भागदौड़ भरी जिंदगी में रोजाना घर की सफाई करना कामकाजी लोगों के लिए मुश्किल और समय लेने वाला काम बन गया है। खासकर इस गर्मी के मौसम में धूल-मिट्टी, पालतू जानवरों के बाल और फर्श पर जमा गंदगी को बार-बार साफ करना काफी थकाने वाला हो सकता है। ऐसे में फ्लोर क्लीनिंग रोबोट वैक्यूम क्लीनर स्मार्ट और समय को बचाने वाले विकल्प हो सकते हैं। यह अप्लायंस बिना ज्यादा मेहनत के घर के फर्श को अपने आप साफ करने में मदद कर सकता है। इन Floor Cleaning Robot क्लीनर में स्मार्ट नेविगेशन, ऑटोमैटिक क्लीनिंग, मॉपिंग, ऐप कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल और पावरफुल सक्शन जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। ये वैक्यूम मशीन बेड, सोफा और टेबल के नीचे आसानी से पहुंचकर धूल और गंदगी साफ कर सकती हैं। कई मॉडल्स में वेट और ड्राई दोनों तरह की क्लीनिंग की सुविधा मिलती है, जिससे फर्श ज्यादा साफ और चमकदार दिखाई दे सकता है।
तो आइए, फ्लोर क्लीनिंग रोबोट वैक्यूम क्लीनर के शानदार विकल्पों पर नजर डालते हैं -
Haier Civic X11 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner & Mop
हायर का यह 2-इन-1 रोबोट वैक्यूम क्लीनर और मॉप है, जो घर की सफाई को आसान बना सकता है। यह मशीन फर्श की धूल, गंदगी और बालों को अपने आप साफ करने के साथ-साथ मॉपिंग भी कर सकती है। इस Haier Robot Vacuum Cleaner में 5000 Pa सक्शन पावर दी गई है, जो फर्श पर जमा धूल, मिट्टी, बाल और छोटे कचरे को गहराई से साफ कर सकती है। इसकी मजबूत सक्शन क्षमता टाइल फ्लोर जैसी सतहों पर अच्छे से सफाई कर सकती है। इसमें लेजर नेविगेशन और मल्टीपल मैप मैमोरी फीचर दिए गए हैं। यह तकनीक घर के अलग-अलग कमरों का मैप तैयार कर सकती है, जिससे रोबोट सही दिशा में सफाई कर सकता है और बार-बार एक ही जगह साफ करने से बच सकता है। यह मशीन ट्रू आईओटी कंट्रोल सपोर्ट करती है, जो मोबाइल ऐप, टीवी ऐप, गूगल असिस्टेंट और अलेक्सा की मदद से कंट्रोल हो सकती है, जिससे यूजर कहीं से भी सफाई शुरू या बंद कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- फॉर्म फैक्टर - रोबोटिक
- मॉडल नाम - सिविक X11
- कंट्रोलर टाइप - ऐप कंट्रोल
- फ़िल्टर प्रकार - कार्ट्रिज
- बैटरी की क्षमता - 120 मिनट
- वोल्टेज - 14.4 वोल्ट
- आउटपुट क्षमता - 0.3 लीटर
खूबियां
- इसमें शेड्यूल्ड क्लीनिंग और कस्टमाइज्ड क्लीनिंग जैसे फीचर दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार सफाई का समय और सफाई करने का तरीका पहले से सेट कर सकते हैं।
- इसमें एंटी-फॉल सेंसर होने से रोबोट सीढ़ियों या ऊंची जगह से नीचे गिरने में बच सकता है।
- ऑटो रिटर्न टू चार्ज फीचर की मदद से बैटरी कम होने पर यह रोबोट अपने आप चार्जिंग स्टेशन पर वापस जाकर चार्ज होना शुरू कर देता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया सेल के बाद सपोर्ट अच्छा नहीं है।
01
ILIFE T20s Ultra Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation
इस रोबोट क्लीनर में 10,000Pa सक्शन पावर दी गई है, जो काफी मजबूत है। यह फर्श, टाइल, मार्बल, लकड़ी के फ्लोर और कारपेट से धूल, गंदगी और पालतू जानवरों के बालों को गहराई से साफ कर सकती है। इस ILIFE वैक्यूम मशीन में 2-इन-1 वैक्यूम और मॉप फीचर दिया गया है, जो एक साथ ड्राई और गीली सफाई कर सकता है। इसका इलेक्ट्रॉनिक वॉटर कंट्रोल सिस्टम फर्श पर जरूरत के अनुसार पानी छोड़ता है, जिससे ज्यादा गीलापन नहीं होता है और फर्श साफ दिखाई दे सकता है। यह Cleaning Robot LiDAR नेविगेशन और स्मार्ट मैपिंग टेक्नोलॉजी के साथ आताहै, जो घर का सही मैप बनाने और सफाई के लिए सही रास्ता तय कर सकता है। इससे रोबोट बिना बार-बार एक ही जगह घूमे बढ़िया तरीके से सफाई कर सकता है। इसमें दिए गए स्मार्ट सेंसर फर्नीचर और दूसरी चीजों को पहचानकर उनसे टकराने से बच सकते हैं। साथ ही एंटी-ड्रॉप फीचर क्लीनर को सीढ़ियों या ऊंची जगहों से गिरने से बचा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - ILIFE
- फॉर्म फैक्टर - रोबोटिक
- मॉडल नाम - T20s Ultra
- कंट्रोलर टाइप - ऐप कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल
- फ़िल्टर प्रकार - 4 परत वाला फ़िल्टर, उच्च दक्षता वाला फ़िल्टर, HEPA, माइक्रोफ़िल्टर
- बैटरी की क्षमता - 300 मिनट
- आउटपुट क्षमता - 3.5 लीटर
खूबियां
- यह रोबोट ऑटो-एम्प्टी स्टेशन के साथ आता है, जो सफाई के बाद अपने आप डस्टबिन खाली कर देता है।
- इसमें 300 मिनट रनटाइम वाली बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज होकर कई कमरों की सफाई आसानी से कर सकती है।
- इसमें मल्टी फ्लोर मैपिंग फीचर होने से 5 अलग-अलग फ्लोर या कमरों का मैप सेव कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
DREAME D10 Plus Gen 2 Robot Vacuum
इस फ्लोर क्लीनिंग रोबोट वैक्यूम क्लीनर में 90-डे सेल्फ एम्प्टी सिस्टम दिया गया है, जिसमें 4 लीटर डस्ट बैग मौजूद है, जिसकी मदद से लगभग 90 दिनों तक बार-बार डस्ट साफ करने की जरूरत कम हो सकती है। सफाई के बाद मशीन अपने आप डस्ट को स्टेशन में खाली कर देती है, जिससे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इसमें 6,000Pa वोरमैक्स सक्शन पावर दी गई है, जो कारपेट, हार्ड फ्लोर और फर्श पर जमी धूल, मिट्टी और पालतू जानवरों के बालों को गहराई से साफ करने में मदद करती है। DREAME ब्रांड के इस Floor Cleaning Robot में चार अलग-अलग सक्शन लेवल दिए गए हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है। इसमें अपग्रेडेड मूवेबल रबर ब्रश दिया गया है, जो बालों को ब्रश में ज्यादा उलझने से रोक सकता है और धूल को बेहतर तरीके से उठाने की कोशिश करता है। ड्रीम होम ऐप की मदद से नो गो जोन और वर्चुअल बॉउंड्री सेट की जा सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - DREAME
- फॉर्म फैक्टर - रोबोट वैक्यूम
- मॉडल नाम - D10 Plus Gen2 -2
- कंट्रोलर टाइप - रिमोट कंट्रोल
- फ़िल्टर प्रकार - क्लॉथ
- बैटरी की क्षमता - 285 मिनट
- आउटपुट क्षमता - 400 मिलीलीटर
खूबियां
- इसमें स्मार्ट LiDAR नेविगेशन और पाथ फाइंडर तकनीक दी गई है, जो घर का सही मैप बनाने और सफाई का स्मार्ट रास्ता तय कर सकता है।
- इसमें मल्टी फ्लोर मैपिंग फीचर दिया गया है, जो घर के कई फ्लोर का मैप सेव कर सकती है।
- इसमें लगभग 285 मिनट रनटाइम वाली बैटरी दी गई है, जो बड़े एरिया की सफाई एक बार चार्ज में आसानी से कर सकती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया यह मैन्युअल काम करता है।
03
AGARO Alpha Robot Vacuum Cleaner
इस अगरो रोबोट वैक्यूम क्लीनर में SLAM लिडार नेविगेशन तकनीक दी गई है, जो घर का स्मार्ट मैप तैयार करने और सही सफाई रूट बनाने में मदद करती है। इससे मशीन बिना बार-बार एक ही जगह घूमे व्यवस्थित तरीके से सफाई कर सकती है। इस AGARO Vacuum Cleaner में कई स्मार्ट सेंसर दिए गए हैं, जो दीवार, फर्नीचर और दूसरी चीजों से टकराने से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही एंटी-फॉल फीचर इसे सीढ़ियों या ऊंची जगहों से गिरने से रोकने की कोशिश करता है। इसमें 4 सक्शन मोड दिए गए हैं - इको, स्टैंडर्ड, स्ट्रॉन्ग और सुपर स्ट्रॉन्ग। इनकी मदद से यूजर फर्श की गंदगी और जरूरत के अनुसार सक्शन पावर कम या ज्यादा कर सकते हैं। हल्की सफाई के लिए कम पावर और ज्यादा गंदगी के लिए तेज सक्शन इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - AGARO
- फॉर्म फैक्टर - रोबोटिक
- मॉडल नाम - अल्फा
- कंट्रोलर टाइप - रिमोट कंट्रोल, ऐप कंट्रोल
- फ़िल्टर प्रकार - हेपा
- बैटरी की क्षमता - 100 मिनट
- आउटपुट क्षमता - 250 मिलीलीटर
खूबियां
- इसका इंटेलिजेंट सक्शन एडजस्टमेंट सिस्टम अलग-अलग प्रकार की फ्लोरिंग को पहचानकर अपने आप सक्शन पावर बदल सकता है।
- इसमें कई क्लीनिंग मोड दिए गए हैं, जैसे क्विक क्लीनिंग, Y-शेप क्लीनिंग और एज क्लीनिंग, जो धूल को अच्छे से साफ कर सकते हैं।
- इसमें प्रीसेट टाइमर फीचर होने से सफाई का समय और दिन पहले से सेट कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया यह बड़ी जगह में अच्छे से काम नहीं करता है।
इस तरह की जानकारी आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर आसानी से मिल जाएगी।
04
Eureka Forbes SmartClean Auto Bin Turbo, Robotic Vacuum Cleaner
इस क्लीनिंग रोबोट में 7000Pa हाइपर सक्शन पावर दी गई है, जो फर्श, टाइल, मार्बल, लकड़ी और कारपेट पर जमा धूल और गंदगी को गहराई से साफ कर सकती है। इसका मैक्स मोड बेहद महीन धूल को भी आसानी से साफ कर सकता है। इस Eureka Forbes वैक्यूम क्लीनर में 2.5 लीटर सेल्फ-एम्प्टी डस्ट बिन दिया गया है, जो लगभग 40 दिनों तक हैंड्स-फ्री क्लीनिंग देने में मदद करता है। इसमें अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है, जिसको आप सिर्फ आवाज से सफाई शुरू, बंद या शेड्यूल कर सकते हैं। यह Vacuum Machine LiDAR 3.0 प्रिसीजन नेविगेशन और 360° रियल-टाइम क्विक होम मैपिंग फीचर के साथ आती है, जो घर का सही मैप बनाकर कमरे में बढ़िया तरीके से सफाई कर सकता है। इसमें मौजूद HEPA H13 ग्रेड फिल्ट्रेशन सिस्टम धूल और एलर्जी पैदा करने वाले छोटे कणों को पकड़ सकता है, जो एलर्जी वाले लोगों और छोटे बच्चों वाले घरों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Eureka Forbes
- फॉर्म फैक्टर - रोबोटिक
- मॉडल नाम - फोर्ब्स स्मार्टक्लीन ऑटो बिन टर्बो के साथ
- कंट्रोलर टाइप - ऐप कंट्रोल ऐप नियंत्रण, बटन कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल
- फ़िल्टर प्रकार - क्लॉथ
- बैटरी की क्षमता - 3 घंटे
- वोल्टेज - 3 वाल्ट
खूबियां
- इसमें 3S मॉपिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्मार्ट, स्क्रैच-फ्री और साइलेंट मॉपिंग दे सकता है।
- इसको स्मार्ट लाइफ ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।
- इस मशीन में 3200mAh बैटरी दी गई है, जो लगभग 3 घंटे रनटाइम देने में सक्षम है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया पैसे की बर्बादी है, प्रोडक्ट सेंसर ठीक से काम नहीं कर रहा है।
05
फ्लोर क्लीनिंग रोबोट वैक्यूम क्लीनर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप ऑनलाइन मौजूद रोबोट वैक्यूम क्लीनर मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे सक्शन पावर, मॉपिंग फीचर, मोटर पावर, ब्लोअर फंक्शन जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और अपनी जरूरत व बजट के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।