₹10,000 के अंदर मिलने वाली 5 टॉप लोड Washing Machine, सेमी-ऑटोमेटिक मॉडल्स में हैं उपलब्ध

यहां हम ₹10,000 से कम कीमत में उपलब्ध 5 बेहतरीन सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन की जानकारी दे रहे हैं। इसमें गोदरेज, व्हर्लपूल और पैनासोनिक जैसे भरोसेमंद ब्रांडों के मॉडल शामिल हैं, जो छोटे परिवारों के लिए किफायती और प्रभावी धुलाई का विकल्प देते हैं। इन मशीन में बिजली की कम खपत, तेज ड्रायर, और सुविधाजनक फीचर्स जैसे मैजिक फिल्टर और एक्टिव सोक तकनीक मिलती है।
₹10,000 के अंदर मिलने वाली 5 टॉप लोड Washing Machine
₹10,000 के अंदर मिलने वाली 5 टॉप लोड Washing Machine

आज कल, ₹10,000 से कम कीमत में भी कई बेहतरीन टॉप लोड वॉशिंग मशीन उपलब्ध हैं जो आपके कपड़ों को प्रभावी ढंग से धोने में मदद करती हैं। ये मशीनें आमतौर पर सेमी-ऑटोमैटिक होती हैं, जिसका मतलब है कि आपको कपड़े धोने और सुखाने के लिए आपको कपड़ों को वॉशर से निकालकर ड्रायर टब में डालना होता है। हालांकि, ये कीमत के हिसाब से एक बढ़िया विकल्प है, खासकर छोटे परिवारों या उन लोगों के लिए जिन्हें रोजाना बहुत अधिक कपड़े नहीं धोने होते हैं। इन किफायती मॉडलों में भी आपको विभिन्न वॉश प्रोग्राम, पल्सेटर तकनीक, और एयर ड्रायर जैसी सुविधाएँ मिलती हैं। इन वॉशिंग में आपको हल्की प्लास्टिक बॉडी भी मिलती है। ये 7.5 किलोग्राम तक की अधिक क्षमता के साथ एक बार में 3 से 4 लोगों तक के कपड़े को साफ कर सकती हैं। होम सॉल्यूशन एंड इलेक्ट्रॉनिक के तहत आ रही इन मशीन में कम बिजली की इस्तमाल करने वाली मोटर भी मिलती है। साथ ही इनमें कपड़ो को कितनी देर धुलना है और कितना पानी इ्स्तेमाल करना ये भी अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं, जिससे कपड़े की सफाई पर आपको ज्यादा नियंत्रण मिलता है।

10,000 से कम कीमत वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन की खासियत!

₹10,000 से कम कीमत वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन में कई खासियतें मिलती हैं, जो इन्हें किफायती और प्रभावी बनाती हैं। ये मशीनें आमतौर पर सेमी-ऑटोमैटिक होती हैं, जिसका अर्थ है कि आपको कपड़ों को वॉश टब से स्पिन टब में मैन्युअल रूप से डालना होगा। इनमें 2 से 3 वॉश प्रोग्राम, पल्सेटर तकनीक और एयर ड्रायर जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। ये मशीन 7.5 किलोग्राम तक की क्षमता के साथ आती हैं, जो छोटे से मध्यम परिवारों के लिए पर्याप्त है। इन वॉशिंग मशीन में आपको तेज स्पीड वाला ड्रायर मिलता है, जो इस बारिश के मौसम में भी कपड़ों को झटपट सुखा सकता है। इनमें कम बिजली खपत करने वाली मोटर और पानी और समय की सेटिंग को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट करने की सुविधा भी होती है, जिससे धुलाई पर बेहतर नियंत्रण मिलता है। गोदरेज, व्हर्लपूल, पैनासोनिक, आयनस्टार, और वीडब्ल्यू जैसे ब्रांड इस रेंज में भरोसेमंद विकल्प हैं। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 7 Kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine

    1300 RPM स्पिन स्पीड के साथ यह 7 किलो की सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों से पानी जल्दी निकालकर सुखाने का समय कम कर देती है। वॉर्टेक्स पल्सेटर अंदर तेज़ पानी की धार बनाता है, जिससे कपड़ों की गंदगी गहराई से निकलती है और कपड़े बेहतर तरीके से साफ होते हैं। स्प्रे फीचर डिटर्जेंट को अच्छी तरह घोलकर हर कपड़े तक समान रूप से पहुंचाता है। 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ यह मशीन कम बिजली खपत के साथ बढ़िया धुलाई करती है। औसत लोड के लिए लगभग 40 मिनट का साइकिल समय रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए पर्याप्त रहता है। नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग 2 वॉश प्रोग्राम अलग-अलग फैब्रिक के अनुसार विकल्प देते हैं। पीपी बॉडी मजबूत और टिकाऊ है, जबकि मैजिक फिल्टर रेशों को इकट्ठा रखता है। नीचे लगे कैस्टर व्हील्स इसे आसानी से इधर-उधर खिसकाने में मदद करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - हायर 
    • टाइप - सेमी-ऑटोमेटिक
    • क्षमता - 7 KG 
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • स्पीड - 1300 RPM 

    खासियत

    • रस्ट-फ्री बॉडी
    • एंटी-रेट मैश
    • 2 वॉश प्रोग्राम

    कमी 

    • मशीन की मटेरियल क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Godrej 7 Kg 5 Star, Semi-Automatic Top Load Washing Machine

    इस बजट रेंज में आने वाली गोदरेज वॉशिंग मशीन में आपको एक्टिव सोक टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे एक बार में 3 से 4 लोगों तक के कपड़े साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये वॉशिंग मशीन 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है और बिजली की खपत कम करने में सहायक मानी जाती है। इस वॉशिंग मशीन आपको मात्र 460 वाट की दमदार मोटर दी गई है। इसकी “एक्टिव सोक’ तकनीक जिद्दी दाग धब्बों को आसानी से करने में मदद करती है, जिससे बेदाग धुलाई मिल सकती है। 1440 RPM की तेज स्पीड के साथ ये वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से सुखा भी सकती है। इसमें आपको वॉटर लेवल इंडीकेटर भी मिल रहा है। ये मशीन रिब्ड दीवारों के साथ आती हैं, जो कपड़ों को स्क्रब भी करती हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड- गोदरेज 
    • टाइप- सेमी-ऑटोमेटिक 
    • क्षमता- 7 KG 
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार 
    • स्पीड- 1440 RPM 

    खासियत

    • कम बिजली की खपत 
    • हाई स्पीड वाला ड्रायर 
    • 2 वॉश प्रोग्राम 

    कमी 

    • बिल्ड क्वालिटी को लेकर एक यूजर की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Ionstar 7.5 Kg Semi Automatic Washing Machine

    यह आइऑनस्टार की 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जो किफायती रेंज में एक बेहतरीन विकल्प है। यह 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है। इस Budget Washing मशीन में 'जेट पल्सेटर' और 'मैजिक फिल्टर' जैसी सुविधाएँ मिलती हैं, जो कपड़ों की बेहतर सफाई सुनिश्चित करती हैं। इसका एयर ड्रायर, बारिश के मौसम में भी कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करता है। इसमें लगी शक्तिशाली कॉपर मोटर 1500 RPM की तेज स्पिन स्पीड देती है। ये वॉशिंग मशीन आसान मूवमेंट के लिए व्हील्स के साथ आ रही है, जिससे इसे एक दूसरी जगह आसानी से ले जा सकते हैं। इसमें बजर भी दिया गया है, जो वॉश साइकिल पूरी हो जाने पर आपको आगाह कर देता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- आइऑनस्टार
    • टाइप- सेमी-ऑटोमैटिक
    • क्षमता- 7.5 KG
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • स्पीड- 1500 RPM

    खासियत

    • कम बिजली की खपत
    • स्पेशल एयर ड्रायर
    • व्हील्स और बजर सुविधा 

    कमी 

    • प्रोडक्ट को लेकर कई खास शिकायत देखने को नहीं मिली
    03
  • Whirlpool 7.0 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    यह ब्लैक कलर में आने वाली व्हर्लपूल की टॉपलोड वॉशिंग मशीन है। ये 3 से 4 लोगों वाले उन परिवार के लिए सही हैं, जो 10,000 रुपये के अदंर बेहतर धुलाई देने वाली वॉशिंग मशीन चाहते हैं। वॉशर टब, ड्रायर और पानी के लेवल को नियंत्रित करने के लिए इस वॉशिंग मशीन में 3 नॉब मिल जाते हैं। इसमें मौजूद एस वॉश तकनीक जिद्दी दाग को भी आसानी से बाहर निकालने के लिए जानी जाती है। 1400 RPM की हाई स्पीड वाले प्रभावी ड्रायर से लैस यह वॉशिंग मशीन, तौलिया, चादर और जींस जैसे मोटे कपड़ों में मौजूद पानी को भी निचोड़कर बाहर कर सकता है। ये 5 स्टार वॉशिंग मशिन, बिजली के बिल को भी ज्यादा नहीं बढ़ने देती है, जिससे पैसों की भी बचत होती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: व्हर्लपूल 
    • क्षमता : 7Kg
    • वॉश प्रोग्राम : 3
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार 
    • स्पीड: 1400 RPM
    • लोडिंग टाइप- सेमी-ऑटोमेटिक 

    खासियत

    • बजट रेंज में उपलब्ध 
    • देती है कपड़ों क आसान सफाई
    • प्लास्टिक बॉडी से है बनी
    • बिजली बचाने में भी सहायक

    कमी

    • खराब प्रोडक्ट मिलने को लेकर लोगों की शिकायत
    04
  • VW 7.5 kg 5 Star Aqua Spin Semi Automatic Top Load Washing Machine AquaSpin

    यह VW की 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है, जो काले रंग में उपलब्ध है। यह वॉशिंग मशीन 4 लोगों तक के कपड़े साफ करने के लिए उपयुक्त है और काफी स्टाइलिश दिखती है। इसमें 3 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिन्हें कपड़ों के लोड और फैब्रिक के अनुसार बदला जा सकता है। एक्वा स्पिन तकनीक कपड़ों की प्रभावी धुलाई सुनिश्चित करती है और इसका रोलर जेट पल्सेटर कपड़ों को हर तरफ से आसानी से साफ कर सकता है। मजबूत प्लास्टिक बॉडी से बनी यह वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है, जो 10,000 रुपये से कम कीमत में बेहतर वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- VW
    • क्षमता- 7.5 KG
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • टाइप- सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोड
    • स्पीड- 1350 RPM 

    खासियत

    • 4 लोगों तक के लिए सही
    • दमदार रोलर जेट पल्सेटर से लैस  
    • 15 मिनट के वॉश टाइमर से लैस

    कमी

    • डैमेड प्रोडक्ट मिलने को लेकर एक यूजर की शिकायत
    05
  • Panasonic 6.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    यह पैनासोनिक वॉशिंग मशीन एक्टिव फोम तकनीक के साथ कपड़ों की बेहतर सफाई दे सकता है। ये नीले और रंग में आ रही वॉशिंग प्लास्टिक बॉडी वाली है। इसमें दमदार वॉश पल्सेटर दिए गए हैं, जो कपड़ों में जमा मैल को आसानी से साफ करने के लिए जाने जाते हैं। यह 6.5 किलोग्राम क्षमता वाली सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन छोटे परिवारों या अकेले रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ यह बिजली की खपत कम करने में भी सहायक है। इस वॉशिंग में आपको मात्र 360 वाट की दमदार मोटर दी जा रही है। 1350 RPM वाला ड्रायर कपड़ों को सुखाने में भी ज्यादा समय नहीं लगाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- पैनासोनिक
    • क्षमता- 6.5 KG
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • टाइप- सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोड
    • कलर- ब्लू और व्हाइट

    खासियत

    • एक्टिव फोम सिस्टम से बेहतर धुलाई
    • शक्तिशाली मोटर
    • कम बिजली की खपत

    कमी

    • कुछ यूजर्स को आफ्टर-सेल्स सर्विस को लेकर शिकायतें रही हैं
    06

यहां बताए गए वॉशिंग मशीन के 6 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए 6 वॉशिंग मशीन मॉडल्स की मुख्य फीचर्स के साथ में जानकारी दी है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

क्षमता 

एनर्जी रेटिंग 

स्पिन स्पीड

Haier (HTW70-1187BTN)

7 किलोग्राम

5 स्टार

1300 RPM

Godrej (CLS 70 5.0 PN2)

7 किलोग्राम

5 स्टार

1440 RPM

Lonstar (STAR75-AQUA-B)

7.5 किलोग्राम

5 स्टार

1500 RPM

Whirlpool (MAGIC CLEAN RYL SRS 7.0)

7 किलोग्राम

5 स्टार

1400 RPM

VW (AQUASPIN0075P)

7.5 किलोग्राम

5 स्टार

1350 RPM

Panasonic (NA-W65L7ARB)

6.5 किलोग्राम

5 स्टार

1350 RPM

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 10,000 रुपये से कम में कौन सी टॉप लोड वॉशिंग मशीन सबसे अच्छी है?
    +
    यह सुविधाओं, क्षमता और प्राथमिकता पर निर्भर करता है। इनके कुछ लोकप्रिय विकल्पों में Whirlpool, Godrej और पैनासोनिक जैसे नाम शामिल हैं।
  • क्या 10,000 रुपये से कम में टॉप लोड वॉशिंग मशीन टिकाऊ होती हैं?
    +
    जी हां, 10,000 रुपये से कम में टॉप लोड वॉशिंग मशीन के कई टिकाऊ मॉडल उपलब्ध हैं। हालांकि इन्हें लेने से पहले लेकिन बिल्ड क्वालिटी और वारंटी की जांच करनी चाहिए, साथ ही इनकी यूजर रेटिंग के बारे में भी पढ़ना चाहिए।
  • टॉप लोड वॉशिंग मशीन खरीदते समय किन विशेषताओं पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    टॉप लोड वॉशिंग मशीन खरीदते समय उसकी क्षमता, ऊर्जा रेटिंग, वारंटी और अतिरिक्त सुविधाओं जैसे कि ड्रायर स्पीड और वॉश प्रोग्राम के बारे में जानना चाहिए।
  • क्या 10,000 रुपये से कम कीमत में कौन-सी टॉप लोड वॉशिंग मशीन मिलती हैं?
    +
    10,000 रुपये से कम कीमत में आपको Semi Automatic टॉप लोड वॉशिंग मशीन मिल जाती हैं।