क्या आप इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए बड़े से कमरे के लिए बढ़िया कूलिंग देने वाला एसी तलाश रहे हैं? तो टॉप रेटिड 2 टन एसी आपके लिए सही हो सकते हैं। ये 2 टन एयर कंडीशनर खासतौर पर बड़े कमरों, हॉल या ऑफिस स्पेस के लिए बनाए गए हैं, जो तेज और बढ़िया ठंडक देते है। आज के समय में Amazon पर कई टॉप ब्रांड्स के स्प्लिट एसी उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ बेहतरीन कूलिंग देते हैं बल्कि एनर्जी एफिशिएंसी, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स और एयर फिल्ट्रेशन जैसी एडवांस सुविधाओं से भी लैस हैं। इस लेख में हम आपको ऑनलाइन अमेजन पर उपलब्ध ज्यादा पसंद किए जाने वाले और टॉप रेटेड AC 2 Ton के बारे में बताएंगे, जिन्हें यूजर्स ने इनकी परफॉर्मेंस, टिकाऊपन और स्मार्ट फीचर्स के आधार पर बढ़िया रेटिंग दी है। Cruise, Samsung, LG, Panasonic, Hitachi, Voltas, Blue Star जैसे ब्रांडेड मॉडल को आप घर लाकर बड़े से कमरे या हॉल में शानदार ठंडक का आनंद ले सकते हैं।
आइए अमेजन पर मौजूद टॉप रेटिड 2 टन एसी के विकल्पों पर नजर डालें -
Cruise 2 Ton 3 Star, New star rated,Inverter Split AC
अगर आप बड़े कमरे के लिए एक भरोसेमंद और पावरफुल एयर कंडीशनर ढूंढ रहे हैं, तो यह क्रूज इन्वर्टर स्प्लिट एसी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो जरूरत के अनुसार अपनी पावर खुद एडजस्ट करता है, जिससे कमरे को जल्दी ठंडा करता है और बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता है। इस Cruise Split AC की 2 टन कैपेसिटी 151 से 200 स्क्वायर फीट तक के कमरे को अच्छे से ठंडा कर सकती है और इसकी कूलिंग पावर 6200 वॉट है, जिससे यह तेज गर्मी में भी अच्छा परफॉर्म करता है। इसमें दी गई 3 स्टार एनर्जी सालाना लगभग 1089 यूनिट प्रति साल बिजली खर्च करती है। इसमें स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन होने से 145 से 285 वोल्ट तक काम कर सकता है, जिससे आपको अलग से स्टेबलाइज़र लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Cruise
- क्षमता - 2 टन
- कूलिंग पॉवर - 6.2 किलोवाट
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 46 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1089.4 वाट
खूबियां
- इस एसी में कॉपर कंडेंसर कॉइल दिया गया है, जो बेहतर कूलिंग देता है और कम मेंटेनेंस मांगता है।
- इसमें 4-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड होने से आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग पावर को कम या ज्यादा कर सकते हैं, जिससे बिजली की बचत होती है।
- एयर क्वालिटी के लिए इसमें 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन हैं, जो हवा से धूल, बैक्टीरिया और हानिकारक कणों को हटाकर साफ और हेल्दी हवा देते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई।
01
Samsung 2Ton 3Star,New Star rated,Bespoke AI Inverter Smart Split AC
यह सैमसंग एसी AI तकनीक के साथ आता है, जो अपने आप कूलिंग को एडजस्ट करके लगभग 30% तक बिजली बचाती है। इसका 3 स्टार एनर्जी रेटिंग और 4.50 ISEER होने से यह कम बिजली खर्च करता है। इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल होती है, जिससे जल्दी और बेहतर कूलिंग मिलती है और मेंटेनेंस कम लगता है। इस Samsung AC में वाई-फाई और वॉयस कंट्रोल दिया गया है, जिसको आप मोबाइल या अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं स्मार्टथिंग्स ऐप से आप कहीं से भी AC ऑन/ऑफ कर सकते हैं। इसमें 4 वे स्विंग मौजूद है, जिससे कमरे के हर कोने में ठंडक पहुंचती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- क्षमता - 2 टन
- कूलिंग पॉवर - 6.3 किलोवाट
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 26 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1084.6 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
खूबियां
- 5 अलग-अलग कूलिंग मोड की मदद से आप जरूरत के हिसाब से कूलिंग कम-ज्यादा कर सकते हैं।
- इसमें फास्ट कूलिंग फीचर होने से कम समय में कमरा ठंडा हो जाता है।
- 3 स्टेप ऑटो क्लीन सिस्टम AC के अंदर की गंदगी हटाता है, जिससे हवा साफ रहती है।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 2.0 Ton 3 Star DUAL Inverter Split AC
इस एलजी इन्वर्टर स्प्लिट एसी में AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग फीचर है, जो आपको 40% से 110% तक कूलिंग को एडजस्ट करने की सुविधा देता है, जिसको आप कमरे के साइज, लोगों की संख्या या मौसम के हिसाब से कूलिंग को कम या ज्यादा कर सकते है और बिजली की बचत कर सकते हैं। इस LG AC के साथ 4-वे स्विंग दिया गया है, जो हवा को चारों दिशाओं में फैलाता है, जिससे कमरे का हर कोना समान रूप से ठंडा होता है। इस 2 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी में मौजूद कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग और कम मेंटेनेंस देती है, और इसके ऊपर ओसियन ब्लैक प्रोटेक्शन और गोल्ड फिन+ कोटिंग दी गई है, जो जंग और प्रदूषण से बचाकर एसी की उम्र बढ़ाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 2 टन
- कूलिंग पॉवर - 2.04 किलोवाट
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 32 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1220.4 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
खूबियां
- इसमें HD फिल्टर एंटी-वायरस प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो बैक्टीरिया और वायरस को हटाकर साफ और सुरक्षित हवा देता है।
- लौ गैस डिटेक्शन फीचर गैस कम होने पर आपको अलर्ट करता है।
- इसके साथ ADC सेंसर दिया गया है, जो सेफ्टी और बढ़िया ऑपरेशन देने में मदद करता है ।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने न खरीदने की सलाह दी है।
03
Carrier 2 Ton 3 Star, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC
यह 3 स्टार कैरियर एयर कंडीशनर लगभग 151 से 200 स्क्वायर फीट साइज के बड़े कमरे में अच्छे से ठंडक करता है। इसकी 2 टन कैपेसिटी के साथ 6000 वॉट कूलिंग पावर तेज और असरदार कूलिंग देने में सक्षम है। इसमें फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर तकनीक दी गई है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी पावर को खुद एडजस्ट करता है, जिससे आपको आरामदायक कूलिंग मिलती है और बिजली की बचत भी होती है। इस 2 Ton Air Conditioner में वाई -फाई स्मार्ट कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप अपने मोबाइल से एसी को कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही जियो फेंसिंग फीचर की मदद से अपनी लोकेशन के हिसाब से Carrier एसी को अपने आप ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इसके साथ वॉइस कंट्रोल का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप बोलकर भी एयर कंडीशनर को चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Carrier
- क्षमता - 2 टन
- कूलिंग पॉवर - 6000 किलोवाट
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 39 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- इसमें स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले दिया गया है, जो आपको रियल टाइम में दिखाता है कि आपका एसी कितनी बिजली खर्च कर रहा है।
- इसका ऑटो क्लीन फीचर एसी के अंदर जमा नमी और गंदगी को साफ करता है, जिससे बैक्टीरिया और बदबू नहीं बनती है।
- इसमें दिया गया रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर गैस लीक होने पर आपको अलर्ट करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने खराब एसी मिलने की शिकायत की है।
04
Panasonic 2.0 Ton 4 Star Premium WiFi Inverter Smart Split AC
एयर क्वालिटी के लिए इस पैनासोनिक 2 टन स्प्लिट एसी में PM 0.1 फिल्टर दिया गया है, जो बहुत छोटे-छोटे धूल और प्रदूषण के कणों को भी हटाकर साफ और स्वच्छ हवा देता है, जिससे आपकी सेहत सुरक्षित रहती है। इसके अलावा इसमें डस्ट बस्टर तकनीक दी गई है, जो हर 8 घंटे में खुद ही आउटडोर यूनिट (ODU) को साफ करती है, जिससे कूलिंग परफॉर्मेंस हमेशा अच्छी बनी रहती है और यह AC Panasonic लंबे समय तक बढ़िया काम करता है। यह एयर कंडीशनर Wi-Fi स्मार्ट फीचर के साथ आता है, जिसमें मैटर एनेबल तकनीक दी गई है, जिससे आप मोबाइल ऐप या वॉइस की कमांड से इसको कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ AI मोड भी दिया गया है, जो अपने आप कमरे के हिसाब से कूलिंग सेट करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Panasonic
- क्षमता - 2 टन
- कूलिंग पॉवर - 20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 36 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वाट क्षमता - 1530 वाट
खूबियां
- इसमें स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन (100V–290V) भी मिलता है, जो वोल्टेज के कम-ज्यादा होने पर भी सुरक्षित तरीके से काम करता है।
- यह 55 डिग्री तक की गर्मी में भी आरामदायक ठंडक देता है।
- इसमें 4-वे स्विंग होने से हवा चारों दिशाओं में फैलती है और कमरे का हर कोना समान रूप से ठंडा रहता है।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने कीमत को थोड़ा अधिक बताया है ।
इस तरह की जानकारी आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिलेगी।
05
Hitachi 2 Ton 5 Star Xpandable+ Inverter Split AC
इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह हिताची स्प्लिट एसी कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और लगातार बढ़िया कूलिंग मिलती है। वहीं इसमें मौजूद एक्सपेंडेबल+ तकनीक ऑटो कन्वर्टिबल फीचर के साथ जरूरत के हिसाब से कूलिंग को कम या ज्यादा करने की सुविधा देता है, जिससे आराम भी मिलता है और बिजली की बचत भी होती है। इस Hitachi 2 Ton AC में 100% कॉपर कंडेंसर दी गई है, जो कम मेंटेनेंस के साथ बढ़िया कूलिंग देती है। इसके साथ ही नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग एयर कंडीशनर को जंग और खराबी से बचाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hitachi
- क्षमता - 1.8 टन
- कूलिंग पॉवर - 20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 37 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 943.52 किलोवाट घंटे
खूबियां
- इसका 24 मीटर का लॉन्ग एयर थ्रो ठंडी हवा को दूर तक पहुंचाता है और बड़े कमरे को जल्दी ठंडा करता है।
- इसमें एंटी-करॉसिव कोटिंग आउटडोर यूनिट पर भी दी गई है, जिससे यह हर मौसम में सुरक्षित रहता है।
- इसमें दिया गया माय मोड में आप अपनी पसंद के अनुसार तापमान, फैन स्पीड और टाइमर सेट करके सेव कर सकते हैं, जिससे हर बार आपको सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी ।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अंदर की प्लेट में कोई खराबी बताई है।
06
Voltas 243V Vectra Elite 2 ton 3 star inverter Split AC
3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ यह वोल्टास स्प्लिट एसी सामान्य बिजली खपत करता है, और इसकी सालाना बिजली खर्च लगभग 1220 यूनिट के आसपास हो सकता है। यह एसी स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन सपोर्ट करता है, जिससे आपको सामान्य वोल्टेज बदलाव होने पर अलग से स्टेबलाइज़र लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी 2 टन कैपेसिटी लगभग 151 से 200 स्क्वायर फीट साइज के बड़े कमरों या हॉल को तेजी से ठंडा करती है। हवा को साफ रखने के लिए इस 2 Ton AC Voltas में एंटी डस्ट फिल्टर और एंटी माइक्रोबियल प्रोटेक्शन दिया गया है, जो धूल, बैक्टीरिया और हानिकारक कणों को हटाकर कमरे में साफ और ताजा हवा देता है, साथ ही CO2 और खराब गैसों को कम करने में भी मदद करता है, जिससे वातावरण ज्यादा स्वच्छ बनता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Voltas
- क्षमता - 2 टन
- कूलिंग पॉवर - 2 किलोवॉट
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 45 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 6000 वाट
खूबियां
- इसका टर्बो कूलिंग फीचर कमरे को बहुत तेजी से ठंडा करता है।
- इसमें एंटी फंगल फीचर भी दिया गया है, जो एसी के अंदर फंगस बनने से रोकता है और हवा को साफ रखता है।
- ऑटो स्टार्ट फीचर होने से बिजली जाने के बाद एसी खुद चालू हो जाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने कुछ वस्तुएं साथ में न मिलने की शिकायत की है।
07
Acerpure Chill Neo 2 Ton 3 star AC
इस इन्वर्टर स्प्लिट एसी की 2 टन कैपेसिटी और लगभग 6.2 किलोवाट कूलिंग पावर तेज और प्रभावी कूलिंग दे सकती है। साथ ही यह एयर कंडीशनर 58°C तक के तापमान में भी लगातार कूलिंग देता है, जो बहुत ज्यादा गर्मी वाले इलाकों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। वहीं इस 3 Star AC में 7-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर आपको जरूरत के हिसाब से कूलिंग लेवल को कम या ज्यादा करने की सुविधा देता हैं। इसके साथ आइस ब्लास्ट मोड भी दिया गया है, जो कमरे को बहुत तेजी से ठंडा करता है और कुछ ही समय में ठंडक महसूस होने लगती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Acerpure
- क्षमता - 2 टन
- कूलिंग पॉवर - 6.2 किलोवॉट
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 44 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1098.15 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
खूबियां
- इसमें मौजूद डस्ट फिल्टर हवा से धूल और छोटे कणों को हटाकर साफ हवा देता है।
- इसमें DOC सेंसर दिया गया है, जो तापमान को लगातार मॉनिटर करता है और कूलिंग को संतुलित बनाए रखता है।
- इसका इको मोड बिजली की बचत करने में मदद करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने ग्राहक सेवा अच्छी नहीं बताई है।
08
Blue Star 2 Ton 5 Star, Inverter Split AC
इस ब्लू स्टार एसी में AI प्रो तकनीक दी गई है, जो बाहर और अंदर के तापमान को समझकर अपने आप कूलिंग और फैन स्पीड को एडजस्ट करती है, जिससे आपको हमेशा सही और आरामदायक माहौल मिलता है। इस Blue Star स्प्लिट एसी की 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और लगभग 5.05 ISEER वैल्यू है, जिससे यह बहुत कम बिजली खर्च करता है। हवा को साफ और आरामदायक बनाने के लिए इस 5 Star AC में डस्ट फिल्टर दिया गया है, जो हवा से धूल और छोटे कणों को हटाता है। ड्राई मोड नमी को कम करके उमस वाले मौसम में भी आराम देता है। इसके साथ आने वाला स्लीप मोड रात के समय तापमान को संतुलित रखता है, जिससे आपको अच्छी नींद मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Blue Star
- क्षमता - 2 टन
- कूलिंग पॉवर - 6100 किलोवॉट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 51.7 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 935.89 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
खूबियां
- इसमें डिजीQ पेंटा सेंसर दिए गए हैं, जो अलग-अलग परिस्थितियों को समझकर कूलिंग को बेहतर बनाते हैं।
- इसमें सेल्फ डायग्नोसिस फीचर होने से किसी भी समस्या को जल्दी पहचानने में मदद मिलती है।
- इसमें मौजूद 100% कॉपर कंडेंसर बेहतर कूलिंग और कम मेंटेनेंस देती है।
- इसे स्मार्ट ऐप के जरिए या अमेज़न एलेक्सा और गूगल होम के वॉइस कमांड से आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया रिमोट और इंस्टॉलेशन के लिए आवश्यक तार गायब हैं।
09
Lloyd 2.0 Ton 5 Star Inverter Split AC
इस लायोड स्प्लिट एसी में एंटी-वायरल फ़िल्टर+ PM 2.5 फिल्टर दिए गए हैं, जो धूल, बैक्टीरिया, वायरस और प्रदूषण को हटाकर आपको साफ और सुरक्षित ठंडी हवा देते हैं। 5 स्टार रेटिंग और लगभग 5.06 ISEER वैल्यू होने से बिजली का बिल कम आता है। इस Lloyd AC में स्मार्ट 4-वे एयर स्विंग दिया गया है, जिससे हवा चारों दिशाओं में फैलती है और बड़े से कमरे का हर कोना समान रूप से ठंडा होता है। साथ ही इस 5 स्टार स्प्लिट एसी में 12 मीटर लॉन्ग एयर थ्रो भी है, जिससे ठंडी हवा दूर तक पहुंचती है और बड़े कमरे को जल्दी ठंडा करती है। वहीं बाहर से घर आने पर तुंरत ठंडक पाने के लिए इसका टर्बो कूल फीचर चला सकते हैं, जो कमरे को तेजी से ठंडा कर देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Blue Star
- क्षमता - 2 टन
- कूलिंग पॉवर - 6100 किलोवॉट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज़ लेवल - 51.7 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 935.89 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
खूबियां
- इसका क्लीन फिल्टर इंडिकेशन फीचर समय-समय पर आपको फिल्टर साफ करने के लिए अलर्ट देता है।
- लो गैस डिटेक्शन फीचर गैस कम होने पर अलर्ट देता है।
- इंस्टॉलेशन चेक फीचर इंस्टॉलेशन के बाद सभी सिस्टम की जांच करके आपको बताता है कि एसी सही से काम कर रहा है या नहीं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इंडोर यूनिट से पानी का रिसाव की समस्या बताई है।
10
अमेजन पर मौजूद टॉप रेटिड 2 टन एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर मौजूद रोजाना टॉप रेटिड 2 टन एसी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी एफिशिएंसी, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स और एयर फिल्ट्रेशन जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और अपने लिए अच्छा सा स्प्लिट एसी चुन सकते हैं।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।