमरे की गर्मी और नमी को अपने-आप समझता है और तापमान, मोड और पंखे की स्पीड को सेट कर देता है, जिससे कम बिजली खर्च में बेहतर ठंडक मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया एसी ने कुछ समय बाद काम करना बंद कर दिया।  
    04
  • Panasonic 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC, PM 0.1 Air Purification Filter

    इस 1.5 टन क्षमता वाले पैनासोनिक एसी में दिया गया PM 0.1 एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर कमरे की हवा को शुद्ध रखने में मदद करता है। यह हवा में मौजूद बहुत बारीक डस्ट पार्टिकल्स, पॉल्यूशन और एलर्जेन को कम करने का काम करता है। इसकी वजह से कमरे में चलने वाली हवा ज्यादा साफ और फ्रेश महसूस होती है, जिससे कूलिंग के साथ बेहतर और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित वातावरण मिलता है। इसलिए साफ हवा के लिए यह Panasonic एयर कंडीशनर बढ़िया विकल्प है। यह वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसे आप MirAie ऐप की मदद से अपने स्मार्टफोन से आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। चाहे आप घर में हों या बाहर, मोबाइल से इस स्प्लिट एसी को ऑन-ऑफ करना, तापमान बदलना या मोड सेट करना काफी आसान हो जाता है। इसके साथ ही इसमें Alexa और Google असिस्टेंट वॉयस सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप सिर्फ आवाज देकर एसी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें लगा ट्विन कूल इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे की गर्मी के हिसाब से अपनी स्पीड खुद एडजस्ट करता है। इससे इन्वर्टर स्प्लिट एसी लगातार एक समान कूलिंग देता है, बिजली की खपत कम होती है और कम शोर के साथ काम करता है। साथ ही इसमें 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड मौजूद है, जो आपको जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को 40% से 100% तक एडजस्ट करने की सुविधा देता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17230 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 38 डेसिबल
    • फ़िल्टर प्रकार - PM 0.1
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.4D x 87W x 29H सेंटीमीटर 

    खूबियां 

    • शील्ड ब्लू कोटिंग एसी के पार्ट्स को जंग और नमी से बचाकर लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करती है।
    • इसमें दिया गया पॉवरफुल मोड एसी चालू करते ही कमरे को जल्दी ठंडा कर देता है। 
    • ड्राई मोड बारिश के मौसम में हवा की नमी को कम करके कमरे का वातावरण आरामदायक बनाता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बेकार इंस्टालेशन और ज्यादा शोर करने की शिकायत की है।


    05

बेहतर एयर क्वालिटी वाला पैनासोनिक एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद एयर क्वालिटी वाला पैनासोनिक एसी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जिनके हिसाब से आप अपने घर के लिए बढ़िया सा एयर कंडीशनर ले सकते हैं। ये गर्मी में ठंडक के साथ साफ हवा देते हैं।

मॉडल

क्षमता (टन)

एनर्जी रेटिंग 

एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर

कन्वर्टिबल मोड

खास फीचर्स

Panasonic CS/CU-NU24ZKY4W

2 टन

4 स्टार 

PM 0.1 एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर

7-इन-1 कन्वर्टिबल

ट्रू AI मोड, 4-वे स्विंग, कॉपर कंडेंसर

Panasonic CS/CU-HU18BKYFM

1.5 टन

5 स्टार 

nanoe X एयर प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी

7-इन-1 कन्वर्टिबल

ट्रू AI मोड, 4-वे स्विंग, स्मार्ट ऐप कंट्रोल

Panasonic CS/CU-SU18ZKYTK

1.5 टन

3 स्टार 

PM 0.1 एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर

7-इन-1 कन्वर्टिबल

हिडन डिस्प्ले, इन्वर्टर कंप्रेसर

Panasonic CS/CU-NU12ZKY5W

1 टन

5 स्टार 

PM 0.1 एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर

7-इन-1 कन्वर्टिबल

ट्रू AI मोड, 4-वे स्विंग, स्मार्ट वॉइस कंट्रोल

Panasonic CS/CU-SU18ZKYWT

1.5 टन

3 स्टार 

PM 0.1 एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर

7-इन-1 कन्वर्टिबल

ट्रू AI मोड, स्मार्ट ऐप कंट्रोल


इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पैनासोनिक स्प्लिट एसी में Air Purification फीचर क्या होता है?
    +
    पैनासोनिक स्प्लिट एसी में एयर प्यूरीफिकेशन फीचर हवा से धूल, बैक्टीरिया और छोटे कणों को फिल्टर करके कमरे में साफ और हेल्दी हवा देने में मदद करता है।
  • पैनासोनिक एसी का एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम कैसे काम करता है?
    +
    इसमें खास एयर फिल्टर और एडवांस टेक्नोलॉजी होती है, जो हवा में मौजूद प्रदूषण और एलर्जन को कम करके कमरे की हवा को ज्यादा साफ बनाती है।
  • क्या पैनासोनिक स्प्लिट एसी हेल्दी कूलिंग के लिए अच्छा विकल्प है?
    +
    हां, Panasonic स्प्लिट एसी बेहतर कूलिंग, एयर फिल्ट्रेशन और स्मार्ट फीचर्स की वजह से हेल्दी और आरामदायक कूलिंग के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।