कौन-सा Split AC बेहतर है, 3 स्टार या 5 स्टार? उपयोग, बजट और दक्षता के आधार पर टॉप मॉडलों की तुलना

3 Star और 5 स्टार स्पिलट Air Conditioner के बीच मुख्य अंतर बिजली खपत और कीमत का होता है। 5 स्टार मॉडल कम बिजली लेते हैं और लंबे समय में बचत देते हैं, जबकि 3 स्टार एसी कम कीमत में अच्छी कूलिंग के लिए उपयुक्त रहते हैं। नीचे देखें 5 बढ़िया विकल्प और चुनें अपने लिए बेहतर।
3 स्टार या 5 स्टार, कौन-सा स्पिलट एसी है बढ़िया?
3 स्टार या 5 स्टार, कौन-सा स्पिलट एसी है बढ़िया?

स्प्लिट एसी लेते समय 3 स्टार और 5 स्टार के बीच चुनाव करना सबसे आम दुविधा की बात होती है, खासकर जब बजट और बिजली खर्च दोनों का ध्यान रखना हो। स्टार रेटिंग सीधे तौर पर Split AC की ऊर्जा दक्षता को दिखाती है, यानी वह कितनी बिजली में कितनी कूलिंग दे सकता है। 5 Star एसी आमतौर पर 3 स्टार मॉडल की तुलना में कम बिजली खपत करते हैं और लंबे समय में बिजली बिल को कम करने में मदद करते हैं। कई मामलों में यह अंतर 10 से 28 प्रतिशत तक हो सकता है, जो नियमित उपयोग में बड़ा फर्क डालता है । वहीं 3 स्टार एसी की शुरुआती कीमत कम होती है और यह उन लोगों के लिए उपयुक्त होते हैं जो एसी का उपयोग सीमित समय के लिए करते हैं। दूसरी ओर 5 स्टार एसी थोडे महंगे होते हैं, लेकिन लगातार उपयोग करने वालों के लिए बेहतर विकल्प माने जाते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर 3 स्टार और 5 स्टार एयर कंडीशनर मॉडल और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 3 Star Hot & Cold Triple Inverter Split AC

    यह Haier का 1.5 टन का हॉट और कोल्ड एसी पूरे साल काम आता है। इसमें ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के हिसाब से खुद अपनी स्पीड बदलता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और ठंडक भी स्थिर बनी रहती है। साथ में 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड मिलते हैं, जिससे आप जरूरत के हिसाब से इसकी क्षमता 40 प्रतिशत से 110 प्रतिशत तक सेट कर सकते हैं। 5125 वॉट की कूलिंग और हीटिंग क्षमता के साथ यह 111 से 150 वर्ग फुट के कमरे के लिए सही रहता है। खास बात यह है कि यह 60 डिग्री तक की गर्मी में भी सही तरीके से ठंडक देता है और करीब 20 मीटर तक हवा फेंक सकता है, जिससे कमरे के हर कोने तक ठंडक पहुंच जाती है। फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर 21 मिनट में अंदर की सफाई कर देता है, जिससे हवा ज्यादा साफ मिलती है और बदबू या बैक्टीरिया कम होते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {HSU19CH-TQG3BN-INV}
    • कैपेसिटी - 1.5 टन
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
    • नॉइज लेवल - 34 dB
    • कूलिंग एरिया - 150 वर्ग फुट तक
    • सालाना बिजली खपत - 1029 किलोवॉट यूनिट

    खूबियां

    • चिल-चिलाती गर्मी में कमरे को 10 सेकेंड में ठंडा करने वाली KTS और PKC तकनीक
    • 25 प्रतिशतन तेज एयर डिलीवरी के साथ में 20 मीटर लंबा एयर थ्रो

    कमी

    • एसी चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    बिजली का बिल कम रखना है और ठंडक भी जबरदस्त चाहिए, तो यह AC 1.5 Ton 5 स्टार एसी बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह Inverter AC कंप्रेसर के साथ आता है, जो जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता है। इस Daikin एसी की कूलिंग क्षमता लगभग 5.28 किलोवॉट है, जो 150 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए ठीक रहती है। 3D एयरफ्लो फीचर हवा को एक ही दिशा में नहीं बल्कि पूरे कमरे में फैलाता है, जिससे हर कोने में बराबर ठंडक महसूस होती है। हवा की सफाई पर भी इसमें ध्यान दिया गया है। PM 1.0 और अपाटाइटो फिल्टर छोटे कण, धूल और बैक्टीरिया को पकड़कर हवा को ज्यादा साफ बनाते हैं। साथ में ड्यू क्लीन तकनीक अंदर की नमी और गंदगी को साफ रखने में मदद करती है, जिससे एसी लंबे समय तक बेहतर काम करता है। कॉपर कंडेंसर कॉइल इसे टिकाऊ बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Daikin {ATKM50UV16VA}
    • कैपेसिटी - 1.5 टन
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • नॉइज लेवल - 32 dB
    • कूलिंग एरिया - 150 वर्ग फुट तक
    • सालाना बिजली खपत - 785.99 किलोवॉट यूनिट

    खूबियां

    • ज्यादा गर्मी में बढ़िया कूलिंग के लिए पावर चिल ऑपरेशन सिस्टम
    • एसी को खुद से साफ करने वाला Dew क्लीन टेक्नोलॉजी

    कमी

    • एयर कंडीशनर को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Voltas 183V Vectra CAW 1.5 ton 3 star inverter Split AC

    इस Voltas स्पिलट एसी की खास बात है हाई एम्बिएंट कूलिंग, जो 52 डिग्री तक की गर्मी में भी सही तरीके से ठंडा करता है, इसलिए उत्तर भारत जैसी गर्म जगहों के लिए यह सही रहता है। इस एसी में इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता है, जिससे बिजली की खपत कम रहती है। साथ में 4 इन 1 एडजस्टेबल मोड मिलते हैं, जिनसे आप अलग-अलग जरूरत के अनुसार कूलिंग कम या ज्यादा कर सकते हैं। 3 स्टार रेटिंग के साथ यह 111 से 150 वर्ग फुट के कमरे के लिए सही रहता है। कॉपर कॉइल होने से कूलिंग बेहतर मिलती है और मेंटेनेंस भी कम रहता है। एयर क्वालिटी के लिए इसमें एंटी डस्ट और एंटी माइक्रोबियल फिल्टर दिए गए हैं, जो हवा को साफ रखने में मदद करते हैं। साथ में सुपर ड्राई मोड नमी को कम करता है, जो बारिश के मौसम में काफी काम आता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Voltas {Vectra CAW}
    • कैपेसिटी - 1.5 टन
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
    • नॉइज लेवल - 38 dB
    • कूलिंग एरिया - 150 वर्ग फुट तक
    • सालाना बिजली खपत - 4800 किलोवॉट यूनिट

    खूबियां

    • बारिश के दिनों में खास इस्तेमाल में आने वाला सुपर ड्राई मोड
    • लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए 100 प्रतिशत कॉपर कंडेशनर

    कमी

    • एसी का साइज थोडा छोटा होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Godrej 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    इस 5 स्टार एसी में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड मिलते हैं, जिससे आप इसकी क्षमता 40 प्रतिशत से 110 प्रतिशत तक सेट कर सकते हैं। यानी हल्की गर्मी में कम पावर और ज्यादा गर्मी में पूरी ताकत से कूलिंग मिलती है। 52 डिग्री तक की गर्मी में भी यह Godrej एयर कंडीशनर ठीक से काम करता है, जो इसे गर्म इलाकों के लिए उपयोगी बनाता है। यह 1.5 Ton AC साल भर में बिजली की अच्छी बचत करता है। 100 प्रतिशत कॉपर कॉइल होने से इसकी मजबूती और कूलिंग दोनों बेहतर रहती हैं। आई सेंस फीचर एक अलग फायदा देता है, जिसमें रिमोट के पास का तापमान देखकर एसी उसी हिसाब से ठंडक सेट करता है, जिससे आपको ज्यादा आराम मिलता है। सेल्फ क्लीन तकनीक अंदर की सफाई खुद कर देती है, जिससे हवा साफ रहती है और बदबू या बैक्टीरिया कम होते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Godrej {EL 18l5T WZR}
    • कैपेसिटी - 1.5 टन
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • नॉइज लेवल - 38 dB
    • कूलिंग एरिया - 150 वर्ग फुट तक
    • सालाना बिजली खपत - 728.37 किलोवॉट यूनिट

    खूबियां

    • गंदे बैक्टीरिया को एसी में जमने से बचाने के साथ सफाई के लिए सेल्फ-क्लीन टेक्नोलॉजी
    • दिल्ली जैसे शहरों की 52 डिग्री तक की गर्मी में भी ठंडक देने की क्षमता

    कमी

    • एसी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Whirlpool 1.5 Ton 3 Star Magicool Inverter Split AC

    इस 1.5 टन एसी में इंटेलीसेंस इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता है। इस Whirlpool एसी में 4 इन 1 कन्वर्टिबल मोड मिलते हैं, जिससे आप जरूरत के अनुसार इसकी कूलिंग क्षमता बदल सकते हैं। हल्की गर्मी में कम पावर और ज्यादा गर्मी में फुल कूलिंग का फायदा मिलता है। 52 डिग्री तक की गर्मी में भी यह एसी काम करता है, इसलिए गर्म इलाकों में भी भरोसेमंद रहता है। इसकी 6th सेंस तकनीक अपने आप तापमान और नमी को समझकर सही कूलिंग सेट करती है, जिससे बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। कॉपर कंडेंसर कॉइल इसकी कूलिंग को बेहतर बनाता है। साथ में एचडी फिल्टर हवा से धूल हटाने में मदद करता है, जिससे हवा साफ महसूस होती है। स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन 140 से 280 वोल्ट के बीच आसानी से काम करता है, और गैस लीक इंडिकेटर जैसी सुविधा इसे और सुरक्षित बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Whirlpool {MAGICOOL 15T 3S INV CNV}
    • कैपेसिटी - 1.5 टन
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
    • नॉइज लेवल - 42 dB
    • कूलिंग एरिया - 150 वर्ग फुट तक
    • सालाना बिजली खपत - 941.42 किलोवॉट यूनिट

    खूबियां

    • लो वोल्टेज में बिना रुके बढ़िया कूलिंग देने के लिए स्टेबलाइजर इन्वर्टर
    • कमरे में ठंडक की जरुरत के हिसाब से कूलिंग के लिए 6th सेंस टेक्नोलॉजी

    कमी

    • एसी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: 3 और 5 स्टार स्पिलट एसी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 3 और 5 स्टार Split AC मॉडल्स की अलग-अलग खूबियों के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

कैपेसिटी

एनर्जी रेटिंग

सालाना बिजली खपत

Haier {HSU19CH-TQG3BN-INV}

1.5 टन

3 स्टार

1,029 किलोवॉट यूनिट

Daikin {ATKM50UV16VA}

1.5 टन

5 स्टार

785.99 किलोवॉट यूनिट

Voltas {Vectra CAW}

1.5 टन

3 स्टार

4,800 किलोवॉट यूनिट

Godrej {EL 18l5T WZR}

1.5 टन

5 स्टार

728.37 किलोवॉट यूनिट

Whirlpool {MAGICOOL 15T 3S INV CNV}

1.5 टन

3 स्टार

941.42 किलोवॉट यूनिट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

निष्कर्ष :-

3 स्टार और 5 स्टार स्प्लिट AC के बीच मुख्य अंतर उनकी बिजली की खपत और कीमत में होता है। तीन स्टार वाले एसी कम कीमत में आते हैं और सामान्य कूलिंग देते हैं। वहीं, पांच स्टार वाले मॉडल थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन लंबी अवधि में वे कम बिजली खर्च करते हैं, जिससे आपकी बिजली का बिल कम आता है। यह तय करना हमारे लिए थोड़ा मुश्किल है कि 3-स्टार या 5-स्टार Split Air Conditioner में से आपके लिए कौन-सा बेहतर है, क्योंकि यह पूरी तरह से आपके बजट और ज़रूरत पर निर्भर करता है। हमने ऊपर 5 बेहतरीन विकल्पों की जानकारी दी हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद का विकल्प चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 3 स्टार और 5 स्टार एसी में क्या अंतर होता है?
    +
    इन एसी मॉडल में मुख्य अंतर ऊर्जा दक्षता का होता है। 5 स्टार एसी कम बिजली खपत करते हैं और बेहतर कूलिंग देते हैं, जबकि 3 स्टार एसी ज्यादा किफायती होते हैं।
  • कौन-सा एसी ज्यादा बिजली बचाता है?
    +
    5 स्टार एसी कम बिजली खपत करते हैं और 10 से 28 प्रतिशत तक ऊर्जा बचत कर सकते हैं, जिससे लंबे समय में बिल कम आता है।
  • किस स्थिति में 3 स्टार एसी सही विकल्प होता है?
    +
    अगर एसी का उपयोग कम समय के लिए होता है या बजट सीमित है, तो 3 स्टार एसी बेहतर विकल्प माना जाता है क्योंकि इसकी कीमत कम होती है और बेसिक कूलिंग मिलती है।