क्या आप भी एयर कंडीशनर में बार-बार सर्विसिंग की खर्च से परेशान हो चुके हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए! ऐसा इसलिए क्योंकि यहां हम गर्मियों में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव और कम रखरखाव वाले एसी के टॉप 5 मॉडल्स लेकर आए हैं, जिनमें Haier, Daikin, Voltas, Blue Star और Carrier शामिल है। इनके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जो जंग से सुरक्षित, बेहतर ठंडक और कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करते हैं, जिससे बिजली की बचत होती है और मशीन पर कम दबाव पड़ता है। ये एयर कंडीशनर खुद ही खराबी का पता लगा सकते हैं क्योंकि इनमें स्मार्ट डायग्रोसिस सिस्टम होता है। वहीं इनका डस्ट फिल्टर हवा को साफ रखते हुए रखरखाव को आसान बनाते हैं। इन स्प्लिट एसी में एंटी-कोरोसिव और ब्लू फिन कोटिंग की गई है, जो बाहरी यूनिट को जंग और नमी से सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे कोइल की लाइफ बढ़ती है।
यहां आपको कम रखरखाव वाले एसी के टॉप 5 मॉडल्स मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Haier 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Twin Inverter Split AC
हायर ब्रांड का यह एसी डिह्यूमिडिफायर फंक्शन के साथ आता है, जो हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह मॉडल 120 से 190 वर्ग फुट तक के बड़े कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी वाले इस Haier AC के इनडोर यूनिट को 21 मिनट में ऑटोमेटिक तरीके से साफ किया जा सकता है। ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह मॉडल हीट लोड के आधार पर पावर को एडस्ट करता है। इसके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से बनाया गया है, जो बेहतर कूलिंग और कम रख-रखाव के लिए बढ़िया हो सकता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस एयर कंडीशनर को आप अपनी कूलिंग आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। इस इन्वर्टर एसी का ऑटो क्लीन फंक्शन इवेपोरेटर कॉइल पर जमी धूल, मिट्टी और गंदगी को ऑटोमेटिक साफ कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HSA17VP-R3NB-I
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 1.5 टन
- खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
- कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 91W x 31H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 854.39 वाट
- वाट क्षमता - 1435 वाट
खासियत
- 1.5 टन की क्षमता वाले इस स्प्लिट एसी में 15 मीटर तक का एयर थ्रो मिलता है।
- टर्बो कूलिंग फीचर कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करने के लिए बढ़िया हो सकता है।
कमी
01
Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
अगर आप भी कम रखरखाव वाला एसी लेना चाहते हैं, तो डाइकिन ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। क्योंकि इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल मौजूद है। 16 मीटर की लंबी एयर थ्रो वाला यह 1.5 Ton AC, 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक करता है। इसका पावर चिल ऑपरेशन कम समय में कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह Daikin एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। R32 रेफ्रिजरेंट गैस वाला यह स्प्लिट एसी पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। हेप्टा सेंस टेक्नोलॉजी वाला यह एयर कंडीशनर 7 अलग-अलग सेंसरों का उपयोग करता है। इस स्प्लिट एसी का फिल्टर क्लीन इंडिकेटर बताता है कि एयर फिल्टर को साफ करने की आवश्यकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - MTKL50XV16
- ब्रांड - Daikin
- क्षमता - 1.5 टन
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 880.1 किलोवाट घंटे
- वाट क्षमता - 1600 वाट
- वोल्टेज -230 वोल्ट
- कूलिंग पावर - 5 किलोवाट
- खास सुविधा - 3डी एयरफ्लो, हेप्टा सेंस, पेटेंटेड डीएनएनएस कोटिंग, पावर चिल, ट्रिपल डिस्प्ले
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर
खासियत
- 3D एयरफ्लो वाले इस डाइकिन एसी की हवा कमरे में चारों तरफ समान रूप से वितरित होती है।
- ट्रिपल डिस्प्ले वाला यह मॉडल सेट तापमान, बिजली की खपत और त्रुटि कोड को स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Voltas 183V Vectra CAW 1.5 ton 3 star,New star rated, inverter AC
वोल्टास ब्रांड का यह स्प्लिट एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो हीट लोड के अनुसार पावर को एडजस्ट कर सकता है। 4 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ मिलने वाले इस मॉडल को आप अपनी कूलिंग आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। 1.5 टन की क्षमता वाला यह Voltas इन्वर्टर Split AC एंटी डस्ट फिल्टर के साथ आता है, जो कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले उसे साफ व स्वच्छ बनाता है। लंबी एयर थ्रो वाले इस एयर कंडीशनर की हवा कमरे में दूर तक हवा फेंक सकता है। रिमोट कंट्रोल की सुविधा वाला यह स्प्लिट एसी उपयोग में आसान है। बिजली की कम खपत के लिए इसमें 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - 183V Vectra CAW
- ब्रांड - Voltas
- क्षमता -1.5 टन
- कूलिंग पावर - 4800 किलोवाट प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.2D x 80W x 29.2H सेंटीमीटर
- खास सुविधा - डस्ट फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 4800 वाट
- एयर फ्लो क्षमता - 770 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
खासियत
- स्लीप मोड वाला यह वोल्टास एसी रात में आरामदायक माहौल बनाए रखने के लिए तापमान को ऑटोमटिक एडजस्ट करता है।
- कम रखरखाव, बेहतर कूलिंग और जंग से सुरक्षित रखने के लिए इस मॉडल में कॉपर कंडेंसर कॉइल मिलता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें प्रदर्शन की कमी बताई है।
03
Blue Star 1 Ton 3 Star,Inverter Split AC
5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस ब्लू स्टार एसी को आप अपनी कूलिंग क्षमता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। इस मॉडल में इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। यह 1 टन एसी 110 वर्ग फुट तक के छोटे कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। 4 वे स्विंग की सुविधा वाला यह Blue Star एयर कंडीशनर 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी जबरदस्त ठंडक कर सकता है। डस्ट फिल्टर वाला यह Inverter AC कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले उसे साफ व स्वच्छ बनाता है। कम रखरखाव वाले एसी के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है। इको मोड वाला यह स्प्लिट एसी बिजली की बचत करने के लिए बढ़िया हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - IE312PNU
- ब्रांड - Blue Star
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पावर - 11771 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 676.06 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- वाट क्षमता - 3450 वाट घंटे
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 81W x 27H सेंटीमीटर
खासियत
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
- टर्बो कूल फंक्शन कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करने के लिए बढ़िया हो सकता है।
कमी
04
Carrier 1 Ton 3 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC
इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह कैरियर एयर कंडीशनर 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जो 50% तक की बिजली बचत कर सकता है। 1 टन की क्षमता में आने वाला यह मॉडल 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक कर सकता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस Carrier स्प्लिट एसी में WI-FI की सुविधा है, जिस वजह से इसे आप मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। लंबे समय तक आराम के लिए इस AC 1 Ton में हाइड्रो ब्लू कोटिंग की गई है। इसका कॉपर कंडेंसर कॉइल कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह इन्वर्टर एसी R32 रेफ्रिजरेंट गैस के साथ मिलता है, जो पर्यावरण के अनुकूल और कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - CAI12EE3R36W0
- ब्रांड - Carrier
- क्षमता - 1 टन
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 604.99 वाट
- शोर स्तर - 32db
- वाट क्षमता - 985 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- कूलिंग पावर - 3400 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 18.8D x 80W x 27.5H सेंटीमीटर
खासियत
- कैरियर ब्रांड का यह एसी रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर के साथ आता है, जो कम गैस होने पर अलर्ट करता है।
- एचडी और PM 2.5 फिल्टर हवा को साफ व स्वच्छ बनाने में मदद करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
05
कम रखरखाव वाले एसी के टॉप 5 मॉडल्स की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से कम रखरखाव वाले एसी के टॉप 5 मॉडल्स मिलेंगे, जो अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से अधिक लोकप्रिय है। इनका चयन आप अपनी सुविधा, जरूरत, बजट और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।