₹40,000 के अंदर बढ़िया AC Brand! इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ पाएं दमदार कूलिंग और कम बिजली बिल

₹40,000 की बजट रेंज में आप ऐसा ब्रांडेड एसी मॉडल लेना चाहते हैं जो न सिर्फ आपकी जेब पर कम बोझ डालें बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ और भरोसेमंद भी हों। ऐसे में लेख में मौजूद Inverter Split AC मॉडल्स पर नजर डाल सकते हैं। ये इन्वर्टर तकनीक, फास्ट कूलिंग फीचर, एयर फिल्टर जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ गर्मियों को छूमंतर करते हैं।
₹40,000 के बजट में मिलने वाले ब्रांडेड इन्वर्टर एसी
₹40,000 के बजट में मिलने वाले ब्रांडेड इन्वर्टर एसी

आज के समय में बढ़ती गर्मी और महंगे बिजली बिल को देखते हुए ऐसा एयर कंडीशनर चाहते हैं जो किफायती भी हो और परफॉर्मेंस में भी शानदार दे। ऐसे में आप 40 हजार की किफायती कीमत में बढ़िया ब्रांड के मॉडल को ले सकते हैं। Haier, Carrier, Midea, Hitachi और Daikin ब्रांड के एसी में इन्वर्टर तकनीक होती है, जो कमरे के तापमान के अनुसार कंप्रेसर की स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और कूलिंग लगातार बनी रहती है। साथ ही ₹40,000 के बजट में मिलने वाले ये एयर कंडीशनर मध्यम साइज के कमरे में अच्छे से काम करते है। ये सभी ब्रांड अपनी क्वालिटी, परफॉर्मेंस और भरोसेमंद फीचर्स के कारण गर्मियों के लिए अच्छा विकल्प हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 5 Star HEXA Inverter Split AC

    हायर का यह 1.5 टन इन्वर्टर एसी पावरफुल और एडवांस फीचर्स के साथ आता है, जो भारतीय गर्मी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें HEXA इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और लगातार कूलिंग मिलती है। इस Haier एसी का 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड आपको जरूरत के हिसाब से कूलिंग पावर बदलने की सुविधा देता है। यह 1.5 टन कैपेसिटी वाला स्प्लिट एसी मीडियम साइज कमरे के लिए बढ़िया है और 5125 W की कूलिंग पावर के साथ 60°C तक की तेज गर्मी में भी शानदार कूलिंग देता है। इसमें सुपरसोनिक कूलिंग फीचर है, जो सिर्फ 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर देता है। 


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.6 टन
    • कूलिंग पॉवर - 5.46 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 42 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • फ्रॉस्ट सेल्फ तकनीक खुद ही अंदर की सफाई करता है और 99.9% तक धूल, बैक्टीरिया और बदबू को हटाकर साफ हवा देता है।
    • 20 मीटर एयर थ्रो और 900 CFM एयर सर्कुलेशन पूरे कमरे में तेजी से ठंडक फैलाता है।
    • डिह्यूमिडिफायर फीचर हवा में मौजूद नमी को कम करता है, जिससे कमरे में चिपचिपाहट नहीं रहती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कूलिंग नहीं हो रही है।
    01
  • Carrier 1.5 Ton 3 Star, Flexicool Inverter Split AC

    कैरियर का यह 1.5 टन एसी 40 हजार के बजट में बेहतर कूलिंग देता है। इसमें फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर कमरे की गर्मी के अनुसार खुद को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग लगातार बनी रहती है। 580 CFM एयर फ्लो और 2-वे एयर डायरेक्शन पूरे कमरे में ठंडक फैलाते हैं। इस Carrier AC में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल और एंटी-कोरोशन ब्लू कोटिंग दी गई है, जिससे यह टिकाऊ रहता है और लंबे समय तक बेहतर कूलिंग देता है। इसमें मौजूद स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले में आप बिजली की खपत आसानी से देख सकते हैं। वहीं इंस्टा कूल फीचर तुरंत ठंडक देता है और गर्मी को भगाता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 37 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • PM 2.5 फिल्टर और हाई डेंसिटी फिल्टर हवा को साफ बनाते हैं और प्रदूषण से बचाते हैं।
    • इसका 6-इन-1 कन्वर्टिबल मोड आपको जरूरत के हिसाब से कूलिंग बढ़ाने या घटाने की सुविधा देता है, जिससे लगभग 50% तक बिजली की बचत होती है।
    • इसका स्लीप मोड फीचर में रात में तापमान को अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे आरामदायक नींद मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Midea 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    इस मिडिया एसी में एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे के तापमान और इस्तेमाल के अनुसार कंप्रेसर की स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती है, जिससे बिजली की बचत होती है और लगातार कूलिंग मिलती है। इस Midea एसी का 6-इन-1 कन्वर्टिबल मोड आपको जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता बढ़ाने या घटाने की सुविधा देता है, जिससे गर्मी में बेहतर ठंडक मिलती है। यह 40000 बजट के अंदर आने वाला किफायती विकल्प है, जिसकी 1.5 टन क्षमता मध्यम साइज के कमरे में अच्छे से कूलिंग देता है। इस एयर कंडीशनर में ड्यूल फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें HD फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर शामिल हैं, जो हवा से धूल, प्रदूषण और छोटे कणों को हटाकर साफ और स्वच्छ हवा देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Midea 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 37 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • डिह्यूमिडिफायर फीचर हवा की नमी कम करता है, जिससे कमरे में आरामदायक माहौल बना रहता है।
    • इसका ऑटो इंटेलिजेन्स फीचर कमरे की कंडीशन के अनुसार खुद ही कूलिंग को ऑप्टिमाइज करता है, जिससे आपको बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।
    • इसका टर्बो मोड बहुत तेजी से कमरे को ठंडा कर देता है, जिससे गर्मी में तुरंत राहत मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया चलने पर यह एसी अधिक शोर करता है।
    03
  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    यह 1.5 टन हिताची एसी 52°C तक की गर्मी में भी बढ़िया कूलिंग देता है। इसका 4-वे स्विंग फीचर हवा को चारों दिशाओं में समान रूप से फैलाता है, जिससे पूरे कमरे में बराबर ठंडक मिलती है। वहीं Xpandable+ टेक्नोलॉजी के जरिए आप जरूरत के अनुसार कूलिंग पावर को बढ़ा या घटा सकते हैं, जिससे आराम और बिजली बचत दोनों मिलते हैं। इस Hitachi एसी का इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को एडजस्ट करता है, जिससे तेज कूलिंग के साथ बिजली की बचत भी होती है और कूलिंग लगातार रहती है। वहीं 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल होने से बेहतर कूलिंग मिलती है और लंबे समय तक अच्छे से काम करता है। नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग जंग और खराब होने से बचाती है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 34 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • सेफगॉर्ड सिस्टम एसी को वोल्टेज फ्लक्चुएशन, मौसम और बाहरी नुकसान से सुरक्षित रखता है।
    • डस्ट फिल्टर और एंटी-बैक्टीरियल मेश फिल्टर हवा से धूल और बैक्टीरिया को हटाते हैं, जिससे एयर क्वालिटी बेहतर होती है।
    • इसका वेव ब्लेड डिजाइन बेहतर एयर फ्लो देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने एसी की खराब इंस्टॉलेशन बताई है।
    04
  • Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    40000 की किफायती कीमत में यह डाइकिन एसी ब्रांड का यह मॉडल एक भरोसेमंद और बढ़िया विकल्प है, जो शानदार कूलिंग और एडवांस फीचर्स के साथ आता है। इसमें पेटेंटेड इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर दिया गया है, जो बिजली की खपत कम करते हुए लगातार और बढ़िया कूलिंग देता है। इस Daikin AC की 1.5 टन कैपेसिटी 111–150 स्क्वायर फीट के कमरे के लिए बढ़िया है और 52°C तक की गर्मी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करता है। इसकी ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी एक बटन दबाने पर एसी के अंदर की कॉइल को खुद साफ करती है, जिससे बेहतर एयर फ्लो और साफ हवा मिलती है। वहीं PM 2.5 फिल्टर हवा में मौजूद बहुत छोटे धूल कणों को भी फिल्टर करता है, जिससे आपको साफ और शुद्ध हवा मिलती है। इसका Econo मोड बिजली की खपत कम करके बिल बचाने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Daikin 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 30 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • 3D एयरफ्लो फीचर चारों दिशाओं में हवा फैलाकर पूरे कमरे को समान रूप से ठंडा करता है।
    • ट्रिपल डिस्प्ले फीचर के जरिए आप रियल टाइम में तापमान, बिजली की खपत और एरर कोड आसानी से देख सकते हैं। 
    • कोआंडा एयरफ्लो टेक्नोलॉजी हवा को सीधे शरीर पर आने से रोककर उसे ऊपर की तरफ फैलाती है, जिससे ज्यादा कंफर्टेबल कूलिंग मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने खराब इंस्टॉलेशन सेवा बताई है। 
    05

 ₹40,000 के बजट में मिलने वाले ब्रांडेड एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे अमेजन पर मौजूद इन्वर्टर तकनीक के साथ आने वाले AC Brand के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो तेज गर्मी में जल्दी से कमरे को ठंडा कर बिजली का बिल कम रखते हैं। 

 

ब्रांड / मॉडल

क्षमता

स्टार रेटिंग

मुख्य फीचर

कूलिंग परफॉर्मेंस

खास बात

Haier HEXA Inverter AC

1.5 टन

5 स्टार

7-इन-1 कन्वर्टिबल, फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन

60°C तक तेज कूलिंग

20 मीटर एयर थ्रो, बहुत पावरफुल

Carrier Flexicool AC

1.5 टन

3 स्टार

6-इन-1 कन्वर्टिबल, स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले

52°C तक अच्छी कूलिंग

PM 2.5 फिल्टर, इंस्टा कूल

Midea Inverter AC

1.5 टन

3 स्टार

6-इन-1 कन्वर्टिबल, ऑटो इंटेलिजेंस

तेज कूलिंग

टर्बो मोड, ड्यूल फिल्टर

Hitachi Xpandable+ AC

1.5 टन

3 स्टार

4-वे स्विंग, आइस क्लीन

52°C तक बढ़िया कूलिंग

लंबी लाइफ, मजबूत बिल्ड

Daikin Inverter AC

1.5 टन

3 स्टार

ड्यू क्लीन, PM 2.5 फिल्टर

52°C तक स्मूद कूलिंग

कोआंडा एयरफ्लो, साइलेंट


इस तरह की जानकारी आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिलेगी।

इन्हें भी पढ़ें 

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹40,000 के अंदर इन्वर्टर एसी लेना सही है?
    +
    हां, इस बजट में आपको अच्छे ब्रांड के इन्वर्टर एसी मिल जाते हैं, जो कम बिजली खर्च में बेहतर कूलिंग देते हैं और लंबे समय तक चलते हैं।
  • इन्वर्टर एसी क्या है?
    +
    Inverter Split AC में कंप्रेसर अपनी स्पीड खुद एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग लगातार बनी रहती है।
  • किन फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, PM 2.5 या डस्ट फिल्टर, कन्वर्टिबल मोड, फास्ट कूलिंग और ऑटो क्लीन जैसे फीचर्स जरूर देखने चाहिए।