चिलचिलाती गर्मी में जब हम काम से घर पर लौटते हैं, तो ठंडे कमरे के साथ-साथ हर कोई शांति में रहना पसंद करता है। पुराना एयर कंडीशनर की तेज आवाज कई बार आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में अगर आप भी कम शोर के साथ बेहतर कूलिंग और आरामदायक नींद लेना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए 1.5 टन की क्षमता वाले Split AC के टॉप 5 मॉडल्स लेकर आए हैं, जिनमें Hisense, Haier, Godrej, Daikin और Hitachi ब्रांड्स शामिल है। इनमें विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी कूलिंग क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। इन एयर कंडीशनर में इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। वहीं कुछ मॉडल्स में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WI-FI की सुविधा मिलती है, जिस वजह से इन्हें स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। बिजली की कम खपत के लिए इन 1.5 टन एसी में 3 स्टार और 4 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है।
यहां आपको कम शोर करने वाले 1.5 टन स्प्लिट एसी के प्रमुख मिलेंगे।
जागऱण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Hisense 2026 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter with Wi-fi AC
4 वे स्विंग फंक्शन वाले इस 1.5 टन एसी की हवा कमरे में चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है, जिससे भीषण गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। इस मॉडल के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जो बेहतर कूलिंग और जंग से सुरक्षित है। इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह Air Conditioner हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। इस स्प्लिट एसी का क्विक चिल फंक्शन कमरे को सामान्य से बहुत अधिक तेजी से ठंडा करता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आने वाले इस इन्वर्टर एसी को आप अपनी कूलिंग क्षमता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। 4 इन 1 फिल्टर वाला यह मॉडल कमरे की हवा को तेजी से साफ व स्वच्छ बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Hisense
- क्षमता - 1.5 टन
- मॉडल - AS-18TW4RXSKO02
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 81 cm x 58.5 cm x 28 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 29.5 किलोग्राम
- पैनल डिस्प्ले - LED
खासियत
- एंटी बैक्टीरियल फिल्टर हवा में मौजूद बैक्टीरिया, धूल, और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों खत्म करता है और फ्रेश एयर प्रदान करता है।
- इसकी R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है।
- टर्बो मोड कमरे को बहुत तेजी से ठंडा करने के लिए कंप्रेसर और पंखे को अधिकतम स्पीड पर चलाता है।
कमी
- अभी इसे लेकर कोई रिव्यू प्राप्त नहीं हुआ है।
01
Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC
यह हायर एसी 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिसे आप अपनी कूलिंग आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। 1.5 टन की क्षमता वाला यह Haier AC 111 से 160 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही यह 60 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कमरे को 10 सेकंड में जबरदस्त ठंडक करता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस एयर कंडीशनर में WI-FI की सुविधा है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। इस मॉडल के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह जंग से सुरक्षित, कम रखरखाव व बेहतर कूलिंग करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HSU18K-PYAIR4BN-INV
- कूलिंग पावर - 5.25 किलोवाट
- खास सुविधा - 4 तरह से घूमने वाला झूला, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, वाईफाई सुविधा उपलब्ध
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.3D x 91.6W x 31H सेंटीमीटर
- एयर फ्लो क्षमता - 900 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
- वोल्टेज - 50 वोल्ट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1555 किलोवाट
- शोर स्तर - 42db
- आइटम का वजन - 32 किलोग्राम
खासियत
- इसमें ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडस्ट कर सकता है।
- डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है।
- इसका एंटी बैक्टीरियल फिल्टर हवा को साफ व स्वच्छ बनाता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Hitachi 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
1.5 टन की क्षमता में मिलने वाला यह हिताची स्प्लिट एसी 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी बेहतर कूलिंग करता है। इस मॉडल में 24 मीटर का लंबा एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा कमरे में दूर तक जाती है। आइसक्लीन कूलिंग फंक्शन वाला यह Hitachi एयर कंडीशनर कॉइल पर जमी गंदगी, धूल और बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है। स्मार्ट व्यू डिस्प्ले वाला यह Inverter AC की ब्राइटनेस, एरर कोड और डेसिमल तापमान को प्रदर्शित करता है। 34db के शोर स्तर पर चलने वाला यह मॉडल कम शोर पर काम करता है। इस 1.5 टन एसी में के कंडेंसर कॉइल को कॉपर से डिजाइन किया गया है, जो बेहतर कूलिंग, कम रखरखाव और जंग से सुरक्षित है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - RAS.D318PCD2BS1
- ब्रांड - Hitachi
- कूलिंग पावर - 16380 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- शोर स्तर - 34db
- खास सुविधा - 24 मीटर लंबी एयर थ्रो, 4-वे स्विंग, EEV प्रेसिजन कूल टेक्नोलॉजी, आइस क्लीन कूलिंग, ऑक्टा सेंसर, स्मार्ट व्यू डिस्प्ले
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 1530 वाट
खासियत
- 4 वे स्विंग फंक्शन वाले इस मॉडल की हवा कमरे में चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है।
- इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जिस वजह से यह पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है।
कमी
03
Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
3D एयरफ्लो वाले इस डाइकिन एयर कंडीशनर की हवा कमरे में चारों तरफ समान रूप से कूलिंग करती है। इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर वाला यह मॉडल हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह स्प्लिट एसी 1.5 टन की क्षमता में आता है, जो 100 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। Daikin का यह Air Conditioner फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन इंडिकेटर के साथ आता है, जो बताता है कि स्प्लिट एयर कंडीशनर को साफ करने की जरूरत है। 32db के शोर पर संचालित होने वाला यह मॉडल घर में बेहद शांत वातावरण का अनुभव प्रदान करता है। इस इन्वर्टर एसी में हेप्टा सेंस तकनीक है, जिसमें इनडोर और आउटडोर यूनिट में 7 अलग-अलग सेंसर लगे होते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - MTKL50XV16
- ब्रांड - Daikin
- क्षमता - 5 किलोवाट
- वाट क्षमता - 230 वोल्ट
- शोर स्तर - 32db
- वाट क्षमता - 1600 वाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 880.1 किलोवाट घंटे
- आइटम का वजन - 39 किलोग्राम
खासियत
- डाइकिन का यह एसी ट्रिपल डिस्प्ले में आता है, जो सेट तापमान, बिजली की खपत और त्रुटि कोड को प्रदर्शित करता है।
- पावर चिल ऑपरेशन सामान्य मोड की तुलना में कमरे को अधिक तेजी से ठंडा करता है।
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी झेल सकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
04
Godrej 1.5 Ton 3 Star, Inverter Split AC
कम शोर करने वाला स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं, तो गोदरेज ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि यह 38db के शोर स्तर पर चलता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाला यह वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ आता है। इस AC 1.5 Ton में एंटी-फ्रीज़ थर्मोस्टेट है, जो कूलिंग कॉइल या इवेपोरेटर पर अधिक बर्फ को जमने से रोकता है। 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल वाला यह Godrej स्प्लिट एसी सेल्फ डायग्नोसिस टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो किसी भी समस्या के बारे में पहले ही बता देता है। प्योर एयर फिल्टर है, जो सामान्य धूल के अलावा, PM 2.5 धुएं, बैक्टीरिया और एलर्जी कणों को हटाकर कमरे की हवा को साफ बनाने में मदद करता है। AI द्वारा संचालित होने की वजह से यह एयर कंडीशनर कमरे के वातावरण, बाहर के मौसम और आपकी आदतों के अनुसार तापमान को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - AC 1.5T SIC 18NTC3 WZE 3S White
- कूलिंग पावर - 4850 किलोवाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 983.99 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- खास सुविधा - 5-इन-1 कनवर्टिबल कूलिंग, एंटी-फ्रीज़ थर्मोस्टेट, हिडन डिस्प्ले, प्योर एयर फिल्टर, सेल्फ डायग्नोसिस
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 1680 वाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 95.7W x 31.5H सेंटीमीटर
खासियत
- इस गोदरेज एसी पर ब्लू फिन एंटी कोरोजन कोटिंग है, जो बेहतर कूलिंग और लंबे समय तक प्रदर्शन करने के लिए बढ़िया हो सकता है।
- 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल बिजली की कम खपत करता है।
- 1.5 टन की क्षमता वाला यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को कुछ ही मिनट में ठंडा कर सकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें कूलिंग की समस्या बताई है।
05
कम शोर करने वाले टॉप 5 1.5 टन स्प्लिट एसी की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से 1.5 Ton की क्षमता वाले स्प्लिट AC के टॉप 5 मॉडल्स की सूची दी गई है, जो कम शोर पर संचालित होते हैं और घर में बेहद शांत वातावरण का अनुभव प्रदान करते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।