40,000 रुपये से कम कीमत वाले 1.5 टन स्प्लिट एसी भीषण गर्मी में आपके कूलिंग अनुभव को बिना ज्यादा पैसे खर्च किए बदल सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी बजट के अंदर एक बढ़िया एयर कंडीशनर तलाश कर रहे हैं, तो यहां आपको Haier, Daikin, Blue-Star, Hitachi और Carrier ब्रांड्स के विकल्प मिलेंगे। इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। इन 1.5 Ton AC को छोटे से मध्यम आकार के कमरों के लिए बढ़िया माने जा सकते हैं।इन स्प्लिट एसी में विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिन्हें आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार घटा या बड़ा सकते हैं। 40 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले ये मॉडल्स चलते समय बेहद कम शोर करते हैं।
यहां आपको 40,000 रुपये के अंदर मिलने वाले 1.5 टन स्प्लिट एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागऱण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC
4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह हायर एसी कमरे के चारों तरफ समान कूलिंग करता है। इसमें ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडस्ट कर सकता है। 40,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाला यह 1.5 टन एसी मध्यम आकार के कमरों 111 से 160 वर्ग फुट तक के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह Haier Air Conditioner 60 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान में भी कमरे को 10 सेकंड में ठंडा कर सकता है। 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाला यह मॉडल अलग-अलग कूलिंग क्षमताओं पर उपयोग किया जा सकता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस स्प्लिट एसी में WI-FI की सुविधा है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। 1.5 टन वाले इस मॉडल में 20 मीटर का लंबा एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा कमरे में दूर तक जाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HSU18K-PYAIR4BN-INV
- ब्रांड - Haier
- कूलिंग पावर - 5.25 किलोवाट
- एयर फ्लो क्षमता - 900 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1555 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 4 तरह से घूमने वाला झूला, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, वाईफाई सुविधा उपलब्ध।
- आइटम का वजन - 32 किलोग्राम
- शोर स्तर - 42db
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.3D x 91.6W x 31H सेंटीमीटर
खासियत
- 100% कॉपर कॉइल वाला 1.5 टन एसी बेहतर कूलिंग, टिकाऊपन और लंबी उम्र प्रदान करता है।
- इसका एंटी बैक्टीरियल फिल्टर कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले साफ व स्वच्छ बनाता है।
- इसमें डिह्यूमिडिफायर फंक्शन है, जो हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
01
Carrier 1.5 Ton 3 Star,New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool AC
40 हजार रुपये से कम कीमत वाला स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं, तो कैरियर ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिसमें आप ठंडक क्षमता को अपने अनुसार घटा और बढ़ा सकते हैं। 1.5 टन की क्षमता वाला यह Carrier एसी 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जो जंग से सुरक्षित, मजबूत, टिकाई और बेहतर कूलिंग करता है। डिह्यूमिडिफायर फंक्शन वाला यह Inverter AC हवा में मौजूद उमस को कम सकता है। 37db के शोर पर चलने वाले इस एयर कंडीशनर से बेहद शांत वातावरण का अनुभव मिलता है। इसमें ऑटो क्लीन फंक्शन है, जो स्प्लिट एसी के बंद होने के बाद उसके अंदरूनी हिस्सों (कूलिंग कॉइल और ब्लोअर) को नमी और धूल से साफ करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - CAI18EE3R36W0
- ब्रांड - Carrier
- कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.5D x 94W x 27.5H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 854.39 वाट
- शोर स्तर - 37db
- खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम
- आइटम का वजन - 31 किलो 100 ग्राम
खासियत
- इस स्प्लिट एसी में R32 रेफ्रिजरेंट गैस है, जो पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है।
- इसमें एचडी और PM 2.5 फिल्टर है, जो हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और अन्य कणों को साफ करने में मदद करता है।
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
- इसमें फैन की गति को एडजस्ट करने के लिए 4 स्पीड मिलती है।
कमी
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
3D एयरफ्लो वाला यह डाइकिन एयर कंडीशनर कमरे के चारों तरफ हवा का वितरण करता है, जिससे भीषण गर्मी में कूलिंग का जबरदस्त अनुभव मिलता है। इस मॉडल में इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह AC 1.5 Ton बिजली की बचत करने के लिए अच्छा हो सकता है। इसका पावर चिल ऑपरेशन कमरे को समय में तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह Daikin इन्वर्टर एसी अधिक गर्मी में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 40,000 रुपये से कम कीमत वाले इस 1.5 टन एसी में PM 2.5 फिल्टर है, जो हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को पकड़कर साफ व स्वच्छ बनाता है। यह मॉडल 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी ठंडक का जबरदस्त अनुभव देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Daikin
- मॉडल - MTKL50XV16
- कूलिंग पावर - 5 किलोवाट
- खास सुविधा - 3डी एयरफ्लो, हेप्टा सेंस, पेटेंटेड डीएनएनएस कोटिंग, पावर चिल, ट्रिपल डिस्प्ले
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 880.1 किलोवाट घंटे
- शोर स्तर - 32db
- आइटम का वजन - 39 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर
खासियत
- 32db के शोर पर चलने वाले इस डाइकिन एसी से बेहद सुकून भरा अनुभव मिलता है।
- ट्रिपल डिस्प्ले वाला यह मॉडल सेट तापमान, बिजली की खपत और मोड को प्रदर्शित करता है।
- इसमें हेप्टा सेंस तकनीक है, जो इनडोर और आउटडोर यूनिट में लगे 7 अलग-अलग सेंसरों का उपयोग करती है।
कमी
03
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
हिताची ब्रांड का यह स्प्लिट एसी फिल्टर क्लीन इंडिकेटर फंक्शन के साथ आता है, जो एयर फिल्टर को साफ करने में मदद करता है। इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह मॉडल हीट लोड के आधार पर पावर को स्मार्ट तरीके से एडजस्ट करता है, जिससे लगातार बेहतरीन कूलिंग मिलती है। 40,000 रुपये से कम कीमत वाला यह 1.5 टन स्प्लिट एसी 4 वे स्विंग फंक्शन के साथ आता है, जिसकी हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से वितरित होती है। फ्रॉस्टवॉश टेक्नोलॉजी के साथ मिलने वाला यह Hitachi AC बर्फ साफ करने की सुविधा प्रदान करता है। इस इन्वर्टर एसी के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से डिजाइन किया गया है, जो बेहतर कूलिंग और कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Hitachi
- मॉडल - RAS.D318PCCIBS
- कूलिंग पावर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- एयर फ्लो क्षमता - 530 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1013.01 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 25 किलो 400 ग्राम
- शोर स्तर - 34db
खासियत
- इसमें पेंटा सेंसर तकनीक है, जो 5 अलग-अलग सेंसरों का इस्तेमाल करके कंप्रेसर की निगरानी करती है।
- लंबी एयर थ्रो वाला यह 1.5 टन एसी गर्मी में दूर तक हवा फेंकने में सक्षम है।
- इस मॉडल में आइस क्लीन फंक्शन है, जो एसी की कूलिंग कॉइल पर बर्फ जमाकर और फिर उसे पिघलाकर गंदगी और धूल को साफ करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
04
Blue Star 1.5 Ton 3 Star, New Star rated,Smart Inverter Split AC
3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह ब्लू स्टार एसी बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई की सुविधा है, जिससे आप अपने एयर कंडीशनर को कहीं भी बैठकर कंट्रोल कर सकते हैं। Blue Star का यह 1.5 टन एसी छोटे आकार के 1151 से 180 वर्ग फुट तक के लिए बढ़िया हो सकता है। 4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह Split AC 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कूलिंग का जबरदस्त अनुभव प्रदान करता है। इसके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह बेहद मजबूत, टिकाऊ, जंग से सुरक्षित और लंबी लाइफ प्रदान करता है। वॉइस कमांड टेक्नोलॉजी वाले इस मॉडल को अमेजन एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - IA318ZXUS
- ब्रांड - Blue Star
- कूलिंग पावर - 17742 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- खास सुविधा - 4-वे स्विंग, एआई प्रो+, डिजीक्यू हेप्टा सेंसर, सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी, स्मार्ट ऐप के साथ स्मार्ट एसी
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 95W x 32H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 918.45 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- शोर स्तर - 45 डेसिबल
- आइटम का वजन - 11 किलो 500 ग्राम
खासियत
- इसका इको मोड भीषण गर्मी में भी बिजली की कम खपत करता है।
- इस स्प्लिट एसी में उपयोगकर्ता की सुरक्षा के लिए जंगरोधी नीले फिन्स है।
- इस ब्लू स्टार एसी में सेल्फ डायग्नोसिस तकनीक है, जो किसी भी समस्या के बारे में पहले ही जानकारी देता है।
कमी
05
₹40,000 से कम वाले 1.5 टन स्प्लिट एसी की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से 1.5 टन की क्षमता वाले स्प्लिट एसी के बारे में जानकारी दी गई है, जिनकी कीमत 40,000 रुपये से कम है। इनका चयन आप अपनी जरूरत, सुविधा और बजट के आधार पर कर सकती हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
नोट: ऊपर सूची में शामिल किए गए 1.5 टन स्प्लिट एसी की 40,000 रुपए से कम हैं। ऐसे में भविष्य में इनकी कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है, और यह अमेजन परिवर्तन के अधीन है। हम पाठकों को सही कीमत अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।