क्या आपके घर में गंदे कपड़ों का ढेर लगना आम समस्या है? ऐसे आपके लिए बड़ी क्षमता वाली वॉशिंग मशीन अच्छी हो सकती है। इसीलिए हमने यहां आपके कपड़े धोने के काम को कम समय में पूरा करने वाली 9KG क्षमता की Washing Machine मॉडल्स लेकर आए हैं, जिनमें Haier, LG, Samsung, Voltas Beko और Whirlpool ब्रांड्स शामिल हैं। 5-स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस ये मशीनें दमदार धुलाई के साथ-साथ बिजली के भारी बिल की भी बचत करती हैं। इनमें हेवी बैडशीट, पर्दे और रोजाना में पहने जाने वाले कपड़ों को आसानी से धोया जा सकता है। इन वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर मोटर मिलती है, जिस वजह से ये कम शोर, बेहतरीन प्रदर्शन और लंबे समय तक उपयोग के लिए भी बढ़िया रहतीहैं। मजबूत और टिकाऊ प्रदर्शन के लिए इन वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील ड्रम भी मिलता है।
यहां आपको 9 किलोग्राम वाली वॉशिंग मशीन के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Haier 9 Kg AI Smart Wash (AI-DBT), PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Washing Machine
हायर ब्रांड की यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 525 मिमी वाले सुपर ड्रम के साथ आती है, जो जो कपड़ों को उलझने से बचाता है और उन्हें बेहतर तरीके से साफ करने के लिए जगह प्रदान करता है। इसका पुरीस्टीम फीचर गर्म भाप की मदद से कपड़ों को गहराई से साफ करता है और बैक्टीरिया व एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को खत्म करके कपड़ों को मुलायम बनाता है। 9 किलोग्राम की क्षमता वाली यह Haier ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए अच्छी हो सकती है। इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। इस फुली ऑटोमेटिक Front Load Washing Machine में कॉटन, सिंथेटिक, मिक्स, हाइजीन, वूलन, रिफ्रेश, शर्ट, डेलिकेट और अन्य फैब्रिक वाले कपड़ों की बेहतरीन तरीके से धुलाई करने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसका इनबिल्ट हीटर पानी को आवश्यकतानुसार गर्म करने की सुविधा देता है, जिससे जिद्दी दाग आसानी से निकल जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - EFL90-DM14IBIEBK
- ब्रांड - Haier
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 52D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- खास सुविधा - 1400 आरपीएम, डायरेक्ट मोशन मोटर, ड्यूल स्प्रे, पुरी स्टीम
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM
खासियत
- इस वॉशिंग मशीन 1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड है, जो कपड़ों को 40 मिनट में तेजी से धुलने और सुखाने में मदद करती है।
- इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम लंबे समय तक उपयोग करने के लिए बेहद टिकाऊ है।
कमी
- इस वॉशिंग मशीन AI फंक्शन कभी-कभी छोटे या हल्के कपड़ों का सही वजन नहीं भांप पाता है। इस वजह से यह जरूरत से ज्यादा लंबा समय ले लेती है या फिर कपड़े पूरी तरह साफ नहीं हो पाते हैं।
01
LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, Fully Automatic Top Load Washing Machine
स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली यह ऑटोमैटिक वॉशिंग कपड़ों के लोड के हिसाब से स्पीड को एडजस्ट करती है। 9 किलोग्राम की क्षमता वाले इस मॉडल में ऑटो टब क्लीन फंक्शन दिया गया है, जो ड्रम के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों को ऑटोमैटिक तरीके से साफ कर सकता है। 740 RPM की हाई स्पिन स्पीड वाली यह LG टॉप लोड वॉशिंग मशीन तेज स्पीड से कपड़े धुलने और सुखाने में मदद करती है। यह उन लोगों के लिए अच्छी हो सकती है, जो कपड़ों को जल्दी धोना व सुखाना चाहते हैं। इसकी स्टेनलेस स्टील बॉडी मजबूत होने के साथ-साथ टिकाऊ है। ऑटो प्री वॉश फीचर वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन गंदे कपड़ों को गहराई से साफ करने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - T90AJMB1Z
- ब्रांड - LG
- खास सुविधा - ऑटो रीस्टार्ट, चाइल्ड लॉक, इन्वर्टर, एलईडी डिस्प्ले
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 56D x 54W x 92.5H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 32 किलोग्राम
खासियत
- ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन लाइट जाने के बाद जब वापस आती है, तो उसे पिछली सेटिंग पर चालू कर देती है।
- इसका चाइल्ड लॉक फीचर बच्चों को मशीन से छेड़छाड़ करने, बटन दबाने और प्रोग्राम बदलने से रोकता है।
कमी
- इसका जेटस्प्रे फीचर केवल तभी ठीक से काम करता है जब आपके घर में नल के पानी का प्रेशर अच्छा हो। अगर पानी का प्रेशर धीमा है, तो जेटस्प्रे काम नहीं करेगा और मशीन धोने में ज्यादा समय लेगी।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 9 kg, 5 star, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
AI इकोबबल तकनीक वाली यह सैमसंग वॉशिंग मशीन डिटर्जेंट को पानी में अच्छे से घोलकर बुलबुले बनाती है और कपड़ों की बेहतरीन तरीके से धुलाई करती है। इसका AI एनर्जी मोड 70% तक बिजली की बचत कर सकता है। इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के लिए WIFI की सुविधा है, जिस वजह से इसे आप कहीं भी और कभी भी कंट्रोल कर सकते हैं। 9 किलोग्राम की क्षमता वाली यह Samsung Washing Machine बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसके डायमंड ड्रम में पानी निकलने के छेद 25% छोटे होते हैं और प्रत्येक डायमंड के आकार के गड्डे में स्थित होते हैं। यह सतह को कपड़ों की बेहतरीन धुलाई के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की पावरफुल मोटर बिना आवाज और कम कंपन के काम करती है, जिससे कपड़े धुलने समय शांत वातावरण का अनुभव मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - WW90DG5U24AXTL
- ब्रांड - Samsung
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM
- खास सुविधा - चाइल्ड लॉक, विलंबित प्रारंभ, ड्रम सफाई, स्वच्छता स्टीम, स्मार्ट कनेक्टिविटी
- अधकितम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
- AI कंट्रोल एलईडी टच पैनल वॉशिंग मशीन की सभी स्थिति को स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है।
- इसका सुपर स्पीड ड्रम कपड़ों 39 मिनट में धुल सकता है। यह उन लोगों के लिए अच्छा है, जिनके पास कपड़े धुलने का समय काफी कम है।
कमी
- अगर पानी बहुत ठंडा है, तो इन-बिल्ट हीटर को पानी गर्म करने में बहुत समय लगता है। इससे वॉश साइकिल का समय काफी बढ़ जाता है और बिजली की खपत भी ज्यादा होती है।
03
Whirlpool 9 Kg 5 Star MAGIC CLEAN BW PRO Heater Fully Automatic Top Load Washing Machine
इनबिल्ट हीटर वाली यह व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन कपड़ों पर लगे 48 घंटे पुराने जिद्दी दागों को हटाने के लिए 3 अलग-अलग स्तर पर गर्म पानी की सुविधा मिलती है। बिजली की बचत के लिए इसमें 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है। Whirlpool की इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन का एक्सप्रेस वॉश हल्के गंदे कपड़ों को बहुत कम समय में धोता है। इसकी 6th सेंस तकनीक कपड़ों के वजन और लोड को पहचानकर अपने आप पानी का स्तर, डिटर्जेंट की मात्रा और धोने का समय तय करती है। 9 किलोग्राम की क्षमता वाली इस फुली ऑटोमेट्क वॉशिंग मशीन में डेली, हेवी, डेलिकेट्स, व्हाइट्स, स्टेनवॉश, एंटी बैक्टीरियल, वूलन, बेडशीट और अन्य फैब्रिक वाले कपड़ों को धुलने के लिए 12 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। डिले वॉश फीचर की मदद से वॉशिंग मशीन में कपड़े और डिटर्जेंट को डालकर समय सेट करते हैं, जिसके बाद यह सेट किए गए टाइम पर अपने आप चालू होकर कपड़े धोती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - MAGIC CLEAN PRO BW H 9 KG
- ब्रांड - Whirlpool
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 59D x 57W x 105H सेंटीमीटर
- खास सुविधा - इनबिल्ट
- हीटर
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 740 RPM
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- आइटम का वजन - 38 किलोग्राम
खासियत
- व्हर्लपूल ब्रांड की इस वॉशिंग मशीन में ZPF तकनीक है, जो पानी के दबाव में भी वॉश टब को सामान्य से 50% तेजी से भरती है।
- यह मॉडल कठोर पानी में भी कपड़ों की बेहतरीन तरीके से धुलाई करता है।
कमी
- फ्रंट-लोड वाशिंग मशीन की तुलना में यह कपड़ों को साफ करने के लिए ड्रम को पानी से पूरा ऊपर तक भरती है। अगर आपके यहां पानी की समस्या है, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प नहीं है।
04
Voltas Beko, A Tata Product 9 Kg 5 Star Semi-Automatic Washing Machine
9 किलोग्राम की क्षमता वाली यह वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए अच्छी हो सकती है। इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली की बचत करने में सक्षम है। 1350 RPM की हाई स्पिन स्पीड वाली यह सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेज स्पीड से धुलने व सुखाने में मदद करती है। इस Top Load Washing Machine में हल्के, सामान्य और तेज फैब्रिक वाले कपड़ों को धुलने के लिए 3 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसकी डबल वॉटरफॉल तकनीक कपड़ों की बेहतर और गहराई से सफाई करने में मदद करता है। इस सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने और सुखाने दोनों की सुविधा है। इस वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन में 5 नॉब वाला IPX4 संरक्षित पैनल मिलता है, जो पानी के छींटों से सुरक्षित है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - WTT90UHA/OK5B1B1S23
- ब्रांड - Voltas Beko
- खास सुविधा - कॉम्पैक्ट, केवल ड्राई स्पिन, साइकिल समाप्ति सिग्नल, उच्च दक्षता, पोर्टेबल
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- आइटम का वजन - 22 किलो 700 ग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 48D x 83.5W x 98H सेंटीमीटर
खासियत
- इसकी प्लास्टिक बॉडी और ड्रम जंग से सुरक्षित, टिकाऊ और मजबूत है।
- सॉफ्ट क्लोजिंग डोर ढक्कन को बिना किसी झटके के धीरे-धीरे बंद करता है।
कमी
- सर्दियों के मौसम में या जिद्दी दाग हटाने के लिए अगर आपको गर्म पानी की जरूरत है, तो आपको अलग से गर्म पानी लाकर मशीन में डालना होगा। क्योंकि इसमें इनबिल्ट हीटर नहीं है।
05
9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन की तुलना
यहां आपको 9KG की क्षमता में आने वाली वॉशिंग मशीन के 5 बेहतरीन विकल्प मिलेंगे, जो अपनी-अपनी लोकप्रियता की वजह से हर घर में मशहूर है। इनका चयन आप अपनी सुविधा, बजट और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए करें।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।