चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से पाएं राहत! जब बाहर आग बरस रही हों, तो एसी ही एकमात्रा सहारा होता है, जो कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भीषण गर्मी में AC का कौन सा मोड सबसे तेजी से कमरा ठंडा करता है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए है। क्योंकि यहां हम Haier, LG, Daikin, Carrier और Panasonic ब्रांड्स के विकल्प लेकर आएं हैं, जो 5 अलग-अलग कूलिंग मोड्स के साथ आते हैं। इनमें टर्बो कूलिंग, विराट मोड, पावर चिल, इंस्टा कूल और पावरफुल मोड मिलते हैं, जो भीषण गर्मी में भी कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करने में मददगार हो सकते हैं। साथ ही ये एयर कंडीशनर 52 डिग्री सेल्सियस से लेकर 55 डिग्री सेल्सियस तक के अधिक तापमान में भी कमरे में बेहतर कूलिंग प्रदान करते हैं। इसके अलावा, इनमें 2 वे और 4 वे एयर स्विंग की सुविधा है, जिसकी हवा कमरे में चारों तरफ समान रूप से वितरित होती है।
यहां आपको 5 अलग-अलग कूलिंग मोड वाले एसी के विकल्प मिलेंगे।
जागऱण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Haier 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Twin Inverter Split AC
हायर ब्रांड का यह स्प्लिट एसी ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। ऑटो क्लीन फंक्शन वाला यह मॉडल इवैपोरेटर कॉइल पर जमी गंदगी को ऑटोमेटिक साफ कर सकता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह Haier एसी 120 से 190 वर्ग फुट तक के बड़े आकार वाले कमरों के लिए अच्छा हो सकता है। इस Inverter AC में 15 मीटर का एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा दूर तक जा सकती है। इस एयर कंडीशनर की फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी एक बटन दबाते ही 21 मिनट में इनडोर यूनिट की पूरी सफाई कर देती है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस स्प्लिट एसी में WI-FI की सुविधा है, जिसो मोबाइल से कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HSA17VP-R3NB-I
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट
- खास सुविधा -ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
- वोल्टेज -230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 854.39 वाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 91W x 31H सेंटीमीटर
खासियत
- इसका हायर एसी का डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है।
- इसके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से बनाया गया है, जो बेहतर कूलिंग और कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकता है।
कमी
टर्बो कूलिंग
- इस एसी का टर्बो कूलिंग फंक्शन 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कमरे को कम समय में बहुत तेजी से ठंडा करने में मदद करता है।
01
LG 1 Ton 4 Star,New star rated,DUAL Inverter Split AC
स्लीप मोड वाला यह एलजी एसी रात में आरामदायक नींद और बिजली की कम खपत करने के लिए तापमान को ऑटोमेटिक रूप से तापमान को एडजस्ट कर सकता है। इसमें डुअल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है, जो बेहतर कूलिंग, कम शोर और शानदार प्रदर्शन के लिए बढ़िया हो सकता है। 1 टन की क्षमता वाला यह LG एसी 4 वे स्विंग के साथ आता है, जो 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बेहतर कूलिंग करता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह स्प्लिट एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले एयर कंडीशनर को आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। इस इन्वर्टर एसी में 6 स्टेप फैन स्पीड की सुविधा है, जिसे आप 6 अलग-अलग स्तरों पर सेट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - AS-Q13JNYE
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 1टन
- कूलिंग पावर - 3.5 किलोवाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 515.84 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 18.9D x 83.7W x 30.8H सेंटीमीटर
- खास फीचर्स - ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल, स्लीप मोड
- शोर स्तर - 21db
- आइटम का वजन - 32 किलोग्राम
खासियत
- स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम वाला यह स्प्लिट एसी समस्या को पहचानकर उसका समाधान बताता है।
- डाइट मोड प्लस आरामदायक कूलिंग प्रदान करते हुए बिजली की खपत 83% तक कम कर सकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें कूलिंग की समस्या बताई है।
VIRAAT मोड
- एलजी एसी का VIRAAT मोड भीषण गर्मी में कमरे को तेजी से ठंडा करने के लिए एसी की क्षमता को 110% से 124% तक बढ़ा देता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Daikin 1.5 Ton 5 Star,New Star rated, Inverter Split AC
बिजली की कम खपत करने के लिए इस डाइकिन एयर कंडीशनर में 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। ट्रिपल डिस्प्ले वाला यह मॉडल सेट तापमान, बिजली की खपत और त्रुटि कोड को स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है। PM 2.5 फिल्टर वाला यह Daikin इन्वर्टर एसी हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और अन्य कणों को साफ करता है और फ्रेश एयर प्रदान करता है। यह 1.5 Ton AC 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। 3D एयरफ्लो वाले इस स्प्लिट एसी की हवा कमरे में चारों तरफ समान रूप से वितरित होती है, जिससे कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। फिल्टर क्लीन इंडिकेटर वाला यह एयर कंडीशनर बताया है कि हमें फिल्टर को साफ करने की आवश्यकता है। ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी वाला यह इन्वर्टर एसीइंडोर यूनिट के हीट एक्सचेंजर को ऑटोमेटिक तरीके से गहराई से साफ करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - MTKM50XV16
- ब्रांड - Daikin
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 5 किलोवाट
- खास सुविधा - 3डी एयरफ्लो, ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, हेप्टा सेंस, पेटेंटेड डीएनएनएस कोटिंग, ट्रिपल डिस्प्ले
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 678.92 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 28.4D x 106W x 32.5H सेंटीमीटर
खासियत
- R32 रेफ्रिजरेंट गैस वाला यह डाइकिन एसी पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है।
- कम रखरखाव और बेहतर कूलिंग के लिए इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल मिलती है।
कमी
पावर चिल
- चिलचिलाती गर्मी में इस एसी की पावर चिल तकनीक कमरे को सामान्य मोड की तुलना में 20% तेजी से ठंडा करती है।
03
Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC
कैरियर ब्रांड के इस इन्वर्टर एसी में 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही 50% तक बिजली की बचत की जा सकती है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह Carrier एयर कंडीशनर स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले के साथ आता है, जो बिजली की खपत को रियल टाइम में दिखाता है। PM 2.5 फिल्टर वाला यह स्प्लिट एसी कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले उसे साफ व स्वच्छ बनाता है। 2 वे स्विंग वाला यह मॉडल 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी जबरदस्त ठंडक कर सकता है। इस इन्वर्टर एसी का डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Carrier
- मॉडल - CAI18EE5R36F0
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.4D x 96.5W x 32.4H सेंटीमीटर
- वाट क्षमता - 1100 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, हाई डेंसिटी फिल्टर, इन्वर्टर कंप्रेसर
- वाट क्षमता - 663.31 वाट
खासियत
- रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर कम गैस होने पर अलर्ट करता है।
- इसका हाई डेंसिटी फिल्टर सामान्य फिल्टर की तुलना में अधिक तेजी से हवा को साफ करने में मदद करता है।
कमी
इंस्टा कूल
- कैरियर के इस एसी में इंस्टा कूल फंक्शन मिलता है, जो भीषण गर्मी में भी कमरे को मिनटों में बहुत तेजी से ठंडा करता है।
04
Panasonic 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Premium WiFi Inverter Smart Split AC
इस पैनासोनिक एयर कंडीशनर में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WI-FI की सुविधा है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। 8 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाला यह स्प्लिट एसी 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान भी ठंडक कर सकता है। Panasonic ब्रांड का यह 1.5 टन एसी 120 से 170 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। बिजली की कम खपत के लिए 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इस Split AC का PM 0.1 फिल्टर हवा को साफ व स्वच्छ बनाने में मदद करता है। इसकी डस्ट बस्टर तकनीक एयर कंडीशनर के 8 घंटे चलने के बाद ODU कॉइल्स को ऑटोमेटिक रूप से साफ करती है, जिससे लगातार कूलिंग, बेहतर प्रदर्शन और लंबी लाइफ मिलती है। R32 रेफ्रिजरेटर गैस वाला यह इन्वर्टर एसी पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत की सुरक्षा करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - PANASONIC
- क्षमता - 1.5 टन
- मॉडल - CS/CU-SU18BKY3W
- कूलिंग पावर - 17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 877.74 किलोवाट घंटे
- खास सुविधा - एयर प्यूरिफिकेशन फिल्टर, ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, साइलेंट मोड, वाईफाई सक्षम
- शोर स्तर -35db
- वाट क्षमता - 1470 वाट
खासियत
- एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर वाला यह पैनासोनिक एसी हवा में मौजूद 99% तक धूल, बैक्टीरिया, वायरस और अन्य कणों को खत्म कर देता है।
- इसके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जो बेहतर कूलिंग और कम रखरखाव के लिए अच्छा हो सकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है।
पावरफुल मोड
- भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए पैनासोनिक एसी का पावरफुल मोड फंक्शन कमरे को सामान्य मोड की तुलना में बहुत तेजी से ठंडा करता है।
05
एसी में 5 अलग-अलग प्रकार के कूलिंग मोड की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से ब्रांडेड एसी में मिलने वाले 5 अलग-अलग कूलिंग मोड के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनका चयन आप अपनी सुविधाओं और जरूरत को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
निष्कर्ष - यहां आपको 5 अलग-अलग कूलिंग मोड्स वाले एसी के बारे में जानकारी दी गई है, जो प्रत्येक ब्रांड में अलग-अलग नाम और क्षमता के साथ मिलते हैं। ये मोड उच्च तापमान में भी कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करने में मदद करते हैं। लेकिन, ये कितने कारगर हैं यह पूरी तरह से आपके कमरे के आकार, इलाके के मौसम, एसी की क्षमता और ब्रांड पर निर्भर करता है। हालांकी, सामान्य इस्तेमाल में ये कमरे को तेजी से ठंडा करने के लिए अच्छे हो सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।