1.5 Ton वाले Blue Star AC करेंगे बिजली की बचत और कम समय में कमरे को ठंडा!

1.5 टन की क्षमता वाले Blue Star के AC गर्मियों में कूलिंग का जबदस्त अनुभव देने के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इनमें विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स, डिजीक्यू हेप्टा सेंसर, 4 वे स्विंग, 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल. WI-FI/ वॉइस कमांड तकनीक जैसे कई आधुनिक फीचर्स मौजूद होते हैं, जिस वजह से ये हर उपयोगकर्ता की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
ब्लू स्टार एसी 1.5 टन
ब्लू स्टार एसी 1.5 टन

आप भी भरोसेमंद ब्रांड और 1.5 टन की क्षमता में एसी लेना चाहते हैं, तो Blue Star का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। ये तेजी से कूलिंग करने के लिए बढ़िया माने जाते हैं, जिस वजह से कमरे का तापमान कम समय में आरामदायक बन सकता है। इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करते हैं और बिजली की कम खपत करते हैं। इन 1.5 Ton AC को 151 से 180 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया माना जा सकता है। साथ ही बिजली की कम खपत के लिए 3 स्टार और 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है, जो 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी भारी बिजली की बचत कर सकते हैं। ये 100% कॉपर कॉइल और एंटी-कोरोसिव ब्लू फिन्स के कारण ये जंग-प्रतिरोधी होते हैं और लंबे समय तक चलते हैं। ब्लू स्टार के एसी  घर के अंदर की हवा को स्वच्छ रखने के लिए बेहतरीन फिल्टर सिस्टम का उपयोग करते हैं।

यहां आपको ब्लू स्टार एसी 1.5 टन के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Blue Star 1.5 Ton 3 Star Inverter Wi-Fi Split AC

    ब्लू स्टार ब्रांड का यह स्प्लिट एसी कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जो बेहतर कूलिंग और कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर लगा हुआ है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत सकती है। यह 1.5 टन Inverter AC मध्यम आकार के कमरों 165 वर्ग फुट तक के लिए बढ़िया हो सकता है। 4 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाला यह ब्लू स्टार एसी WI-FI सक्षम है, जिसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। इसका एंटी बैक्टीरियल फिल्टर हवा में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को पकड़कर खत्म करता है और शुद्ध एयर प्रदान करता है। यह इन्वर्टर एसी 52 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान में भी कमरे को ठंडा कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - IA318VNUS
    • कूलिंग पावर - 17401 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • खास सुविधा - जीवाणु रोधी फिल्टर, धूल फिल्टर
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 5100 वाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1600 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 32D x 97.5W x 22.9H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 37 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इस ब्लू स्टार एसी में R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जिस वजह से यह पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। 
    • इसका डस्ट फिल्टर हवा में मौजूद कणों को साफ करता है और फ्रेश एयर प्रदान करता है। 
    • इसमें सेल्फ डायग्नोसिस तकनीक है, जो किसी भी समस्या के बारे में पहले ही जानकारी देती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें अधिक शोर की समस्या बताई है। 
    01
  • Blue Star 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाला यह ब्लू स्टार एयर कंडीशनर वाईफाई सक्षम है, जिसे स्मार्टफोन की मदद से भी चलाया जा सकता है। आप चाहें तो इसे आवाज की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं। 1.5 टन की क्षमता वाला यह इन्वर्टर एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कमरे को कम समय में ठंडा कर सकता है। इस ब्लू स्टार Air Conditioner का टर्बो कूल फंक्शन कमरे को तेजी से ठंडा करने के लिए कंप्रेसर और पंखे की स्पीड को अपनी अधिकतम क्षमता पर चलाता है। इसमें डस्ट फिल्टर है, जो एयर कंडीशनर के फ्रंट पैनल के पीछे लगी होती है। 35db के शोर पर चलने वाला यह स्प्लिट एसी बेहद शांत वातावरण का अनुभव देता है। इसमें कस्टमाइज्ड स्लीप मोड है, जो उपयोगकर्ता को नींद के पैटर्न के अनुसार तापमान और पंखे की स्पीड को सेट करने की सुविधा देता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - IC318VNUS
    • कूलिंग पावर - 5050 किलोवाट
    • खास सुविधा - इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम, डस्ट फिल्टर
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.5D x 32W x 96H सेंटीमीटर 
    • एयर फ्लो क्षमता - 617 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1026.46 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • आइटम का वजन - 41 किलो 800 ग्राम 

    खासियत 

    • 4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह स्प्लिट एसी कमरे के चारों तरफ समान ठंडक करता है, जिससे कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 
    • कॉपर कंडेंसर कॉइल वाला यह मॉडल जंग से सुरक्षित, बेहतर कूलिंग और कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें कूलिंग की समस्या बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star,Inverter Split AC

    4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह ब्लू स्टार एयर कंडीशनर कमरे के चारों तरफ समान हवा का वितरण करता है, जिससे ठंडक का जबरदस्त अनुभव मिलता है। इसमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह इन्वर्टर Split AC 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ मिलता है, जो 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी बिजली की बचत कर सकता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल एंटी बैक्टीरियल फिल्टर के साथ आता है, जो कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले उसे शुद्ध बनाता है। इस स्प्लिट एसी में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - IE518PNU
    • कूलिंग पावर - 17401 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • खास सुविधा - 4-वे स्विंग, 5-इन-1 कनवर्टिबल कूलिंग, कंप्रेसर के चारों ओर ध्वनिरोधी जैकेट, डिजीक्यू हेप्टा सेंसर, स्टेबलाइजर-मुक्त संचालन
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 5100 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.3D x 91.2W x 31.5H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 782.29 किलोवाट घंटे 
    • आइटम का वजन - 11 किलो 500 ग्राम 

    खासियत 

    • इसमें डिजीक्यू हेप्टा सेंसर तकनीक है, जो 7 खास सेंसरों का इस्तेमाल करके कमरे के तापमान, लोड और कंप्रेसर की स्थिति की जानकारी देती है। 
    • टर्बो कूल फंक्शन कम समय में कमरे को तेजी से ठंडा करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 
    • यह 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जो मजबूत, बेहतर कूलिंग और जंग से सुरक्षित है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    03
  • Blue Star 1.5 Ton 3 Star, New Star rated,Smart Inverter Split AC

    1.5 टन की क्षमता वाला यह ब्लू स्टार एसी छोटे आकार के कमरों 151 से 180 वर्ग फुट तक के लिए बढ़िया हो सकता है। यह मॉडल WI-FI सक्षम है, जिसे आप फोन से कहीं भी और कभी कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही इसमें वॉइस कमांड टेक्नोलॉजी है, जिस वजह से यह अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट का उपयोग करके वॉइस से नियंत्रित कर सकते हैं। 4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह Blue Star AC 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे के चारों तरफ कूलिंग का समान वितरण करता है। इसमें सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी है, जो इनडोर यूनिट के इवेपोरेटर कॉइल में जमी धूल और बैक्टीरिया को ऑटोमेटिक साफ करता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल बिजली की बचत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - IA318ZXUS
    • कूलिंग पावर - 17742 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • खास सुविधा - 4-वे स्विंग, एआई प्रो+, डिजीक्यू हेप्टा सेंसर, सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी, स्मार्ट ऐप के साथ स्मार्ट एसी
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 918.45 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 95W x 32H सेंटीमीटर 
    • शोर स्तर - 45 डेसिबल
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 5200 वाट 

    खासियत 

    • ब्लू स्टार एयर कंडीशनर में इको मोड का फंक्शन मौजूद है, जो बिजली की बचत करने में मदद करता है। 
    • इसमें एआई प्रो+ तकनीक है, जो कमरे के अंदर और बाहर तापमान को सेंस खुद को ढालती है। 
    • इस मॉडल का ड्राई मोड हवा में मौजूद एक्स्ट्रा नमी को हटाता है और चिपचिपापन कम करता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    04
  • Blue Star 1.5 Ton 3 Star Hot and Cold, Inverter Split AC

    5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस ब्लू स्टार एसी को आप अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग रेटिंग वाला यह मॉडल 1.5 टन की क्षमता के साथ आता है, जो 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में ठंडक कर सकता है। यह स्मार्ट एयर कंडीशनर अमेजन एलेक्सा या गूगल होम के वॉइस कमांड के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। इस AC 1.5 Ton में इन्वर्टर कंप्रेसर लगा हुआ है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और बिजली की कम खपत करता है। यह हॉट एंड कोल्ड एसी गर्मियों में ठंडक और सर्दियों में गर्मी प्रदान करता है। कम शोर पर चलने वाले इस मॉडल से घर में बेहद शांत वातावरण मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - IC318DNUHC
    • कूलिंग पावर - 500 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 5075 वाट 
    • खास सुविधा - डस्ट फिल्टर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.5D x 96W x 32H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 999.75 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 
    • आइटम का वजन - 12 किलोग्राम 

    खासियत 

    • 4 वे स्विंग फंक्शन वाले इस एसी की हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से वितरित होती है। 
    • इसका PM 2.5 फिल्टर हवा में मौजूद छोटे कणों को पकड़ता है, जिससे घर के अंदर की एयर साफ व शुद्ध बनती है। 
    • इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जिस वजह से यह पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचने देता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    05

ब्लू स्टार एसी 1.5 टन की तुलना 

यहां आपको तालिका के जरिए ब्लू स्टार ब्रांड के 1.5 टन की क्षमता वाले एसी के 5 अलग-अलग मॉडल्स मिलेंगे, जिन्हें आप अपने कमरे के आकार, जरूरत, बजट और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए चुन सकते हैं। 

मॉडल्स

एनर्जी रेटिंग 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

खास सुविधा 

IA318VNUS

3 स्टार

1600 वाट

एंटी बैक्टीरियल फिल्टर 

IC318VNUS

3 स्टार

1026.46 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

वाईफाई सक्षम

IE518PNU

5 स्टार

782.29 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

डिजीक्यू हेप्टा सेंसर

IA318ZXUS

3 स्टार

918.45 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

एआई प्रो+

IC318DNUHC

3 स्टार

999.75 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

डस्ट फिल्टर 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ब्लू स्टार 1.5 टन एसी की औसत बिजली खपत कितनी होती है?
    +
    यह मॉडल और स्टार रेटिंग पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर एक 3 स्टार इन्वर्टर एसी प्रति घंटे 1.2 से 1.8 यूनिट बिजली की खपत करता है।
  • क्या ब्लू स्टार 1.5 टन एसी छोटे कमरों के लिए उपयुक्त है?
    +
    नहीं, 1.5 टन एसी बड़े कमरों (150-200 वर्ग फुट) के लिए डिज़ाइन किया गया है। छोटे कमरों के लिए 1 टन या 1.2 टन एसी अधिक कुशल होगा।
  • ब्लू स्टार 1.5 टन एसी की वारंटी अवधि क्या है?
    +
    आमतौर पर, ब्लू स्टार एसी पर 1 साल की उत्पाद वारंटी और कंप्रेसर पर 5 या 10 साल की वारंटी मिलती है, जो मॉडल पर निर्भर करती है।