भारत में सबसे लोकप्रिय AC Brands कौन से हैं? देखें स्टाइलिश, स्मार्ट और आरामदायक कूलिंग के बढ़िया विकल्प

भारत में सबसे लोकप्रिय AC ब्रांड्स कौन से हैं? यहां जानें भारत के टॉप एयर कंडीशनर ब्रांड्स की पूरी जानकारी, जिनमें मिलती है दमदार कूलिंग, कम बिजली खपत, एडवांस फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस।
भारत में सबसे लोकप्रिय AC ब्रांड
भारत में सबसे लोकप्रिय AC ब्रांड

भारत में बढ़ती गर्मी और अधिक तापमान के चलते एयर कंडीशनर अब एक लग्ज़री नहीं बल्कि जरूरत बन गया है। हालांकि आज भारतीय बाजार में कई पॉपुलर एसी ब्रांड मौजूद हैं, जो अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से एडवांस फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इस लेख में हम आपको भारत के सबसे लोकप्रिय एसी ब्रांड्स जैसे Haier, Daikin, Voltas, Panasonic और LG के टॉप मॉडल्स के बारे में जानकारी देंगे, ताकि आप अपने घर या ऑफिस के लिए सही और भरोसेमंद विकल्प चुन सकें। बता दें भारत में ये AC Brands इसलिए लोकप्रिय हैं क्योंकि ये सभी भरोसेमंद कूलिंग, एडवांस टेक्नोलॉजी और अच्छी सर्विस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देते हैं। डाइकिन और एलजी अपने प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, पावरफुल कूलिंग और लंबे समय तक चलने वाले उत्पाद के लिए जाने जाते हैं, जबकि पैनासोनिक कंपनी स्मार्ट फीचर्स और एनर्जी एफिशिएंसी पर ज्यादा फोकस करती है। वहीं वोल्टास भारत की मौसम के हिसाब से किफायती और मजबूत एसी बनाता है, जो बजट में एयर कंडीशनर चाहने वाले यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प होते हैं। वहीं Haier ब्रांड भी हाल ही में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि यह कम कीमत में ज्यादा फीचर्स, जैसे कन्वर्टिबल मोड और स्मार्ट कंट्रोल, ऑफर करता है। यही वजह है कि ये सभी ब्रांड्स अलग-अलग जरूरत और बजट के अनुसार लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

चलिए अब इन पॉपुलर एसी ब्रांड के मॉडल्स के विकल्पों पर नजर डालते हैं - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 3 Star Triple Inverter Smart Split AC

    1.5 टन की क्षमता वाले इस हायर एसी में ट्रिपल इन्वर्टर+ कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को अपने आप एडजस्ट करता है। इसका मतलब है कि यह कम बिजली में ज्यादा कूलिंग देता है। साथ ही इसमें 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड दिए गए हैं, जिससे आप कूलिंग कैपेसिटी को 40% से 110% तक अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं और बिजली की बचत भी कर सकते हैं। कूलिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्प्लिट एसी 60 डिग्री तापमान में भी शानदार ठंडक देता है। इस हायर स्प्लिट एसी का 20 मीटर एयर थ्रो और 4-वे एयर स्विंग पूरे कमरे में बराबर ठंडी हवा फैलाता है। इसमें फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर दिया गया है, जो सिर्फ एक बटन दबाने पर 21 मिनट में एसी के अंदर की सफाई कर देता है। इससे धूल, बैक्टीरिया और बदबू खत्म होती है और आपको 99.9% साफ हवा मिलती है। यह एक वाई-फाई Haier स्मार्ट एसी है, जिसे आप मोबाइल ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17490 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 42 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.3D x 91.6W x 31H सेंटीमीटर 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • इसमें वॉइस कंट्रोल सपोर्ट मिलता है, जिससे आप बोलकर भी एसी चला सकते हैं।
    • इसमें 100% कॉपर कंडेंसर दिया गया है, जो ज्यादा टिकाऊ होता है और बेहतर कूलिंग देता है। 
    • हाइपर पीसीबी टेक्नोलॉजी एसी को वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचाती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने सर्विस को अच्छा नहीं बताया है।
    01
  • Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    अगर आप एक भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला एसी ढूंढ रहे हैं, तो डाइकिन का यह 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी एक शानदार विकल्प है। यह खास तौर पर छोटे से मीडियम साइज कमरे 111–150 स्क्वायर फीट के लिए सही रहता है और तेज गर्मी में भी अच्छी कूलिंग देता है। इसमें दी गई ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी एक बटन दबाने पर ही इस Daikin AC के अंदर की सफाई खुद कर देती है। इससे धूल, बैक्टीरिया और बदबू दूर हो जाते हैं और आपको कमरे में साफ हवा मिलती है। साथ ही PM 2.5 फिल्टर हवा में मौजूद छोटे-छोटे प्रदूषण कणों को पकड़कर हवा को और शुद्ध बनाते हैं। इसका कोआंडा एयरफ्लो फीचर ठंडी हवा को सीधे आप पर न डालकर पूरे कमरे में बराबर फैलाता है, जिससे कूलिंग ज्यादा आरामदायक लगती है। वहीं 3D एयरफ्लो हर कोने तक हवा पहुंचाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Daikin 
    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 30 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • इसमें दिए गए ट्रिपल डिस्प्ले में आप रियल टाइम में बिजली की खपत, सेट तापमान और कमरे का तापमान देख सकते हैं। 
    • यह स्प्लिट एसी 52°C तापमान में भी काम करता है और पावर चिल मोड के जरिए जल्दी ठंडक देता है। 
    • इसका 16 मीटर एयर थ्रो कमरे के हर हिस्से को तेजी से ठंडा करता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी इंस्टालेशन को बढ़िया नहीं बताया है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Voltas 123V CAE 1 ton 3 star inverter Split AC

    अगर आप छोटे कमरे के लिए एक किफायती और भरोसेमंद एसी ढूंढ रहे हैं, तो वोल्टास का यह 1 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसको खास तौर पर भारतीय मौसम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और तेज गर्मी में भी अच्छी कूलिंग देने की क्षमता रखता है। इसमें 4-इन-1 एडजस्टेबल मोड मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग कम या ज्यादा कर सकते हैं। यही वजह है कि इस Voltas AC मॉडल्स को भारत में सबसे पॉपुलर ब्रांड्स में जगह मिली है। यह एयर कंडीशनर 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और सालाना लगभग 672 यूनिट बिजली खर्च करता है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है। इससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग भी लगातार बनी रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Voltas 
    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3300 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 45 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 80W x 26.5H सेंटीमीटर 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • यह इन्वर्टर स्प्लिट एसी 52°C तक की गर्मी में भी बढ़िया काम करता है।
    • इसकी 3300 वॉट कूलिंग कैपेसिटी छोटे कमरे के लिए पर्याप्त रहती है।
    • इसमें लगा एंटी-डस्ट फिल्टर और एंटी-माइक्रोबियल कोटिंग कमरे में धूल, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को रोकती है और आपको साफ हवा देती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इसकी इंस्टॉलेशन सेवा अच्छी नहीं है।
    03
  • Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    इस पैनासोनिक स्प्लिट एसी में दिया गया इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे की जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता है। इसके साथ ही 8 इन 1 कन्वर्टिबल मोड से आप कूलिंग को 40% से ज्यादा तक अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। इसमें AI मोड दिया गया है, जो अपने आप तापमान और कूलिंग को एडजस्ट करता है, जिससे आपको आरामदायक माहौल मिलता है और बिजली की बचत भी होती है। साथ ही यह वाई-फाई स्मार्ट एसी है, जिसे आप MirAIe ऐप से मोबाइल द्वारा कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं मैटर सपोर्ट होने से Panasonic का यह 1.5 टन स्प्लिट एसी स्मार्ट होम डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है। इसी तरह के एडवांस फीचर्स की वजह से यह भारत में सबसे पॉपुलर एसी ब्रांड्स की लिस्ट में आता है। इस इन्वर्टर स्प्लिट एसी की सबसे खास बात है PM 0.1 फिल्टर, जो बहुत छोटे प्रदूषण कणों को भी पकड़कर हवा को साफ और स्वच्छ बनाता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 34 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.9D x 104W x 29.6H सेंटीमीटर 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • इसमें लगी डस्ट बस्टर टेक्नोलॉजी आउटडोर यूनिट को खुद साफ रखती है, जिससे कूलिंग हमेशा बेहतर बनी रहती है।
    • यह एयर कंडीशनर 55°C तापमान में भी बढ़िया काम करता है।
    • यह स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन (100–290 वोल्ट रेंज) में भी अच्छे से काम करता है, जिससे वोल्टेज फ्लक्चुएशन के दौरान सुरक्षित रहता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बेकार इंस्टालेशन बताया है।
    04
  • LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

    इस एलजी स्प्लिट एसी में AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 मोड दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप कूलिंग कैपेसिटी को अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। साथ ही विराट मोड कूलिंग को 116% तक बढ़ा देता है, जिससे कमरे में जल्दी ठंडक मिलती है। यह LG एसी 55°C तापमान में भी काम करता है और साथ ही इसका 4-वे एयर स्विंग पूरे कमरे में बराबर हवा फैलाता है। वहीं इसका 15 मीटर एयर थ्रो हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचाता है। साफ और स्वच्छ कमरे की हवा के लिए इसमें HD फिल्टर विथ एंटी-वायरस प्रोटेक्शन दिया गया है, जो धूल, बैक्टीरिया और वायरस को रोकने में मदद करता है। साथ ही Ez क्लीन फ़िल्टर को साफ करना भी आसान होता है। बिल्ड क्वालिटी के लिए इस Inverter Split AC में 100% कॉपर कंडेंसर और ओसियन ब्लैक प्रोटेक्शन दी गई है, जो जंग और खराब मौसम से सुरक्षा देती है और इस एयर कंडीशनर की लाइफ बढ़ाती है। इन्हीं सब एडवांस और स्मार्ट फीचर्स के चलते यह भारत का एक पॉपुलर एसी ब्रांड है। 


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 31 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 99.8W x 34.5H सेंटीमीटर 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां  

    • इसमें R32 गैस (इको-फ्रेंडली रेफ्रिजरेंट) का इस्तेमाल किया गया है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है।
    • इसका स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर एसी खुद ही खराबी का पता लगाकर आपको जानकारी दे देता है।
    • लो गैस डिटेक्शन फीचर इस स्प्लिट एसी में गैस कम होने पर तुरंत अलर्ट देता है।
    • इसमें लगा एडीसी सेंसर एसी को सुरक्षित और सही तरीके से काम करने में मदद करता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया कूलिंग नहीं होती है। 


    जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर आप ज्यादा जानकारी देख सकते हैं। 



    05

भारत के लोकप्रिय एसी ब्रांडेड मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद लोकप्रिय एसी ब्रांड के मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जिनके हिसाब से आप अपने घर के लिए बढ़िया सा एयर कंडीशनर ले सकते हैं।

फीचर

Haier 1.5 Ton

Daikin 1.5 Ton

Voltas 1 Ton

Panasonic 1.5 Ton

LG 1.5 Ton

कैपेसिटी

1.5 टन

1.5 टन

1 टन

1.5 टन

1.5 टन

एनर्जी रेटिंग

3 स्टार

3 स्टार

3 स्टार

5 स्टार

5 स्टार

कंप्रेसर

ट्रिपल इन्वर्टर

इन्वर्टर

इन्वर्टर

इन्वर्टर

ड्यूल इन्वर्टर

कूलिंग

60°C तक

52°C तक

52°C तक

55°C तक

55°C तक

कन्वर्टिबल मोड

7-इन-1

नहीं

4-इन-1

8-इन-1

6-इन-1

एयर फ्लो

4-वे स्विंग

3D एयर फ्लो

बेसिक स्विंग

4-वे स्विंग

4-वे स्विंग

स्मार्ट फीचर्स

वाई-फाई, ऐप कंट्रोल

सामान्य 

सामान्य 

वाई-फाई, AI, ऐप

AI फीचर्स

निष्कर्ष - भारत में एयर कंडीशनर के ऑनलाइन और ऑफलाइन बहुत से ब्रांड मौजूद हैं, जिनमें से किसी के पॉपुलर होने का अपना एक मापदंड होता है। हालांकि यह मापदंड कोई निर्धारित नहीं है। इसके लिए बहुत से फैक्टर मायने रखते हैं जैसे - एनर्जी सेविंग, कन्वर्टिबल मोड, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट कंट्रोल और एयर फिल्ट्रेशन इत्यादि। किसी भी ब्रांड के मॉडल का चुनाव आपकी जरूरत, बजट और उपयोग पर निर्भर करता है। इसलिए एसी लेने से पहले अपने कमरे का साइज, इस्तेमाल और जरूरी फीचर्स को ध्यान में रखें। यहां ऊपर बताये गए एसी ब्रांड एक सुझाव मात्र है। इसलिए सही चुनाव करके आप लंबे समय तक बेहतर कूलिंग, कम खर्च और आरामदायक माहौल का आनंद ले सकते हैं।

इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में सबसे लोकप्रिय एसी ब्रांड कौन-कौन से हैं?
    +
    भारत में Daikin, LG, Voltas, Blue Star, Hitachi, Samsung और Panasonic जैसे ब्रांड सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। ये ब्रांड अपनी कूलिंग, भरोसेमंद क्वालिटी और नए फीचर्स के लिए जाने जाते हैं।
  • कौन सा एसी ब्रांड सबसे अच्छा माना जाता है?
    +
    डाइकिन और एलजी को अक्सर सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि ये ऊर्जा बचत, स्मार्ट तकनीक और दमदार कूलिंग प्रदान करते हैं।
  • एसी लेते समय ब्रांड क्यों महत्वपूर्ण होता है?
    +
    अच्छा ब्रांड बेहतर कूलिंग, कम बिजली खपत, लंबी उम्र और अच्छी सर्विस सपोर्ट देता है, जिससे आपको लंबे समय तक फायदा मिलता है।