आज के समय में केवल कपड़े साफ होना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें हाइजीनिक और बैक्टीरिया-फ्री रखना भी बेहद जरूरी हो गया है। खासकर बच्चों के कपड़े, बेडशीट, तौलिए और रोजाना इस्तेमाल होने वाले कपड़ों में गंदगी के साथ कीटाणु और एलर्जी पैदा करने वाले तत्व भी जमा हो सकते हैं। ऐसे में स्टीम वॉश फीचर वाली Front Load Washing Machine एक स्मार्ट और उपयोगी विकल्प हो सकती हैं। यह तकनीक गर्म भाप की मदद से कपड़ों की गहराई से सफाई करने, बदबू कम करने और कीटाणुओं को हटाने में मदद करती है। यहां पर IFB, LG, Samsung, Whirlpool ब्रांडेड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के मॉडल्स को लिस्ट किया है, जो बढ़िया वॉश क्वालिटी दे सकती हैं। ये अलग-अलग क्षमता और स्मार्ट फीचर्स के साथ आ रही हैं। वहीं स्टीम वॉश फीचर कपड़ों को ज्यादा मुलायम और ताजा महसूस करा सकता है।
तो आइए स्टीम वॉश फीचर वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के विकल्पों पर नजर डालें -
