Sunscreen वाले Body Lotion जो आपकी त्वचा को हानिकारक UV किरणों से देंगे सुरक्षा

चेहरे के साथ-साथ शरीर की त्वचा को भी सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में यहां हमने 5 Sunscreen बॉडी लोशन के बारे में जानकारी दी है, जो UV किरणों से आपकी त्वचा को सुरक्षित रखेगी और उसे मॉइश्चराइज भी करेगी।
सनस्क्रीन बॉडी लोशन
सनस्क्रीन बॉडी लोशन

सूरज की तेज हानिकारक किरणें ना केवल चेहरे की त्वचा बल्कि शरीर की त्वचा को भी नुकसान पहुंचाती है। इसलिए चेहरे के साथ-साथ शरीर की त्वचा को भी UV किरणों से सुरक्षित रखना जरूरी है। ऐसे में आप सनस्क्रीन बॉडी लोशन को चुन सकते हैं, जो आपकी त्वचा को ना केवल धूप से बचाती है, बल्कि इसी के साथ उसे हाइड्रेट भी करती है और धूप के कारण हुई टैनिंग को भी कम करने में मदद करती है। यहां हमने जिन 5 बॉडी लोशन के बारे में जानकारी दी है उनमें SPF 30 और 50 है, जो स्किन को UVA और UVB दोनों तरह की किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा इन Body Lotion में नियासिनमाइड, विटामिन C और कोजिक एसिड जैसे तत्व शामिल होते हैं, जो त्वचा की टैनिंग को कम करते हैं, स्किन को चमकदार बनाते हैं और ड्रायनेस को भी कम करने में मदद करते हैं। सबसे अच्छी बात है कि यह सभी स्किन टाइप के लिए है यानी हर कोई बिना किसी चिंता इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, फिर भी हमारी सलाह है कि बॉडी लोशन इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

सनस्क्रीन बॉडी लोशन क्यों है जरूरी?

  • सनस्क्रीन बॉडी लोशन का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह आपकी त्वचा को UVA और UVB किरणों से बचाता है और सनबर्न, एलर्जी और स्किन डैमेज जैसी समस्या को खत्म करने में मदद करता है। 
  • धूप में रहने से स्किन काली पड़ जाती है और टैनिंग हो जाती है। ऐसे में ये बॉडी लोशन इस समस्या को काफी हद तक कम करने में मदद करते हैं। 
  • ये बॉडी लोशन ना केवल सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट भी रखते हैं।
  • अगर आप रोजाना सनस्क्रीन बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह शरीर की त्वचा पर झुर्रियां जैसी समस्या को कम कर सकता है।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Chemist At Play Bright Boost SPF Body Lotion

    केमिस्ट एट प्ले का यह बॉडी लोशन ना केवल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है, बल्कि सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है। इसमें SPF 50+ PA++++ है, जो आपकी स्किन को UVA और UVB दोनों तरह की किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है। अगर आप भी रोजाना घर से बाहर जाते हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस Chemist लोशन में 5% नियासिनमाइड है, जो स्किन को ना केवल चमकदार बनाने में मदद करता है, बल्कि टैन को भी कम कर सकता है। इसका टेक्सचर बहुत हल्का होता है, जिससे यह स्किन पर चिपचिपा या भारी नहीं लगता है और इसी कारण यह गर्मियों के लिए काफी बढ़िया माना जाता है। यह स्किन में जल्दी समा जाता है और दिनभर पर त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इस कंपनी का दावा है कि यह बॉडी लोशन 24 घंटे तक स्किन को मॉइश्चर देता है, जिससे ड्रायनेस की समस्या कम हो सकती है। 

    खूबियां

    • यह सभी स्किन टाइप के लिए बनाया गया है। 
    • पुरुष व महिलाएं दोनों इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
    01
  • Vaseline Sun Protect SPF 30 Body Lotion

    वैसलीन का यह सन प्रोटेक्शन बॉडी लोशन आपकी स्किन को सूरज की किरणों से बचाने के साथ-साथ उसे नमी भी दे सकता है। इसमें SPF 30 और PA+++ प्रोटेक्शन दिया गया है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सही विकल्प बनाता है। यह Vaseline Body Lotion टैनिंग को भी कम करता है। वैसलीन के अनुसार यह लोशन 7 दिनों में टैन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। इसमें वैसलीन जेली के माइक्रो ड्रॉप्स होते हैं, जो स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करते हैं, जिससे आपकी त्वचा लंबे समय तक मुलायम बनी रह सकती है। इसका टेक्सचर थोड़ा क्रीमी होता है, लेकिन इसे अच्छी तरह लगाया जाए तो यह स्किन में अच्छी तरह समा जाता है और लंबे समय तक त्वचा को हाइड्रेट रखता है। यह लोशन 600ml में आता है, जिससे यह लंबे समय तक चलता है और यह किफायती भी है। 

    खूबियां

    • रोजाना इस्तेमाल से यह 7 दिनों में टैन लाइन्स को कम कर सकता है। 
    • यह बॉडी लोशन UVA+UVB जैसी हानिकारक किरणों से त्वचा को सुरक्षा देता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • mCaffeine SPF 50 PA+++ Body & Brightening Sunscreen Lotion

    mCaffeine का यह बॉडी लोशन स्किन को सूरज से बचाने के साथ-साथ उसे ठंडक भी देता है। इसलिए गर्मियों के लिए यह बॉडी लोशन एक बढ़िया विकल्प माना जाता है। इसमें SPF 50 और PA+++ प्रोटेक्शन है, जो तेज धूप में भी आपकी स्किन को सुरक्षित रखता है। इसमें विटामिन C और नियासिनमाइड मौजूद हैं, जो स्किन को चमकदार बनाने के साथ-साथ टैन को भी कम करने में मदद करता है। अगर आपकी त्वचा भी धूप में जल गई है या डल हो गई है तो यह लोशन आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसकी सबसे खास बात है कि यह पसीना और जलन को कम करने में भी मदद करता है। इसका टेक्सचर हल्का और नॉन-स्टिकी होता है, जिससे यह त्वचा पर चिपचिपा नहीं लगता है। यह आपकी त्वचा को डीप हाइड्रेशन देता है, जिससे ड्रायनेस कम होती है। 

    खूबियां

    • यह स्किन पर लगाने के बाद तुरंत ठंडक का एहसास देता है। 
    • यह पुरुष और महिलाएं दोनों के लिए उपयुक्त है।
    03
  • Deconstruct Detan Sunscreen Body Lotion SPF 50 PA++++

    डींकस्ट्रक्ट का यह सनस्क्रीन बॉडी लोशन ना केवल आपकी त्वचा को धूप से सुरक्षित रखता है, बल्कि टैन हटाने और स्किन को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। इसमें SPF 50 PA++++ प्रोटेक्शन है, जो आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से पूरी तरह बचा सकता है। इस Deconstruct Sunscreen बॉडी लोशन में कोजिक एसिड और नियासिनमाइड का मिश्रण है, जो टैन कम करने और स्किन टोन को बराबर करने में मदद करते हैं। यह लगाने में काफी हल्का होता है, जिससे यह स्किन में जल्दी समा जाता है और चिपचिपा नहीं लगता है। इसका वाटर रेसिस्टेंस फॉर्मूला इसे अधिक खास बनाता है। यह हर प्रकार की स्किन के लिए बनाया गया है। 

    खूबियां

    • इसके रोजाना इस्तेमाल से आपकी त्वचा साफ और चमकदार हो सकती है। 
    • वाटर रेसिस्टेंस होने के कारण यह पसीने में भी अच्छी तरह काम करता है।
    04
  • Mamaearth Vitamin C Sunscreen Body Lotion For All Skin Type

    मामाअर्थ का यह बॉडी लोशन नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बनाया गया है, जो त्वचा को ना केवल सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है, बल्कि उसे चमकदार भी बनाता है। इसमें SPF 30 है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छा है। यह Vitamin C और शहद के मिश्रण के साथ आता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ उसे मुलायम भी करता है। यह Mamaearth लोशन स्किन को सूखने नहीं देता और उसे लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है। इसलिए ड्राय स्किन वालों के लिए यह शानदार विकल्प हो सकता है। इसका टेक्सचर हल्का होता है, जो स्किन में जल्दी समा जाता है। इसमें केमिकल्स का कम से कम इस्तेमाल होता है, जिस कारण यह त्वाच के लिए सुरक्षित माना जाता है।

    खूबियां

    • यह सभी स्किन टाइप के लिए बनाया गया है। 
    • यह त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।
    05

ऐसे अन्य लेख के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या सनस्क्रीन बॉडी लोशन रोज लगाना चाहिए?
    +
    हां, त्वचा को यूवी किरणों से बचाने के लिए रोजाना सनस्क्रीन बॉडी लोशन लगाना चाहिए।
  • रोजाना इस्तेमाल के लिए कौन सा SPF सही रहेगा?
    +
    रोजमर्रा के उपयोग के लिए SPF 30 या 50 बढ़िया रहता है, लेकिन अगर आप सीधे धूप में ज्यादा समय बिताते हैं तो SPF 50+ चुनें।
  • क्या सनस्क्रीन बॉडी लोशन चेहरे पर भी लगा सकते हैं?
    +
    नहीं, चेहरे की त्वचा शरीर की त्वचा से अलग होती है। चेहरे के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सनस्क्रीन का उपयोग करना बेहतर है।