Red Alert: बाहर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है, जिससे राहत पाने के लिए कूलर और पंखे काफी नहीं होंगे। ऐसे में अगर आप भी भीषण गर्मी और हीटवेव से बचने के लिए लेना चाहते हैं कम बिजली की खपत करने वाले 5 Star AC, तो यहां Haier, Blue Star, Carrier, LG और Voltas ब्रांड्स शामिल किए गए हैं। इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को बदलता है, जिससे बिजली की खपत कम हो सकती है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले एयर कंडीशनर कंवर्टिबल मोड्स के साथ आते हैं, जो मौसम और तापमान के अनुसार सही कूलिंग देने का काम करते हैं। । इनमें 1 टन और 1.5 टन की क्षमता मिलती है, जो छोटे से मध्यम आकार वाले कमरों के लिए आदर्श है।
यहां आपको बढ़िया 5 स्टार एसी के विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Haier 1.5 Ton 5 Star,New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC
4 वे स्विंग वाले इस हायर एसी की हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है, जिससे गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। हेक्सा इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह मॉडल 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जो अलग-अलग क्षमताओं पर चलाया जा सकता है। इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। Haier ब्रांड का यह 1.5 Ton AC, 120 से 190 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया है। रेड अलर्ट के बीच बीच भी ठंडी हवा चाहते हैं, तो यह एसी 10 सेकंड में कमरे में ठंडी हवा फेंकता है। इस स्प्लिट एसी में WI-FI की सुविधा है, जिस वजह से इसे आप स्मार्टफोन से जोड़कर कहीं से भी बैठकर कंट्रोल कर सकते हैं। इसके कंडेंसर कॉइल को कॉपर से बनाया गया है, जो कम रख-रखाव में भी बेहतर कूलिंग करता है। फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी वाला यह इन्वर्टर एसी एक बटन दबाते ही 21 मिनट में इनडोर यूनिट की पूरी तरह से सफाई करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HSA19KHD-RAI5NB-I
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 1.5 टन
- खास सुविधा - 4-वे स्विंग, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम
- वाट क्षमता - 1160 वाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 701.7 वाट
- कूलिंग पावर - 5.13 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन -23.5D x 101.7W x 31.9H सेंटीमीटर
खासियत
- 1.5 टन की क्षमता वाले इस मॉडल में 20 मीटर का लंबा एयर थ्रो मिलता है, जिससे ठंडी हवा दूर तक जाती है।
- इसका डिह्यूमिडिफायर हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है।
कमी
- जब बाहर का तापमान 48°C या 50°C से ऊपर जाता है, तो इसकी कूलिंग क्षमता थोड़ी कम हो सकती है।
01
LG 1.5 Ton 5 Star,New star rated, Smart Inverter Split AC
एलजी ब्रांड का यह एयर कंडीशनर 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है, जिसका उपयोग आप अपनी ठंडक जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। बिजली की कम खपत करने के लिए इसे 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग दी गई है। 4 वे स्विंग वाला यह LG 1.5 टन एसी कमरे के चारों तरफ हवा को समान रूप से फैलाता है। इसका विराट मोड कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करने में मदद करता है, जो रेड अलर्ट के बीच काफी मददगार हो सकता है। इसका ऑटो क्लीन फंक्शन इवेपोरेटर कॉइल पर जमी गंदगी को ऑटोमैटिक तरीके से साफ कर सकता है। इसमें 100% कॉपर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है, जो जंग से बचाता है और एसी की लाइफ बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस देता है। इसकी R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के अनुकूल है, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से रोकती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- मॉडल - AS-Q19YNZE1
- क्षमता - 1.5 टन
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 671.15KWh
- शोर स्तर - 31 डेसिबल
- कूलिंग पावर - 5 किलोवाट
- खास सुविधा - 4-वे स्विंग, ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 99.8W x 34.5H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 37 किलोग्राम
खासियत
- इस एलजी एसी में एंटी वायरस सुरक्षा के लिए HD फिल्टर मिलता है, जो कमरे की हवा को बैक्टीरिया से मुक्त रखता है।
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल LED डिस्प्ले के साथ आता है।
कमी
- बॉक्स के साथ मिलने वाला कनेक्टिंग पाइप कुछ बड़े कमरों के लिए छोटा पड़ सकता है, जिससे इंस्टॉलेशन के समय अतिरिक्त खर्च होने की संभावना रहती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Blue Star 1 Ton 5 Star,New Star rated,Smart Inverter Split AC
1 टन की क्षमता में आने वाला यह ब्लू स्टार एसी 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में बेहतरीन कूलिंग करता है। इस मॉडल में WIFI की सुविधा है, जिस वजह से इसे आप मोबाइल फोन के साथ जोड़कर कभी भी और कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। Blue Star का यह Inverter AC 7 इंटेलिजेंट सेंसर के साथ आता है, जो कमरे के तापमान, नमी और अन्य कारकों को समझकर सही और आरामदायक कूलिंग देता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड वाले इस 1 टन एसी को आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से 40% से लेकर 110% तक की कूलिंग क्षमता में बदल सकते हैं। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। एआई प्रो फंक्शन वाला यह एयर कंडीशनर बाहर के तापमान और कमरे के अंदर की स्थितियो को समझकर कूलिंग और पंखे की स्पीड को एडजस्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - IA512ZXUS
- ब्रांड - Blue Star
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पावर - 12276 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- शोर स्तर - 34db
- वाट क्षमता - 3600 वाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 495.16 KWh
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 31.8D x 85W x 53.6H सेंटीमीटर
- खास सुविधा - 4-वे स्विंग, एआई प्रो+, डिजीक्यू हेप्टा सेंसर, सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी, स्मार्ट ऐप के साथ स्मार्ट एसी
खासियत
- डिफ्रॉस्ट क्लीन टेक्नोलॉजी इनडोर यूनिट के कॉइल को अपने आप साफ कर देती है।
- सेल्फ डायग्नोसिस फंक्शन एसी में होने वाली तकनीकी खराबी और समस्याओं को पहचानकर एरर कोड दिखाता है।
कमी
- इसका रिमोट कंट्रोल काफी बेसिक डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें रात के समय उपयोग के लिए बैकलाइट (Backlight) की कमी खलती है।
03
Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC
फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह कैरियर स्प्लिट एसी हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत हो सकती है। इसका डिह्यूमिडिफायर हवा में मौजूद उमस को कम करने में मदद करता है। यह 1.5 टन एसी 111 से 150 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए अच्छा हो सकता है। ऑटो क्लीन फंक्शन वाला यह Carrier एयर कंडीशनर कूलिंग कॉइल और ब्लोअर को ऑटोमैटिक साफ करने में मदद करता है। रेड अलर्ट के बीच कमरे को मिनटों में ठंडा करना चाहते हैं, तो इस मॉडल का टर्बो मोड अच्छा हो सकता है। इसकी R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। इस इन्वर्टर एसी को वाई-फाई से जोड़कर फोन के जरिए कभी-भी और कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाला यह मॉडल स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले के साथ आता है, जो बिजली की खपत को रियल टाइम में दिखाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - CAI18EE5R36W0
- ब्रांड - Carrier
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 4800 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.4D x 96.5W x 32.4H सेंटीमीटर
- खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम
- वाट क्षमता - 1100 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 663.31 वाट
खासियत
- इसका एचडी और PM 2.5 फिल्टर हवा को साफ व स्वच्छ बनाने में मदद करता है।
- रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर कम गैस का पता लगाने में मदद करता है।
कमी
- कई शहरों में कैरियर की आधिकारिक इंस्टॉलेशन सर्विस थोड़ी धीमी है, जिसके चलते पीक सीजन में ग्राहकों को इंस्टॉलेशन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
04
Voltas 185V Vectra CAR 1.5 ton 5 star,New star rated, inverter Split AC
बिजली की कम खपत करने वाला एसी लेना चाहते हैं, तो वोल्टास ब्रांड का चयन करना अच्छा हो सकता है क्योंकि इसमें 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। 4 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस मॉडल को आप अपनी ठंडक की जरूरत के अनुसार कूलिंग के लिए एडजस्ट कर सकते हैं। Voltas के इस 1.5 टन Split AC के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर कॉइल से बनाया गया है, जो जंग से सुरक्षित, कम रखरखाव और बेहतर कूलिंग करता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। मेमोरी रीस्टार्ट फीचर इस एयर कंडीशनर को जब लाइट जाने के बाद वापस आती है, तो इसे पिछली सेटिंग पर ही चालू कर देता है। इसका डस्ट फिल्टर हवा में मौजूद धूल-मिट्टी, बाल और अन्य कणों को अंदर जाने से रोकने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - 185V Vectra CAR
- ब्रांड - Voltas
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 4850 किलोवाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 4850 वाट
- एयर फ्लो क्षमता - 930 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 96W x 31H सेंटीमीटर
- खास सुविधा - डस्ट फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
खासियत
- इसका स्लीप मोड रात को सोते समय आरामदायक तापमान बनाए रखने और बिजली की बचत करने के लिए अच्छा होता है।
- एंटी-फ्रीज थर्मोस्टेट इवेपोरेटर कॉइल पर बर्फ को जमने से रोकता है।
कमी
- 38 Decibels का नॉइज लेवल कभी-कभार आपको अपनी आवाज से परेशान कर सकता है।
05
सर्वश्रेष्ठ 5 स्टार एसी की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से बिजली की कम खपत करने वाले 5 स्टार एसी के 5 प्रमुख मॉडल्स मिलेंगे। इन्हें आप अपने बजट, सुविधा और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।