गर्मी से राहत! 5 सबसे बढ़िया ब्रांडेड 1.5 Ton AC आपके कमरे को मिनटों में करेंगे ठंडा

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए एक बढ़िया ब्रांड के 1.5 Ton की क्षमता वाले AC का होना बेहद जरूरी है क्योंकि ये 100 से 180 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। ये एसी ब्रांड्स इन्वर्टर तकनीक, कॉपर कंडेंसर कॉइल, ऑटो क्लीन, WI-FI, 3 स्टार और 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं।
5 सर्वश्रेष्ठ ब्रांडेड 1.5 टन एसी
5 सर्वश्रेष्ठ ब्रांडेड 1.5 टन एसी

तेजी से बढ़ती गर्मी के बीच एक अच्छे और भरोसेमंद ब्रांड का एसी लेने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां हम आपके लिए 5 सबसे बढ़िया माने जाने वाले 1.5 Ton AC के मॉडल्स लेकर आए हैं, जिनमें Haier, Hitachi, Daikin, Lloyd और Blue Star जैसे ब्रांड्स शामिल है। इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और तापमान को स्थिर बनाए रखता है। इन एयर कंडीशनर की सबसे खास बात है कि इनके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जिस वजह से ये जंग से सुरक्षित, बेहतर ठंडक और कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इनमें से कुछ मॉडल्स में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WI-FI की सुविधा उपलब्ध है, जिस वजह से इन्हें स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। 

5 सबसे बढ़िया 1.5 टन एसी की खासियत 

यहां 1.5 टन की क्षमता वाले 5 सबसे बढ़िया ब्रांडेड एसी की खासियतों के बारे में जानकारी दी जा रही है। 

  • Haier - अपनी किफायती कीमत, ट्रिपल इन्वर्टर तकनीक, तेजी से कूलिंग और 60 डिग्री सेल्सियस तक के अधिक तापमान में भी काम कर सकता है। साथ ही इनमें स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WI-FI की सुविधा मिलती है, जिससे इसे फोन से कंट्रोल किया जा सकता है। 
  • Hitachi - अपनी बेहतरीन कूलिंग, टिकाऊपन, बिजली की कम खपत और इन्वर्टर तकनीक के लिए जाने जाते हैं। इसके सभी मॉडल्स में फ्रॉस्टवॉश तकनीक और एक्सपेंडेटबल टेक्नोलॉजी मिलती है। 
  • Daikin - अपनी बेहतर जापानी तकनीक, स्विंग कंप्रेसर, कम शोर और 3D एयर फ्लो फंक्शन की वजह से अधिक प्रसिद्ध है। इस ब्रांड के एसी स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम है। 
  • Lloyd - ये बेहतरीन कूलिंग प्रदर्शन, आधुनिक फीचर्स, और किफायती कीमत के कारण भारत में लोकप्रिय हैं। साथ ही इसके अधिकतर मॉडल्स में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड, वाई-फाई, वॉइस असिस्टेंट और 4D स्विंग जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। 
  • Blue Star - अपनी बेहतरीन कूलिंग क्षमता, टिकाऊपन और उन्नत इन्वर्टर तकनीक के लिए भारत में बेहतरीन माने जाते हैं। वहीं कुछ मॉडल्स में ऑटो क्लीन, कॉपर कंडेंसर कॉइल और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। 

यहां आपको 5 सर्वश्रेष्ठ ब्रांडेड 1.5 टन एसी के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए एसी के अलावा अन्य उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

    4 वे स्विंग फंक्शन वाले इस हायर स्प्लिट एसी की हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है, जिससे ठंडक का बेहतरीन अनुभव मिलता है। ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह मॉडल हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। 1.5 टन की क्षमता वाले इस Air Conditioner में 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स है, जिनका उपयोग आप अपनी कूलिंग आवश्यकता के हिसाब से कर सकते हैं। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस Haier इन्वर्टर एसी में WI-FI की सुविधा है, जिसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके भी कंट्रोल किया जा सकता है। कॉपर कंडेंसर कॉइल वाला यह तेजी से कूलिंग, कम रखरखाव और जंग से सुरक्षित है। फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फंक्शन एक बटन दबाते ही 21 मिनट में पूरी सफाई करता है। 60 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी यह स्प्लिट एसी 20 मीटर दूर तक हवा फेंकने में सक्षम है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - HSU18K-PYAIR4BN-INV
    • ब्रांड - Haier 
    • कूलिंग पावर - 5.25 किलोवाट 
    • खास फीचर्स - 4 तरह से घूमने वाला झूला, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, वाईफाई सुविधा उपलब्ध
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1555 किलोवाट
    • एयर फ्लो क्षमता - 900 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
    • आइटम का वजन - 42 किलोग्राम 

    खासियत 

    • डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद नमी को कम करता है। 
    • एंटी बैक्टीरियल फिल्टर कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले उसमें मौजूद धूल, बैक्टीरिया और कीटाणुओं को साफ करता है। 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    01
  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी वाला यह हिताची एसी कमरे के तापमान और मौजूद संख्या के आधार पर कूलिंग क्षमता को बढ़ा और घटा सकता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह बिजली की कम खपत कर सकता है। यह एयर कंडीशनर एंटी कोरोजिव कोटिंग के साथ आता है, तो कंडेंसर और इवेपोरेटर कॉइल्स को जंग से सुरक्षित रखता है। Hitachi का यह 1.5 टन एसी 111 से 150 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। 4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी जबरदस्त ठंडक करता है। फिल्टर क्लीन इंडिकेटर वाला यह मॉडल बताता है कि Inverter AC को साफ करने की जरूरत है। फ्रॉस्टवॉश टेक्नोलॉजी द्वारा चलने वाला यह एयर कंडीशनर हीट एक्सचेंजर पर जमी धूल, बैक्टीरिया और वायरस को जमाकर बर्फ बनाकर फिर पिघलाकर पानी के साथ बाहर बहा देता है, जिससे 93% तक हानिकारक तत्व खत्म हो जाते हैं और एसी की कूलिंग बेहतर बनी रहती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Hitachi
    • मॉडल - RAS.D318PCCIBS
    • एयर फ्लो क्षमता - 530 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1013.01 किलोवाट घंटे
    • कूलिंग पावर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 25 किलो 400 ग्राम 

    खासियत 

    • 1.5 टन की क्षमता वाला यह एसी ब्रांड लंबी एयर थ्रो प्रदान करता है। 
    • इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। 
    • इस मॉडल में 5 पंखे की स्पीड है, जो कमरे को सबसे तेज गति से ठंडा करने में मदद करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    डाइकिन ब्रांड का यह एयर कंडीशनर 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। इसका पावर चिल ऑपरेशन सामान्य मोड की तुलना में अधिक तेजी से ठंडक करता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह Daikin AC इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर के साथ आता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। ट्रिपल डिस्प्ले वाला यह एयर कंडीशनर सेट तापमान, त्रुटि कोड और बिजली की खपत प्रतिशत को दिखाता है। इसमें पेटेंटेड डीएनएनएस कोटिंग तकनीक है, जो खासतौर पर इंडोर यूनिट के हीट एक्सचेंजर के U बेंड्स पर लगाई जाती है। इसका PM 2.5 फिल्टर हवा में मौजूद धूल, गंदगी, कीटाणु और बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - MTKL50XV16
    • ब्रांड - DAIKIN
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट 
    • खास फीचर्स - 3डी एयरफ्लो, हेप्टा सेंस, पेटेंटेड डीएनएनएस कोटिंग, पावर चिल, ट्रिपल डिस्प्ले
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1600 वाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 880.1 किलोवाट घंटे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 39 किलोग्राम 

    खासियत 

    • 3डी एयरफ्लो पूरे कमरे में समान और जबरदस्त कूलिंग करता है। 
    • यह एसी ब्रांड 7 हेप्टा सेंस के साथ आता है, जो इनडोर और आउटडोर यूनिट में लगे हुए होते हैं। 
    • ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी कूलिंग कॉइल को ऑटोमेटिक साफ करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    03
  • Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter AC

    5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आने वाला यह लॉयड एसी अलग-अलग क्षमताओं पर उपयोग किया जा सकता है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर लगा हुआ है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड के आधार पर बिजली की खपत को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है। यह 1.5 टन एसी 160 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। ब्लू फिन्स इवैपोरेटर कॉपर कॉइल वाला यह Split AC जंग से सुरक्षित, बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस और कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकता है। 2 वे एयर स्विंग फंक्शन वाला यह Lloyd एयर कंडीशनर 52 डिग्री सेल्सियस तक के अधिक तापमान में भी कमरे को कम समय में ठंडा करता है। इसका क्लीन फिल्टर इंडिकेशन यह याद दिलाता है कि एयर फिल्टर को साफ करने का समय आ गया है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • मॉडल - GLS18I5KWGGW
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट 
    • शोर स्तर - 37db 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1185 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22D x 98.2W x 32H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह लॉयड एयर कंडीशनर बिजली की कम खपत करता है। 
    • 4 मीटर लंबी एयर थ्रो वाला यह मॉडल कमरे में दूर तक हवा फेंक सकता है. 
    • लो गैस डिटेक्शन कम गैस होने पर अलर्ट करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें प्रदर्शन की कमी बताई है। 
    04
  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star,Inverter Split AC

    4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह ब्लू स्टार एसी कमरे के चारों तरफ समान कूलिंग करता है, जिससे कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाला यह मॉडल अलग-अलग क्षमताओं पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है। इस Blue Star ब्रांड वाले Air Conditioner के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह कम रखरखाव, जंग से सुरक्षित, बेहतर कूलिंग के लिए बढ़िया है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह इन्वर्टर स्प्लिट एसी का डस्ट फिल्टर कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले साफ व स्वच्छ बनाता है। इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - IE518PNU
    • ब्रांड - Blue Star
    • कूलिंग पावर - 17401 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 5100 वाट
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 782.29 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.3D x 91.2W x 31.5H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • टर्बो कूलिंग फंक्शन कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 
    •  ब्लू स्टार के इस स्प्लिट एसी में सेल्फ डायग्नोसिस फंक्शन किसी भी समस्या के बारे में पहले ही जानकारी देता है। 
    • इको मोड कंप्रेसर और पंखे की स्पीड को धीमा करता है, जिससे बिजली की कम खपत होती है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    05

5 सर्वश्रेष्ठ ब्रांडेड 1.5 टन एसी की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से 1.5 टन की क्षमता वाले AC Brands के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो चिलचिलाती गर्मी में भी देंगे जबरदस्त ठंडक का बेहतरीन अनुभव। 

ब्रांड्स 

कूलिंग क्षमता 

वार्षिक बिजली की खपत 

खास फीचर्स 

Haier 

5.25 किलोवाट

1555 किलोवाट

एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर

Hitachi 

17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

1013.01 किलोवाट घंटे

4 वे स्विंग फंक्शन 

Daikin

5 किलोवाट 

880.1 किलोवाट घंटे

पेटेंटेड डीएनएनएस कोटिंग

Lloyd

4.8 किलोवाट 

       -  

5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 

Blue Star 

17401 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 

 782.29 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

डिजीक्यू हेप्टा सेंसर

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़े:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस ब्रांड का 1.5 टन एसी बढ़िया है?
    +
    अगर आप भी एक अच्छे ब्रांड का 1.5 टन एसी लेना चाहते हैं, तो Haier, Daikin, Blue Star, Lloyd और Hitachi ब्रांड्स को बढ़िया माना जा सकता है।
  • 1.5 वाले इन्वर्टर एसी क्यों अच्छे हैं?
    +
    इन्वर्टर एसी बिजली की खपत कम करता है क्योंकि यह कंप्रेसर की गति को कमरे के तापमान के अनुसार एडजस्ट करता है, जिससे बिजली बिल में बचत होती है और कूलिंग भी बनी रहती है।
  • एसी लेते समय स्टार रेटिंग का क्या महत्व है?
    +
    स्टार रेटिंग एयर कंडीशनर की ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। जितनी ज़्यादा स्टार रेटिंग होगी, AC उतना ही कम बिजली खर्च करेगा और ज़्यादा ऊर्जा कुशल होगा।