ठंड की सुबह और ठंडे पानी से नहाने की चुनौती, सर्दियों में एक आम समस्या बन जाती है। ऐसे में एक अच्छा गीजर घर का सबसे जरूरी उपकरण बन जाता है। खासकर जब बात छोटे बाथरूम या किचन की हो, तो बड़े वॉटर हीटर की जगह एक Small Geyser ही सही विकल्प साबित हो सकता है। ये न केवल जगह बचा सकते हैं, बल्कि कम बिजली की खपत में तेजी से पानी गर्म भी कर सकते हैं। इनका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, आधुनिक फीचर्स और इंस्टेंट हीटिंग तकनीक इन्हें हर घर के लिए उपयोगी बनाती है। चाहे रसोई में बर्तन धोने के लिए गर्म पानी चाहिए या सुबह-सुबह जल्दी नहाने की जरूरत हो, ये गीजर हर परिस्थिति में आपकी सुविधा बढ़ा सकते हैं और सर्दी के मौसम को आरामदायक बनाने में मदद भी कर सकते हैं। अगर आप अपनी सर्दियों की शुरुआत से पहले छोटे गीजर की तलाश में है तो यहां आपको Haier, Havells, Bajaj आदि जैसे ब्रांड के 5 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिन्हें चुना जा सकता है।
इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जा सकते हैं।
Haier BlackVolt Instant Water Heater 3 Litre
यह 3 लीटर की क्षमता वाला गीजर छोटे बाथरूम से लेकर आधुनिक किचन के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। Haier का यह छोटा गीजर काले रंग और आकर्षक डिजाइन में बना है और यह 2800 ग्राम का है। इसमें स्टेनलेस स्टील का टैंक दिया गया है जो कठोर पानी में भी जंग रोधी रह सकता है और आपको साफ पानी उपलब्ध करवा सकता है। यह पानी को तेजी से गर्म कर सकता है जिससे आपकी समय की तो बचत होगी ही, साथ ही ऊर्जा की बचत करने में भी मदद कर सकता है। इसका उन्नत कॉपर हीटिंग एलिमेंट तेज और कुशल हीटिंग सुनिश्चित करता है, जो इसे व्यस्त सुबह के लिए एक आदर्श किचन इंस्टेंट वॉटर हीटर बना सकता है। इसमें 6.5 बार प्रेशर रेटिंग और 2 मिमी के मजबूत टैंक दिए गए हैं जो इसे ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट के लिए बढ़िया विकल्प बना रहे हैं। चाहे किचन गीजर की जरूरत हो या बाथरूम के लिए छोटा गीजर चाहिए, यह उच्च दबाव की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में बना हुआ है और आसानी से कम जगह में फिट हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- डाईमेंशन - 20.4W x 22.6H सेमी
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- रंग - काला
- वजन - 2 किलो 800 ग्राम
खासियत
- यह 5-स्तरीय सुरक्षा प्रदान करता है जिससे आप इसका इस्तेमाल चिंतामुक्त तरीके से कर सकते हैं।
- इसमें एक ISI पावर कॉर्ड, प्रेशर रिलीफ वाल्व और शॉकप्रूफ बाहरी बॉडी शामिल है, जो सुनिश्चित करता है कि आपका गीजर सुरक्षित है।
- यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में मौजूद है जिसे आप बाथरूम के अलावा किचन में भी लगा सकते हैं।
कमी
- यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
01
Havells Signa 5 Litre Instant Water Heater
Havells का यह 5 लीटर वाला इंसटेंट वॉटर हीटर स्लीक व कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में आता है जो हर बाथरूम या किचन में आसानी से फिट हो सकता है। इस गीजर में 3000 वॉट का हेवी-ड्यूटी हीटिंग एलिमेंट लगा है, जो पानी को बेहद तेजी से गर्म कर सकता है। इसका 304 ग्रेड का एक्स्ट्रा थिक स्टेनलेस स्टील इनर टैंक लंबे समय तक जंग से बचाता है और टैंक की मजबूती को बनाए रख सकता है। साथ ही, इसका रस्ट और शॉक प्रूफ बॉडी डिज़ाइन उपयोग के दौरान पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। ट्विन LED इंडिकेटर इसके संचालन को और आसान बनाते हैं, एक लाइट पावर ऑन का संकेत देती है और दूसरी पानी के गर्म होने की जानकारी देती है। साथ ही, इसकी हाई वर्किंग प्रेशर कैपेसिटी इसे ऊंची इमारतों के लिए भी उपयुक्त बना सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Havells
- डाईमेंशन - 25.8W x 45.6H सेमी
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- रंग - सफेद
- वजन - 3 किलो 100 ग्राम
खासियत
- सुरक्षा के लिए इसमें फायर रिटार्डेंट पावर कॉर्ड और ISI मार्क सर्टिफिकेशन दिया गया है, जिससे यह गीजर एक सुरक्षित और टिकाऊ विकल्प बन जाता है।
- कंपनी की ओर से 5 साल की इनर टैंक वारंटी और 2 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भरोसा देती है।
- यह प्लास्टिक के मटेरियल से बना हुआ है।
कमी
- यूजर ने इसके फंक्शन को कुछ खास नहीं बताया।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
V-Guard Zio Geyser 5 Litre Instant Water Heater
आज के समय में तेज़ और भरोसेमंद गर्म पानी की सुविधा हर घर की जरूरत बन चुकी है। V-Guard का यह 5 लीटर इंस्टेंट Water Heater इस आवश्यकता को पूरी तरह पूरा कर सकता है। इसमें 3000 वॉट की शक्तिशाली हीटिंग क्षमता है, जो सिर्फ कुछ मिनटों में पानी को गर्म करके दे सकती है। इसमें चार लेयर सुरक्षा प्रणाली दी गई है जिसमें प्रेशर रिलीज वॉल्व, ISI मार्केड थर्मोस्टैट, ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन और एंटी-सिफॉन सुरक्षा शामिल है, जो आपके लिए सुरक्षित और तनाव-मुक्त उपयोग सुनिश्चित करती है। साथ ही, यह रंगीन डिस्प्ले पैनल हीटिंग और पावर स्टेटस को दिखाता है। उच्च गुणवत्ता वाले इन्सुलेशन की वजह से यह गर्म पानी लंबे समय तक बनाए रख सकता है और ऊर्जा की बचत भी कर सकता है। इसका इनर टैंक 304 स्टेनलेस स्टील का बना है और बाहरी बॉडी रस्ट-प्रूफ इंजीनियरिंग पॉलिमर से तैयार है। इसका निर्माण लंबे समय तक टिकाऊ और भरोसेमंद उपयोग के लिए किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - V-Guard
- डाईमेंशन - 22.3W x 43.5H सेमी
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- रंग - सफेद
- वजन - 2 किलो 900 ग्राम
खासियत
- ब्रांड इसपर 2 साल की प्रोडक्ट वॉरंटी, 2 साल हीटिंग एलिमेंट वॉरंटी और 5 साल का इनर टैंक वॉरंटी देती है।
- यह एक तेज, सुरक्षित और टिकाऊ इंस्टेंट वॉटर हीटर है जो किचन और बाथरूम दोनों के लिए बढ़िया विकल्प है।
- इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन के लिए थर्मल कट-ऑफ की सुविधा दी गई है।
कमी
- अमेजन से लेने पर ग्राहकों ने कहा इसमें 3 प्लग की सुविधा मौजूद नहीं है।
03
Bajaj Splendora 3L 3KW Vertical Instant Water Heater for Home
यह कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में आता है जो इसे छोटे से लेकर बड़े दोनों घरों के लिए उपयुक्त बना सकता है। यह सफेद रंग में आता है और Bajaj के इस Water Heater में कॉपर हीटिंग एलिमेंट का इस्तेमाल किया गया है, जो न केवल पानी को जल्दी गर्म कर सकता है बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रह सकता है। इसके अलावा, इसमें हाई ग्रेड स्टेनलेस स्टील टैंक है, जो जंग और खराब होने से बचा सकता है। ABS बाहरी बॉडी और वेल्ड फ्री जॉइंट इसे और भी मजबूत और सुरक्षित बना सकते हैं। यह वॉटर हीटर 6 बार प्रेशर तक के लिए उपयुक्त है और इसमें फायर रिटार्डेंट केबल और हीटिंग के लिए नियॉन इंडिकेटर भी मौजूद है। आपको बता दें, इसमें कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली फ्री इंस्टॉलेशन और इनलेट पाइप्स इसे और भी सुविधाजनक बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Bajaj
- डाईमेंशन - 23.3W x 38.8H सेमी
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- रंग - सफेद
- वजन - 2 किलो 200 ग्राम
खासियत
- तो यह वॉटर हीटर 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी, 2 साल की हीटिंग एलिमेंट वारंटी और 5 साल की टैंक वारंटी के साथ आता है।
- इसे आप आसानी से दीवार में लगा सकते हैं।
- यह ABS बॉडी के साथ बना है जो इसे शॉक प्रूफ बनाते हैं और लंबे समय तक टिकाऊ भी बनाते हैं।
कमी
- अमेजन से लेने पर ग्राहक ने कहा यह पानी जल्दी गर्म नहीं करता है।
04
Crompton InstaBliss Electric Instant Water Geyser
सर्दियों में नहाने या बर्तन धोने के समय सबसे ज़्यादा जरूरत होती है, गर्म पानी की। ऐसे में Crompton का यह गीजर आपके घर के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इसका 3000-वॉट का पावरफुल हीटिंग एलिमेंट बेहद तेजी से पानी गर्म कर सकताहै, जिससे आपको ठंड में इंतज़ार नहीं करना पड़ता।इस गीजर का बाहरी हिस्सा रस्ट-प्रूफ थर्मोप्लास्टिक मटेरियल से बना है, जो इसे लंबे समय तक नया बनाए रख सकता है। वहीं इसका 304 ग्रेड स्टेनलेस स्टील वेल्डलेस टैंक लीकेज या जंग लगने से बचाता है, जिससे यह और भी टिकाऊ बन जाता है। इसमें 4 लेवल सेफ्टी सिस्टम दिया गया है, जो बिजली के झटके या ज्यादा गर्म होने से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसके अलावा ट्विन LED इंडिकेटर पावर ऑन और हीटिंग स्टेटस को दिखाता है, जिससे इसका उपयोग और भी आसान हो सकता है। साथ ही, इसके 6.5 बार प्रेशर सहने की क्षमता के कारण यह Geyser हाई-राइज बिल्डिंग्स और प्रेशर पंप सिस्टम वाले घरों के लिए भी उपयुक्त बन सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Crompton
- डाईमेंशन - 22W x 43H सेमी
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- रंग - सफेद
- वजन - 3 किलो 400 ग्राम
खासियत
- यह ऊर्जा दक्षता क्षमता के साथ आता है जो आपके बिजली के खपत को कम कर सकता है।
- यह ट्विन एलईडी इंडिकेटर के साथ आता है जो पावर ऑन और हीटिंग फ़ंक्शन के लिए दिया गया है।
- इसमें एडवांस 4 लेवल सेफ्टी दी गई है जिसमें थर्मल कट-ऑफ, प्रेशर रिलीज वाल्व आदि शामिल है।
कमी
- ग्राहकों ने इसकी प्लग क्वालिटी सही नहीं बताई।
- यूजर ने बताया यह टिकाऊ नहीं है।
05
5 बढ़िया छोटे वॉटर गीजर के इन मुख्य बातों को ध्यान में रखकर चुनें अपने लिए सही विकल्प
यहां तालिका के माध्यम से छोटे गीजर के बारे में कुछ मुख्य बातों को बताया गया है ताकि आप अपने घर के लिए अब आसानी से सही गीजर का चुनाव कर सकते हैं -
इन्हें भी पढ़ें -
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।