भारत में पड़ने वाली भीषण गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव लेने के लिए अच्छे एयर कंडीशनर की जरूरत हर किसी को होती है। ऐसे में अगर आप भी एक बढ़िया कंपनी का AC ढूंढ रहे हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्येंकि यहां हम आपकी गर्मियों को आरामदायक बनाने के लिए Haier, Daikin, Carrier, Lloyd और Cruise ब्रांड्स के विकल्प लेकर आए हैं, जिनमें 1 टन, 1.5 टन और 2 टन की क्षमता शामिल है। ये मध्यम से लेकर बड़े आकार के कमरों 111 से 200 वर्ग फुट तक के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इन एसी कंपनी में कॉपर कंडेंसर कॉइल, कन्वर्टिबल मोड्स, इन्वर्टर कंप्रेसर, R32 रेफ्रिजरेंट गैस, कम शोर पर, ऑटो क्लीन और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।
यहां आपको भारत में बढ़िया माने जाने वाली एसी कंपनी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC
कॉपर कंडेंसर कॉइल वाला यह हायर एसी बेहतर कूलिंग , टिकाऊपन और लंबी लाइफ प्रदान करता है। इसमें ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। 4 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह Haier स्प्लिट AC बिजली की बचत कर सकता है। इस मॉडल में 1.5 टन की क्षमता है, जिस वजह से यह मध्यम आकार के कमरों 111 से 160 वर्ग फुट तक के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कमरे को 10 सेकंड में ठंडा कर सकता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस एयर कंडीशनर में WI-FI की सुविधा उपलब्ध है, जिस वजह से इसे कहीं से भी बैठकर कंट्रोल किया जा सकता है। 4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह कमरे में चारों तरफ समान ठंडक करता है, जिससे गर्मियों में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव प्राप्त होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HSU18K-PYAIR4BN-INV
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 1.5 टन
- एयर फ्लो क्षमता - 900 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1555 किलोवाट
- खास सुविधा - 4 तरह से घूमने वाला झूला, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, वाईफाई सुविधा उपलब्ध
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.3D x 91.6W x 31H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 32 किलोग्राम
खासियत
- इसकी फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन एक बटन दबाने से 21 मिनट में इवेपोरेटर की ऑटोमेटिक सफाई करती है।
- इसका एंटी बैक्टीरियल फिल्टर कमरे में ठंडी हवा प्रदान करता है।
- इसका डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद उमस को कम कर सकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
01
Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC
6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस कैरियर स्प्लिट एसी में कूलिंग मोड को आप अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल में फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर तकनीक है, जो 50% तक बिजली की बचत कर सकता है। यह R32 रेफ्रिजरेंट गैस के साथ आता है, जो पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। यह AC 1.5 Ton हाइड्रो ब्लू कोटिंग के साथ आता है, जो लंबे समय तक आराम प्रदान करता है। इसका डिह्यूमिडिफायर हवा में नमी को कम करने के लिए अच्छा हो सकता है। इस Carrier इन्वर्टर एसी में HD और PM 2.5 फिल्टर है, जो हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्म कणों को कमरे में आने से रोकता है। यह स्प्लिट एसी 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जो जंग से सुरक्षित, लंबी लाइफ और बेहतर कूलिंग करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - CAI18EE5R36F0
- ब्रांड - Carrier
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 4800 किलोवाट
- खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, हाई डेंसिटी फिल्टर, इन्वर्टर कंप्रेसर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.4D x 96.5W x 32.4H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 663.31 वाट
- शोर स्तर - 38db
- आइटम का वजन - 43 किलो 500 ग्राम
खासियत
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह कैरियर एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
- इसमें 4 पंखे की गति है, जिसका उपयोग आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं।
- इस एयर कंडीशनर का रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर कम गैस होने पर सचेत करता है।
कमी
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Cruise 2 Ton 3 Star Inverter Split AC with 7-Stage Air Filtration
2 वे ऑटो एयर स्विंग वाले इस क्रूज एयर कंडीशनर की हवा कमरे के दोनों तरफ समान रूप से फैलती है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। इस 2 टन एसी को बड़े आकार के कमरों 151 से 200 वर्ग फुट तक के लिए बढ़िया माना जा सकता है। साथ ही इसमें बिजली की कम खपत के लिए 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। Cruise कंपनी के इस Air Conditioner के कंडेंसर कॉइल को कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। साथ ही यह बेहतर कूलिंग करता है। इस पर रस्ट ओ शील्ड ब्लू तकनीक है, जिस वजह से यह जंग से सुरक्षित है। यह इन्वर्टर एसी 4 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिनका इस्तेमाल आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Cruise
- क्षमता - 2 टन
- कूलिंग पावर - 6.1 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 100W x 29.5H सेंटीमीटर
- शोर स्तर - 46 डेसिबल
- एयर फ्लो क्षमता - 642 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1209.98 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 6100 वाट
खासियत
- इस स्प्लिट एसी का स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम किसी भी समस्या के बारे में पहले ही जानकारी देता है।
- इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस है, जो पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को कोई नुकसान नहीं होता है।
- यह एयर कंडीशनर 44db के शोर स्तर पर काम करता है, जिससे बेहद सुकून भरा अनुभव प्राप्त होता है।
कमी
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
03
Lloyd 1.0 Ton 3 Star Inverter Split AC
लॉयड कंपनी का यह एयर कंडीशनर गोल्डन फिन्स इवेपोरेटर कॉपर कॉइल के साथ आता है। 2 वे एयर स्विंग फंक्शन वाला यह मॉडल 52 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान में कूलिंग का जबरदस्त अनुभव देता है। इस स्प्लिट Inverter AC में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है। साथ ही इसमें एंटी वायरल + पीएम 2.5 एयर फिल्टर है, जो हवा में बैक्टीरिया, धूल और अन्य कणों को आने से रोकता है। 1 टन की क्षमता वाले इस Lloyd इन्वर्टर एसी में बिजली की बचत के लिए 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इसमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर है, जो कमरे के तापमान और हीट भार के अनुसार बिजली की खपत को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - GLS12I3FWAEV
- ब्रांड - Lloyd
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पावर - 3.55 किलोवाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 698.49 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.5D x 87W x 30H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 30 किलो 600 ग्राम
खासियत
- यह 1 टन एसी 7 मीटर का लंबा एयर थ्रो प्रदान करता है, जिससे कमरे में दूर तक हवा जाती है।
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल टर्बो कूल तकनीक के साथ आता है, जो कमरे को कम समय में ठंडा कर सकता है।
- इसका लो गैस डिटेक्शन फंक्शन कम गैस होने पर अलर्ट करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
04
Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC (Copper, PM 1.0, Apataito Filter, ATKM50UV16VA, White)
डाइकिन कंपनी का यह स्प्लिट एसी हेप्टा सेंस तकनीक के साथ आता है, जो इनडोर और आउटडोर यूनिट में लगे 7 सेंसर्स के माध्यम से काम करती है। इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर वाला यह मॉडल हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की कम खपत होती है। यह 1.5 Ton AC पावर चिल ऑपरेशन के साथ आता है, जो सामान्य की तुलना में तेजी से ठंडा करता है। कम शोर पर काम करने वाला यह Daikin एयर कंडीशनर चलते समय बेहद सुकून भरा अनुभव देता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह इन्वर्टर एसी ट्रिपल डिस्प्ले के साथ आता है, जो त्रुटि कोड, तापमान सेट और बिजली की खपत को दर्शाता है। यह 54 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान में कूलिंग का जबरदस्त अनुभव देता है और गर्मी से राहत दिलाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Daikin
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 5.28 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 90.6W x 29.8H सेंटीमीटर
- खास सुविधा - 3डी एयरफ्लो, अपाटेइटो फिल्टर, डीएनएनएस सेल्फ हील कोटिंग, ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, हेप्टा सेंस
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 785.99 किलोवाट घंटे
- वोल्टेज - 285 वोल्ट
- वाट क्षमता - 1360 वाट
- आइटम का वजन - 43 किलोग्राम
खासियत
- 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह डाइकिन एसी बिजली की बचत कर सकता है।
- इसका कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग और कम रखरखाव की आवश्यकता होती है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
05
भारत में सर्वश्रेष्ठ एसी कंपनी की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से भारत में सर्वश्रेष्ठ एयर कंडीशनर कंपनी के विकल्पों की सूची दी गई है, जिनमें अलग-अलग क्षमता और एनर्जी रेटिंग शामिल है। इन AC Brands का चयन आप अपनी सुविधा, बजट और जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।