2026 के लिए बढ़िया रहेंगे 1.5 Ton वाले 5 स्टार Inverter AC, जो देंगे गर्मी से राहत और करेंगे बिजली बचत!

क्या आप भी 2026 की चिलचिलाती गर्मी के लिए तैयार हैं? अगर नहीं, तो यहां हम आपके लिए 5 स्टार की रेटिंग वाले 1.5 Ton इन्वर्टर AC के विकल्प लेकर आए हैं, जो न केवल बिजली की बचत करते हैं बल्कि कमरे को भी कम समय में ठंडा कर सकते हैं।
2026 के लिए 1.5 टन 5 स्टार इन्वर्टर एसी
2026 के लिए 1.5 टन 5 स्टार इन्वर्टर एसी

अगर आप भी 2026 में पड़ने वाली भीषण गर्मी के बीच ज्यादा बिजली बिल से बचाना चाहते हैं, तो आपके पास एक सही एयर कंडीशनर का होना बहुत जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां हम Haier, Carrier, Daikin, LG और Panasonic के ऑप्शन लेकर आए हैं, जिसमें 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। 1.5 टन की क्षमता वाले ये Inverter AC हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करते हैं और बिजली बिल की बचत कर सकते हैं। ये 1.5 टन एसी 111 से 170 वर्ग फुट तक के मीडियम साइज कमरों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। ये न केवल कमरे को तुरंत ठंडा करते हैं, बल्कि आधुनिक कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी के साथ आपकी जेब का भी ख्याल रखते हैं। 5 Star की एनर्जी रेटिंग वाले इनमें से कुछ इन्वर्टर एसी में स्मार्ट कनेक्टिविटी, ऑटो क्लीन, 4 वे स्विंग, कंडेंसर कॉइल, R32 रेफ्रिजरेंट गैस और एंटी बैक्टीरियल मिलते हैं, जो कमरे की हवा को साफ व स्वच्छ बनाते हैं। 

यहां आपको 2026 के लिए 1.5 टन 5 स्टार इन्वर्टर एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 5 Star HEXA Inverter Split AC

    हायर ब्रांड का यह स्प्लिट एसी 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिसका उपयोग आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। 20 मीटर के एयर थ्रो वाला यह 60 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में जबरदस्त ठंडक का अनुभव देता है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह एयर कंडीशनर बिजली की बचत कर सकता है। हेक्सा कंप्रेसर के साथ आने वाला यह Haier AC हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। इस इन्वर्टर एसी में 1.5 टन की क्षमता है, जिस वजह से यह मध्यम आकार के कमरों 111 से 150 वर्ग फुट तक के लिए बढ़िया है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस इन्वर्टर एसी का स्लीप मोड सोते समय आपके आराम को ध्यान में रखकर तापमान को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है। इसके कंडेंसर कॉइल को 100% तांबे से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह बेहद मजबूत, टिकाऊ, लंबी लाइफ और जंग से सुरक्षित है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - HSU18EP-TXW5BN-INVऐ
    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 5.46 किलोवाट 
    • खास सुविधा - एंटी बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, डस्ट फिल्टर, स्लीप मोड
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1395 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 34.5D x 101W x 55H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 32 किलोग्राम 

    खासियत 

    • फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन सुविधा सिर्फ एक बटन दबाते ही पूरे इनडोर यूनिट की ऑटोमेटिक सफाई करता है। 
    • डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद उमस को कम करने में मदद करता है। 
    • इसका एंटी बैक्टीरियल फिल्टर कमरे हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और अन्य कणों को साफ करता है, जिससे स्वच्छ एयर मिलती है। 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें कूलिंग की समस्या बताई है। 
    01
  • Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC

    हाई डेंसिटी फिल्टर वाला यह कैरियर एयर कंडीशनर कमरे की हवा में धूल, बैक्टीरिया को आने से रोकता है। फ्लेकसीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिससे आप कूलिंग क्षमता को घटा और बढ़ा सकते हैं। साथ ही 50% तक बिजली की बचत कर सकते हैं। 1.5 टन की क्षमता वाले इस Carrier इन्वर्टर एसी में मौजूद स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले में आप बिजली की खपत, तापमान सेट और त्रुटि कोड को आसानी से देख सकते हैं। वहीं इंस्टा कूल फीचर तुरंत ठंडक देता है और गर्मी को कम करता है। इस Air Conditioner में रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर है, जो गैस लीक होने पर आपको सचेत कर देता है। 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग, लंबा प्रदर्शन और कम रख-रखाव सुनिश्चित करते हैं। R32 रेफ्रिजरेंट गैस वाला यह एयर कंडीशनर पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Carrier 
    • मॉडल - CAI18EE5R36F0
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4800 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.4D x 96.5W x 32.4H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 663.31
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1100 वाट 
    • आइटम का वजन - 43 किलो 500 ग्राम 

    खासियत 

    • पीएम 2.5 फिल्टर हवा में मौजूद माइक्रोन और छोटे कणों को हवा में जाने से रोकता है, जिससे घर के अंदर की हवा साफ व स्वस्थ रहती है। 
    • इसमें 4 फैन स्पीड के जरिए आप हवा के की गति को भी नियंत्रित कर सकते हैं।
    • 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह कैरियर एयर कंडीशनर बिजली की कम खपत कर सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें अधिक शोर की समस्या बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    कॉपर कंडेंसर कॉइल वाले इस डाइकिन एयर कंडीशनर से बेहतरीन कूलिंग और कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। 3डी एयरफ्लो की सुविधा के साथ आने वाला यह कमरे के चारों तरफ समान ठंडक करता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह 5 स्टार इन्वर्टर एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। Daikin एसी की हेप्टा सेंस तकनीक 7 अलग-अलग सेंसरों का उपयोग करती है। यह 1.5 Ton AC 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही 593 CFM का एयर फ्लो प्रदान करता है। इसमें कोआंडा एयरफ्लो तकनीक है, जो ठंडी हवा को सीधे आपके ऊपर फेंकने की बजाय कमरे की छत के सहारे ऊपर की ओर छोड़ती है। इसके कंडेंसर कॉइल को तांबे से बनाया गया है, जिस वजह से यह बेहद मजबूत, टिकाऊ, बेहतरीन कूलिंग और जंग से सुरक्षित है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Daikin 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • मॉडल - ATKM50UV16VA 
    • कूलिंग पावर - 5.28 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 90.6W x 29.8H सेंटीमीटर 
    • वोल्ट - 285 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1360 वाट 
    • आइटम का वजन - 43 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसका पावर चिल ऑपरेशन सामान्य मोड की तुलना में कमरे को 20% तेज़ी से ठंडा करता है। 
    • इस डाइकिन एसी का ट्रिपल डिस्प्ले बिजली की खपत, तापमान सेट और अन्य जानकारी को प्रदर्शित करता है। 
    • इकोनो मोड कंप्रेसर की स्पीड को कम करके बिजली की बचत कर सकता है। 
    • ऑटो क्लीन फंक्शन एसी बंद होने के बाद उसके अंदर की नमी और धूल को ऑटोमेटिक साफ करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 


    जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

    03
  • LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

    6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आने वाले इस एलजी एसी को आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह तेज और दमदार कूलिंग के लिए बढ़िया माना जाता है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह LG Air Conditioner मध्यम आकार के कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है क्योंकि इसमें 1.5 टन की क्षमता मिलती है। साथ ही यह 55 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक करता है। इस स्प्लिट एसी में सालों तक लंबे प्रदर्शन के लिए ज़ंग, प्रदूषण, धुंए आदि से सुरक्षित रहने वाली एंटी-कॉरेसिव शील्ड मिलती है। इसमें एंटी वायरस प्रोटक्शन के साथ एचडी फिल्टर मिलता है, जो कमरे में धूल-गंदगी और बैक्टेरिया से मुक्त साफ हवा दता है। इसकी R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। इस एयर कंडीशनर में लो गैस डिटेक्शन का फंक्शन है, जो कम गैस होने पर अलर्ट करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • मॉडल - US-Q19YNZE3
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता -1290 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 99.8W x 34.5H सेंटीमीटर 
    • खास सुविधा - 4-वे स्विंग, ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
    • आइटम का वजन - 41 किलोग्राम 

    खासियत 

    • 4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह एलजी स्प्लिट एसी कमरे के चारों तरफ समान ठंडक करता है। 
    • यह अपने VIRAAT मोड के जरिए तुरंत ठंडक देता है और 12 घंटे तक के लिए स्लीप मोड को भी सेट कर सकते हैं।
    • स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम किसी भी समस्या का पता लगाने में मदद करता है। 
    • इसमें ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन है, जो खास कोटिंग तकनीक है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसकी कुलिंग में कमी बताई है। 
    04
  • Panasonic 1.5 Ton 5 Star, Premium WiFi Inverter Smart Split AC

    5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह एयर कंडीशनर पैनासोनिक ब्रांड का है। इसमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर है, जो हीट लोड के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर सकता है। यह Panasonic स्प्लिट एसी 8 इन 1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है, जिनका उपयोग आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस 5 Star AC में WI-FI की सुविधा है, जिस वजह से यह स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं और कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। डस्ट बस्टर तकनीक हर 8 घंटे में एसी को चलाने के बाद ओडीयू कॉइल्स को ऑटोमेटिक साफ करती है, जिससे लगातार कूलिंग, लंबी लाइफ और शानदार प्रदर्शन होता है। कम शोर पर काम करने वाले इस एयर कंडीशनर से घर में बेहद शांत वातावरण का अनुभव मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - CS/CU-NU18BKY5WX
    • ब्रांड - Panasonic 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.9D x 104W x 29.6H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 681.01 किलोवाट घंटे 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1178 वाट 

    खासियत 

    • 1.5 टन की क्षमता वाला यह पैनासोनिक एयर कंडीशनर 55 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में जबरदस्त ठंडक कर सकता है। 
    • इसके कॉपर कंडेंसर कॉइल को बेहतरीन कूलिंग और कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    05

2026 के लिए 1.5 टन 5 स्टार इन्वर्टर एसी की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से 2026 के लिए 5 स्टार की रेटिंग वाले इन्वर्टर एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। इन एसी ब्रांड्स का चयन आप अपनी जरूरत, बजट और सुविधा के अनुसार कर सकते हैंय़ 

ब्रांड्स 

वार्षिक ऊर्जा खपत

एयर सर्कुलेशन 

खास सुविधा 

Haier 

1395 किलोवाट

900 CFM

स्लीप मोड 

Carrier

663.31 वाट

600 CFM

डिह्यूमिडिफायर

Daikin

785.99 किलोवाट घंटे

593 CFM

ड्यू क्लीन टेक्नोल़ॉजी

LG

744.75 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

653/1236 (इन/आउट) CFM

4-वे स्विंग

Panasonic

681.01 किलोवाट घंटे

703 CFM

एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 2026 में 1.5 टन की क्षमता वाला कौन सा 5 स्टार इन्वर्टर एसी बढ़िया है?
    +
    अगर आप भी 2026 में 1.5 टन वाला 5 स्टार इन्वर्टर एसी लेना चाहते हैं, तो Haier, Carrier, Daikin, Panasonic और LG ब्रांड्स को बढ़िया माना जा सकता है।
  • क्या 1.5 टन 5 स्टार इन्वर्टर एसी वास्तव में बिजली बचाता है?
    +
    हां, 5 स्टार रेटिंग का मतलब है उच्चतम ऊर्जा दक्षता, और इन्वर्टर तकनीक कंप्रेसर की गति को नियंत्रित करके बिजली की खपत को काफी कम करती है।
  • 2026 में इन्वर्टर एसी लेते समय किन नई तकनीकों पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    2026 में आप AI सपोर्ट, स्मार्ट कनेक्टिविटी (Wi-Fi), PM 2.5 फिल्टर, और ऑटो-क्लीन फंक्शन जैसी तकनीकों पर ध्यान दे सकते हैं।