जब बेहतरीन ब्रांड्स के Split AC मिलेंगे ₹34,999 के अंदर, तो शरीर तपाने वाली गर्मी नहीं करेगी परेशान!

लगातार बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए भरोसेमंद ब्रांड का स्प्लिट AC लेने चाहते हैं, लेकिन बजट सिर्फ ₹34,999 तक का है, तो यहां हम आपको बेहतर कूलिंग, बिजली की कम खपत, ऑटो क्लीन फंक्शन और आधुनिक फीचर्स वाले ब्रांडेड एसी के विकल्प लेकर आए हैं।
सर्वश्रेष्ठ ब्रांडों के स्प्लिट एसी, ₹34,999 से कम कीमत में
सर्वश्रेष्ठ ब्रांडों के स्प्लिट एसी, ₹34,999 से कम कीमत में

₹34,999 से कम कीमत पर मिलने वाला एस बढ़िया एसी दिन प्रति दिन बढ़ते तापमान से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इनमें आपको Haier, Blue Star, Voltas, Lloyd और Carrier ब्रांड्स के बेहतरीन विकल्प मिलेंगे, जो विभिन्न कूलिंग मोड्स के साथ आते हैं। साथ ही इन्हें अलग-अलग क्षमताओं पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 1 टन और 1.5 टन की क्षमता वाले ये Split AC छोटे से बड़े आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और बिजली की कम खपत करता है। ये एसी ब्रांड्स कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करने के लिए बढ़िया माने जा सकते हैं। कम कीमत पर मिलने वाले इनमें से कुछ एयर कंडीशनर चलते समय बेहद कम शोर करते हैं, जिससे घर में शांति का वातावरण बना रहता है। 

यहां आपको ₹34,999 के अंदर मिलने वाले स्प्लिट एसी के विकल्प मिलेंगे। 

जागऱण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Twin Inverter Split AC

    हायर ब्रांड का यह एसी टर्बो कूलिंग फंक्शन के साथ आता है, जो भीषण गर्मी में भी कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा कर सकता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस मॉडल में ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और बिजली की 60% तक बचत कर सकता है। Haier का यह 1.5 Ton AC, 120 से 190 वर्ग मीटर तक के बड़े कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी वाला यह एयर कंडीशनर एक बटन दबाते ही 21 मिनट में इनडोर यूनिट पर जमी गंदगी को ऑटोमेटिक साफ कर सकता है। इस इन्वर्टर एसी के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से बनाया गया है, जो बेहतर कूलिंग और कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • मॉडल - HSA17VP-R3NB-I
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट
    • खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1435 वाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 854.39 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 91W x 31H सेंटीमीटर

    खासियत 

    • डिह्यूमिडिफायर फंक्शन वाला यह मॉडल हवा में मौजूद नमी को कम कर सकता है। 
    • 1.5 टन की क्षमता वाले इस एसी में 15 मीटर का लंबा एयर थ्रो मिलता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    01
  • Carrier 1 Ton 3 Star,New Star rated, Flexicool Inverter Split AC

    स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले वाला यह कैरियर एयर कंडीशनर रियल टाइम में बिजली की खपत को स्क्रीन पर दिखाता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी झेल सकता है। 1 टन की क्षमता वाले इस Carrier इन्वर्टर एसी में एचडी और PM 2.5 फिल्टर है, जो हवा में मौजूद कीटाणु, बैक्टीरिया और अन्य पदार्थों को साफ कर स्वच्छ एयर प्रदान करता है। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस स्प्लिट एसी को आप अपनी ठंडक आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस है, जो पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। 2 वे स्विंग वाला यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - CAI12EE3R36F0
    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पावर - 3.4 किलोवाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 604.99 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन -18.8D x 80W x 27.5H सेंटीमीटर
    • खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, हाई डेंसिटी फिल्टर, इन्वर्टर कंप्रेसर
    • वाट क्षमता - 985 वाट 

    खासियत 

    • इसका ड्राई मोड कमरे को ठंडा करने के बजाय हवा से अतिरिक्त नमी को हटाने में मदद करता है। 
    • रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर कम गैस होने पर अलर्ट करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें अधिक शोर की समस्या बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Blue Star 1 Ton 3 Star,Inverter Split AC

    5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस ब्लू स्टार स्प्लिट एसी को अलग-अलग क्षमताओं पर चलाया जा सकता है। इसमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। 1 टन की क्षमता वाला इन्वर्टर एसी 110 वर्ग फुट तक के छोटे कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। सेल्फ डायग्नोसिस फंक्शन वाला यह Blue Star एयर कंडीशनर ऑटोमेटिक अंदर आने वाली खराबी या समस्या का पता लगाता है। इस Inverter AC का इको मोड कमरे में आरामदायक तापमान बनाए रखते हुए बिजली की कम खपत करता है। इस स्प्लिट एसी में डिजीक्यू हेप्टा सेंसर तकनीक है, जो कमरे के तापमान और आसपास के माहौल को समझकर कंप्रेसर की स्पीड और कूलिंग को रियल टाइम में ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - IE312PNU
    • ब्रांड - Blue Star 
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पावर - 11771 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • खास सुविधा-  4-वे स्विंग, 5-इन-1 कनवर्टिबल कूलिंग, कंप्रेसर के चारों ओर ध्वनिरोधी जैकेट, डिजीक्यू हेप्टा सेंसर, स्टेबलाइजर-मुक्त संचालन
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 676.06 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 81W x 27H सेंटीमीटर 
    • वाट क्षमता - 3450 वाट घंटे

    खासियत 

    • 4 वे स्विंग वाला यह ब्लू स्टार एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक कर सकता है। 
    • इसका कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग, कम रखरखाव और जंग से सुरक्षित है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    03
  • Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    1.5 टन की क्षमता में आने वाले इस लॉयड इन्वर्टर एसी में 7 मीटर का लंबा एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा कमरे में दूर तक जाती है। इसका क्लीन एयर फिल्टर कमरे के अंदर की हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और PM2.5 जैसे सूक्ष्म कणों को प्रदूषकों से मुक्त रखता है। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाला यह Lloyd स्प्लिट एसी 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक कर सकता है। लो गैस डिटेक्शन वाला यह एयर कंडीशनर कम गैस होने पर उपयोगकर्ता को अलर्ट करता है। मशहूर ब्रांड का यह एसी कम शोर पर चलता है। टर्बो कूल फंक्शन कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करता है, जिससे गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। इस इन्वर्टर एसी की हिडन एलईडी डिस्प्ले सेट तापमान, बिजली की खपत और एरर कोड को स्क्रीन पर दिखाती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - GLS18I3AGGSC
    • ब्रांड - Lloyd
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 5.8 किलोवाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 831.01 किलोवाट घंटे 
    • वाट क्षमता - 1390 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • आइटम का वजन - 36 किलो 800 ग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.7D x 87W x 30H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • इसका क्लीन फिल्टर इंडिकेशन बताता है कि एसी के इंडोर यूनिट को साफ करने की आवश्यकता है।
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह लॉयड एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी झेल सकता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    04
  • Voltas 1.5 ton 3 star,New star rated, Rating Inverter Split AC

    वोल्टास ब्रांड के इस स्प्लिट एसी में बिजली की कम खपत के लिए 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह मॉडल 111 से 150 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। इस इन्वर्टर एसी के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से बनाया गया है, जो जंग से सुरक्षित, बेहतर कूलिंग और कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकता है। एंटी डस्ट फिल्टर वाला यह Air Conditioner हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और अन्य कणों को कमरे के अंदर फैलने से रोकता है। इस स्प्लिट एसी में ऑटो क्लीन फंक्शन मौजूद है, जो इवैपोरेटर कॉइल पर जमी गंदगी को ऑटोमैटिक साफ कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - 183INV CAV
    • ब्रांड - Voltas 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 6 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24D x 92.5W x 32H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 900.94 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 
    • शोर स्तर - 46db 
    • वाट क्षमता - 5000 वाट

    खासियत 

    • स्लीप मोड रात को सोते समय कमरे के तापमान और पंखे की स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। साथ ही यह बिजली की बचत कर सकता है। 
    • एंटी-फ्रीज थर्मोस्टेट फंक्शन एसी के अंदरूनी हिस्सों में बर्फ जमने से बचाता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    05

₹34,999 से कम कीमत में सर्वश्रेष्ठ ब्रांड्स के स्प्लिट एसी की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से ₹34,999 रुपये से कम कीमत वाले स्प्लिट AC Brands के बेहतीरन विकल्प मिलेंगे। इनमें 1 टन और 1.5 टन की क्षमता शामिल है, जिनका चयन आप अपनी जरूरत, सुविधा और कमरे के आकार को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं। 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

क्षमता 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

खास फीचर्स 

Haier-HSA17VP-R3NB-I

1.5 टन

854.39 वाट

ऑटो क्लीन 

Carrier-CAI12EE3R36F0

1 टन 

604.99 वाट

हाई डेंसिटी फिल्टर

Blue Star-IE312PNU

1 टन 

676.06 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

डिजीक्यू हेप्टा सेंसर

Lloyd-GLS18I3AGGSC

1.5 टन

831.01 किलोवाट घंटे

क्लीन फिल्टर इंडिकेशन

Voltas-183INV CAV 

1.5 टन

900.94 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

नोट:- जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी स्प्लिट एसी की कीमत ₹34,999 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon की वेबसाइट जरूर देखें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹34,999 के अंदर किस ब्रांड का स्प्लिट एसी बढ़िया है?
    +
    अगर आप ₹34,999 से कम कीमत पर एक बढ़िया स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं, तो Haier, Blue Star, Voltas, Lloyd और Carrier ब्रांड्स को बढ़िया माना जा सकता है।
  • क्या ₹34,999 से कम में इन्वर्टर स्प्लिट एसी मिल सकता है?
    +
    हां, कई ब्रांड इस बजट में ऊर्जा-कुशल इन्वर्टर स्प्लिट एसी के मॉडल पेश करते हैं जो बिजली की खपत कम करते हैं।
  • ₹34,999 के बजट में कितनी क्षमता वाले एसी मिल सकते हैं?
    +
    इस बजट रेंज में 1 टन और 1.5 टन की क्षमता वाले स्प्लिट एसी के कई पॉपुलर ब्रांड्स उपलब्ध है।