कैरियर के एसी अपनी बेहतरीन कूलिंग क्षमता, ऊर्जा दक्षता और टिकाऊपन के कारण काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी कैरियर का एसी लेने का विचार कर रहे हैं, तो यहां दिए गए विकल्पों को देख सकते हैं। यहां आपको 1 से 1.5 टन तक के एसी मिलेंगे, जो 111 से लेकर 150 स्क्वायर फीट तक के एरिया को आसानी से ठंडा कर सकते हैं। वहीं इन Air Conditioners में आपको एडवांस इन्वर्टर तकनीक शामिल मिलती है, जो कंप्रेसर की गति को जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा करते हैं। इससे ना केवल लगाकर कूलिंग बनी रहती है, बल्कि बिजली की खपत भी कम होती है। इन एसी की सबसे खास बात है कि ये ना केवल ठंडी हवा देते हैं बल्कि हवा को शुद्ध भी करते हैं। दरअसल, इनमें डस्ट या PM2.5 फिल्टर लगा होता है, जो छोटे-छोटे धूल कणों व बैक्टीरिया को हटाते हैं, जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचती है। इसके अलावा आपको इन एसी में ऑटो क्लीनर, स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले, 6 इन 1 कंवर्टिबल मोड और लो नॉइज़ जैसी सुविधाएं भी मिलती है। नीचे आप इन 5 विकल्पों को देख सकते हैं और इनके बारे में अधिक जान सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Carrier 1 Ton 3 Star Smart Flexicool Inverter Split AC
कैरियर का यह एसी 1 टन क्षमता में आता है, जो इसे छोटे कमरों के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें 6 इन 1 कंवर्टिबल मोड शामिल है, जिससे आप हवा की गति को 6 अलग-अलग मोड में एडजस्ट कर सकते हैं। यह एसी ऑटो क्लीनर तकनीक के साथ काम करता है यानी इसमें एसी के अंदर की सफाई अपने आप समय-समय पर होती रहती है, जिससे एसी की परफॉर्मेंस बढ़िया बनी रहती है। यह Inverter AC स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है यानी इसमें आपको अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से एसी को सुरक्षित रखता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह 32dB नॉइज लेवल पर काम करता है यानी यह बहुत कम शोर करता है, जिससे आप रात को शांत माहौल में आरामदायक नींद का लाभ उठा सकते हैं। इसमें PM2.5 फिल्टर लगा हुआ है, जो हवा में मौजूद धूल-मिट्टी व बैक्टीरिया आदि को साफ करता है और आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Carrier CAI12EE3R36W0
- कैपेसिटी - 1 टन
- कूलिंग कैपेसिटी - 3400 किलोवॉट
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- विशेष सुविधा- ऑटो क्लीन
खूबियां
- यह Wifi इनेबल्ड एसी है यानी आप इसे अपने फोन से कनेक्ट करके घर से बाहर रहकर भी इसकी सेटिंग्स को बदल सकते हैं।
- यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी बेहतर कूलिंग करने में सक्षम हो सकता है।
कमी
- इस एसी को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01
Carrier 1 Ton 5 Star Inverter Split AC
इस 1 टन कैरियर एसी में फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर तकनीक शामिल है, जो 6 इन 1 कंवर्टिबल तकनीक का उपयोग करके कमरे में मौजूद लोगों की संख्या और बाहर के तापमान अनुसार कूलिंग क्षमता को कम या ज्यादा करता है। इससे जरूरत अनुसार कूलिंग मिलती है और बिजली की खपत भी कम होती है। इस एयर कंडीशनर की सबसे खास बात है कि यह Wifi इनेबल्ड है यानी आप एसी को अपने फोन से कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी एसी को बंद या चालू कर सकते हैं और इसकी सेटिंग्स को बदल सकते हैं। यह 1 Ton AC ना केवल ठंडी बल्कि शुद्ध हवा भी प्रदान करता है, क्योंकि इसमें PM2.5 फिल्टर लगा हुआ है। यह फिल्टर हवा में मौजूद छोटे-छोटे धूल कणों और बैक्टीरिया-वायरस को खत्म करता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें सांस से जुड़ी समस्या होती है। अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं जहां अक्सर बिजली आती-जाती रहती है, तो यह एसी आपके लिए बढ़िया हो सकता है, क्योंकि यह इन-बिल्ट स्टेबलाइजर के साथ आता है यानी यह एसी को बिजली के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Carrier CAI12EE5R36W0
- कैपेसिटी - 1 टन
- कूलिंग कैपेसिटी - 3400 किलोवॉट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- विशेष सुविधा- इन्वर्टर कंप्रेसर
खूबियां
- इसमें ऑटो क्लीनर तकनीक शामिल है, जो एसी के अंदर की सफाई अपने आप करता है। इससे एसी की परफॉर्मेंस बढ़िया बनी रहती है।
- यह बेहद कम शोर के साथ ठंडक प्रदान करता है, जिससे सोते समय कमरे में कम शोर होता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इस एसी में गैस लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Carrier 1.5 Ton 5 Star Smart Flexicool Inverter Split AC
कैरियर का यह 1.5 टन एसी 111-150 स्क्वायर फीट तक के कमरे को आसानी से ठंडा कर सकता है। वहीं अगर आप ऐसी जगह रहते हैं, जहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है तो यह एसी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह 52 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी बेहतर ठंडक प्रदान कर सकता है। इसमें 6 इन 1 इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है, जो जरूरत के हिसाब से एसी की कूलिंग क्षमता को 6 अलग-अलग मोड्स में अपने आप एडजस्ट करता है। यह Carrier AC इन-बिल्ट स्टेबलाइजर के साथ आता है, जो 135 से लेकर 280 तक के वोल्टेज रेंज को आसानी से झेल सकता है। यह 100% कॉपर कंडेंसर के साथ आता है, जो अधिक टिकाऊ होता है और इसमें जंग लगने की समस्या कम रहती है। इसमें स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले की सुविधा मिलती है, जिससे आप रियल-टाइम बिजली की खपत को देख सकते हैं। इसमें Wifi तकनीक शामिल है, जिसकी मदद से आप एसी को अपने फोन से कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी इसकी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Carrier CAI18EE5R36W0
- कैपेसिटी - 1.5 टन
- कूलिंग कैपेसिटी - 4800 किलोवॉट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- विशेष सुविधा- फास्ट कूलिंग
खूबियां
- इसमें PM2.5 फिल्टर लगा हुआ है, जो हवा में मौजूद धूल कणों और बैक्टीरिया आदि को खत्म करता है और हवा को शुद्ध बनाता है।
- इसमें फास्ट कूलिंग तकनीक शामिल है यानी कमरा अधिक गर्म होने पर यह तेजी से ठंडक प्रदान कर सकता है।
कमी
- इस एसी में फिलहाल अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
03
Carrier 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC with Smart Energy Display
कैरियर का यह एसी उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है, जो अधिकतर ऑफिस के लिए घर से बाहर रहते हैं। क्योंकि इसमें आपको Wifi की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से आप अपने फोन को एसी से कनेक्ट कर सकते हैं और घर आने से पहले एसी को सीधे मोबाइल से ऑन कर सकते हैं। वहीं अगर आप एसी बंद करना भूल जाते हैं, तो घर से बाहर रहकर भी एसी को बंद कर सकते हैं। इस Split AC की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले लगी है, जिसकी मदद से आप रियल टाइम में देख सकते हैं कि कितनी बिजली खपत हो रही है। 1.5 टन क्षमता में आने वाली यह एसी 150 स्क्वायर फीट तक के कमरों को आसानी से ठंडा कर सकती है। वहीं यह 52 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी बढ़िया कूलिंग प्रदान कर सकती है। यह इन-बिल्ट स्टेबलाइजर के साथ आती है, जिससे आपको इस एसी में इसे अलग से लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह एसी को बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Carrier CAI18EE3R36W0
- कैपेसिटी - 1.5 टन
- कूलिंग कैपेसिटी - 4.8 किलोवॉट
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- विशेष सुविधा- Wifi इनेबल्ड
खूबियां
- यह एसी 100% कॉपर कंडेंसर के साथ आता है, जो बेहतर हीट एक्सचेंज देता है और इसमें जंग लगने की समस्या भी नहीं रहती है।
- यह एसी बेहद कम शोर के साथ काम करता है, जिससे आप रात को आरामदायक नींद ले सकते हैं।
कमी
- फिलहाल इस एसी में अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
04
Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Inverter Window AC
1.5 टन का यह विंडो एसी 150 स्क्वायर फीट तक के कमरे को आसानी से ठंडा कर सकता है। इसमें टर्बो मोड शामिल है यानी अगर आप बाहर गर्मी से आते हैं तो आप टर्बो मोड का इस्तेमाल कर कमरे को जल्दी ठंडा कर सकते हैं। यह Inverter AC 52 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी बेहतर कूलिंग प्रदान करता है। इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता है, जो बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से एसी को खराब होने से बचाता है। यह डस्ट फिल्टर के साथ आता है, जो हवा में मौजूद अशुद्धियों और धूल कणों को हटाता है और आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचाता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जिन्हें अक्सर सांस से जुड़ी समस्या होती है या आपके घर में छोटे बच्चे हैं। इसमें आपको ऑटो टाइमर की सुविधा भी मिलती है यानी आप एसी में टाइमर सेट कर सकते हैं कि आपको एसी कितनी देर चलाना है। यह एनर्जी सेवर मोड के साथ आता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Carrier CIW19SC5R36F0
- कैपेसिटी - 1.5 टन
- कूलिंग कैपेसिटी - 5150 किलोवॉट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- विशेष सुविधा- चाइल्ड लॉक
खूबियां
- यह 2 वे तकनीक के साथ काम करता है यानी एसी की ठंडी हवा कमरे में दोनों तरफ फैलती है।
- यह एसी बेहद कम शोर के साथ ठंडक प्रदान करता है, जिससे कमरे में शांति बनी रह सकती है।
कमी
- इस एसी को लेकर अमेजन यूजर्स की अभी कोई खास शिकायत नहीं है।
05
कैरियर एयर कंडीशनर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने कैरियर एयर कंडीशनर के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।