वैसे तो भारत में एसी के कई मशहूर ब्रांड्स है, जो अपने बेहतर प्रदर्शन, पावरफुल कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स की वजह से जाने जाते हैं। लेकिन, Godrej ब्रांड के एयर कंडीशनर हर भारतीय घरों की पहली पसंद बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी एक नया स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं, तो यहां देखें 8 बेहतरीन विकल्पों की सूची। इन मॉडल्स में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी कूलिंग क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। 1 टन, 1.4 टन और 1.5 टन की क्षमता वाले Split AC मिलेंगे, जो 111 से लेकर 150 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। साथ ही ये 52 डिग्री सेल्सियस तक के अधिक तापमान में भी जबरदस्त ठंडक करते हैं। इनमें बिजली की कम खपत के लिए 3 स्टार और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग शामिल है, जो इस भीषण गर्मी में भी लगातार एसी चलाने पर बिजली बिल का बोझ नहीं पड़ने देंगे। इन एयर कंडीशनर के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जिस वजह से ये बेहतर कूलिंग, कम रख-रखाव और जंग से सुरक्षित है।
गोदरेज स्प्लिट एसी के प्रमुख फीचर्स कौन से हैं?
यहां आपको Godrej AC के प्रमुख विकल्प मिलेंगे, जो अपने खास फीचर्स की वजह से भारत में अधिक लोकप्रिय हैं।
- 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड - यह एसी की कूलिंग क्षमता को 40% से 110% तक बदलने की सुविधा देता है, जिससे जरूरत के अनुसार बिजली की बचत हो सकती है।
- आई सेंस टेक्नोलॉजी - रिमोट कंट्रोल में लगे सेंसर के माध्यम से, एसी रिमोट के पास के तापमान का पता लगाकर कूलिंग को एडजस्ट कर सकता है।
- इन्वर्टर तकनीक - वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर लगा हुआ है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और तापमान को स्थित रखता है।
- ब्लू फिन एंटी-कोरोजन कोटिंग - यह कोटिंग कंडेंसर कॉइल को जंग से बचाती है, जिससे एसी की लाइफ बढ़ जाती है।
- एंटी वायरल और एंटी डस्ट फिल्टर - इसमें नैनो-कोटेड फिल्टर शामिल होता है जो 99.99% से अधिक वायरल कणों को खत्म कर, स्वच्छ हवा प्रदान करता है।
- 4 वे स्विंग - 4 वे स्विंग फंक्शन कमरे के चारों तरफ समान हवा पहुंचाता है, जिससे कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है।
- पर्यावरण के अनुकूल रेफ्रिजरेंट - R32 रेफ्रिजरेंट का उपयोग जो ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
यहां आपको भारत में उपलब्ध गोदरेज स्प्लिट एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
