गर्मी के मौसम में जब एसी लगातार चलता है, तो उसके अंदर धूल, नमी और बैक्टीरिया जमा हो जाता है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है और हवा भी ज्यादा साफ नहीं रहती है। ऐसे में ऑटो क्लीन तकनीक के साथ आने वाले एडवांस Air Conditioner स्मार्ट और बढ़िया विकल्प है। यह तकनीक एसी के अंदर जमा गंदगी और नमी को अपने आप साफ करने में मदद करती है, जिससे न सिर्फ कूलिंग बेहतर रहती है बल्कि हवा भी ज्यादा साफ और स्वच्छ मिलती है। इन स्प्लिट एसी को आपको बार-बार मैनुअल सफाई की जरूरत नहीं पड़ती है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।
तो आइए ऑटो क्लीन तकनीक वाले एडवांस एयर कंडीशनर के विकल्पों पर नजर डालते हैं -
Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC
हायर का यह 1.5 टन स्प्लिट एसी एक ऐसा आधुनिक विकल्प है जो ऑटो क्लीन फीचर के साथ आता है। इसमें ट्रिपल इन्वर्टर + कम्प्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है, जिससे बिजली की बचत भी होती है और कूलिंग भी लगातार बनी रहती है। इसका 7-इन-1 मोड आपको जरूरत के हिसाब से कूलिंग सेट करने की सुविधा देता है, जिससे यह हर मौसम में अच्छे से काम करता है। Haier कंपनी के इस Split AC का फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर सिर्फ एक बटन दबाने पर 21 मिनट में अंदर की पूरी सफाई कर देता है। यह धूल, बैक्टीरिया और बदबू को हटाकर 99.9% तक साफ हवा देता है, जिससे आपको बार-बार सर्विस कराने की जरूरत कम पड़ती है और हवा साफ देता है। इसके साथ ही एंटी बैक्टीरियल फ़िल्टर भी मौजूद है, जो हवा में मौजूद धूल, प्रदूषण और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को फिल्टर करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 1.5 टन
- ब्रांड - Haier
- कूलिंग पॉवर - 5.25 किलोवाट
- नॉइज़ लेवल - 42 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- फ़िल्टर प्रकार - रोगाणुरोधी वायु फ़िल्टर
- एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार
- वोल्टेज - 50 वॉल्ट
खूबियां
- यह 1.5 टन एसी 5250 W कूलिंग पावर के साथ आता है।
- इसकी सुपरसोनिक कूलिंग तकनीक सिर्फ 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर देती है।
- 20 मीटर तक एयर थ्रो और 4-वे स्विंग फीचर पूरे कमरे में समान रूप से ठंडी हवा फैलाते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इंस्टॉलेशन बहुत खराब बताया है।
और भी जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखना न भूलें।
01
Panasonic 1.0 Ton 3 Star, Inverter Split AC
ऑटो क्लीन फीचर के साथ कम मेंटेनेंस वाला एसी लेने के लिए आप पैनासोनिक के इस 1.0 टन क्षमता को ला सकते हैं। यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग और ISEER 4.50 केसाथ बिजली की खपत को संतुलित रखने में मदद करता है। इस Panasonic एयर कंडीशनर का क्रिस्टल क्लीन फीचर अंदर के इवेपोरेटर कॉइल को खुद साफ करता है। इससे धूल, बैक्टीरिया और नमी हटती है, जिससे कूलिंग बेहतर होती है और हवा ज्यादा साफ मिलती है। 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग और लंबी उम्र देती है, जबकि शील्ड ब्लू+ कोटिंग जंग और लीकेज से बचाती है। यह इन्वर्टर स्प्लिट एसी 100–290V तक बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है, जिससे वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी सुरक्षित रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 1.0 टन
- ब्रांड - Panasonic
- कूलिंग पॉवर - 11431 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- नॉइज़ लेवल - 36 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- वोल्टेज - 230 वॉल्ट
खूबियां
- इसमें इस्तेमाल की गई R32 गैस पर्यावरण के लिए बेहतर और ज्यादा एफिशिएंट है।
- इसके साथ दिया गया PM0.1 एयर प्यूरिफिकेशन फिल्टर बहुत छोटे प्रदूषण कणों को भी फिल्टर करता है, जिससे हवा और शुद्ध हो जाती है।
- इसमें दिया गया स्लीप मोड रात में तापमान को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Carrier 1.5 Ton 5 Star, Flexicool Inverter Split AC
कैरियर का 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम बिजली खर्च में ज्यादा कूलिंग और आसान मेंटेनेंस चाहते हैं। यह मॉडल ऑटो क्लींजर तकनीक के साथ आता है, जो एयर कंडीशनर के अंदर जमी धूल, नमी और बैक्टीरिया को खुद साफ करने में मदद करती है। इससे न सिर्फ कूलिंग बेहतर बनी रहती है, बल्कि हवा भी साफ और बढ़िया मिलती है, और बार-बार सर्विस की जरूरत भी कम हो जाती है। 1.5 टन क्षमता और 4800-5400 वॉट कूलिंग पावर के साथ यह Carrier AC मीडियम साइज कमरे के लिए एकदम सही रहता है। इसमें दी गई फ्लेक्सिकूल इन्वर्टर कमरे की जरूरत के अनुसार कूलिंग को 6 अलग-अलग मोड में एडजस्ट करती है। आप 40% से लेकर ज्यादा क्षमता तक कूलिंग कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे लगभग 50% तक बिजली की बचत संभव होती है। 1.5 टन क्षमता और 4800-5400 वॉट कूलिंग पावर के साथ यह Carrier AC मीडियम साइज कमरे के लिए एकदम सही रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 1.5 टन
- ब्रांड - Carrier
- कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
- नॉइज़ लेवल - 38 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- वोल्टेज - 230 वॉल्ट
खूबियां
- स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले के जरिए आप बिजली की खपत देख सकते हैं।
- इसमें मौजूद 100% कॉपर कंडेंसर और ब्लू कटिंग एसी को जंग और खराब होने से बचाती है।
- यह स्प्लिट एसी 52°C तक के तापमान में भी आराम से काम करता है और 600 CFM एयरफ्लो के साथ पूरे कमरे में ठंडी हवा पहुंचाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया एसी तो अच्छा है, लेकिन इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया बहुत खराब है।
03
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
शानदार कूलिंग के साथ कम मेंटेनेंस और साफ हवा पाने के लिए आप हिताची ब्रांड के इस 1.5 टन क्षमता वाले स्प्लिट एसी के मॉडल को ला सकते हैं। एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी के जरिए यह Hitachi एसी जरूरत के हिसाब से अपनी कूलिंग क्षमता को बढ़ा या घटा सकता है, जिससे बेहतर कंफर्ट और बिजली की बचत होती है। इसमें एंटी -बैक्टीरियल मेश फ़िल्टर दिया गया है, जो हवा से धूल और हानिकारक कणों को हटाता है, जिससे घर का वातावरण साफ और स्वच्छ रहता है। साथ ही, 35% ज्यादा ह्यूमिडिटी रिमूवल फीचर नमी को कम करके चिपचिपाहट से राहत देता है। इसमें मौजूद आइस क्लीन तकनीक एसी के अंदर जमी धूल, बैक्टीरिया और नमी को फ्रीज करके फिर धुलाई कर देती है, जिससे अंदर की यूनिट खुद साफ हो जाती है और आपको ज्यादा साफ, फ्रेश और बिना बदबू वाली हवा मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 1.5 टन
- ब्रांड - Hitachi
- कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- नॉइज़ लेवल - 34 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- वोल्टेज - 230 वॉल्ट
खूबियां
- पेंटा सेंसर तकनीक तापमान को बेहतर तरीके से मॉनिटर करती है, जिससे कूलिंग और भी स्मार्ट हो जाती है।
- फिल्टर क्लीन इंडिकेटर आपको समय-समय पर सफाई की याद दिलाता है।
- इसमें लगा सेफगॉर्ड सिस्टम आउटडोर यूनिट को वोल्टेज, मौसम और अन्य नुकसान से सुरक्षित रखता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने खराब इंस्टॉलेशन बताया है।
04
LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC
एलजी का यह 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी तेज कूलिंग, कम बिजली खर्च और आसान मेंटेनेंस देता है। इसमें ऑटो क्लीन तकनीक दी गई है जो LG Split AC के अंदर जमी नमी और गंदगी को खुद साफ करने में मदद करती है, जिससे हवा साफ रहती है और कूलिंग परफॉर्मेंस लंबे समय तक बनी रहती है। इसमें AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 फीचर दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग लेवल को कम या ज्यादा कर सकते हैं, जिससे बिजली की बचत भी होती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और ISEER 5.20 बेहद एफिशिएंट बनाते हैं। 100% कॉपर कंडेंसर के साथ ओसियन ब्लैक प्रोटेक्शन और गोल्ड फिन+ कोटिंग जंग और खराबी से बचाते हैं, जिससे एयर कंडीशनर की उम्र बढ़ जाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 1.5 टन
- ब्रांड - LG
- कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
- नॉइज़ लेवल - 31 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- वोल्टेज - 230 वॉल्ट
खूबियां
- विराट मोड की मदद से कूलिंग क्षमता को 116% तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे तुरंत तेज ठंडक मिलती है।
- ऑटो रीस्टार्ट फीचर बिजली जाने के बाद एसी खुद उसी सेटिंग पर फिर से चालू हो जाता है।
- मॉनसून कम्फर्ट फीचर बरसात के मौसम में हवा की नमी को कम करता है, जिससे चिपचिपाहट नहीं होती है और कमरे में ठंडा व आरामदायक माहौल बना रहता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कूलिंग अच्छी नहीं बताई है।
05
ऑटो क्लीन तकनीक वाले एडवांस एयर कंडीशनर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर मौजूद ऑटो क्लीन फीचर के साथ आने वाले एडवांस एयर कंडीशनर मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे क्षमता, फ़िल्टर, कन्वर्टिबल मोड जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और अपने घर के लिए लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस और आसान मेंटेनेंस वाला स्प्लिट एसी चुन सकते हैं।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।