आज के समय में बढ़ते प्रदूषण, धूल और एलर्जी की समस्याओं के कारण केवल ठंडी हवा ही नहीं, बल्कि साफ और शुद्ध हवा भी उतनी ही जरूरी हो गई है। ऐसे में हेपा और PM 2.5 फिल्टर वाले एयर कंडीशनर बेहतरीन समाधान बनकर सामने आए हैं, जो हवा में मौजूद बेहद छोटे कणों, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को हटाकर कमरे के अंदर का वातावरण ज्यादा साफ और सुरक्षित बनाते हैं। आप अपने लिए इस लेख में मौजूद हेपा और PM 2.5 फ़िल्टर वाले Split AC को घर ला सकते हैं, जो खासकर प्रदूषित शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बढ़िया विकल्प हैं। ये शानदार ठंडक के साथ कमरे में हवा की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाते हैं।
तो चलिए हेपा और PM 2.5 फिल्टर वाले एसी के विकल्पों पर नजर डालते हैं -
Hisense 2026 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter Wi-fi AC
यह हाइसेन्स 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी एक ऐसा एयर कंडीशनर है, जो ठंडक के साथ-साथ साफ और हेल्दी हवा देता है। इसमें क्विक चिल फीचर दिया गया है, जो बहुत कम समय में कमरे को ठंडा कर देता है और आपको तुरंत गर्मी से राहत मिल सकती है। इस Hisense AC का कन्वर्टिबल 5 इन 1 मोड आपको अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता कम या ज्यादा करने की सुविधा देता है, जिससे बिजली की बचत होती है। वहीं 4 वे स्विंग फीचर हवा को चारों दिशाओं में फैलाता है, जिससे कमरे का हर कोना बराबर ठंडा हो सकता है। साथ ही इस वाई-फाई स्मार्ट एयर कंडीशनर में मौजूद फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर अपने आप अंदर जमी गंदगी और धूल को साफ कर सकता है, जिससे हमेशा साफ हवा मिलती है और मेंटेनेंस की जरूरत कम पड़ती है। इसमें 4 इन 1 फिल्टर सिस्टम दिया गया है, जो धूल, एलर्जी पैदा करने वाले कण और छोटे-छोटे प्रदूषक तत्वों को रोकने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 1.5 टन
- ब्रांड - Hisense
- मॉडल - AS-18TW4RXSKO02
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- कूलिंग कैपेसिटी - 5100 W
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 897.18 kWh
खूबियां
- इसका एंटी फफूंदी रनिंग फीचर एसी के अंदर नमी और गंदगी को जमा नहीं होने देता है, जिससे हवा साफ रहती है और बदबू नहीं आती है।
- इसमें 4 अलग-अलग स्लीप मोड दिए गए हैं, जो अलग-अलग लोगों के हिसाब से तापमान को सेट करता है, जिससे रात में आरामदायक नींद मिल सकती है।
- इसका एंटी जंग कोटिंग सिस्टम मशीन को नमी और गर्मी से बचाता है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहती है।
कमी
- ग्राहकों ने इंस्टालेशन सेवा को खराब बताया है।
01
Carrier 1.5 Ton 3 Star, Flexicool Inverter Split AC
यह कैरियर 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर तकनीक के साथ आता है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार खुद ही कूलिंग को कम या ज्यादा कर सकता है, जिससे बिजली की बचत होती है। इसका 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड आपको अलग-अलग कूलिंग लेवल चुनने की सुविधा देता है, जिससे आप जरूरत के हिसाब से एसी को इस्तेमाल कर सकते हैं। 1.5 टन क्षमता होने के कारण यह Carrier AC मध्यम आकार के कमरे में अच्छे से काम कर सकता है और 52 डिग्री तक की गर्मी में भी बढ़िया कूलिंग दे सकता है। इसमें ड्यूल फिल्टर सिस्टम मिलता है, जिसमें HD फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर शामिल हैं, जो कमरे की हवा में मौजूद धूल, छोटे कण और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को हटाने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 1.5 टन
- ब्रांड - Carrier
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
- शोर स्तर - 37 डेसिबल
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- फ़िल्टर प्रकार - प्री-फ़िल्टर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 854.39 वाट
खूबियां
- इसका इंस्टा कूल फीचर बहुत तेजी से कमरे को ठंडा कर सकता है, जिससे तुरंत गर्मी से राहत मिलती है।
- इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ एंटी जंग ब्लू कोटिंग दी गई है, जिससे एसी मजबूत बनता है, जल्दी ठंडा करता है और लंबे समय तक खराब होने से बचा रह सकता है।
- इसकी स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले में आप बिजली खपत और तापमान को आसानी से देख सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया यह कूलिंग के मामले में अच्छा नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Midea 1.5Ton 5S, Inverter Split AC
इस मीडिया इन्वर्टर स्प्लिट एसी में 3X एयर केयर सिस्टम मौजूद है, जिसमें ड्राई मोड, एंटी फफूंदी फीचर और ऑटो क्लीन तकनीक कमरे की हवा को साफ रखने में मदद करते हैं और नमी, बदबू तथा गंदगी को जमा नहीं होने देते हैं। साथ ही इस Midea एयर कंडीशनर में मौजूद ड्यूल फिल्टर सिस्टम, जिसमें HD फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर शामिल हैं, जो कमरे की हवा से धूल, छोटे कण और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को कम करने में मदद करते हैं। वहीं इस 1.5Ton AC का इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड अपने आप कम-ज्यादा करता है, जिससे ठंडक के साथ-साथ कम बिजली बिल मिल सकता है। इसमें टर्बो मोड दिया गया है, जो चलने पर बहुत तेजी से कमरे को ठंडा कर, गर्मी से तुरंत राहत दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 1.5 टन
- ब्रांड - Midea
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट
- शोर स्तर - 38 डेसिबल
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- फ़िल्टर प्रकार - प्री-फ़िल्टर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 663.31 वाट
खूबियां
- यह एसी स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है, जो 135 से 280 वोल्ट तक बिना किसी अतिरिक्त उपकरण के सही तरीके से काम कर सकता ता है।
- रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर की सुरक्षा सुविधा होने से यह किसी भी गैस लीकेज की स्थिति में तुरंत जानकारी देता है।
- स्मार्ट वाई-फाई और वॉइस कंट्रोल फीचर की मदद से आप मोबाइल या आवाज से इस एसी को कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने खराब सर्विस बताई है।
03
Cruise 1.5 Ton 3 Star, Inverter Split AC with 7-Stage Air Filtration
इस क्रूज एसी की 1.5 टन क्षमता मध्यम साइज के कमरे के लिए सही रह सकती है। साथ ही यह 48 डिग्री तक की गर्मी में भी आरामदायक ठंडक दे सकता है। इसका 4 इन 1 कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर आपको अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग स्तर सेट करने की सुविधा देता है, जिससे आप कम या ज्यादा पावर पर एयर कंडीशनर को चला सकते हैं। इस Cruise AC की सबसे बड़ी खासियत इसका 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम है, जिसमें एंटी डस्ट, PM2.5, एक्टिव कार्बन, कैटेचिन, विटामिन सी और सिल्वर आयन जैसे फिल्टर शामिल हैं, जो कमरे की हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया, वायरस और छोटे-छोटे प्रदूषक कणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसी वजह से यह 1.5 टन स्प्लिट एसी घर की हवा को ज्यादा साफ, ताजी और सुरक्षित बनाता है। इसका मोटा PM 2.5 फिल्टर हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को हटाकर बेहतर सांस लेने का माहौल दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 1.5 टन
- ब्रांड - Cruise
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
- शोर स्तर - 44 डेसिबल
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 842.84 वाट
खूबियां
- इसमें मौजूद टर्बो इन्वर्टर कंप्रेसर और वैरियोकूल तकनीक बहुत तेजी से कमरे को ठंडा कर सकती है।
- यह एसी आर32 गैस का उपयोग करता है, जो पर्यावरण के लिए बेहतर होती है और कम नुकसान करती है
- इसमें मौजूद ऑटो ब्लो और ऑटो क्लीन तकनीक एसी के बंद होने के बाद अंदर की नमी को सुखाकर फफूंदी और बैक्टीरिया बनने से रोकती है, जिससे हमेशा साफ हवा मिल सकती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया यह चलने पर अधिक शोर करता है।
04
Daikin 1.5 Ton 3 Star, Inverter Split AC, PM2.5 Filter
इस डाइकिन 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी में 3डी एयरफ्लो फीचर दिया गया है, जो हवा को चारों तरफ समान रूप से फैलाता है, जिससे कमरे का हर कोना ठंडा हो सकता है। वहीं इसका पावर चिल मोड बहुत तेजी से कूलिंग करता है और तुरंत गर्मी से राहत दे सकता है। इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ खास कोटिंग दी गई है, जिससे यह Daikin एसी जंग और धूल से बचा रह सकता है और लंबे समय तक अच्छे से काम कर सकता है। यह एयर कंडीशनर कम शोर के साथ काम करता है, जिससे आपको शांत वातावरण मिलता है। वहीं इस Inverter Split AC का PM 2.5 फिल्टर और विटामिन सी फिल्टर कमरे की हवा में मौजूद धूल, छोटे कण, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा हेप्टा सेंस तकनीक कमरे के वातावरण को समझकर बेहतर कूलिंग और आराम देती है, जबकि ड्यू क्लीन तकनीक एसी के अंदर जमी गंदगी और नमी को साफ करती है, जिससे हमेशा स्वच्छ हवा मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 1.5 टन
- ब्रांड - Daikin
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
- शोर स्तर - 32 डेसिबल
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- फ़िल्टर टाइप - PM2.5वार्षिक ऊर्जा खपत - 880.1 किलोवाट घंटे
खूबियां
- इसकी ट्रिपल डिस्प्ले में आप बिजली की खपत, कमरे का तापमान और किसी भी त्रुटि की जानकारी देख सकते हैं।
- इसका फिल्टर क्लीन इंडिकेटर आपको समय-समय पर फिल्टर साफ करने की जानकारी देता है।
- इसमें इस्तेमाल की गई R32 गैस पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और कम नुकसान करती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया इंस्टॉलेशन बेहद खराब है।
ऐसे ही जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखना न भूलें।
05
हेपा और PM 2.5 फिल्टर वाले एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर मौजूद हेपा और PM 2.5 फिल्टर वाले एसी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी एफिशिएंसी, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और अपने घर के लिए अच्छा सा एयर कंडीशनर चुन सकते हैं।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।