दमदार कूलिंग वाले 1.5 Ton AC के साथ चैन से कटेंगी गर्मियां, देखें ₹40,000 के अंदर 5 बेहतरीन मॉडल्स

दिन पर दिन बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए ₹40,000 के अंदर 1.5 टन की क्षमता वाला AC लेना चाहते हैं, तो यहां देखें 5 बढ़िया माने जाने वाले विकल्पों की सूची। ये अपने शानदार प्रदर्शन, पावरफुल कूलिंग, इन्वर्टर तकनीक, बिजली की बचत, ऑटो क्लीन फंक्शन और कई आधुनिक तकनीकों की वजह से बढ़िया माने जा सकते हैं।
40,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 सर्वश्रेष्ठ 1.5 टन एसी
40,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 सर्वश्रेष्ठ 1.5 टन एसी

जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे हर घर में एसी की डिमांड बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप एक अच्छे ब्रांड का एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं और बजट सिर्फ ₹40,000 का है, तो यहां हम आपके लिए 1.5 Ton AC के 5 बढ़िया माने जाने वाले मॉडल्स की सूची लेकर आए हैं, जिनमें Haier, Daikin, Carrier, Blue Star और LG ब्रांड्स शामिल है। इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और बिजली की बचत और तापमान को स्थिर बनाए रखने में मदद करते हैं। 40 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले इन एयर कंडीशनर में विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिन्हें आप अपनी कूलिंग क्षमता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं और 50% तक बिजली की बचत कर सकते हैं। 

यहां आपको ₹40,000 के अंदर मिलने वाले 5 सबसे बढ़िया 1.5 टन एसी के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 3 Star Hot & Cold Triple Inverter Split AC

    1.5 टन की क्षमता वाला यह हायर एसी मध्यम आकार वाले कमरों 111 वर्ग फुट से 150 वर्ग फुट तक के लिए उपयुक्त हो सकता है। ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह मॉडल हीट लोड के अनुसार पावर को एडजस्ट कर सकता है। इस हॉट और कोल्ड Haier स्प्लिट एसी में 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी वाला यह Inverter AC इवेपोरेटर कॉइल्स पर लगी जमी गंदगी, बैक्टीरिया और धूल को साफ करता है। 2 वे एयर स्विंग फंक्शन वाला यह एयर कंडीशनर 10 सेकंड में कमरे को ठंडा कर सकता है। कॉपर कंडेंसर कॉइल वाला यह स्प्लिट एसी कम रख-रखाव और बेहतर कूलिंग के लिए बढ़िया होता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - HSU19CH-TQG3BN-INV
    • ब्रांड - Haier 
    • एयर फ्लो क्षमता - 900 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1029 किलोवाट घंटे 
    • कूलिंग पावर - 19000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • खास सुविधा - एंटी बैक्टीरियल फिल्टर, तेज़ कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, साइलेंट मोड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 91W x 31H सेंटीमीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1730 वाट 

    खासियत 

    • एंटी बैक्टीरियल फिल्टर वाला यह एयर कंडीशनर कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले साफ व स्वच्छ बनाता है। 
    • 34db के शोर पर संचालित होने वाला यह मॉडल घर में बेहद शांत वातावरण का अनुभव देता है। 
    • 1.5 टन की क्षमता वाले इस एसी में 20 मीटर तक का एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा कमरे में दूर तक जाती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें क्वालिटी की कमी बताई है। 
    01
  • Daikin 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Hot & Cold Inverter Split AC

    3डी एयरफ्लो वाले इस डाइकिन स्प्लिट एसी की हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है, जिससे कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह मॉडल पावर चिल ऑपरेशन के साथ आता है, जो कमरे को कम समय मे तेजी से ठंडा करता है। Daikin के इस स्प्लिट एसी में PM 1.0 फिल्टर है, जो हवा में मौजूद छोटे बैक्टीरिया, धूल और अन्य कणों को साफ करता है। हेप्टा सेंस तकनीक वाला यह एयर कंडीशनर इनडोर और आउटडोर यूनिट में लगे 7 विभिन्न स्मार्ट सेंसरों का उपयोग करती है। यह हॉट और कोल्ड एसी सभी मौसमों में उपयोग किया जा सकता है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और तापमान को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - RHT50XV16
    • ब्रांड - Daikin 
    • खास फीचर्स - 3डी एयरफ्लो, ड्यू क्लीन, हीटिंग और कूलिंग फंक्शन -10°C से 54°C तक संचालन, हेप्टा सेंस, ट्रिपल डिस्प्ले
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1600 वाट 
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 880.1 किलोवाट घंटे 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 38 किलोग्राम 

    खासियत 

    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह इन्वर्टर एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी झेल सकता है। 
    • ट्रिपल डिस्प्ले वाला यह एयर कंडीशनर सेट तापमान, बिजली की खपत और त्रुटि कोड को प्रदर्शित करता है। 
    • इकोनो मोड बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Carrier 1.5 Ton 3 Star,New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter AC

    कैरियर ब्रांड का यह स्प्लिट एसी डिह्यूमिडिफायर फंक्शन के साथ आता है, जो हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है। फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह मॉडल हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस इन्वर्टर एसी में कूलिंग क्षमता को आप अपने अनुसार बढ़ा और घटा सकते हैं। साथ ही 50% तक बिजली की बचत कर सकते हैं। 2 वे एयर स्विंग वाला यह 1.5 टन स्प्लिट एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के अधिक तापमान में भी जबरदस्त ठंडक करता है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलती है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस Split AC में WI-FI की सुविधा है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह एयर कंडीशनर स्लीप मोड फंक्शन के साथ आता है, जो रात में आरामदायक नींद और बिजली की कम खपत के लिए तापमान को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - CAI18EE3R36W0
    • ब्रांड - Carrier 
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.5D x 94W x 27.5H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 854.39 वाट 
    • खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, 
    • वाईफाई सक्षम
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1435 वाट 
    • आइटम का वजन - 31 किलो 100 ग्राम 

    खासियत 

    • इसके कंडेंसर कॉइल को कॉपर से तैयार किया गया है, जो बेहतर कूलिंग, जंग से सुरक्षित और कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकता है। 
    • ऑटो क्लीन फंक्शन वाला यह स्प्लिट एसी बंद होने के बाद उसके अंदर जमी गंदगी को ऑटोमेटिक साफ करता है। 
    • इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस है, जो पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने परफॉर्मेंस की कमी बताई है। 
    03
  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star,Inverter Split AC

    5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह ब्लू स्टार एसी बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस इन्वर्टर एसी में 1.5 टन की क्षमता मिलती है। 4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह एयर कंडीशनर कमरे के चारों तरफ समान कूलिंग करता है और 52 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक प्रदान करता है। टर्बो कूलिंग मोड वाला यह Blue Star स्प्लिट एसी कमरे को समय में तेजी से ठंडा करने के लिए बढ़िया माना जा सकता है। इसके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह बेहद टिकाऊ, मजबूत, जंग से सुरक्षित और बेहतर कूलिंग करता है। इस इन्वर्टर एसी में डिजीक्यू हेप्टा सेंसर की सुविधा है, जो 7 अलग-अलग सेंसरों का उपयोग करती है। इको मोड वाला यह मॉडल बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - IE518PNU
    • ब्रांड - Blue Star 
    • कूलिंग पावर - 17401 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 5100 वाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 782.29 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.3D x 91.2W x 31.5H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह कैरियर एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 
    • सेल्फ डायग्नोसिस टेक्नोलॉजी मॉडल में होने वाली समस्या के बारे में पहले ही अलर्ट करता है। 
    • ड्राई मोड उमस और बारिश के मौसम में कमरे की हवा से नमी को दूर करने में मदद करता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    04
  • LG 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Smart Inverter Split AC

    ऑटो क्लीन फंक्शन वाला यह एलजी एसी इवेपोरेटर कॉइल पर जमी धूल, गंदगी और बैक्टीरिया को ऑटोमेटिक साफ करता है। इस मॉडल में इन्वर्टर कंप्रेसर लगा हुआ है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और तापमान को स्थिर बनाए रखने में मदद कर सकता है। 1.5 टन की क्षमता में आने वाला यह 111 से 150 वर्ग फुट तक के छोटे आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। LG का यह AC 1.5 Ton डीह्यूमिडिफायर फंक्शन के साथ आता है, जो हवा में मौजूद नमी को कम करने के लिए बढ़िया माना जा सकता है। इसमें एंटी वायरस सुरक्षा के HD फिल्टर मिला है, जो कमरे की हवा को साफ करने में मदद करता है। कमरे में तेजी से कूलिंग करने वाला यह 1.5 टन एसी रिमोट कंट्रोल फंक्शन के साथ आता है, जिसे आप आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - AS-Q18JNXE
    • ब्रांड - LG 
    • कूलिंग पावर - 4.4 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 18.9D x 83.7W x 30.8H सेंटीमीटर 
    • खास सुविधा - ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल, स्लीप मोड
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1270 वाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 769.55 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 
    • आइटम का वजन - 30.5 किलोग्राम 

    खासियत 

    • स्लीप मोड वाला यह स्प्लिट एसी रात में आरामदायक नींद के लिए तापमान को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है। 
    • बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक मिलता है। 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह एयर कंडीशनर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी झेल सकता है। 

     कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें कूलिंग प्रदर्शन की कमी बताई है। 
    05

₹40,000 से कम वाले 5 सर्वश्रेष्ठ 1.5 टन एसी की तुलना 

यहां आकपो 40 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले 1.5 टन की क्षमता वाले AC Brands के प्रमुख विकल्प मिलेंगे, जिनका चयन आप अपने कमरे के आकार, जरूरत और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं। 

ब्रांड्स 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

एनर्जी रेटिंग

खास फीचर्स 

Haier

1029 किलोवाट घंटे

3 स्टार 

एंटी बैक्टीरियल फिल्टर

Daikin

880.1  किलोवाट घंटे 

3 स्टार 

ड्यू क्लीन, हीटिंग और कूलिंग फंक्शन

Carrier 

854.39 वाट

3 स्टार 

वाईफाई सक्षम 

Blue Star 

782.29 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

5 स्टार 

सेल्फ डायग्नोसिस

LG 

769.55 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

3 स्टार 

स्लीप मोड 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

नोट: ऊपर सूची में शामिल किए गए 1.5 टन एसी की 40,000 रुपए से कम हैं। ऐसे में भविष्य में इनकी कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है, और यह अमेजन परिवर्तन के अधीन है। हम पाठकों को सही कीमत अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 40,000 रुपये से कम में कौन सा 1.5 टन एसी ब्रांड बढ़िया है?
    +
    अगर आप 40 हजार रुपये से कम में 1.5 टन वाला एसी लेना चाहते हैं, तो Haier, Daikin, Blue Star, Carrier और LG ब्रांड्स को बढ़िया माना जा सकता है।
  • क्या 40,000 रुपये में इन्वर्टर एसी मिल सकता है?
    +
    हां, बिल्कुल कई लोकप्रिय ब्रांड 40,000 रुपये से कम में अच्छे इन्वर्टर 1.5 टन एसी मॉडल्स पेश करते हैं, जो बिजली की कम खपत करते हैं।
  • 40,000 के अंदर 1.5 टन एसी में कौन सी टेक्नोलॉजी सबसे बेहतर है?
    +
    इस बजट में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले एसी सबसे बेहतर माने जाते हैं क्योंकि वे बिजली बचाते हैं और तापमान को लगातार बनाए रखते हैं, जिससे बेहतर कूलिंग मिलती है।