आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में घर की सफाई के लिए समय निकालना सच में बहुत मुश्किल काम हो जाता है। ऐसे में WiFi कनेक्टिविटी वाले Robot Vacuum Cleaner आधुनिक घरों के लिए एक वरदान और स्मार्ट समाधान के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ये छोटे और स्मार्ट डिवाइस आपके फर्श से धूल-मिट्टी, गिरे हुए बाल और हर तरह की गंदगी को पूरी तरह अपने आप (ऑटोमैटिक) साफ कर देते हैं, जिससे आपकी रोजाना की झाड़ू-पोछे की मेहनत आधी रह जाती है।
इन स्मार्ट रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर्स को जो चीजें सबसे अलग बनाती हैं, वे हैं:
- स्मार्ट मैपिंग: जिससे ये खुद आपके पूरे घर का नक्शा समझकर बिना सोफे या दीवारों से टकराए सफाई करते हैं।
- मोबाइल ऐप और वॉयस कंट्रोल: यानी आप ऑफिस में बैठकर या सोफे पर लेटे-लेते Alexa और Google Assistant को बोलकर सफाई शुरू करवा सकते हैं।
- ऑटो चार्जिंग: बैटरी खत्म होने पर यह खुद चलकर अपने चार्जिंग डॉक पर वापस लौट आता है।
अगर आप भी बिना किसी झंझट के अपने घर को हमेशा चकाचक रखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए रोबोट वैक्यूम क्लीनर मॉडल्स की लिस्ट पर नजर डालें-
Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner with Self-Empty Station
इस हायर रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर में 5000Pa सक्शन पावर दी गई है, जो फर्श से धूल, बाल और गंदगी को गहराई से साफ करता है। इसमें 2-इन-1 वैक्यूम और मोपिंग फीचर दिया गया है, जिससे एक साथ झाड़ू और पोछा लगाने का काम हो जाता है। यह वाई-फाई आधारित Haier स्मार्ट रोबोटिक क्लीनर मोबाइल ऐप, टीवी ऐप, गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा सपोर्ट के साथ आता है। इसकी मदद से यूजर मोबाइल ऐप या आवाज के जरिए कहीं से भी क्लीनर को कंट्रोल कर सकते हैं। शेड्यूल क्लीनिंग और कस्टमाइज्ड क्लीनिंग फीचर सफाई का समय और तरीका अपनी जरूरत के अनुसार सेट करने की अनुमति देते हैं। इस वैक्यूम मशीन में लेजर नेविगेशन तकनीक दी गई है, जो घर का स्मार्ट नक्शा तैयार करके बढ़िया तरीके से सफाई करती है। अगर आपके घर में कई कमरे वगैरा हैं, तो यह तकनीक आपके लिए काफी उपयोगी रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- फॉर्म फैक्टर - रोबोटिक
- मॉडल नाम - CIVIC X11 PRO
- कंट्रोलर टाइप - ऐप कंट्रोल
- फ़िल्टर प्रकार - कार्ट्रिज
- वोल्टेज - 14.4 वोल्ट
- आउटपुट क्षमता - 0.3 लीटर
खूबियां
- मल्टीपल मैप मेमोरी फीचर की मदद से यह अलग-अलग मंजिलों या कमरों का नक्शा सेव कर, बड़े घरों में सफाई करने में सक्षम है।
- इसमें ऑटो एम्प्टी डस्टबॉक्स फीचर होने से रोबोट खुद ही अपने डस्टबॉक्स को एम्प्टी स्टेशन में खाली कर सकता है।
- इसमें एंटी-फॉल सेंसर, एंटी-कोलिजन सेंसर और ऑटो रिटर्न टू चार्ज फीचर जैसे कई सेंसर हैं, जो रोबोट को सीढ़ियों से गिरने, दीवारों या फर्नीचर से टकराने से बचाने में मदद करते हैं।
कमी
- 2600 mAH बैटरी के कारण यह जल्दी डिस्चार्ज हो सकता है और इसे बार-बार चार्ज करना पड़ेगा।
01
ECOVACS DEEBOT N30 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner & Mop
ECOVACS के इस रोबोट वैक्यूम क्लीनर मॉडल को खासतौर पर भारतीय घरों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, इसलिए यह टाइल, मार्बल, लकड़ी और कार्पेट जैसी अलग-अलग फ्लोर को साफ करने की क्षमता रखता है। इसमें बेहतरीन सफाई के लिए 10,000Pa की शक्तिशाली सक्शन पावर दी गई है। साथ ही हाई-स्पीड मोटर और स्ट्रेट-थ्रू डक्ट डिजाइन की वजह से यह फ्लोर क्लीनिंग रोबोट वैक्यूम क्लीनर बड़े कचरे, धूल, बाल और छोटे कणों को गहराई से साफ करता है। कार्पेट की सफाई के दौरान भी सक्शन पावर बेहतर बनी रहती है। 2-इन-1 वैक्यूम और मोपिंग फीचर होने से यह धूल साफ करने के साथ पोछा लगाने का काम भी कर सकता है। इससे समय की बचत होती है और फर्श ज्यादा अच्छी तरह साफ होता है। यह रोबोटिक क्लीनर 5200mAh बैटरी के साथ आता है, जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 300 मिनट तक चल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - ECOVACS
- फॉर्म फैक्टर - रोबोटिक
- मॉडल नाम - N30
- कंट्रोलर टाइप - ऐप कंट्रोल
- फ़िल्टर प्रकार - HEPA
- बैटरी लाइफ - 300 मिनट
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- आउटपुट क्षमता - 350 मिलीमीटर
खूबियां
- इसमें जीरो टैंगल 2.0 तकनीक के साथ ट्रिपल V-शेप रोलर ब्रश मिलता है। यह ब्रश बालों को उलझने से बचाती है और आसानी से इकट्ठा करती है।
- इसमें स्मार्ट ऐप कंट्रोल फीचर होने से मोबाइल ऐप से कहीं से भी क्लीनर को कंट्रोल कर सकते हैं।
- एडवांस ट्रू मैपिंग तकनीक की मदद से यह बहुत तेजी और सटीक तरीके से घर का नक्शा तैयार कर सफाई कर सकता है।
कमी
- वैक्यूम और मोपिंग का काम एकसाथ करने की वजह से अगर फर्श पर ज्यादा चिपचिपे दाग आदि हैं, तो वे कभी-कभार अच्छी तरह साफ नहीं होते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
DREAME L10 Prime Robot Vacuum and Mop, WiFi/App Control
यह रोबोट वैक्यूम क्लीनर उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो घर की सफाई को पूरी तरह स्मार्ट और कम मेहनत के करना चाहते हैं। इसमें ऑटोमैटिक क्लीनिंग फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से यह हर सफाई के बाद अपने पोछे को अपने आप साफ करता है। इसमें एयर ड्रायर सिस्टम भी दिया गया है, जो पोछों को सुखाने में मदद करता है और फफूंदी व बैक्टीरिया बनने की संभावना कम करता है। इससे सफाई ज्यादा हाइजीनिक और सुविधाजनक बनती है। इस Vacuum Machine में 7mm ऑटोमैटिक मॉप लिफ्ट फीचर दिया गया है। जिससे यह कार्पेट को जब पहचानता है, तो इसके पोछे अपने आप ऊपर उठ जाते हैं, जिससे कार्पेट गीला नहीं होता है। मोबाइल ऐप कंट्रोल फीचर की मदद से यूजर Dreamehome ऐप द्वारा सफाई को पूरी तरह कस्टमाइज कर सकते हैं। ऐप में वर्चुअल बॉउंड्री, नो-मोप जोन, सफाई समय, सफाई पैटर्न और अलग-अलग कमरों के लिए अलग सेटिंग्स बनाई जा सकती हैं। इससे सफाई का अनुभव ज्यादा स्मार्ट बन सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - DREAME
- फॉर्म फैक्टर - रोबोटिक
- मॉडल नाम - RLL11GC_2
- कंट्रोलर टाइप - अमेजन एलेक्सा
- फ़िल्टर प्रकार - कपड़ा बैटरी लाइफ - 285 मिनट
- वोल्टेज - 20 वोल्ट
- आउटपुट क्षमता - 2.5 लीटर
खूबियां
- इसमें 2 रोटेटिंग मोप पैड दिए गए हैं, जो हाथ से पोछा लगाने जैसी सफाई कर सकते हैं।
- इसमें 4000Pa की शक्तिशाली सक्शन पावर होने से धूल, बाल और छोटे कणों को गहराई से साफ हो सकती है।
- इसमें एडवांस अल्ट्रासोनिक कारपेट डिटेक्शन की सुविधा होने से कार्पेट को अपने आप पहचानकर सफाई मोड बदल लेता है।
कमी
- कभी-कभी बड़े पार्टिकल और कचरे को उठाने में थोड़ी दिक्कत होती है, और जिद्दी दागों को हाथ से साफ करना पड़ सकता है।
ऐसी ही जानकारी आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिल जाएगी।
03
ILIFE T20s Ultra Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation
वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले इस रोबोटिक क्लीनर में 10,000Pa की मजबूत सक्शन पावर दी गई है, जो टाइल्स, लकड़ी, मार्बल और कार्पेट जैसी अलग-अलग जगह से धूल, गंदगी और पालतू जानवरों के बालों को गहराई से साफ करता है। इसका 2-इन-1 रोलर ब्रश अलग-अलग फ्लोर पर बेहतर सफाई कर सकता है। कार्पेट की सफाई के दौरान यह अपने आप सक्शन पावर बढ़ा देता है, जिससे कार्पेट के अंदर छिपी धूल और गंदगी बेहतर तरीके से हट जाती है। इसमें LiDAR नेविगेशन और स्मार्ट मैपिंग तकनीक दी गई है, जो घर का सटीक नक्शा तैयार करके व्यवस्थित तरीके से सफाई करती है। यह WiFi आधारित स्मार्ट रोबोटिक क्लीनर मोबाइल ऐप, रिमोट कंट्रोल और वॉइस कंट्रोल सपोर्ट के साथ आता है। ILIFE ऐप की मदद से यूजर सफाई का समय, सफाई क्षेत्र, सक्शन पावर और अलग-अलग कमरों के लिए सेटिंग्स आसानी से बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - ILIFE
- फॉर्म फैक्टर - रोबोटिक
- मॉडल नाम - T20s Ultra
- कंट्रोलर टाइप - ऐप कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल, ध्वनि कंट्रोल
- फ़िल्टर प्रकार - 4 परत वाला फ़िल्टर, उच्च दक्षता वाला फ़िल्टर, HEPA, माइक्रोफ़िल्टर
- बैटरी लाइफ - 300 मिनट
- वोल्टेज - 20 वोल्ट
- आउटपुट क्षमता - 3.5 लीटर
खूबियां
- यह अमेजन अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आप इसे आवाज द्वारा कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसके स्मार्ट सेंसर फर्नीचर और अन्य रुकावटों को पहचानकर टकराने से बचाते हैं और बिना जरूरत दोबारा सफाई होने से रोकते हैं।
- इसके साथ 3.5 लीटर डिस्पोजल डस्ट बैग मिलता है, जिससे बार-बार धूल खाली करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
कमी
- शेड्यूल सफाई में केवल सामान्य मोड ही इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए आपको एक ही मोड पर सफाई करनी पड़ेगी।
04
AGARO Alpha Robot Vacuum Cleaner, App Control
यह 2-इन-1 अगारो रोबोटिक क्लीनर सूखी सफाई और गीला पोछा दोनों कर सकता है। इसमें झाड़ू और पोछा के लिए अलग-अलग सफाई मोड दिए गए हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। इसमें बढ़िया SLAM LiDAR नेविगेशन तकनीक दी गई है, जो घर का स्मार्ट नक्शा तैयार करके बढ़िया तरीके से सफाई करती है। इसमें कई स्मार्ट सेंसर दिए गए हैं, जो क्लीनर को दीवारों या फर्नीचर से टकराने और सीढ़ियों से गिरने से बचाते हैं। यह WiFi आधारित AGARO Robot Vacuum Cleaner स्मार्ट लाइफ ऐप सपोर्ट के साथ आता है। इसे 2.4GHz WiFi, हॉटस्पॉट नेटवर्क या ब्लूटूथ 5.0 से कनेक्ट कर सकते हैं। मोबाइल ऐप की मदद से सफाई कंट्रोल करना काफी आसान हो जाता है। यह एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट वॉइस कंट्रोल सपोर्ट के साथ भी आता है। इसमें शक्तिशाली ब्रशलैस मोटर दी गई है, जो लगभग 3200Pa तक की सक्शन पावर देती है। अलग-अलग जरूरतों के अनुसार इसमें इको, स्टैंडर्ड, स्ट्रॉन्ग और सुपर स्ट्रॉन्ग जैसे 4 सक्शन मोड दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - AGARO
- फॉर्म फैक्टर - रोबोटिक
- मॉडल नाम - Alpha
- कंट्रोलर टाइप - ऐप कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल
- फ़िल्टर प्रकार - HEPA
- बैटरी टाइप - लिथियम आयन
- वोल्टेज - 20 वोल्ट
- आउटपुट क्षमता - 250 मिलीलीटर
खूबियां
- अलग-अलग जरूरतों के अनुसार इसमें इको, स्टैंडर्ड, स्ट्रॉन्ग और सुपर स्ट्रॉन्ग जैसे 4 सक्शन मोड दिए गए हैं।
- इसमें क्विक क्लीनिंग, Y-शेप क्लीनिंग और एज क्लीनिंग जैसे कई सफाई विकल्प दिए गए हैं।
- इस मशीन में प्रीसेट टाइमर और शेड्यूल सफाई फीचर मिलता है, जिसकी मदद से सफाई का समय, दिन और जगह पहले से सेट कर सकते हैं।
कमी
- इसका पोछा फीचर जिद्दी दाग पूरी तरह साफ नहीं कर पाता इसलिए आपको दोबारा सफाई करनी पड़ सकती है।
05
WiFi कनेक्टिविटी वाले रोबोट वैक्यूम क्लीनर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले रोबोट वैक्यूम क्लीनर मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे सक्शन पावर, बैटरी और कंट्रोल फंक्शन जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और अपनी जरूरत अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।