जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू कर रही है, चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से राहत पाने के लिए एसी हर उपयोगकर्ता की पहली जरूरत है। ऐसे में अगर आप भी घर के लिए एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं, जो 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी बेहतर कूलिंग करें, तो वोल्टास ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इनमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर शामिल है, जो कमरे के तापमान के अनुसार स्पीड को कम और ज्यादा करता है। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए 1.5 टन और 2 टन की क्षमता वाले ये Voltas AC, 111 से 200 वर्ग फुट तक के बड़े आकार वाले कमरों को कम समय में तेजी से ठंडा कर सकते हैं। इनका टर्बो कूलिंग फंक्शन चिलचिलाती धूप और गर्मी के बाद कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा कर सकता है। इनमें 100% कॉपर कॉइल्स और एंटी-कोरोसिव कोटिंग होती है, जो बेहतर कूलिंग और कम रख-रखाव के लिए अच्छे होते हैं।
यहां आपको वोल्टास एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Voltas 243V Vectra Elite 2 ton 3 star inverter Split AC
4 इन 1 एडजस्टेबल मोड्स के साथ आने वाले इस वोल्टास एसी को आप अपनी ठंडक की जरूरत के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। 2 टन की क्षमता में आने वाला यह मॉडल 151 से 200 वर्ग फुट तक के बड़े आकार वाले कमरों के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक कर सकता है। इस Split AC में वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और बिजली की खपत को कम करता है। डस्ट फिल्टर वाला यह इन्वर्टर एसी कमरे की हवा में मौजूद धूल, मिट्टी और अन्य कणों को साफ करके ताजी हवा प्रदान करता है। लंबी एयर थ्रो वाला यह एयर कंडीशनर उन लोगों के लिए अच्छा है, जो कमरे में दूर तक हवा का आनंद लेना चाहते हैं। इसका स्लीप मोड रात में सोते समय कमरे के तापमान और कूलिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - 243V Vectra Elite
- क्षमता - 2 टन
- कूलिंग पावर - 2 किलोवाट
- खास सुविधा - धूल फिल्टर, रिमोट कंट्रोल
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 6000 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 96W x 31.7H सेंटीमीटर
खासियत
- कॉपर कंडेंसर कॉइल वाला यह मॉडल बेहतर कूलिंग और कम रख-रखाव के लिए अच्छा हो सकता है।
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है।
01
Voltas 1.5 ton 3 Star, New star rated, Inverter Split AC
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए एसी लेना चाहते हैं, तो वोल्टास ब्रांड के इस मॉडल का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 4 वे स्विंग वाला यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त कूलिंग करता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह इन्वर्टर एसी मेमोरी रीस्टार्ट लाइट कटने या बंद होने के बाद उसे पिछली सेटिंग पर ही चालू कर देता है। इसमें 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है, जो उपयोगकर्ता चाहते हैं कि बिजली की कम खपत हों। हिडन डिस्प्ले वाला यह स्प्लिट एसी 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ मिलता है, जिसे अलग-अलग क्षमताओं पर चलाया जा सकता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें WI-FI की सुविधा है, जिसे स्मार्टफोन से कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इस एयर कंडीशनर का गैस लीक डिटेक्शन फंक्शन एसी से गैस लीकेज होने पर अलर्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - VERTIS AI ZEST GOLD
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 5.1 किलोवाट
- खास सुविधा- इन्वर्टर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 918.84 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.8D x 92W x 31H सेंटीमीटर
- वाट क्षमता - 5100 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
- इस वोल्टास एसी में R32 रेफ्रिजरेंट गैस है, जो पर्यावरण के अनुकूल है ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है।
- जियोफेंसिंग तकनीक स्मार्टफोन की लोकेशन को ट्रैक करके एसी को ऑटोमैटिक रूप से चालू और बंद करती है।
कमी
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Voltas 185V Vectra CAR 1.5 ton 5 star,New star rated, inverter Split AC
5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह वोल्टास स्प्लिट एसी बिजली की बचत करने के लिए अच्छा हो सकता है। 1.5 टन की क्षमता में आने वाला यह मॉडल 111 से 150 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए अच्छा हो सकता है। 4 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस एयर कंडीशनर वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर है, जो हीट लोड के अनुसार पावर को एडजस्ट करता है। इसमें कूलिंग की क्षमता को कम और ज्यादा करने के लिए 4 स्टेप मिलते हैं। लंबी एयर थ्रो वाला यह 1.5 Ton AC कमरे में दूर तक हवा फेंकने में सक्षम है। साथ ही 52 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी बेहतर कूलिंग करता है। R32 रेफ्रिजरेंट गैस वाला यह मॉडल एंटीमाइक्रोबियल प्रोटेक्शन कोटिंग के साथ आता है, जोकि एसी के डस्ट फिल्टर पर लगी होती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - 185V Vectra CAR
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 4850 किलोवाट
- एयर फ्लो क्षमता - 930 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 4850 वाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 96W x 31H सेंटीमीटर
- खास सुविधा - डस्ट फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
- आइटम का वजन - 14.3 किलोग्राम
खासियत
- एंटी-फ्रीज थर्मोस्टेट फंक्शन कूलिंग कॉइल पर बर्फ को जमने से रोकता है।
- सेल्फ डायग्नोसिस फीचर वोल्टास एसी में होने वाली खराबी का खुद ही पता लगा लेता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है।
03
Voltas 1.5 ton 3 star,New star rated, Rating Inverter Split AC
वोल्टास ब्रांड का यह इन्वर्टर एसी एंटी डस्ट फिल्टर के साथ आता है, जो कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले उसे साफ व स्वच्छ बनाता है। इसके कंडेंसर कॉइल को जंग से सुरक्षित और कम रख-रखाव के लिए बढ़िया माना जा सकता है। 2 वे स्विंग वाला यह 1.5 टन एसी 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी बेहतर कूलिंग करता है। यह एयर कंडीशनर मेमोरी रीस्टार्ट के साथ आता है, जो लाइट कट होने या बंद होने के बाद उसे पिछली सेटिंग पर चालू कर देता है। ऑटो क्लीन फंक्शन वाला यह स्प्लिट एसी इनडोर यूनिट के अंदर जमी गंदगी व बैक्टीरिया को ऑटोमैटिक साफ कर सकता है, जिससे उपयोगकर्ता को बार-बार सर्विसिंग कराने की जरूरत नहीं होती है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - SAC 183INV CAV
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 6 किलोवाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 900.94 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 5000 वाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 24D x 92.5W x 32H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 10.5 किलोग्राम
खासियत
- R32 रेफ्रिजरेंट गैस वाला यह वोल्टास एसी पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है।
- इसमें फैन की स्पीड को कम और ज्यादा करने के लिए 5 स्टेप मिलते हैं।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है।
04
Voltas 183V Vectra CAW 1.5 ton 3 star,New star rated, inverter Split AC
1.5 टन की क्षमता वाला यह वोल्टास एयर कंडीशनर वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ मिलता है, जो हीट लोड अनुसार पावर को एडजस्ट कर सकता है। 4 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाला यह मॉडल 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी ठंडक कर सकता है। बिजली की बचत के लिए इस स्प्लिट एसी में 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। यह लंबी दूरी तक हवा फेंकने में सक्षम है। गैस लीकेज डिटेक्शन वाला Inverter AC कम गैस होने पर अलर्ट करता है। रिमोट कंट्रोल की सुविधा वाला इस एसी को दूर बैठकर भी नियंत्रित किया जा सकता है। ये उन ग्राहकों के लिए अच्छा है, जो चाहते हैं कि इसे कहीं से भी बैठकर इस्तेमाल किया जा सकें। 2 वे स्विंग वाले इस स्प्लिट एसी की हवा कमरे की दोनों दिशाओं में समान रूप से वितरित होती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - 183V Vectra CAW
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 4800 किलोवाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 4800 वाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.2D x 80W x 29.2H सेंटीमीटर
- खास फीचर्स - डस्ट फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
- आइटम का वजन - 11.7 किलोग्राम
खासियत
- डस्ट फिल्टर वाला यह वोल्टास एसी हवा में धूल, मिट्टी, बैक्टीरिया और अन्य कणों फिल्टर करके फ्रेश एयर प्रदान करता है।
- इसका स्लीप मोड रात को सोते समय आरामदायक माहौल बनाने के लिए कूलिंग मोड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है।
05
भीषण गर्मी के लिए अच्छे रहने वाले वोल्टास एसी मॉडल्स की तुलना
यहां हमने उन पांचों मॉडल्स की तुलना की है, जो कि भीषण गर्मी के लिए अच्छे हो सकते हैं। इस तालिका के माध्यम से आप अपने लिए आसानी से एक सही वोल्टास एसी चुन सकते हैं-
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
निष्कर्ष - वोल्टास एसी उन उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है जो भीषण गर्मी में लगातार कूलिंग और बिजली की बचत करने वाला मॉडल लेना चाहते हैं। इनमें कमरे को तेजी से ठंडा करने के लिए टर्बो मोड, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर वेरिएबल कंप्रेसर और कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। यह बजट-फ्रेंडली भी है। लेकिन, इसका चयन आप अपनी आवश्यकता, बजट, कमरे के आकार और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।