अगर आपकी भी सांवली त्वचा है और आप अपने लिए सही लिपस्टिक शेड नहीं ढूंढ पा रही हैं, तो यहां दिए गए विकल्पों को देख सकती हैं। यहां हमने लोकप्रिय मेकअप ब्रांड FACES CANADA के 5 लिपस्टिक के बारे में बताया है, जो सांवली त्वचा के लिए बहुत अच्छे हो सकती हैं। इनमें ब्राउन, वाइन और मैरून जैसे शेड्स शामिल हैं, जो सांवली त्वचा के लिए काफी बढ़िया मानी जाती हैं। इन लिपस्टिक की सबसे खास बात है कि यह हाई पिग्मेंटेशन के साथ आती हैं यानी एक बार लगाने पर आपको गहरा रंग मिलता है। वहीं इनमें कुछ ऐसे तत्व शामिल होते हैं, जो होंठों को पोषण देने के साथ-साथ नमी भी प्रदान करते हैं। इससे होंठ अधिक मुलायम रह सकते हैं और होंठों के फटने के या ड्राय होने की समस्या कम हो सकती है। इनमें से अधिकतर लिपस्टिक 8 से 12 घंटे तक टिकने का दावा करती है, जिसका फायदा यह होता है कि आपको बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ती है।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
FACES CANADA Comfy Matte Wow Bullet Lipstick
फेसेस कनाडा की यह कम्फी मैट वाउ बुलेट लिपस्टिक का डस्की स्किन पर खूबसूरत लग सकती है। इसका खूबसूरत रेड शेड आपके चेहरे को तुरंत आकर्षक बना सकता है। पार्टी, शादी या ऑफिस जैसे मौकों के लिए यह लिपस्टिक बढ़िया हो सकती है। यह होंठों पर भारी महसूस नहीं होती है और पूरे दिन आरामदायक एहसास दे सकती है। इस लिपस्टिक की सबसे खास बात इसकी हाई पिग्मेंटेशन है यानी एक बार लगाने पर होंठों को गहरा रंग मिलता है। इसका टेक्सचर भी काफी क्रीमी है। वहीं यह लिपस्टिक आपके होंठ को रूखा नहीं करती है, क्योंकि इसमें कुछ ऐसे गुण हैं, जो आपके होंठों को नरम बनाए रखने में मदद करते हैं। यह लिपस्टिक लंबे समय तक टिकने वाली है यानी आपको बार-बार इसे लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
खूबियां
- यह ट्रांसफर-प्रूफ लिपस्टिक है यानी खाना खाने या हल्की ड्रिंक के बाद भी इसका रंग काफी हद तक बना रहेगा।
- यह सुपर हाइड्रेटिंग लिपस्टिक है, जो होंठों को लंबे समय तक मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकती है।
कमी
- इस लिपस्टिक की मैट फिनिश बहुत ज्यादा ड्राई होंठों पर हल्की ड्रायनेस महसूस करा सकती है।
01
FACES CANADA Ultime Pro HD Intense Matte Lipstick + Primer
यह 2 इन 1 लिपस्टिक है और इसका टी-रोज शेड काफी खूबसूरत और नेचुरल लुक देता है। यह शेड उन महिलाओं के लिए काफी बढ़िया है, जो ऑफिस, कॉलेज या डेली यूज के लिए लिपस्टिक लेना चाहती हैं। इस लिपस्टिक में प्राइमर पहले से मौजूद है, जिससे होंठों पर इसे लगाने से पहले अलग से प्राइमर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसका HD मैट फिनिश होंठों को आकर्षक लुक देता है। वहीं इसका इंटेंस कलर एक बार लगाने पर शानदार रंग प्रदान करती है। यह लिपस्टिक लगभग 9 घंटे तक टिकने का दावा करती है यानी आपको बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका टेक्सचर भी काफी हल्का है, जिससे इसे होंठों पर लगाने के बाद भारीपन या चिपचिपा नहीं लगता है।
खूबियां
- इसकी पैकेजिंग काफी बढ़िया और कॉम्पैक्ट है, जिससे इसे कैरी करना आसान है।
- इसमें पहले से प्राइमर मौजूद है, जिससे अलग से प्राइमर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कमी
- हालांकि, यह न्यूड शेड हर इंडियन स्किन टोन पर सुंदर लगती है, लेकिन कुछ डस्की स्किन टोन पर इसका रंग थोड़ा हल्का दिखाई दे सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
FACES CANADA Comfy Matte Velvet Touch Lipstick
अगर आपकी भी सांवली त्वचा है और आप कॉलेज या ऑफिस के लिए लिपस्टिक लेना चाहती हैं, तो यह शेड आपके लिए बढ़िया है। इसका मैकरॉन 09 शेड आपके चेहरे की खूबसूरती को निखारेगा। इसका वेलवेट मैट फिनिश होंठों को मुलायम बनाए रखने में मदद करती है। यह लिपस्टिक इतनी हल्की है कि इसे लगाने के बाद होंठ भारी महसूस नहीं होते। वहीं यह हाई पिग्मेंटेशन लिपस्टिक है यानी एक बार लगाने पर बहुत गहरा रंग मिलता है। यह लिपस्टिक लगभग 8 घंटे तक टिकने का दावा करती है, जिससे लंबे समय तक आपको टचअप की जरूरत नहीं पड़ती। हाइड्रेटिंग होने के कारण यह होंठों को सूखने से बचाती है।
खूबियां
- यह शानदार फिनिश प्रदान करती है, जिससे होंठों को खूबसूरत लुक मिलता है।
- इसमें टी ट्री ऑयल का मिश्रण है, जो होंठों को नमी प्रदान करती है।
कमी
- पूरी तरह ट्रांसफरप्रूफ नहीं है, जिस कारण बहुत ज्यादा ऑयली खाना खाने के बाद इसका रंग हल्का हो सकता है।
03
FACES CANADA Comfy Matte Wow Liquid Lipstick
अगर आपको लिक्विड लिपस्टिक लगाना पसंद है, तो फेसेस कनाडा की यह लिपस्टिक को देखें। यह कोकोआ क्रश 07 ब्राउन शेड में है, जो सांवली त्वचा पर काफी खूबसूरत लगेगी। लिक्विड होने के कारण इसे लगाना काफी आसान होता है और केवल एक बार लगाने पर आपके होंठों को गहरा रंग मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे लगाने पर होंठ चिपचिपे महसूस नहीं होते हैं। इसकी मैट फिनिश आपके होंठों को आकर्षक बनाती है। ट्रांसफरप्रूफ होने के कारण कप या मास्क पर यह आसानी से नहीं फैलती है। यह लंबे समय तक टिकने का दावा करती है।
खूबियां
- यह लिपस्टिक होंठों पर 10 से 12 घंटे तक टिक सकती है।
- यह कंपनी इस लिपस्टिक के 100% ट्रांसफरप्रूफ होने का दावा करती है।
कमी
- 100% ट्रांसफरप्रूफ होने के कारण यह जल्दी सूख जाती है। इसलिए लिपस्टिक लगाते समय थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि एक बार सूखने के बाद इसे ठीक करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
04
FACESCANADA Long Stay 3-In-1 Matte Lipstick
अगर आपकी त्वचा भी सांवली है और आप पार्टी में ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं, तो यह हाउते प्लन 08 शेड लिपस्टिक आपके लिए बढ़िया हो सकती है। यह लगभग हर इंडियन स्किन टोन पर खूबसूरत लगती है। यह 3 इन 1 फॉर्मूला के साथ आती है यानी लंबे समय तक होंठों पर टिकने के साथ-साथ यह उसे मॉइस्चराइज भी करती है। इसमें कैमोमाइल और शीया बटर का मिश्रण है, जो होंठों को नरम बनाए रखने में मदद करेगा। वहीं अल्कोहल और पैराबेन फ्री होने के कारण यह होंठों को खराब होने या किसी तरह की एलर्जी से सुरक्षित रख सकती है। यह स्मज प्रूफ और ट्रांसफर प्रूफ लिपस्टिक है यानी यह जल्दी फैलती नहीं है और खाने-पीने पर भी इसका रंग हल्का नहीं पड़ता है।
खूबियां
- इसका टेक्सचर काफी मुलायम है, जिससे इसे होंठों पर लगाना आसान है।
- इसका गहरा और रिच कलर हर मौके और आउटफिट पर अच्छा लगेगा।
कमी
- इसका डार्क प्लम शेड काफी खूबसूरत है, लेकिन रोजाना सिंपल मेकअप लुक के लिए यह रंग थोड़ा ज्यादा बोल्ड लग सकता है।
05
FACESCANADA Comfy Matte Pro Liquid Lipstick
यह लिक्विड लिपस्टिक सांवली त्वचा के लिए बढ़िया हो सकती है, क्योंकि इसका Umber Fix 10 शेड लगभग हर इंडियन स्किन टोन पर आकर्षक लगेगा। न्यूड शेड होने के कारण आप इसे ऑफिस, पार्टी या डेली यूज में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह लिक्विड लिपस्टिक लगभग 10 घंटे तक टिकती है। यह काफी ज्यादा मुलायम टेक्सचर में आती है, जिससे यह होंठों पर आसानी से फैल जाती है। इसमें मैकाडामिया का तेल और ऑलिव बटर शामिल है, जो ना केवल होंठों को पोषण देने में मदद करते हैं बल्कि होंठों को सूखने से भी बचाते हैं। यह मैट फिनिश में आती है। यह अल्कोहल फ्री लिपस्टिक है यानी इसे लगाने पर होंठों पर जलन या एलर्जी का खतरा कम रहता है। इसकी सबसे खास बात है कि एक बार लगाने पर गहरा रंग मिलता है, जिससे लिपस्टिक को बार-बार अप्लाई नहीं करना पड़ता।
खूबियां
- यह ट्रांसफरप्रूफ लिपस्टिक है यानी खाने-पीने के दौरान भी लिपस्टिक का रंग हल्का नहीं पड़ता है।
- इसका टेक्सचर हल्का होता है जिससे इसे लगाने पर होंठों पर चिपचिपाहट या भारीपन नहीं लगता।
कमी
- यह लंबे समय तक टिकती है, लेकिन कई बार होंठों पर लेयर ज्यादा लगने से हल्का भारी महसूस हो सकता है।
06
FACES CANADA Comfy Silk Liquid Lipstick
फेसेस कनाडा की यह लिक्विड लिपस्टिक एलिगेंट मरून शेड में आती है, जो बोल्ड और रॉयल लुक देती है। यह शेड सांवली त्वचा की खूबसूरती को निखारने का काम करती है। आप इसे पार्टी या किसी त्योहार जैसे मौकों पर लगा सकती हैं। इसकी साटन मैट HD फिनिश होंठों को ग्लैमरस लुक देती है। यह काफी मुलायम टेक्सचर में आती है, जिस कारण यह होंठों पर आसानी से लग जाती है और एक बार लगाने पर गहरा रंग भी मिलता है। इसमें शीया बटन और शहतूत का तेल मौजूद हैं, जो होंठों को मुलायम बनाने और नमी देने में मदद करती हैं। वहीं इसकी मैट फिनिश होंठों को सूखने नहीं देती है। यह 100% अल्कोहल फ्री लिपस्टिक है, जो आपको होंठों को सुरक्षित रखती है। यह लंबे समय तक होंठों पर टिकी रहती है।
खूबियां
- इसकी HD फिनिश होंठों को साफ और सुंदर दिखाती है।
- ट्रांसफरप्रूफ होने के कारण इसका रंग जल्दी हल्का नहीं पड़ता है।
कमी
- यह सॉफ्ट और हल्के शाइन फिनिश के साथ आती है, जो कुछ लोगों को कम पसंद आ सकती है।
07
Faces Canada Weightless Matte Lipstick
सांवली त्वचा पर इस तरह के शेड काफी अच्छे लगते हैं। इसकी वाइन रूज 3 शेड चेहरे को बोल्ड लुक देती है। इसलिए पार्टी जैसे मौकों पर लगाने के लिए यह बढ़िया चॉइस हो सकती है। इसका रंग काफी गहरा होता है, जिससे एक बार लगाने पर आपको आकर्षक लुक मिलता है। वहीं हल्की होने के कारण यह होंठों पर चिपचिपी नहीं लगती है और आप इसे पूरे दिन लगाकर रख सकती हैं। इसमें जोजोबा और बादाम का तेल होता है, जो होंठों को अंदर तक पोषण देती है और नमी प्रदान करती है। इससे होंठ अधिक मुलायम और हेल्दी बनते हैं।
खूबियां
- यह होंठों को सूखने से बचाती है, जिससे होंठ हर समय मुलायम लगते हैं।
- इसकी मैट फिनिश होंठों को खूबसूरत लुक प्रदान करती है।
कमी
- 100% ट्रांसफरप्रूफ नहीं होने के कारण खाने-पीने के बाद इसका रंग धीरे-धीरे फीका पड़ सकता है।
08
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी-बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।