बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए तलाश कर रहे हैं बिजली की कम खपत और बेहतर कूलिंग वाले एसी की, तो यहां देखें 1 टन की क्षमता वाले टॉप मॉडल्स की सूची। ऐसे में अगर आप भी छोटे कमरे के लिए किफायती दाम में पावरफुल कूलिंग वाला एयर कंडीशनर ढूंढ रहे हैं, तो इस लेख में आपको 1 Ton AC के विकल्प मिलेंगे, जिनमें Haier, Daikin, Godrej, LG और Carrier ब्रांड्स शामिल है। ये न केवल कमरे को तेजी से ठंडा करते हैं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स और बेहतरीन वारंटी के साथ आते हैं। इन सभी में इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। 1 टन की क्षमता में आने वाले ये मॉडल 52 से लेकर 55 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कमरे को कम समय मे तेजी से ठंडा कर सकते हैं।
यहां छोटे कमरों के लिए 1 टन एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Haier 1 Ton 5 Star, New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC
5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह हायर एसी बिजली की बचत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 4 वे स्विंग की सुविधा वाला यह मॉडल कमरे के चारों तरफ समान रूप से ठंडक करता है। 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाला यह 1 टन एसी 130 वर्ग मीटर तक के छोटे कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। यह 60 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक कर सकता है। इस Haier AC में हेक्सा इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडस्ट कर सकता है। फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी वाला यह इन्वर्टर एसी 21 मिनट में इनडोर यूनिट की पूरी ऑटोमेटिक सफाई करता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस एयर कंडीशनर में WI-FI की सुविधा है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। 1 टन की क्षमता वाले इस एयर कंडीशनर में 20 मीटर का एयर थ्रो मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल्स - HSA14KU-GAI5NB-I
- ब्रांड - Haier
- कूलिंग पावर - 3.4 किलोवाट
- खास फीचर्स - 4-वे स्विंग, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 465.89 वाट
- शोर स्तर - 37db
- आइटम का वजन - 24.2 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.1D x 87.2W x 29.1H सेंटीमीटर
खासियत
- इसका डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है।
- ऑटो क्लीन फीचर वाला यह मॉडल इवेपोरेटर कॉइल पर जमी गंदगी को ऑटोमेटिक साफ कर सकता है।
कमी
01
Carrier 1 Ton 3 Star,New Star rated, Flexicool Inverter AC
फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह कैरियर स्प्लिट एसी 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिससे आप कूलिंग क्षमता को घटा और बढ़ा सकते हैं। साथ ही 50% तक बिजली की बचत कर सकते हैं। स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले वाला यह 1 टन एसी वर्तमान स्थिति को प्रदर्शित करता है। इसके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से बनाया गया है, जो बेहतर कूलिंग, जंग से सुरक्षित और कम रख-रखाव के लिए बढ़िया हो सकता है। Carrier के इस Split AC में एचडी और PM 2.5 फिल्टर है, जो कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले साफ व स्वच्छ बनाते हैं। रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर वाला यह एयर कंडीशनर कम गैस होने पर उपयोगकर्ता को अलर्ट करता है। इस मॉडल में लंबे समय तक कूलिंग के लिए हाईड्रो ब्लू कोटिंग की गई है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - CAI12EE3R36F0
- ब्रांड - Carrier
- कूलिंग पावर - 3.4 किलोवाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 604.99 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 985 वाट
- खास फीचर्स - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, हाई डेंसिटी फिल्टर, इन्वर्टर कंप्रेसर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 18.8D x 80W x 27.5H सेंटीमीटर
खासियत
- इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है।
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें अधिक शोर की समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Daikin 1.0 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
ट्रिपल डिस्प्ले वाला यह डाइकिन एयर कंडीशनर बिजली की खपत, कमरे के तापमान और एरर कोड को प्रदर्शित करता है। 3D एयरफ्लो वाला यह मॉडल कमरे के हर कोने में हवा का समान रूप से वितरण करता है। इसके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से बनाया गया है, जो कम रखरखाव और बेहतर टिकाऊपन के लिए बढ़िया हो सकता है। यह AC 1 Ton फिल्टर क्लीन इंडिकेटर के साथ आता है, जो यह बताता ही कि आपको फिल्टर को साफ करने की आवश्यकता है। ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी वाला स्प्लिट एसी एक बटन दबाते ही इवेपोरेटर कॉइल पर जमी गंदगी को ऑटोमेटिक साफ करने में मदद करता है। इस स्प्लिट एसी में हेप्टा सेंस की सुविधा है, जो 7 अलग-अलग सेंसरों का उपयोग करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - MTKL35XV16
- ब्रांड - Daikin
- कूलिंग पावर - 3.52 किलोवाट
- खास फीचर्स - 3डी एयरफ्लो, हेप्टा सेंस, पेटेंटेड डीएनएनएस कोटिंग, पावर चिल, ट्रिपल डिस्प्ले
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 1105 वाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 80W x 29.8H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 619.31 किलोवाट घंटे
- आइटम का वजन - 31 किलोग्राम
खासियत
- पावर चिल ऑपरेशन वाला यह डाइकिन एसी कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करने के लिए बढ़िया हो सकता है।
- इस मॉडल में स्वच्छ व साफ हवा के लिए PM 2.5 फिल्टर मिलता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
03
LG 1 Ton 4 Star,New star rated,DUAL Inverter Split AC
एलजी ब्रांड का यह स्प्लिट एसी डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करने में मदद करता है। साथ ही बिजली की बचत कर सकता है। स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम वाला यह मॉडल किसी भी समस्या के बारे में पहले ही बता देता है। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाला यह 1 टन एसी 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी जबरदस्त ठंडक प्रदान करता है। इस LG Air Conditioner का स्लीप मोड रात में सोते समय बिजली बचाने और आरामदायक माहौल बनाए रखने के लिए तापमान को ऑटोमेटिक एडजस्ट कर सकता है। इस इन्वर्टर एसी में एंटी वायरस सुरक्षा HD फिल्टर मिलता है, जो हवा को ठंडा करने से पहले उसे ताजा बनाता है। इसका विराट मोड कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करने में मददगार हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - AS-Q13JNYE
- ब्रांड - LG
- कूलिंग पावर - 3.5 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 18.9D x 83.7W x 30.8H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 515.84 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- शोर स्तर - 21db
- खास फीचर्स - ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल, स्लीप मोड
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 870 वाट
खासियत
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह एलजी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
- 21db के शोर पर संचालित होने वाला यह मॉडल चलते समय बेहद शांत वातावरण का अनुभव देता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें कूलिंग की समस्या बताई है।
04
Godrej 1Ton 5S,New Star, 5in1 Convertible Cooling, Self Clean,Inverter Split AC
5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस गोदरेज इन्वर्टर एसी को आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। आई सेंस टेक्नोलॉजी वाला यह मॉडल रिमोट में लगे सेंसर के जरिए आपके आसपास के तापमान को महसूस करता है और उसके अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करता है। 1 टन की क्षमता में आने वाला Godrej का यह Inverter AC 110 वर्ग फुट तक के छोटे कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। सेल्फ क्लीन वाला यह एयर कंडीशनर इंडोर यूनिट के अंदर जमी गंदगी को ऑटोमेटिक साफ करता है। 36db के शोर पर संचालित होने वाला यह मॉडल घर में बेहद शांत वातावरण का अनुभव प्रदान करता है। इस इन्वर्टर के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जो बेहतर कूलिंग, कम रख-रखाव और जंग से सुरक्षित है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Godrej
- कूलिंग पावर - 3.4 किलोवाट
- खास सुविधा - कन्वर्टिबल
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 24D x 98W x 32H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 472.24 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- आइटम का वजन - 9.3 किलोग्राम
खासियत
- 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह गोदरेज एसी बिजली की बचत करने में मदद करता है।
- AI स्मार्ट कूलिंग वाला यह मॉडल तापमान को ऑटोमेटिक रूप से एडजस्ट करता है और गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव देता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें कूलिंग की समस्या बताई है।
05
छोटे कमरें को लिए 1 टन एसी के टॉप मॉडल्स की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से 1 टन की क्षमता में आने वाले AC के टॉप मॉडल्स मिलेंगे, जो छोटे कमरों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इनका चयन आप अपने कमरे के आकार, सुविधा, जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।