सर्दियों की जहरीली हवा के बीच 5 बेहतरीन Air Purifier ₹5,000 से कम में है एक वरदान!

₹5,000 से कम कीमत में एयर प्यूरीफायर चुनते समय सिर्फ ऑनलाइन रेटिंग देखना काफी नहीं है। जानिए छोटे कमरे के लिए HEPA फिल्टर, CADR, शोर और फिल्टर की कीमत क्यों मायने रखती है, और सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए बजट मॉडल से कितनी उम्मीद रखनी चाहिए।
प्रदूषण और हाई AQI से निपटने के लिए 5,000 में 5 बेहतरीन एयर प्यूरीफायर
प्रदूषण और हाई AQI से निपटने के लिए 5,000 में 5 बेहतरीन एयर प्यूरीफायर

सर्दियों में जब बाहर धुंध और प्रदूषण बढ़ता है, तो घर के अंदर की हवा को साफ रखना भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में Air Purifier लेने का विचार आता है, लेकिन हर मॉडल प्रदूषण वाले मौसम में एक जैसा काम नहीं करता। ₹5,000 तक के बजट में Honeywell Air Touch V1 और LEVOIT Core Mini जैसे विकल्प मिलते हैं। इनके अलावा Pigeon एयर प्यूरीफायर और Jafanda JF068  भी इस कीमत के आसपास उपलब्ध विकल्पों में शामिल हैं। हालांकि, कम कीमत वाला हर प्यूरीफायर बड़े कमरे या बहुत खराब हवा के लिए पर्याप्त नहीं होता। आप लेने से पहले उसके HEPA फिल्टर, CADR यानी साफ हवा देने की क्षमता, कमरे के आकार और फिल्टर बदलने के खर्च को समझना जरूरी है। इसी तरह की जरुरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। इससे आप अपने बजट में ऐसा मॉडल चुन सकते हैं जो आपकी जरूरत के मुताबिक हो।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें बढ़ते AQI और प्रदूषित हवा से परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रखने के लिए 5 बजट एयर प्यूरीफायर मॉडल।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Honeywell Air Purifier for Home

    सर्दियों में कमरे की हवा को साफ रखने की छोटी शुरुआत

    • बाहर धूल और धुएं का असर बढ़ने लगे, तो घर लौटकर भी ताजी हवा की जरूरत महसूस होती है। छोटे कमरे या घर के ऑफिस के लिए यह Room Air Purifier हवा में मौजूद बारीक कणों को कम करने में मदद कर सकता है।
    • Honeywell के इस मॉडल में तीन लेवल वाला फिल्टर सिस्टम है, जिसमें प्री फिल्टर, H13 HEPA और एक्टिवेटेड कार्बन शामिल हैं। यह धूल और धुएं के कुछ कणों को पकड़ने में मदद करता है।
    • यह 235 स्क्वायर फुट तक के कमरे के लिए बताया गया है और इसकी हवा साफ करने की क्षमता 152 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे है। कम स्पीड़ पर करीब 29dB का शोर इसे कमरे में चलाने के लिए सुविधाजनक बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड और मॉडल - Honeywell Air Touch V1
    • फ्लोर एरिया - 235 स्क्वायर फुट
    • फिल्टर टाइप - HEPA
    • कंट्रोल टाइप - टच
    • आइटम का वजन - 1.50 किलोग्राम

    खूबियां

    • एडवांस 3-स्टेज फिल्टरेशन
    • 29dB का शोर

    कमी

    • कुछ समय इस्तेमाल के बाद तकनीकी समस्या आ सकती है।
    01
  • LEVOIT Core Mini Air Purifier

    सोते समय भी हवा साफ रहे, शोर कम सुनाई दे

    • अगर रात में धूल या धुएं की गंध परेशान करती है, तो बेडरूम में छोटा प्यूरीफायर रखना उपयोगी हो सकता है। यह मॉडल खास तौर पर छोटी जगहों के लिए है, इसलिए इसे बड़े हॉल के बजाय अपने कमरे में इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।
    • इस LEVOIT प्यूरीफायर में 3-लेवल वाला फिल्टर सिस्टम है, जिसमें प्री फिल्टर, HEPA और एक्टिवेटेड कार्बन शामिल हैं। कंपनी के अनुसार यह 183 वर्ग फुट तक की जगह के लिए है और धूल, धुएं तथा पराग कणों को कम करने में मदद करता है।
    • इसमें तीन फैन स्पीड मिलती हैं और इसकी बिजली खपत केवल 7 वॉट है। खुशबू पसंद हो, तो साथ दिए गए स्पंज पर खूशबू वाले तेल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड और मॉडल - LEVOIT Core Mini
    • फ्लोर एरिया - 183 स्क्वायर फुट
    • फिल्टर टाइप - HEPA
    • कंट्रोल टाइप - बटन
    • आइटम का वजन - 1.60 किलोग्राम

    खूबियां

    • एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर
    • यूनिक AROMATHERAPY फीचर

    कमी

    • प्यूरीफायर को लेकर अभी तक कोई खास परेशानी नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Jafanda JF068 Air Purifier for Home

    रात में चलाएं, बिना नींद में ज्यादा खलल के

    • बेडरूम में प्यूरीफायर रखने का फायदा तभी है जब उसकी आवाज नींद में ज्यादा परेशानी न करे। यह छोटा मॉडल सोते समय इस्तेमाल करने और जरूरत पड़ने पर घर के दूसरे कमरे में ले जाने के लिए बनाया गया है।
    • इस Air Purifier में प्री फिल्टर, ट्रू हैपा H13 और एक्टिवेटेड कार्बन की तीन स्तर वाली सफाई व्यवस्था है। 360 डिग्री एयर इनटेक आसपास की हवा को अलग-अलग दिशाओं से खींचने में मदद करता है।
    • स्लीप मोड में इसका शोर करीब 20dB बताया गया है। इसमें टाइमर भी मिलता है, जिससे 4, 8 या 12 घंटे बाद इसे बंद करने का समय तय कर सकते हैं। 650 वर्ग फुट का अधिकतम कवरेज हर स्थिति में तेज सफाई की गारंटी नहीं है, इसलिए कमरे के आकार के अनुसार चुनें।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड और मॉडल - Jafanda JF068
    • फ्लोर एरिया - 650 स्क्वायर फुट
    • फिल्टर टाइप - ट्रू HEPA
    • कंट्रोल टाइप - टच
    • आइटम का वजन - 1.90 किलोग्राम

    खूबियां

    • 12H ऑटो स्टॉप और स्लीप टाइमर
    • फिल्टर इंडिकेटर

    कमी

    • प्यूरीफायर चलते समय थोड़ी आवाज कर सकता है।
    03
  • FULMINARE Air Purifiers for Bedroom

    बेडरूम में हवा साफ करने के साथ हल्की नाइट लाइट भी

    • रात में सोने से पहले प्यूरीफायर चलाना हो, तो ऐसी मशीन काम की है जो बहुत जगह न घेरे और कमरे में तेज आवाज भी न करे। इसका छोटा साइज बेडरूम या घर के छोटे ऑफिस में रखने के लिए सुविधाजनक है।
    • इस प्यूरीफायर में H13 HEPA फिल्टर के साथ प्री फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन भी दिया गया है। तीन फैन स्पीड में से जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं, जबकि नाइट लाइट रात में हल्की रोशनी देती है।
    • इसकी बिजली खपत 6 वॉट है और इसमें टाइमर की सुविधा भी मिलती है। इसे इस्तेमाल करते समय हवा आने और बाहर निकलने की जगह खुली रखें, ताकि इसको अपना काम करने में किसी तरह की परेशानी ना आए।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड और मॉडल - FULMINARE H13
    • फ्लोर एरिया - 215 स्क्वायर फुट
    • फिल्टर टाइप - HEPA
    • कंट्रोल टाइप - बटन
    • आइटम का वजन - 850 ग्राम

    खूबियां

    • नाइट लाइट
    • 360 डिग्री एयर सर्कुलेशन

    कमी

    • बड़े रुम में इसका प्रभाव थोड़ा कम लग सकता है।
    04
  • Pigeon Air Purifier for Home

    कमरे की हवा का हाल जानकर प्यूरीफायर चलाएं

    • सर्दियों में खिड़कियां बंद रखने पर कमरे में धूल और दूसरे बारीक कण जमा हो सकते हैं। ऐसे में इस Air Purifier for Home का इस्तेमाल घर के अंदर की हवा को बेहतर रखने में मदद कर सकता है, खासकर जब कमरा सड़क की धूल के संपर्क में हो।
    • Pigeon के इस मॉडल में H13 HEPA फिल्टर और 3-लेवल वाली सफाई तकनीक दी गई है। यह 235 वर्ग फुट तक की जगह के लिए बताया गया है और इसकी हवा साफ करने की क्षमता 152 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे है।
    • इसमें हवा की क्वालिटी बताने वाला इंडिकेटर भी मिलता है, जो हवा की स्थिति को अच्छी, मध्यम या खराब कैटेगरी में दिखाता है। 30 वॉट बिजली खपत वाला यह प्यूरीफायर घर में रखने के लिए पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड और मॉडल - Pigeon
    • फ्लोर एरिया - 235 स्क्वायर फुट
    • फिल्टर टाइप - HEPA
    • कंट्रोल टाइप - बटन
    • आइटम का वजन - 2.87 किलोग्राम

    खूबियां

    • हाई एयर डिलीवरी रेट
    • रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडिकेटर

    कमी

    • प्यूरीफायर को लेकर अभी तक कोई तकनीकी खराबी नही है।
    05

₹5,000 से कम में पांच बेहतरीन एयर प्यूरीफायर

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 5,000 रुपये से कम में सर्दियों में देश की प्रदूषित होती हवा के माहौल में घर के अंदर की हवा को एकदम क्लीन रखने वाले 5 शानदार एयर प्यूरीफायर मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

फ्लोर एरिया

खास फीचर्स

Honeywell Air Touch V1

235 स्क्वायर फुट

  • एडवांस 3-स्टेज फिल्टरेशन
  • 29dB का शोर

LEVOIT Core Mini

183 स्क्वायर फुट

  • एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर
  • यूनिक AROMATHERAPY फीचर

Jafanda JF068

650 स्क्वायर फुट

  • 12H ऑटो स्टॉप और स्लीप टाइमर
  • फिल्टर इंडिकेटर

FULMINARE H13

215 स्क्वायर फुट

  • नाइट लाइट
  • 360 डिग्री एयर सर्कुलेशन

Pigeon

235 स्क्वायर फुट

  • हाई एयर डिलीवरी रेट
  • रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडिकेटर

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹5,000 से कम में अच्छा एयर प्यूरीफायर मिल सकता है?
    +
    हां, इस बजट में छोटे कमरों के लिए कुछ एयर प्यूरीफायर मिलते हैं। खरीदने से पहले उनकी साफ हवा देने की क्षमता और फिल्टर की गुणवत्ता जरूर जांचें।
  • सर्दियों में एयर प्यूरीफायर लेते समय सबसे जरूरी फीचर क्या है?
    +
    HEPA फिल्टर और CADR पर ध्यान दें। हेपा फिल्टर हवा के बारीक कणों को पकड़ने में मदद करता है, जबकि CADR बताता है कि मशीन कितनी तेजी से साफ हवा दे सकती है।
  • क्या ₹5,000 वाला एयर प्यूरीफायर दिल्ली के प्रदूषण के लिए पर्याप्त है?
    +
    यह कमरे के आकार और प्रदूषण के लेवल पर निर्भर करता है। इस बजट के कई मॉडल छोटे कमरों के लिए हैं और बहुत खराब हवा में बड़े कमरे को तेजी से साफ नहीं कर सकते।
  • एयर प्यूरीफायर में CADR का क्या मतलब है?
    +
    CADR यानी क्लीन एयर डिलीवरी रेट साफ हवा देने की दर है। आम तौर पर अधिक CADR वाला प्यूरीफायर समान परिस्थितियों में हवा को तेजी से साफ कर सकता है।
  • एयर प्यूरीफायर का फिल्टर कितने समय बाद बदलना चाहिए?
    +
    फिल्टर बदलने का समय मॉडल, इस्तेमाल और प्रदूषण पर निर्भर करता है। ब्रांड के निर्देश देखें और रिप्लेसमेंट फिल्टर की कीमत पहले जांच लें, ताकि आगे का खर्च बजट में रहे।