Wi-Fi वाले Smart Air Conditioner : अब मोबाइल से कहीं भी, कभी भी कंट्रोल करें घर की ठंडक

Wi-Fi के साथ आने वाले इन स्मार्ट AC के साथ में लें कूलिंग का मजा। इनमें आप मोबाइल या ऐप की मदद से कहीं से भी तापमान सेट कर सकते हैं, जिससे घर आरामदायक बना रह सकता है। ये न सिर्फ बेहतर कूलिंग देते हैं बल्कि बिजली बिल भी कंट्रोल में रखते हैं।
घर के लिए Wi-Fi वाले स्मार्ट एयर कंडीशनर
घर के लिए Wi-Fi वाले स्मार्ट एयर कंडीशनर

बढ़ती गर्मी में साधारण एसी कई बार हमारी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता है। कभी-कभी लगता है कि घर पहुंचने से पहले ही कमरा ठंडा हो जाये तो कितना बढ़िया रहेगा। ऐसे में आप WI-FI कनेक्टिविटी वाले Smart Air Conditioner को घर ला सकते हैं, जो आपकी सुविधा और कंट्रोल दोनों को आसान बना देते हैं। आप इनको अपने मोबाइल या ऐप के जरिए कहीं से भी ऑन/ऑफ कर सकते हैं, तापमान सेट कर सकते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार मोड बदल सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि बिजली की खपत भी संतुलित रहती है। इस लेख में आप Haier, Lloyd, Panasonic, IFB और Carrier जैसे ब्रांडेड स्मार्ट स्प्लिट एसी के मॉडल्स को देख सकते हैं, जो आराम, टेक्नोलॉजी और एफिशिएंसी के साथ गर्मी को भगाकर बढ़िया अनुभव दे सकते हैं। 

आइए वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाले स्मार्ट एयर कंडीशनर के विकल्पों पर नजर डालें -

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier Gravity Series 1.6 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC

    हायर का यह स्मार्ट एयर कंडीशनर AI क्लाइमेट कंट्रोल फीचर के साथ आता है, जो आपके इस्तेमाल को समझकर अपने आप तापमान और कूलिंग को सेट करता है, जिससे आपको घर पर आरामदायक माहौल मिल सकता है। इस Haier एसी में हेक्सा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मौजूद है, जो बिजली की खपत को कम करके लगभग 60% तक बिजली बचाने में मदद करती है। साथ ही 7-इन-1 कूलिंग मोड की मदद से आप जरूरत के हिसाब से इस Smart Split AC की पावर को 40% से 110% तक कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं इसका सुपरसोनिक कूलिंग फीचर सिर्फ 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर देता है और यह 60°C तापमान में भी अच्छे से काम करता है, जो भारतीय गर्मी में घर के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.6 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 5.46 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 42 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1395 किलोवाट

    खूबियां 

    • इसका 20 मीटर एयर फ्लो पूरे कमरे में तेजी से ठंडक फैला सकता है।
    • इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग होने से कम बिजली खर्च हो सकती है।
    • इसमें AI ECO मोड और पावर ट्रैकिंग फीचर होने से आप अपने मोबाइल से बिजली की खपत को मॉनिटर कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने चलते समय थोड़ा शोर करने की शिकायत की है। 
    01
  • Lloyd Stylus 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Split AC

    इस लायड एयर कंडीशनर में Wi-Fi कंट्रोल और हैवेल्स Sync ऐप का सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप अपने मोबाइल से कहीं से भी एसी ऑन/ऑफ कर सकते हैं और तापमान को सेट कर सकते हैं। इस Lloyd स्प्लिट एसी में इन्वर्टर कंप्रेसर होने से यह कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड अपने आप एडजस्ट कर लेता है, जिससे बिजली की बचत हो सकती है और कूलिंग भी लगातार बनी रह सकती है। यह वाई-फाई Inverter Split AC एंटी-वायरल फिल्टर पर PM 2.5 फिल्टर के साथ आता है, जो कमरे की हवा से धूल, बैक्टीरिया और छोटे पार्टिकल्स को हटाकर साफ हवा कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 5.05 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 36 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 752.39 किलोवाट/ घंटा 

    खूबियां 

    • इसका डीह्यूमिडिफायर फीचर हवा की नमी को कम कर सकता है, जिससे मानसून में भी आराम मिलता है।
    • इसमें 4-वे स्विंग और 7 मीटर एयर थ्रो होने से ठंडी हवा पूरे कमरे में बराबर फैल सकती है। 
    • इसमें मौजूद लो नॉइज ऑपरेशन बहुत कम आवाज करता है, जिससे आपको आरामदायक नींद मिल सकती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया यह एसी अच्छे से ठंडक नहीं करता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Panasonic 1.0 Ton 4 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    पैनासोनिक का यह 1 टन एसी वाई-कनेक्टिविटी के साथ आने वाला स्मार्ट एयर कंडीशनर का अच्छा उदाहरण है, जो छोटे कमरे में बढ़िया कूलिंग दे सकता है। इसमें 8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड की मदद से आप कूलिंग कैपेसिटी को 40% से लेकर ज्यादा पावर तक एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से कूलिंग और बिजली दोनों कंट्रोल में रहते हैं। वहीं वाई-फाई कंट्रोल और MirAIe ऐप का सपोर्ट होने से आप इस Panasonic AC को मोबाइल से कहीं से भी ऑन/ऑफ कर सकते हैं, तापमान सेट कर सकते हैं और कूलिंग मोड भी बदल सकते हैं। इस एयर कंडीशनर में कॉपर कंडेंसर दिया गया है, जो बेहतर कूलिंग देता है और कम मेंटेनेंस मांगता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic 
    • क्षमता - 1.0 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 11772 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 514 किलोवाट/ घंटा 

    खूबियां 

    • इस एसी में इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के हिसाब से अपनी स्पीड को अपने आप एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिजली की बचत होती है।
    • इसका ऑटो क्लीन फीचर एसी के अंदर की सफाई खुद कर सकता है, जिससे बदबू और गंदगी नहीं जमती है।
    • शील्ड ब्लू और कोटिंग एसी को जंग और लीकेज से बचाती है, जिससे यह लंबे समय तक बढ़िया काम कर सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया बॉक्स में एक पुर्जा गायब था।


    03
  • IFB 1.5 Ton 5Star, AI Powered Inverter Split Air Conditioner

    इस आईएफबी स्मार्ट स्प्लिट एसी में 8-इन-1 फ्लेक्सी मोड दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग पावर को बढ़ा या घटा सकते हैं। यह IFB एसी 115% तक क्षमता बढ़ाकर ज्यादा ठंडक भी दे सकता है। साथ ही हाइब्रिड मोड 30% तक तेज कूलिंग दे सकता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। 1.5 टन क्षमता वाला यह एसी Wi-Fi स्मार्ट कंट्रोल के साथ आता है, इसलिए इसको आप मोबाइल से कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं इस Split Air Conditioner का जियो सेंसिंग फीचर आपकी लोकेशन को पहचानकर आपके घर आने से पहले ही कमरा ठंडा कर सकता है। साथ ही स्लीप प्रोफाइल रात में अपने आप तापमान को सेट करता है, जिससे आरामदायक नींद मिल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - IFB 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 4.7 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 39 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 644.41 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खुबिया 

    • यह स्प्लिट एसी 55-60°C तापमान में भी अच्छे से काम कर सकता है। 
    • इसमें सेल्फ क्लीन तकनीक और डस्ट फिल्टर मौजूद है, जो धूल और कीटाणुओं को हटाकर साफ हवा दे सकते हैं।
    • कॉपर ट्यूब और गोल्ड फिन कोटिंग इस एसी को जंग और खराबी से बचाकर लंबे समय तक चलने लायक बनाती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने एसी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं बताया है।
    04
  • Carrier 1.5 Ton 5 Star, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    यह 1.5 टन कैपेसिटी वाला कैरियर स्मार्ट एयर कंडीशनर मीडियम साइज कमरे के लिए सही होता है और 52°C तापमान में भी बढ़िया कूलिंग दे सकता है। साथ ही इंस्टा कूल फीचर कम समय में तेजी से ठंडक देता है और 600 CFM एयर फ्लो पूरे कमरे में हवा को फैला सकता है। ISEER 5.6 वैल्यू के साथ इस Carrier एसी की 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली की खपत को कम करती है। इसमें स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले भी है, जिससे आप बिजली की खपत को आसानी से देख और कंट्रोल कर सकते हैं। कमरे की साफ हवा के लिए इस 1.5 Ton AC में ड्यूल फिल्ट्रेशन फिल्टर जैसे HD फ़िल्टर और PM2.5 फिल्टर दिए गए हैं, जो धूल, प्रदूषण और बैक्टीरिया को हटाकर साफ हवा देते हैं। साथ ही इस 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी का ऑटो क्लीन फीचर अंदर की गंदगी को साफ कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 38 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 663.31 वाट 

    खूबियां 

    • इसमें मौजूद रिफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर गैस लीक होने पर तुरंत अलर्ट देता है।
    • इसमें फ्लेक्सिकूल इन्वर्टर तकनीक कमरे की गर्मी के हिसाब से अपनी स्पीड एडजस्ट करती है।
    • इसमें स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन होने से यह एसी वोल्टेज के ऊपर-नीचे होने पर भी सुरक्षित काम कर सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन को बढ़िया नहीं बताया है। 


    इस तरह की जानकारी आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिलेगी।

    05

वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट एयर कंडीशनर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट एयर कंडीशनर मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी एफिशिएंसी, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और अपने घर के लिए अच्छा सा Split AC चुन सकते हैं।

फीचर

Haier 1.6 Ton 5 Star Smart AC

Lloyd Stylus 1.5 Ton Smart AC

Panasonic 1 Ton Smart AC

IFB 1.5 Ton Smart AC

Carrier 1.5 Ton Flexicool Smart AC

कैपेसिटी

1.6 टन

1.5 टन

1 टन

1.5 टन

1.5 टन

एनर्जी रेटिंग

5 स्टार

5 स्टार

4 स्टार

5 स्टार

5 स्टार

स्मार्ट फीचर

AI क्लाइमेट, WiFi

WiFi + App

WiFi + MirAIe

WiFi +जियो-सेंसिंग 

WiFi + जियो-फेंसिंग

कूलिंग टेक्नोलॉजी

हेक्सा इन्वर्टर 

इन्वर्टर 

इन्वर्टर 

AI इन्वर्टर 

फ्लेक्सिकूल इन्वर्टर 

कन्वर्टिबल मोड

7-इन-1

6-इन-1

8-इन -1

8-इन-1

6-इन-1

एयर फ्लो

20m लंबा 

7m

4-way

लंबा एयर थ्रो 

600 CFM


इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वाई-फाई के साथ आने वाले Smart AC क्या है?
    +
    Wi-Fi स्मार्ट एसी एक ऐसा एयर कंडीशनर होता है जो इंटरनेट से कनेक्ट होकर मोबाइल या वॉइस से कंट्रोल किया जा सकता है। आप इसे कहीं से भी ऑन/ऑफ कर सकते हैं और तापमान सेट कर सकते हैं।
  • क्या वाई-फाई स्प्लिट एसी सच में काम का होता है?
    +
    हां, यह बहुत काम का होता है क्योंकि Wi-Fi AC में रिमोट कंट्रोल की जरूरत नहीं होती है। इनको आप घर आने से पहले ही चालू कर सकते हैं और कमरे को पहले से ठंडा कर सकते हैं।
  • क्या वाई-फाई एसी को मोबाइल और वॉइस से चला सकते हैं?
    +
    हां, आप इसे मोबाइल ऐप और वॉइस असिस्टेंट जैसे गूगल असिस्टेंट या एलेक्सा से चला सकते हैं। इनमें आप बोलकर भी तापमान बदल सकते हैं। यह पूरी तरह हैंड्स-फ्री अनुभव देता है।