आज के समय में बढ़ती गर्मी और बिजली के बढ़ते बिल को देखते हुए लोग ऐसा एसी चाहते हैं जो तेज कूलिंग के साथ कम बिजली खर्च करे, और इसी जरूरत को पूरा करते है 5 Star AC। ये सिर्फ कमरे को जल्दी ठंडा नहीं करते हैं, बल्कि स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी की मदद से जरूरत के हिसाब से पावर एडजस्ट करके बिजली की बचत भी करते हैं। इनमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग होने की वजह से लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी आपके मीटर की रीडिंग को कंट्रोल में रखते हैं। वहीं इनकी पावरफुल कूलिंगऔर कन्वर्टिबल मोड गर्मी के ज्यादा तापमान में भी आरामदायक ठंडक देते हैं। अमेजन पर मौजूद Haier, Carrier, LG, Voltas और Daikin जैसी ब्रांडेड स्प्लिट एसी में मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स जैसे फास्ट कूलिंग, एयर फिल्टर, ऑटो क्लीन और साइलेंट ऑपरेशन इन्हें घर के लिए एक बढ़िया और भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
तो चलिए बिजली की बचत वाले 5 स्टार स्प्लिट एसी के विकल्पों पर नजर डालें -
Haier 1.5 Ton 5 Star HEXA Inverter Split AC
हायर का यह 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट एसी तेज कूलिंग के साथ बिजली की बचत करने वाला बढ़िया विकल्प हैं। इसमें दिया गया HEXA इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे कूलिंग भी लगातार बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है। इस Haier एयर कंडीशनर की सुपरसोनिक कूलिंग तकनीक लगभग 10 सेकंड में ठंडक देना शुरू कर देती है, और यह एसी 60°C तक के अधिक तापमान में भी बढ़िया काम करता है। इसके साथ आने वाला 20 मीटर एयर थ्रो पूरे कमरे में ठंडी हवा पहुंचाने में मदद करता है। वहीं इस इन्वर्टर स्प्लिट एसी की 7-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग खास है, जिसमें आप जरूरत के अनुसार इसकी क्षमता को 40% से 110% तक बदल सकते हैं। इसका फायदा यह है कि कम लोग होने पर आप बिजली बचा सकते हैं और ज्यादा गर्मी में फुल पावर पर कूलिंग ले सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 1.6 टन
- कूलिंग पॉवर - 5.46 किलोवाट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 42 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1395 किलोवाट
खूबियां
- इसमें दी गई फ्रॉस्ट स्लेफ़ क्लीन तकनीक अंदर की यूनिट को 21 मिनट में खुद साफ कर देती है और धूल, बैक्टीरिया और बदबू को हटाकर 99.9% साफ हवा देती है।
- 5125 W कूलिंग पावर और 900 CFM एयर सर्कुलेशन की वजह से यह मध्यम साइज के कमरे को जल्दी और समान रूप से ठंडा करता है।
- यह एसी हाइपर PCB टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो बिना स्टेबलाइजर के भी वोल्टेज फ्लक्चुएशन में सुरक्षित चलता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इंस्टॉलेशन महंगा और घटिया बताया है।
01
Carrier 1.5 Ton 5 Star Flexicool Inverter Split AC
इस कैरियर स्प्लिट एसी का इंस्टा कूल फीचर तुरंत कमरे को ठंडा कर देता है, जिससे गर्मी में जल्दी राहत मिल सकती है। साथ ही 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और ISEER 5.6 होने से यह एनर्जी एफिशिएंट एयर कंडीशनर हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर बिजली का बिल कम रखने मदद करता है। यह Carrier 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट एसी सिर्फ कूलिंग ही नहीं देता है बल्कि साफ हवा भी देता है क्योंकि इसमें PM 2.5 फिल्टर और HD फिल्टर लगे हैं, जो हवा से धूल और छोटे कणों को हटाकर साफ हवा देते हैं। साथ ही ऑटो क्लीन फीचर अंदर की यूनिट को साफ रखता है और नमी या बैक्टीरिया बनने से रोकता है, जिससे एयर क्वालिटी बेहतर रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Carrier
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 38 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 663.31 वाट
खूबियां
- यह 52°C तक के तापमान में भी बढ़िया से काम कर सकता है।
- इसका फ्लेक्सिकूल इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को बदलता है, जिससे लगातार कूलिंग मिलती है।
- इसकी स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले में आप रियल टाइम में बिजली की खपत देख सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया चलने पर थोड़ा शोर करता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC
एलजी ब्रांड का यह 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी तेज कूलिंग, कम बिजली खर्च और शांत ऑपरेशन के साथ आता है। इसमें दिया गया ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली बिल को कम रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो लगातार अपनी स्पीड बदलकर कमरे के तापमान को ठंडा रखता है। इससे कूलिंग जल्दी होती है, आवाज कम रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है। साथ ही LG के इस 5 Star AC में AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 मोड होने से आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर सकते हैं। इससे कम गर्मी में आप बिजली बचा सकते हैं, और ज्यादा गर्मी में फुल पावर पर ठंडक ले सकते हैं। साथ ही विराट मोड कूलिंग क्षमता को 100% से ज्यादा बढ़ाकर तुरंत ठंडक देता है, जो अधिक गर्मी के समय बहुत काम आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 31 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 744.75 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
खूबियां
- 100% कॉपर कंडेंसर और ओसियन ब्लैक प्रोटेक्शन एसी को जंग और खराब मौसम से बचाते हैं।
- गोल्ड फिन+ कोटिंग इसकी उम्र को बढ़ाती है।
- यह सुपर क्वाइट ऑपरेशन के साथ आता है, जिससे रात में आरामदायक नींद मिलती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कूलिंग कम होती है।
03
Voltas 185V Vectra CAR 1.5 ton 5 star inverter Split AC
4-इन-1 एडजस्टेबल कूलिंग मोड के साथ आने वाला यह वोल्टास एयर कंडीशनर आपकी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को बदल सकता है। इससे कम उपयोग में बिजली बचती है और ज्यादा गर्मी में फुल पावर में कूलिंग मिलती है। इस Voltas ब्रांड के 1.5 ton AC की 4850 W कूलिंग क्षमता और हाई एम्बिएंट टेक्नोलॉजी की वजह से यह 52°C तक की गर्मी में भी अच्छा काम करता है, जो भारतीय मौसम के लिए बढ़िया स्प्लिट एसी है। वहीं इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और ISEER 5.00 वैल्यू लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी बिजली का बिल कंट्रोल में रखती है। साथ ही 110V से 285V तक का वाइड वोल्टेज रेंज इसे बिना स्टेबलाइजर के भी सुरक्षित तरीके से चलने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Voltas
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4850 किलोवाट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 38 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 4850 वाट
खूबियां
- इसके कॉपर कंडेंसर कॉइल कूलिंग को तेज बनाते हैं और कम मेंटेनेंस की जरूरत होती है।
- इसका सुपर ड्राई मोड बारिश के मौसम में नमी को कम करता है।
- मेमोरी रीस्टार्ट सुविधा बिजली जाने के बाद खुद से सेटिंग्स को फिर से चालू कर देता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने डिफेक्टिव यूनिट मिलने की शिकायत की है।
04
Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
यह डाइकिन एसी 1.5 टन क्षमता और 593 CFM एयर फ्लो के साथ मध्यम से बड़े कमरे को आसानी से ठंडा करता है। इसकी कोआंडा एयरफ्लो तकनीक हवा को सीधे आप पर फेंकने के बजाय दीवारों के साथ फैलाती है, जिससे पूरे कमरे में समान और आरामदायक कूलिंग मिलती है। वहीं 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और ISEER 5.20 वैल्यू होने से यह एनर्जी एफिशिएंट Daikin स्प्लिट एसी लंबे समय में बिजली का खर्च कम रखने में मदद करता है। साथ ही कॉपर कंडेंसर कॉइल तेज कूलिंग के साथ कम मेंटेनेंस सुनिश्चित करता है। इसमें दी गई हेप्टा सेंस तकनीक अलग-अलग सेंसर की मदद से कमरे की कंडीशन को समझकर कूलिंग को अपने आप एडजस्ट करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Daikin
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 5.28 किलोवाट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 32 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 785.99 किलोवाट/ घंटा
खूबियां
- इसमें मौजूद PM 2.5 और अपाटेइटो फिल्टर हवा से धूल, बैक्टीरिया और हानिकारक कणों को हटाकर साफ और शुद्ध हवा देते हैं।
- ड्यू क्लीन तकनीक एसी के अंदर की यूनिट को खुद साफ करके धूल और बैक्टीरिया को कम करती है, जिससे हवा हमेशा ताजा रहती है।
- DNNS सेल्फ हील कोटिंग कंडेंसर को जंग और नुकसान से बचाती है, जिससे एसी लंबे समय तक अच्छा परफॉर्म करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया डिलीवरी से खुश नहीं हैं।
इसी तरह की अन्य जानकारी आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिल जाएगी।
05
बिजली बचत करने वाले 5 स्टार स्प्लिट एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर मौजूद 5 स्टार स्प्लिट एसी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे क्षमता, फ़िल्टर, एनर्जी रेटिंग, कन्वर्टिबल मोड जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और अपने घर के लिए लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस और सस्ता बिजली बिल वाला स्प्लिट एसी चुन सकते हैं।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।