₹35,000 के अंदर ये Split AC घर को बनाएंगे कूल-कूल! देखें Daikin, Lloyd जैसे ब्रांडेड विकल्प

अगर आप ₹35,000 के अंदर मिलने वाले स्मार्ट और बढ़िया कूलिंग वाला Split AC तलाश रहे हैं, तो नीचे लेख में बताए गए स्प्लिट एसी एक समझदारी भरा चुनाव हो सकते हैं। ये तेज कूलिंग, एयर फ़िल्टर, कम बिजली खपत और बढ़िया कॉइल के साथ गर्मियों में कमरे को ठंडा रखते हैं।
₹35,000 के अंदर मिलने वाले स्प्लिट एसी
₹35,000 के अंदर मिलने वाले स्प्लिट एसी

35 हजार के बजट में आने वाले एसी उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो कम बजट में अच्छी कूलिंग और बिजली की बचत दोनों चाहते हैं। इस बजट में कई भरोसेमंद ब्रांड्स जैसे Haier, Lloyd, Cruise और Daikin अच्छे फीचर्स के साथ एसी ऑफर करते हैं, जिनमें कन्वर्टिबल मोड, कॉपर कॉइल और एनर्जी एफिशिएंसी जैसे फीचर्स शामिल होते हैं। ये स्प्लिट Air Conditioner कम बिजली खपत पर गर्मियों में ठंडक देने का काम करते हैं। वहीं प्रदूषित शहरों के लिए इन एयर कंडीशनर में एयर फिल्ट्रेशन फीचर है, जो कमरे की हवा को साफ और स्वच्छ करते हैं।  

तो चलिए ₹35,000 से सस्ती कीमत पर आने वाले स्प्लिट एसी के विकल्पों पर नजर डालते हैं - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

    हायर का यह स्मार्ट और 35 हजार से सस्ती कीमत वाला किफायती एसी छोटे कमरे में बेहतरीन कूलिंग देता है। इसमें ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड खुद एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग भी बेहतर मिलती है। इसका 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड आपको जरूरत के हिसाब से कूलिंग कम या ज्यादा करने की सुविधा देता है। यह Haier स्प्लिट एसी 4 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो कम बिजली खर्च करता है। इसमें फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 21 मिनट में अंदर की सफाई करके 99.9% तक साफ हवा देता है और बदबू, धूल व बैक्टीरिया को हटाता है। इसमें वाई-फाई और AI क्लाइमेट कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स भी हैं, जिससे आप मोबाइल से एयर कंडीशनर को कंट्रोल कर सकते हैं। एआई ईको मोड बिजली की बचत करता है और पावर ट्रैकिंग से आप अपनी बिजली खपत देख सकते हैं। साथ ही एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर हवा को साफ करके स्वच्छ बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3.47 किलोवाट
    • एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • नॉइज़ लेवल - 37 db
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1065 किलोवाट

    खूबियां 

    • इसका सुपरसोनिक कूलिंग फीचर सिर्फ 10 सेकंड में ठंडक देना शुरू कर देती है. 
    • यह स्प्लिट एसी 60°C तापमान में भी अच्छी तरह काम करता है। 
    • AI ईको मोड बिजली की बचत करता है और पावर ट्रैकिंग से आप अपनी बिजली खपत देख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कूलिंग को बढ़िया नहीं बताया है।
    01
  • Midea 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

    1 टन कैपेसिटी का यह मिडिया स्प्लिट एसी टर्बो मोड के साथ आता है, जो बहुत तेजी से कमरे को ठंडा करता है। यह एसी 52°C तापमान में भी अच्छी कूलिंग देने में सक्षम है। साथ ही इसमें 380 CFM एयर फ्लो मिलता है, जिससे हवा पूरे कमरे में अच्छी तरह फैलती है। इसके अलावा इस Midea एसी में डुअल फिल्ट्रेशन HD फिल्टर + PM 2.5 फिल्टर दिया गया है, जो कमरे की हवा से धूल और छोटे कणों को हटाकर साफ और स्वच्छ हवा देता है। इसका 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग और लंबी लाइफ देता है, जबकि ब्लू कोटिंग जंग से एसी को सुरक्षित रखती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Midea 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3400 किलोवाट
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 604.99 वाट

    खूबियां 

    • इसमें 3X एयर केयर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें ड्राई मोड, एंटी-मोल्ड और ऑटो क्लीन शामिल हैं, जो हवा को साफ रखते हैं और बैक्टीरिया व फंगस से बचाते हैं।
    • इसका स्लीप मोड रात में अपने आप तापमान एडजस्ट करके आरामदायक नींद देता है और बिजली बचाता है।
    • इसमें मौजूद फॉलो मी फंक्शन रिमोट के पास के तापमान के अनुसार कूलिंग करता है, जिससे आपको सही ठंडक मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन को खराब बताया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lloyd 1.0 Ton 3 Star Inverter Split AC

    यह लायड एसी 35 हजार की किफायती कीमत में आने वाला बढ़िया विकल्प है, जो कम कीमत में मजबूत कूलिंग, हेल्दी एयर फिल्ट्रेशन और जरूरी फीचर्स के साथ बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। इस Lloyd एयर कंडीशनर में दिया गया इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड खुद से एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और लगातार ठंडक मिलती है। वहीं इस Split AC का 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड आपको 30% से 110% तक कूलिंग कंट्रोल करने की सुविधा देता है। इसमें 2-वे एयर स्विंग और 7 मीटर एयर थ्रो मिलता है, जिससे ठंडी हवा पूरे कमरे में फैलती है। इसकी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग सामान्य बिजली खपत के साथ अच्छी परफॉर्मेंस देती है

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3.55 किलोवाट
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 698.49 किलोवाट प्रति घंटा 

    खूबियां 

    • इसमें एंटी-वायरल + PM 2.5 फिल्टर दिया गया है, जो हवा को साफ करता है और धूल, बैक्टीरिया व छोटे कणों से बचाता है। 
    • साथ ही गोल्डन फिन इवैपोरेटर एसी को लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है और कम मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है। 
    • इसमें स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन (140–280V) होने से बिजली के उतार-चढ़ाव में भी बिना स्टेबलाइजर के सुरक्षित चलता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन सर्विस को बढ़िया नहीं बताया है।
    03
  • Cruise 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC with 7-Stage Air Filtration

    क्रूज ब्रांड का यह 1.5 टन कैपेसिटी वाला स्प्लिट एसी पावरफुल और किफायती विकल्प है, जो मध्यम साइज के कमरे में सही से कूलिंग देता है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर और वेरिएबल टननेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी पावर को अपने आप एडजस्ट करती है। इससे न सिर्फ तेज कूलिंग मिलती है बल्कि बिजली की बचत भी होती है। इस Cruise एसी में 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें PM 2.5 फिल्टर शामिल है, जो कमरे की हवा से धूल, बैक्टीरिया और वायरस को हटाकर साफ हवा देता है। यह फीचर खासकर बच्चों और एलर्जी वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Cruise 
    • क्षमता - 1. 5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • नॉइज़ लेवल - 44 db
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 842.84 वाट 

    खूबियां 

    • इस एसी की 4800 W कूलिंग क्षमता और टर्बो इन्वर्टर कंप्रेसर बहुत तेजी से कमरे को ठंडा कर देते हैं। 
    • इसमें 2-वे ऑटो एयर स्विंग और कई फैन स्पीड मोड्स होने से हवा पूरे कमरे में बराबर फैलती है और हर कोना ठंडा रहता है।
    • इस एसी का 100% हाई ग्रूव्ड कॉपर कंडेंसर बेहतर कूलिंग और लंबी लाइफ देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कूलिंग और सेल के बाद की सर्विस को बढ़िया नहीं बताया है।
    04
  • Daikin 0.8 Ton 3 Star, Fixed Speed Split AC

    अगर आप ₹35000 से सस्ती कीमत पर आने वाले एसी तलाश में हैं और आपका कमरा छोटा है, तो यह 0. 8 टन की कैपेसिटी वाला Daikin AC एक अच्छा विकल्प है। यह 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जो बेहतर कूलिंग के साथ-साथ लंबी लाइफ और कम मेंटेनेंस देता है। इसके ऊपर DNNS सेल्फ-हील कोटिंग की हुई है, जो जंग और खराब मौसम से सुरक्षा प्रदान करती है। साथ ही इसका पावर चिल ऑपरेश कमरे को सामान्य मोड से लगभग 20% तेजी से ठंडा करता है, जिससे तेज गर्मी में तुरंत राहत मिलती है। इसमें मौजूद कोआंडा एयरफ्लो और पावर एयरफ्लो ड्यूल फ्लैप्स हवा को सीधे आपके ऊपर न डालकर पूरे कमरे में समान रूप से फैलाते हैं, जिससे आरामदायक और बढ़िया कूलिंग मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Daikin 
    • क्षमता - 0.8 टन
    • कूलिंग पॉवर - 2.8 किलोवाट
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 548.84 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खूबियां 

    • इसमें PM 2.5 फिल्टर मौजूद है, जो हवा में मौजूद छोटे-छोटे धूल कणों को पकड़कर साफ और बढ़िया हवा देता है। 
    • इसका ड्राई मोड नमी को कम करता है, जिससे बारिश या उमस वाले मौसम में भी आराम मिलता है।
    • सेल्फ डायग्नोसिस फीचर किसी भी खराबी को खुद पहचानकर स्क्रीन पर दिखाता है, जिससे सर्विस आसान हो जाती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कॉपर पाइप गायब बताई है।


    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 


    05

35 हजार के बजट में आने वाले स्प्लिट एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे अमेजन पर मौजूद ₹35,000 के अंदर मिलने वाले स्प्लिट एसी के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो तेज गर्मी में जल्दी से कमरे को ठंडा कर बिजली का बिल कम रखते हैं। 

फीचर

Haier 1 Ton Split AC

Midea 1 Ton Split AC

Lloyd 1 Ton Split AC

Cruise 1.5 Ton Split AC

Daikin 0.8 Ton Split AC

कैपेसिटी

1 टन

1 टन

1 टन

1.5 टन

0.8 टन

कंप्रेसर

इन्वर्टर

इन्वर्टर

इन्वर्टर

इन्वर्टर

फिक्स्ड स्पीड

अधिकतम तापमान

60°C

52°C

52°C

48°C

50°C

एयर फिल्टर

एंटी-बैक्टीरियल

PM 2.5 + HD

PM 2.5 + एंटी-वायरल

7-स्टेज फिल्टर

PM 2.5

एनर्जी रेटिंग

4 स्टार

3 स्टार

3 स्टार

3 स्टार

3 स्टार


इस तरह की जानकारी आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिलेगी।

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹35000 के अंदर कौन सा एसी सबसे अच्छा है?
    +
    ₹35000 के बजट में इन्वर्टर Split AC सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यह बिजली बचाता है और बेहतर कूलिंग देता है। आजकल इस रेंज में Haier, Lloyd, Midea, Carrier जैसे अच्छे ब्रांड मिल जाते हैं।
  • इन्वर्टर एसी और नॉन-इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है?
    +
    इन्वर्टर एसी तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता है जिससे बिजली बचती है, जबकि नॉन-इन्वर्टर एसी बार-बार ऑन/ऑफ होता है और ज्यादा बिजली खर्च करता है।
  • क्या ₹35000 के अंदर अच्छा AC मिल सकता है?
    +
    हां, इस बजट में आजकल कन्वर्टिबल मोड, कॉपर कॉइल, PM 2.5 फिल्टर और टर्बो कूलिंग जैसे फीचर्स वाले अच्छे एसी आसानी से मिल जाते हैं।