कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स और शानदार प्रदर्शन करने वाला एसी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब ये समझ नहीं आ रहा है कि किस ब्रांड का चयन करना अच्छा हो सकता है, तो अब चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि यहां हम आपके लिए भारत में बढ़िया माने जाने वाले लॉयड एसी के विकल्पों की सूची लेकर आए हैं। इनमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल का उपयोग किया जाता है, जो टिकाऊ, जंग से सुरक्षित और बेहतर कूलिंग देते हैं। इन Lloyd AC में 1 टन और 1.5 टन की क्षमता मिलती है, जिस वजह से ये 160 वर्ग फुट तक के छोटे और मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। ये ब्रांडेड स्प्लिट एसी अपने कंप्रेसर पर 10 साल तक की वारंटी प्रदान करता है। इन एयर कंडीशनर में विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी ठंडक आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं। इसके अलावा, इन मॉडल्स में लो गैस डिटेक्शन की सुविधा है, जो कम गैस होने पर अलर्ट करता है। वहीं इसका क्लीन एयर फिल्टर यह बताता है कि एसी के एयर फिल्टर को साफ करने की आवश्यकता है।
यहां आपको भारत में मिलने वाले लॉयड एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह लॉयड एसी हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और बिजली की कम खपत करता है। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस मॉडल को आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। यह 1.5 Ton AC, 160 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। लो गैस डिटेक्शन की वजह से यह कम गैस होने पर उपयोगकर्ता को अलर्ट करता है। कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करने के लिए इस स्प्ल्टि एसी में टर्बो कूल की सुविधा है। इसका क्लीन फिल्टर इंडिकेशन बताता है कि एयर फिल्टर को साफ करने की आवश्यकता है। इस इन्वर्टर एसी में R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - GLS18I5AGGGW
- क्षमता - 1.5 टन
- वाट क्षमता - 1065 वाट
- कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22D x 98W x 32H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 646.32 किलोवाट घंटे
- आइटम का वजन - 34 किलो 400 ग्राम
खासियत
- 1.5 टन की क्षमता वाले इस स्प्लिट एसी में 10 मीटर का लंबा एयर थ्रो मिलता है।
- इसके कंडेंसर कॉइल को कॉपर से तैयार किया गया है, जो बेहतर कूलिंग औऱ कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकता है।
कमी
01
Lloyd 1.5 Ton 5 Star, New star rated, Inverter AC
लॉयड ब्रांड के इस स्प्लिट एसी में 4 वे एयर स्विंग की सुविधा है, जिसकी हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है। बिजली की कम खपत के लिए इसमें 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इस इन्वर्टर एसी में ब्लू फिन्स इवैपोरेटर कॉपर कॉइल है, जो बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस, जंग से सुरक्षित और कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह Split AC वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह स्प्लिट एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी जबरदस्त ठंडक प्रदान करता है। ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन वाला यह मॉडल बिजली कट होने के बाद, वापस आने पर इसे पिछली सेटिंग्स पर चालू कर देता है। इसमें 4 मीटर का लंबा एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा कमरे में दूर तक जाती है।
स्पेसिफिकेशन
- क्षमता - 1.5 टन
- मॉडल - GLS18I5KWGGW
- कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22D x 98.2W x 32H सेंटीमीटर
- शोर स्तर - 37db
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 715.07 किलोवाट घंटे
खासियत
- हवा को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए इस लॉयड एसी में PM 2.5 एयर फिल्टर मिलता है।
- 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस मॉडल को आप अपनी कूलिंग आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें गुणवत्ता कमी बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lloyd 1 Ton 3 Star Inverter Split AC
5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस लॉयड इन्वर्टर एसी को विभिन्न कूलिंग क्षमताओं पर चलाया जा सकता है, जिससे बिजली की भी कम खपत होती है। 1 टन की क्षमता में आने वाले इस मॉडल को मध्यम आकार वाले कमरों के लिए उपयुक्त माना जा सकता है। इस स्प्लिट Inverter AC के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जो जंग से सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ है। साथ ही बेहतर कूलिंग करता है। इस एयर कंडीशनर का एंटी-वायरल + पीएम 2.5 फिल्टर कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले उसे साफ व स्वच्छ बनाता है। R32 रेफ्रिजरेंट गैस वाला यह मॉडल पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - GLS12I3FWSEA
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पावर - 3.555 किलोवाट
- वाट क्षमता - 1110 वाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 698.49 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.7D x 87W x 30H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 30 किलोग्राम
खासियत
- 1 टन की क्षमता वाला यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी जबरदस्त ठंडक कर सकता है।
- इसका क्लीन फिल्टर इंडिकेशन यह बताता है कि एसी के एयर फिल्टर को साफ करने की आवश्यकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें परफॉर्मेंस की कमी बताई है।
03
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
टर्बो कूलिंग वाला यह लॉयड एयर कंडीशनर कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करने के लिए बढ़िया माना जाता है। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाला यह मॉडल 54 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी जबरदस्त ठंडक कर सकता है। बिजली की कम खपत करने के लिए इस स्प्लिट एसी में 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ मिलने वाले इस 1.5 टन Air Conditioner को 160 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए अच्छा माना जा सकता है। इस एयर कंडीशनर में लो गैस डिटेक्शन का फंक्शन मौजूद है, जो कम गैस होने पर अलर्ट करता है। 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह मॉडल बढ़िया हो सकता है। स्टेबलाइजर के बिमा काम करने वाला यह इन्वर्टर एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - GLS18I3AGGSC
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 5.8 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.7D x 87W x 30H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 831.01 किलोवाट घंटे
- वाट क्षमता - 1390 वाट
- आइटम का वजन - 36 किलो 800 ग्राम
खासियत
- इसमें हिडन LED डिस्प्ले है, जिसमें तापमान और अन्य सेटिंग्स बॉडी के अंदर दिखाई देती है।
- R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है।
कमी
04
Lloyd 1 Ton 3 Star Inverter Split AC
गोल्डन फिन्स इवैपोरेटर कॉपर कॉइल वाला यह लॉयड एसी बेहतर कूलिंग और कम रख-रखाव के लिए बढ़िया हो सकता है। इस मॉडल में इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर कमरे के तापमान को एडजस्ट करता है और बिजली की बचत करता है। यह AC 1 Ton मध्यम आकार वाले कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। साथ ही इसमें 7 मीटर लंबा एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा कमरे में दूर तक जाती है। इस एयर कंडीशनर में एंटी वायरल + PM 2.5 फिल्टर मिलता है, जो हवा को साफ व स्वच्छ बनाने में मदद करता है। 34db के शोर पर संचालित होने वाला यह इन्वर्टर एसी चलते समय बेहद शांत वातावरण का अनुभव प्रदान करता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
स्पेसिफिकशन
- मॉडल - GLS12I3FWSEA
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पावर - 3.55 किलोवाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.7D x 87W x 30H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 698.49 किलोवाट घंटे
खासियत
- 4 वे एयर स्विंग वाला यह 1 टन एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी जबरदस्त ठंडक करता है।
- लो गैस डिटेक्शन कम गैस होने पर उपयोगकर्ता को अलर्ट करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें परफॉर्मेंस की कमी बताई है।
05
भारत में उपलब्ध लॉयड एसी की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से भारत में मिलने वाले बढ़िया लॉयड एसी के विकल्प मिलेंगे, जिनका चयन आप अपनी सुविधा, बजट, कमरे के आकार और जरूरत को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।