भारत में मशहूर इन Air Conditioner से तपती गर्मी को कहें अलविदा! देखें 10 पावरफुल मॉडल्स

चिलचिलाती गर्मी के पारे ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है और ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसके पास एक भरोसेमंद ब्रांड का AC हों। इसलिए यहां हम आपके लिए बिजली की कम खपत, इन्वर्टर तकनीक, ऑटो क्लीन और कई आधुनिक फीचर्स वाले एयर कंडीशनर के प्रमुख विकल्प लेकर आए हैं।
भारत में सर्वश्रेष्ठ एयर कंडीशनर
भारत में सर्वश्रेष्ठ एयर कंडीशनर

भीषण गर्मी का पारा जैसे-जैसे चढ़ रहा है, वैसे-वैसे में कम शोर और ठंडी हवा देने वाला एसी लोगों की जरूरत बन चुका है। लेकिन भारत की उमस भरी गर्मी और ज्यादा बिजली बिलों के बीच सही एसी चुनना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी भारत में सबसे बढ़िया माने जाने वाला Air Conditioner लेना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए Haier, Carrier, LG, Hitachi, Daikin, Midea, Lloyd, Voltas, Blue Star और Godrej ब्रांड्स के विकल्प लेकर आए हैं। इनमें 1 टन, 1.5 टन और 2 टन की क्षमता मिलती है, जिस वजह से ये 100 से लेकर 170 वर्ग फुट तक के छोटे से मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। इनमें विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स मिलते हैं, जिनका उपयोग आप अपनी कूलिंग क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। इनमें बिजली की कम खपत के लिए 3 स्टार, 4 स्टार और 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इनमें से कुछ इन्वर्टर स्प्लिट एसी में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WI-FI की सुविधा मिलती है, जिस वजह से इन्हें स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। 

यहां आपको भारत में उपलब्ध एयर कंडीशनर के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

    7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस हायर स्प्लिट एसी को आप अपनी कूलिंग आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। 4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह मॉडल 60 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी प्रभावी कूलिंग करता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस Haier एयर कंडीशनर में वाई-फाई की सुविधा है, जिस वजह से इसे मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह 1.5 Ton AC हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और तापमान को स्थिर बनाए रखता है। इस इन्वर्टर एसी के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह जंग से सुरक्षित, रख रखाव में आसान और बेहतर कूलिंग करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - HSU18K-PYAIR4BN-INV
    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • एयर फ्लो क्षमता - 900 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1555 किलोवाट 
    • वोल्टेज - 50 वोल्ट 
    • खास फीचर्स - 4 तरह से घूमने वाला झूला, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, वाईफाई सुविधा उपलब्ध 
    • कूलिंग पावर - 5.25 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.3D x 91.6W x 31H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले साफ व स्वच्छ बनाता है। 
    • डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद कर सकता है। 
    • 1.5 टन की क्षमता वाले इस मॉडल में 20 मीटर का लंबा एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा कमरे में दूर तक जा सकती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
    01
  • Carrier 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Flexicool Inverter AC

    हाई डेंसिटी फिल्टर वाला यह कैरियर एयर कंडीशनर हवा में मौजूद धूल के कणों, गंदगी और बैक्टीरिया को पकड़ने में मदद करता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह मॉडल 111 वर्ग फुट से 150 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह Carrier Split AC, 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिससे आप कूलिंग क्षमता को बढ़ा और घटा सकते हैं। साथ ही 50% तक बिजली की बचत कर सकते हैं। PM 2.5 फिल्टर हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोफोन या उससे छोटे धूल कणों और प्रदूषकों को पकड़कर इनडोर हवा को साफ करता है। ऑटो क्लीन फंक्शन के साथ मिलने वाला यह एसी बंद होने के बाद भी ब्लोअर को 15 से 30 मिनट चलाकर इनडोर यूनिट में जमी गंदगी को ऑटोमेटिक साफ करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Carrier 
    • मॉडल संख्या - CWCVBM-VQ1W243 
    • क्षमता - 1.5 Ton 
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 854.39 वाट
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 1435 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.5D x 94W x 27.5H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 31 किलो 100 ग्राम

    खासियत 

    • कैरियर का यह स्प्लिट एसी R32 रेफ्रिजरेंट गैस के साथ आता है, जो पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। 
    • इस एसी में 4 पंखे की गति है, जो कम, मध्यम, उच्च और ऑटो पर चलाया जा सकता है। 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी झेल सकता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

    5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह एलजी इन्वर्टर एसी बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह कमरे के चारों तरफ समान कूलिंग करता है, जिससे भीषण गर्मी में भी कूलिंग का जबरदस्त अनुभव मिलता है। इस LG AC के कंडेंसर कॉइल को कॉपर से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह जंग से सुरक्षित और रख-रखाव में आसान है। डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह एयर कंडीशनर तेज और लगातार कूलिंग का अनुभव प्रदान करता है। 1.5 टन की क्षमता वाले इस मॉडल में 15 मीटर का लंबा एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा कमरे में दूर तक जा सकती है। इस इन्वर्टर एसी में हाई ग्रूव्ड है, जिनके अंदरूनी हिस्से में विशेष प्रकार के खांचे या धारियां बनी होती हैं। 6-इन-1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस मॉडल को आप अपनी कूलिंग  आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल संख्या - US-Q19YNZE3
    • ब्रांड - LG
    • क्षमता - 1.5 टन
    •  कूलिंग पावर - 5 किलोवाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 744.75 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • खास सुविधा - 4-वे स्विंग, ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 99.8W x 34.5H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 1290 वाट 
    • आइटम का वजन - 41 किलोग्राम 

    खासियत 

    • यह एलजी एसी 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बेहतर कूलिंग करता है। 
    • स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम होने वाली किसी भी समस्या के बारे में पहले ही अलर्ट करता है। 
    • विराट मोड कंप्रेसर की स्पीड को बढ़ाकर कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें कूलिंग की समस्या बताई है। 
    03
  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    पेंटा सेसंर तकनीक वाले इस हिताची एसी में स्मार्ट कंट्रोल के लिए 5 अलग-अलग सेंसर होते हैं। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाला यह इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को स्मार्ट तरीके से एडजस्ट करता है, जिससे लंबे समय तक कूलिंग होती है। 4 वे स्विंग वाला यह AC 1.5 Ton उच्च तापमान में 52 डिग्री सेल्सियस के साथ बेहतर ठंडक करता है। यह एयर कंडीशनर ओडीयू के लिए एंटी-कोरोज़िव कोटिंग के साथ आता है। एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी वाला यह इन्वर्टर एसी भीषण गर्मी में भी कमरे के तापमान और उसमें मौजूद लोगों की संख्या के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करता है। इसका फ़िल्टर क्लीन इंडिकेटर आमतौर पर 250 से 500 घंटे के ऑपरेशन के बाद चालू होता है

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल संख्या - RAS.D318PCCIBS
    • ब्रांड - Hitachi
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • शोर स्तर - 34 डेसिबल 
    • एयर फ्लो क्षमता - 530 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1013.01 किलोवाट घंटे
    • आइटम का वजन - 25 किलो 400 ग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • इसका कॉपर कंडेंसर कॉइल लंबे समय तक तेजी से कूलिंग और जंग से सुरक्षित है। 
    • लंबी एयर थ्रो वाले इस हिताची स्प्लिस एसी की हवा कमरे में दूर तक जा सकती है। 
    • R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    04
  • Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    1.5 टन की क्षमता में आने वाला यह डाइकिन एसी 100 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही 551 CFM का एयर सर्कुलेशन प्रदान करता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस एयर कंडीशनर में इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडस्ट कर सकता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी वाला यह Daikin AC कूलिंग कॉइल पर जमी धूल और गंदगी को पानी के जरिए साफ करता है। फिल्टर क्लीन इंडिकेटर फंक्शन यह बताता है कि हवा की गुणवत्ता को बनाए रखने और बेहतर कूलिंग के लिए एयर फिल्टर को साफ करने की आवश्यकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - MTKL50XV16
    • ब्रांड - Daikin 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर 
    • खास सुविधा - 3डी एयरफ्लो, हेप्टा सेंस, पेटेंटेड डीएनएनएस कोटिंग, पावर चिल, ट्रिपल डिस्प्ले
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 880.1 किलोवाट घंटे 
    • आइटम का वजन - 39 किलोग्राम 

    खासियत 

    • पावर चिल ऑपरेशन कमरे को सामान्य मोड की तुलना में 20% तेजी से ठंडा कर सकता है।
    • ट्रिपल डिस्प्ले वाला यह डाइकिन एसी सेट तापमान, त्रुटि कोड और बिजली की खपत प्रतिशत को प्रदर्शित करता है। 
    • 3डी एयरफ्लो वाला यह मॉडल कमरे के चारों तरफ समान कूलिंग करता है, जिससे भीषण गर्मी में भी बेहतर अनुभव मिलता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    05
  • Midea 1Ton 3S,New Star rated, Wi-Fi AI Inverter Split AC

    मिडिया ब्रांड के इस स्प्लिट एसी में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई की सुविधा मिलती है, जिसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड वाला यह एयर कंडीशनर टर्बो मोड के साथ आता है, जो कमरे को कम समय में ठंडा करने के लिए अच्छा हो सकता है। 1 टन की क्षमता वाला यह Inverter AC 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग करता है। यह स्प्लिट एसी HD और PM 2.5 फिल्टर के साथ आता है, जो हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और अन्य कणों को पकड़कर एयर को साफ व स्वच्छ बनाता है। इस एयर कंडीशनर में ड्राई मोड, एंटी मोल्ड और ऑटो क्लीन जैसी खास सुविधाएं मिलती हैं, जो  केवल भीषण गर्मी में ठंडक और आराम प्रदान करती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Midea 
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पावर - 3400 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 18.8D x 80W x 27.5H सेंटीमीटर 
    • खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 604.99 वाट
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 985 वाट 

    खासियत 

    • डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद उमस को कम करने में मदद करता है। 
    • 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल जंग से सुरक्षा, कम रखरखाव और बेहतर कूलिंग के लिए बढ़िया हो सकता है। 
    • स्लीप मोड रात में आरामदायक नींद के लिए कमरे के तापमान को स्वचालित रूप से नियंत्रित करता है।

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    06
  • Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाला यह लॉयड एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार बिजली की खपत को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह मॉडल 160 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस Air Conditioner में R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जो  पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल हिडन एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह स्प्लिट एसी बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - GLS18I5KWGGW
    • ब्रांड - Lloyd
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22D x 98.2W x 32H सेंटीमीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1185 वाट 
    • एयर फ्लो क्षमता - 520 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 715.07 किलोवाट घंटे

    खासियत 

    • लो गैस डिटेक्शन एसी में कम गैस होने पर संकेत देता है। 
    • गोल्डन फिन इवेपोरेटर वाले इस मॉडल में नैनो-कोटिंग है, जो इवेपोरेटर कॉइल पर लगाई जाती है। 
    • 4 वे स्विंग फंक्शन वाले इस 1.5 टन एसी की हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    07
  • Voltas 183V Vectra CAW 1.5 ton 3 star inverter Split AC

    1.5 टन की क्षमता वाला यह वोल्टास एयर कंडीशनर 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी जबरदस्त ठंडक प्रदान करता है। 4 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस मॉडल को आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। स्लीप मोड वाला स्प्लिट एसी रात में आरामदायक नींद और बिजली की कम खपत के लिए तापमान को ऑटोमेटिक रूप से नियंत्रित करता है। एंटी फ्रीज थर्मोस्टेट वाला यह Voltas इन्वर्टर AC इनडोर यूनिट पर बर्फ जमने से रोकता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ मिलने वाला यह बिजली की कम खपत करता है, जिससे भीषण गर्मी में कूलिंग का जबरदस्त अनुभव प्राप्त होता है। रिमोट कंट्रोल की सुविधा वाला यह एयर कंडीशनर उपयोग में आसान है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Voltas
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • मॉडल - 183V Vectra CAW
    • कूलिंग पावर - 4800 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.2D x 80W x 29.2H सेंटीमीटर 
    • एयर फ्लो क्षमता - 770 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 4800 वाट 
    • खास सुविधा - डस्ट फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल

    खासियत 

    • कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग, जंग से सुरक्षा और रखरखाव की आवश्यकता कम करता है। 
    • इसका डस्ट फिल्टर हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और गंदगी को साफ करने में मदद करता है। 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    08
  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star,Inverter Split AC

    इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह ब्लू स्टार एसी हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और तापमान को स्थिर बनाए रखता है। हिडन डिस्प्ले वाला यह सेट तापमान, त्रुटि कोड और बिजली की खपत को प्रतिशत में दिखाता है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह 1.5 टन एसी 4 वे स्विंग फंक्शन के साथ आता है। साथ ही यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक प्रदान करता है। इस Blue Star AC का टर्बो कूल कमरे को सामान्य मोड की तुलना में तेजी से ठंडा करता है। इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जिस वजह से यह ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाता है और पर्यावरण के अनुकूल है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - IE518PNU
    • ब्रांड - Blue Star 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 17401 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 782.29 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    •  वाट क्षमता - 5100 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.3D x 91.2W x 31.5H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • इको मोड बिजली की खपत को कम करने में मदद करता है। 
    • सेल्फ डायग्नोसिस टेक्नोलॉजी वाला यह ब्लू स्टार एसी के अंदरूनी हिस्सों में होने वाली समस्याओं का पता लगाने में मदद करता है। 
    • इसका ड्राई मोड मानसून या उमस भरे दिनों में कमरे की हवा से नमी को कम कर उसे ताजा बनाता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    09
  • Godrej 2 Ton 3 Star, 5 Years Comprehensive Warranty, 5-In-1 Convertible Cooling, Inverter Split AC

    आई सेंस टेक्नोलॉजी वाला यह गोदरेज एसी रिमोट में लगे सेंसर के जरिए आपके आस-पास तापमान को देखकर बेहतर कूलिंग करता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाला यह Inverter AC हीट लोड के अनुसार पावर को एडजस्ट करता है। साथ ही 40% से 110% तक की कूलिंग क्षमता पर काम करता है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं और बिजली की बचत कर सकते हैं। 2 टन की क्षमता वाला यह एयर कंडीशनर 150 से 170 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। AI तकनीक वाला यह कमरे के तापमान, ह्यूमिडिटी और उपयोगकर्ता की आदतों को समझकर कूलिंग को ऑटोमेटिक रूप से एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - AC 2T EI 24I3T WZR
    • ब्रांड - Godrej  
    • क्षमता - 2 टन 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1980 वाट 
    • कूलिंग पावर - 6.1 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 100W x 29.5H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 11 किलोग्राम 

    खासियत 

    • सेल्फ क्लीन तकनीक वाला यह गोदरेज एसी इंडोर यूनिट के अंदर जमी धूल, बैक्टीरिया और नमी को ऑटोमेटिक साफ करता है। 
    • इसके कंडेंसर कॉइल को 100% तांबे से बनाया गया है, जो बेहतर कूलिंग और जंग से सुरक्षा करता है।
    • कम शोर पर काम करने वाला यह मॉडल चलते समय शांत वातावरण का अनुभव देता है।  

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    10

भारत में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ एयर कंडीशनर की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से भारत में सबसे बढ़िया माने जाने वाले AC Brands की सूची दी गई है, जो अलग-अलग क्षमता, एनर्जी रेटिंग, बजट में आते हैं। इनका चयन आप अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।

ब्रांड्स 

क्षमता 

कूलिंग पावर 

खास सुविधा 

Haier

1.5 टन 

5.25 किलोवाट

एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर

Carrier

1.5 टन

4.8 किलोवाट

ऑटो क्लीन फंक्शन 

LG

1.5 टन 

5 किलोवाट

डुअल इन्वर्टर 

Hitachi

1.5 टन

17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

फास्ट कूलिंग

Daikin

1.5 टन

5 किलोवाट

पावर चिल ऑपरेशन 

Midea

1 टन

3400 किलोवाट

डिह्यूमिडिफायर

Lloyd

1.5 टन

4.8 किलोवाट

लो गैस डिटेक्शन

Voltas

1.5 टन 

4800 किलोवाट

कॉपर कॉइल 

Blue Star

1.5 टन

17401 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

सेल्फ डायग्नोसिस

Godrej 

2 टन 

6.1 किलोवाट

5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में एयर कंडीशनर के लिए कौन सा ब्रांड सबसे अच्छा है?
    +
    भारत में Haier, Daikin, Voltas, LG, Carrier, Blue Star जैसे ब्रांड अपनी गुणवत्ता और सेवा के लिए लोकप्रिय हैं।
  • क्या इन्वर्टर एसी बिजली बचाता है?
    +
    हां, इन्वर्टर कंप्रेसर वाले एयर कंडीशनर कंप्रेसर की गति को नियंत्रित करके बिजली की खपत को कम करते हैं।
  • एक अच्छा एयर कंडीशनर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    एक बढ़िया एयर कंडीशनर लेते समय ब्रांड, क्षमता, खास सुविधा, एनर्जी रेटिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर जैसी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।