Atomberg के इन Mixer Grinder से कम बिजली खपत में करें कुशल पिसाई!

क्या आप एक ऐसे मिक्सर ग्राइंडर की तलाश में हैं जो आपकी रसोई के लिए न केवल किफायती हो बल्कि प्रदर्शन में भी दमदार हो? Atomberg मिक्सर ग्राइंडर ने अपनी ऊर्जा-कुशल BLDC मोटर और मजबूत निर्माण के साथ भारतीय घरों में अपनी जगह बनाई है। ऐसे में आप भी यहां इसके कुछ बढ़िया विकल्प देख सकते हैं।
किफायती Atomberg मिक्सर ग्राइंडर
किफायती Atomberg मिक्सर ग्राइंडर

रसोई में मिक्सर ग्राइंडर एक अनिवार्य उपकरण है, और जब बात विश्वसनीयता और किफायतीपन की आती है, तो Atomberg ब्रांड लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। इस लेख में, हम एटमबर्ग के विभिन्न किफायती मिक्सर ग्राइंडर मॉडलों का विश्लेषण करेंगे, उनकी विशेषताओं, फीचर्स और कमी पर चर्चा करेंगे, और आपको यह तय करने में मदद करेंगे कि कौन सा मॉडल आपके लिए सबसे उपयुक्त है। एटमबर्ग Mixer Grinder अपनी BLDC मोटर तकनीक के लिए जाने जाते हैं, जो पारंपरिक मिक्सर ग्राइंडर की तुलना में कम बिजली की खपत करती है। एटमबर्ग कई मिक्सर ग्राइंडर मॉडल पेश करता है, जिनमें से कुछ विशेष रूप से बजट-सचेत उपभोगताओं के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये खास कोर्स मोड के साथ आते हैं, जो चीजों को सिलबट्टे जैसे टेक्सचर के साथ पीसता है। इनमें आपको अलग-अलग क्षमता, पावर और फीचर्स से लैस विकल्प मिलते हैं, जिन्हें अपनी जरूरत, कुकिंग की आदतों और अन्य प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए चुना जा सकता है।

नीचे आप एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर के 5 किफायती विकल्प देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Atomberg Zenova Mixer Grinder

    इंटेलिजेंट BLDC मोटर के साथ यह एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर बेहतरीन ऊर्जा दक्षता के साथ तेज, शांत व कुशल संचालन वाला प्रदर्शन दे सकता है। वहीं, 1000W की मोटर शक्ति इसे हल्दी, कॉफी बीन और गर्म मसाला जैसी सख्त चीजों को भी आसानी से पीसने में मदद करती है। इसका खास कोर्स मोड चटनी, मसालों आदि को सिलबट्टे जैसे दरदरे टेक्सचर के साथ पीसता है, जिससे आपको एक पारंपरिक स्वाद मिल सकता है। यह 4 हाई-क्वालिटी जार के साथ आता है, जिनकी क्षमता 1.5 लीटर, 1 लीटर और बाकी दो 0.5 लीटर रहने वाली है। हर इस्तेमाल में सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखने के लिए ये एंटी-ग्रेविटी ढक्कन लॉक के साथ आते हैं, जिससे चीजों के बाहर निकलने और फैलने का डर कम होता है। इसका वेंटलेस बॉडी डिजाइन धूल, कीड़े-मकोड़ों और नमी से बचाता है; सफाई को आसान बनाता है और टिकाऊपन को भी बढ़ाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • रंग- रेड वाइन
    • मटेरियल- एबीएस
    • स्पेशल फीचर- कोर्स मोड, स्लीक डिजाइन
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 550 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
    • स्पीड की संख्या- 4

    खूबियां

    • मशीन में ओवरलोडिंग जैसी समस्याएं आने पर ईजी फॉल्ट इंडिकेशन बीप के साथ लाल लाइट जला देता है।
    • जार लॉक डिटेक्शन मशीन में जार सही से फिट ना होने पर प्रक्रिया को चालू नहीं करता है।
    • पावरकट होने के बाद ऑटो रीस्टार्ट नहीं होता है, जो सुरक्षा के लिहाज से अच्छा रहेगा।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • Atomberg Zenova Fresh Juicer Mixer Grinder

    यह एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर फलों और सब्जियों के जूस, स्मूदी, मिल्कशेक और नट मिल्क बनाने के लिए बेहतरीन हो सकता है। इसका यूनिक कोर्स मोड चीजों को दरदरे सिलबट्टे जैसे तरीके के साथ पीसता है, जो कि पारंपरिक स्वाद के साथ चटनी, डिप या मसाले तैयार करने के लिए अच्छा रहेगा। इस Atomberg Mixer Grinder में 1.6 लीटर, 1 लीटर और दो 0.5 लीटर क्षमता वाले कुल 4 जार बेहतरीन क्वालिटी के जार मिलते हैं। बिना हाथ लगाएं चीजों को आसानी और चीजों को बिना फैलाए पीसने के लिए लॉक के साथ आने वाले ढक्कन दिए गए हैं। यह 1000 वॉट की शक्ति वाले BLDC मोटर के साथ आता है, जो कम बिजली खपत में ही तेज और शक्तिशाली प्रदर्शन देने का काम करती है। इसका स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन किचन में कम जगह घेरे बिना शानदार लुक भी दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • रंग- काला
    • मटेरियल- एबीएस
    • स्पेशल फीचर- यूनिक चॉपर जार
    • क्षमता- 1.6 लीटर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 550 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- ऑटोमैटिक
    • स्पीड की संख्या- 4

    खूबियां

    • वेंटलेस और कॉम्पैक्ट डिजाइन धूल, कीड़े-मकोड़ों और नमी से सुरक्षा प्रदान करती है।
    • यह जार लॉक डिटेक्शन मशीन और फॉल्ट एलईडी इंडिकेशन के साथ आता है।
    • इसमें चटनी और ग्राइंडिंग जार के साथ जूसर जार व एक चॉपर जार भी दिया गया है।

    कमी

    • अभी तक ग्राहकों ने कोई कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Atomberg Zenova Mixer Grinder

    4 हाई-क्वालिटी जार के साथ आने वाले इस एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर में आपको एक 1.6 लीटर का ब्लेंडड/जूसर जार, एक 1 लीटर की मल्टीपर्पज जार, 0.5 लीटर चटनी जार और एक खास 0.5 लीटर का चॉपर जार मिलता है। यह जार लॉक डिटेक्शन फीचर से लैस है, जो पिसाई के वक्त जार मशीन में सही से फिट ना होने पर प्रक्रिया को चालू नहीं होने देता है। अधिकतम सुरक्षा के लिए इसमें फॉल्ट एलईडी इंडिकेशन दिया गया है, जो मिक्सर ग्राइंडर में ओवरहीटिंग या कोई अन्य समस्या आने पर लाल रंग की बत्ती जलाने के साथ बीप की आवाज करता है। इसमें 1000 वॉट क्षमता की BLDC मोटर लगी हुई है, जिस वजह से आपको ऊर्जा कुशल, शांत और तेज प्रदर्शन मिल सकता है। यह सुरक्षित लिड लॉक वाले जार के साथ आता है, जिनपर आप बिना हाथ रखे भी चीजों को आसानी से पीस सकते हैं और इसमें सामग्री बाहर आने की परेशानी भी नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • रंग- काला
    • मटेरियल- एबीएस
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 550 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
    • स्पीड की संख्या- 4

    खूबियां

    • इसे नॉब कंट्रोल की मदद से 4 अलग-अलग स्पीड पर जरूरत के अनुसार चला सकते हैं।
    • पावर-कट होने और बिजली वापस आने पर यह ऑटो रीस्टार्ट नहीं होता है।
    • इसका यूनिक कोर्स मोड चीजों को सिलबट्टे की तरह दरदरा पीसने का काम करता है।

    कमी

    • कुछ लोगों का कहना है कि यह थोड़ा शोर करता है।
    03
  • Atomberg Yulia 750 Watt Mixer Grinder

    इस मिक्सर ग्राइंडर की 750 वॉट क्षमता वाली इंटेलिजेंट बीएलडीसी मोटर प्रदर्शन को ना सिर्फ तेज बनाती है, बल्कि ऊर्जा दक्षता के साथ कम शोर वाला संचालन भी सुनिश्चित करती है। यह चटनी, डिप और मसाला जैसी अन्य सामग्रियों को पीसने पर यूनिक कोर्स मोड के साथ सिलबट्टे जैसा दरदरा टेक्सचर देता है। इसमें 1.5 लीटर, 1 लीटर और दो अन्य 0.5 लीटर क्षमता वाले 4 शानदार गुणवत्ता के जार दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग चीजों को पीसने, घोलने या ग्राइंड करने के लिए किया जा सकता है। इस Mixer Grinder में आसान नॉब कंट्रोल दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे जरूरत के हिसाब से 4 अलग-अलग गतियों पर चला सकते हैं। इसका खास डिजाइन कम जगह में फिट हो सकता है, और साथ ही साफ-सफाई में भी आसान रहने वाला है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • रंग- पेबल ग्रे
    • मटेरियल- एबीएस
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
    • क्षमता- 3 लीटर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 750 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • स्पीड की संख्या- 4

    खूबियां

    • संचालन की प्रक्रिया चालू होने के बारे में बताने के लिए एलईडी स्पीड इंडिकेशन मिलता है।
    • एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ यह इस्तेमाल करने के लिए अधिक सुरक्षित बनता है।
    • खाना बनाने के लिए आसान चॉपिंग के लिए चॉपर जार के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक बिल्ड क्वालिटी से जुड़ी शिकायत करते हैं।

    अन्य कैटेगरी की जानकारी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए।

    04
  • Atomberg Xiana 750 Watt Mixer Grinder

    आपके किचन के कामों को तेज व आसान तरीके से पूरा करने के लिए यह मिक्सर ग्राइंडर 750 वॉट क्षमता की मोटर के साथ आता है। इसकी इंटेलिजेंट BLDC मोटर विभिन्न स्पीड पर काम करती है, जिससे आपकी पीसने की सभी जरूरतें आसानी से पूरी हो सकती हैं। इस Atomberg मिक्सर ग्राइंडर को सुरक्षित इस्तेमाल के लिए ईजी फॉल्ट इंडिकेशन, एलईडी स्पीड इंडिकेशन, और बिना ऑटो री-स्टार्ट फीचर के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें स्टेनलेस स्टील से बने 3 अलग-अलग क्षमता वाले जार मिलते हैं, जिनमें मजबूत हैंडल और सुरक्षित ढक्कन भी दिए गए हैं। यह साफ-सफाई में आसान और कम जगह में फिट होने वाली स्लीक व कॉम्पैक्ट बॉडी डिजाइन के साथ आता है। वहीं, धूल, कीड़े-मकोड़ों और नमी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसे वेंटलेस डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • रंग- स्नो व्हाइट
    • मटेरियल- एबीएस
    • स्पेशल फीचर- इंटिलेजेंट मोटर
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 750 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • स्पीड की संख्या- 4

    खूबियां

    • इसमें 1 लीटर, 1.5 लीटर और 0.4 लीटर क्षमता के जार मिलते हैं।
    • कोर्स मोड के साथ आपको सिलबट्टे जैसे पारंपरिक और दरदरा स्वाद मिल सकता है।
    • शक्तिशाली मोटर सख्त चीजों को भी तेज व आसान तरीके से पीस सकती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को जार में लीकेज की समस्या हुई है।
    05

किफायती एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर मॉडल: एक विस्तृत तुलना

एटमबर्ग के किफायती मिक्सर ग्राइंडरों में Zenova, Yulia और Xiana जैसे मॉडल्स शामिल हैं। इनमें आपको विभिन्न क्षमताओं और कीमतों वाले विकल्प मिलते हैं। आप उनकी मोटर शक्ति (जैसे 500W, 750W), जार की संख्या और क्षमता, सुरक्षा सुविधाओं और अतिरिक्त एक्सेसरीज की तुलना करते हुए अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुन सकते हैं-

मॉडल्स

मोटर शक्ति

जार की संख्या

सुविधाएं

Atomberg Zenova Mixer Grinder

1000W

4

इंटेलिजेंट BLDC मोटर

Atomberg Zenova Fresh Juicer Mixer Grinder

1000 वॉट

4

चॉपर और जूसर जार

Atomberg Zenova Mixer Grinder

1000W

4

हैंड्स-फ्री ऑपरेशन

Atomberg Yulia Mixer Grinder

750 वॉट

4

एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स

Atomberg Xiana Mixer Grinder

750W

3

आसान फॉल्ट LED इंडिकेशन

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर अन्य उपकरणों की जानकारी मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर बिजली की बचत करता है?
    +
    हां, एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर BLDC मोटर तकनीक का उपयोग करते हैं, जो पारंपरिक मिक्सर ग्राइंडर की तुलना में काफी कम बिजली की खपत करती है।
  • एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर की वारंटी क्या है?
    +
    आमतौर पर, एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर पर 2 साल की उत्पाद वारंटी और मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलती है, जो मॉडल के अनुसार भिन्न हो सकती है।
  • एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर के जार की गुणवत्ता कैसी है?
    +
    एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील जार के साथ आते हैं, जो टिकाऊ होते हैं और विभिन्न प्रकार के पीसने के कार्यों के लिए उपयुक्त होते हैं।